• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

गिट्टी की आड़ में ट्रक पर लाई जा रही थी 12 सौ लीटर अंग्रेजी शराब

July 25, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

गिट्टी की आड़ में ट्रक पर लाई जा रही थी 12 सौ लीटर अंग्रेजी शराब

by admin
July 25, 2024
in Bihar
0
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस ने चालक व उपचालक को किया गिरफ्तार
चकाई। संवाददाता। चकाई में गिट्टी लदा एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं मामले में ट्रक चालक एवं उपचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई चकाई पुलिस ने चकाई चौक पर की है। जानकारी देते हुए झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बीते रात्रि को मद्य निषेध इकाई पटना की ओर से सूचना मिली थी कि गिट्टी लदा एक ट्रक से शराब छिपाकर देवघर से चकाई होते हुए जमुई की ओर जाने वाली है। उक्त सूचना को वरीय अधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद जमुई एसपी के निर्देश पर झाझा डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकाई चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो पुलिस का इशारा देखकर चालक ने ट्रक संख्या एनएल 01के 9272 को तेजी कर भागने लगा। वही पुलिस ने पीछा कर ट्रक को अपने कब्जा में लिया और चालक, उपचालक को गिरप्तार कर लिया। इसके बाद गिट्टी लदे ट्रक को पुलिस चकाई थाना ले आई। थाने में जहां ट्रक से गिट्टी अनलोड करने के बाद 3147 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 12 सौ लीटर शराब बरामद किया गया। इस खेप में कई विदेशी ब्रांड्स के शराब शामिल है। बरामद शराब की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपया का बताया जा रहा है। गिरफ्तार चालक की पहचान देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के काकी परसनी निवासी अख्तर अंसारी एवं उप चालक चितरा थाना क्षेत्र के थाड़ी निवासी अजरुदीन अंसारी के रूप में हुईं। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, लाल बहादुर सिंह, अकसूद आलम, अखिलेश कुमार एवं पुलिस के जवान शामिल थे।

समाजसेविका भगवती देवी का 95 वर्ष की उम्र में निधन
चकाई। संवाददाता। चकाई प्रखंड के नौवाडीह पंचायत के करही गांव निवासी व्यवसायी उपेन्द्र वर्णवाल की मां समाजसेविका भगवती देवी (95वर्ष) का निधन हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्व भगवती देवी के पोते रोहित कुमार वर्णवाल ने बताया कि भगवती देवी की बीते रात्रि करीब 2 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल ले जाने क्रम में हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वही उनके निधन हो जाने से परिजनों में शोक व्याप्त है। वही रोहित कुमार ने बताया कि हमारी दादी बड़े हंसमुख एवं नेक दिल इंसान की थी, उनके निधन हो जाने से पूरा परिवार में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री, पोता, पोती सहित भरा पूरा परिवार को छोड़कर परलोक सिधार गयी।

छात्र और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन है एबीवीपी : कृष्ण कुमार
चकाई। संवाददाता। संगठन विस्तार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई चकाई की ओर से प्रखंड उच्च विद्यालय सरौन में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अभाविप के सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित, राष्ट्रहित, एवं समाजहित में कार्य करने वाली विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन से जुड़ने के इच्छुक छात्र इस दौरान सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गोलू पाण्डे, गणेश यादव, मन्टू कुमार, अरविंद, विशाल दास, सौरव सिंह, गुलशन दुबे, रोशन कुमार, सोहित कुमार, अभय कुमार, बिरेंद्र कुमार, रंजन कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, छोटू कुमार, अभिमन्यु कुमार ने सदस्यता ग्रहण की।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया 117वां स्थापना दिवस
जमुई। संवाददाता। 1908 के दिन महाराजा सर सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना की और पहली शाखा मांडवी बड़ौदा (गुजरात) में खुली थी। इसी के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ बड़ौदा जमुई शाखा में भी 117वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। साथ ही, बाल समूह के विकलांग बच्चों के बीच अंगवस्त्र, कॉपी, कलम के साथ नास्ता का पैकेट वितरण किया गया। साथ ही, नवीन प्राथमिक विद्यालय शास्त्रीनगर कॉलोनी जमुई के बच्चों के बीच, लेखनीय सामग्री का वितरण किया। इस उपलक्ष्य पर शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव रंजन एवं शाखा के कर्मचारी युनियन सहित माही इन्टरप्राइजेज के संतोष गुप्ता तथा मलयपुर से भास्कर सिंह और मकान मालिक सदानन्द सिंह और गण्यमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मौके पर मौजूद राकेश कुमार, गुंजन कुमार के साथ सभी बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी मौजूद थे।

चार वारंटी गिरफ्तार
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे लक्ष्माीपुर गांव निवासी कालेश्वर यादव, घनश्याम यादव, बनरू यादव तथा मारपीट के ही मामले में बिशनपुर गांव निवासी गंगाधर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई दीपक कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पौधारोपण के लिए लोगों को जागरुक कर रहा एसएसबी
पौधों को संभाल कर रखना हम सभी का दायित्व : कंपनी कमांडर
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों एसएसबी लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक कर रहा है। साथ ही, पौधारोपण भी किया जा रहा है। 16वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेट मनीष कुमार के निर्देशानुसार बी कंपनी सिमुल्तला की ओर से लक्ष्मीपुर गांव में कंपनी कमांडर मुकेश चुंडवाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से 200 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कंपनी कमांडर चुंडवाल ने बताया कि पौधे हमारे जीवन में बहुत ही महत्व रखते हैं, लेकिन लोग अपने लालच और स्वार्थ में इनका हनन कर रहे हैं जो कि हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही घातक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रकृति हमें नि:स्वार्थ भाव से जीवन की अमूल्य चीजें देती है। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि उस प्रकृति की अमूल्य चाजों को सम्भाल कर रखें। पेड़ों को काटना उतना आसान है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है पेड़ों को बचाना है। इसलिये छोटे पौधे को अच्छी तरह से देखरेख में पालना है। जब लगे की पानी की जरुरत है तब पानी दें, इनको जानवरों से बचाएं, समय समय पर कीटनाशक दवाईयां दें जिससे ये बच सके और बड़ा होकर पर्यावरण को शुद्ध करने मे मददगार साबित हो सकें। उन्हें यह भी बताया कि आप लोग अपने अपने जन्मदिन और शादी वर्षगांठ जैसे शुभ दिन पर पौधा जरूर लगाएं और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें जिससे हम सभी मिलकर प्रकृति को बचा सकें। मौके पर एसएसबी सिमुलतला के कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रो. (डॉ.) राम वचन राय निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित
पटना। संवाददाता। बुधवार को बिहार विधान परिषद् के सदस्य प्रो. (डॉ.) राम वचन राय निर्विरोध रुप से बिहार विधान परिषद् के उप सभापति चुन लिए गए हैं। प्रो. राय समाजवादी विचारधारा से जुड़े एक विद्वान, साहित्यकार एवं जे. पी. आंदोलन में इनकी सहभागिता रही है। पहली बार 2004 में विधान परिषद् के सदस्य बने थे। दूसरी बार मनोनीत सदस्य के रूप में विधान पार्षद बने। पुन: 2021 में फिर से बिहार विधान परिषद् के सदस्य मनोनीत किए गए।

डीएम ने किया सोनो प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
जमुई। संवाददाता। जिलाधीश राकेश कुमार ने बुधवार को सोनो प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बीडीओ, सीओ समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने इस दरम्यान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को तथा कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, जनवितरण प्रणाली, आवास, पेंशन, आंगनबाड़ी केंद्र, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, राशन कार्ड आदि की विस्तार से समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि अवांछित तत्वों की पहचान कर उन पर विधि सम्मत कार्रवाई करें। उन्होंने डीवीटी योजना की सफलता को लेकर भी विशेष चर्चा की। वहीं कैशबुक का भी अध्ययन किया। उन्होंने सोनो प्रखंड और अंचल कार्यालय के कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि कैशबुक से लेकर सभी सरकारी योजनाओं का रजिस्टर व्यवस्थित है। मौके पर अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, बीडीओ, सीओ समेत प्रखंड तथा अंचल के अधिकांश कर्मी मौजूद थे।

बीजेपी की वृहद जिला कार्य समिति की बैठक 29 को
जमुई। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की वृहद जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 29 जुलाई को शहर के महावीर वाटिका में होगी। बिहार सरकार के मंत्री सुलेंद्र मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता समेत कई शख्सियत बैठक में शरीक होंगे। वृहद कार्य समिति से संबंधित बैठक की तैयारी जारी है।
जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि नामित जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति सदस्य, सभी मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक समेत अन्य संबंधित पार्टी जन निर्धारित बैठक में हिस्सा लेंगे और स्वस्थ परिचर्चा में भाग लेकर इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने अंकित लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि को नामित स्थान पर ससमय पहुंचें और वृहद जिला कार्य समिति की बैठक को सफल बनावें।
कहा गया कि वृहद जिला कार्य समिति की बैठक में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दलीय समर्थकों को टास्क दिए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी। संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इनके अलावे अन्य महत्वपूर्ण विदुओं पर भी बातचीत किए जाने की उम्मीद है।

Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store