• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

एनएचएम कर्मियों ने फेस ऐप का विरोध कर किया प्रदर्शन, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

July 12, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

एनएचएम कर्मियों ने फेस ऐप का विरोध कर किया प्रदर्शन, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

by admin
July 12, 2024
in Bihar
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गिद्धौर। संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में एनएचएम कर्मियों ने गुरुवार को फेस ऐप का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं एनएचएम कर्मियों ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी है। एनएचएम कर्मियों ने एफआरएएस की ओर से लागू नियम का विरोध करते हुए कहा कि जब तक हम लोगों को समान काम का समान वेतन, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पीने के पानी एवं बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक एफआरएएस यानि फेस ऐप से हाजिरी नहीं दिया जाएगा। हमलोगों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है जिससे हमारी परेशानी बढ़ गई है एवं शोषण भी चरम सीमा पर है। कर्मियों ने बताया कि बीते चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। समान काम का समान वेतन नहीं मिल रहा है। ऑनलाइन वर्क का सारा काम एएनएम से करवाया जाता है। नेटवर्क नहीं होने पर घर जाकर विभिन्न कार्यों को करना पड़ता है। इसके बावजूद सभी कार्य के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। आगे कर्मियों ने कहा कि हमारी जरूरतों को देखते हुए स्वीकृति प्रदान कर हम सभी एनएचएम कर्मियों को स्थाई किया जाए। मौके पर एनएचएम कर्मी माधवी कुमारी, रानी कुमारी, अमृता रानी, दीपाली भारती, आरजू परवीन, निशा कुमारी, श्वेता मेहता, सीता कुमारी, संगीता कुमारी, स्वर्णलता कुमारी, विनीता कुमारी, रुबी कुमारी, सरिता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रसव के बाद महिला की हुई मौत पर दो परिचारिका ने दिया स्पष्टीकरण
झाझा। संवाददाता। बीते 5 जुलाई को रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की स्थिति नाजुक होने पर उसकी मौत मामलें में अस्पताल के लेबर रूम के प्रथम श्रेणी परिचारिका पर लापरवाही के लगे आरोप में तीनों परिचारिका से मांगे का स्पष्टीकरण पर दो परिचारिका ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। जिसमें सुबह आठ बजे से दो बजे तक कार्यरत परिचारिका सिम्पी कुमारी ने बताया कि संजू कुमारी 12:30 बजे अस्पताल आई थी और 1:58 उसका सामान्य प्रसव हुआ, जिसके बाद महिला और उसकी नवजात शिशु की स्थिति सामान्य था। फलस्वरूप आवश्यक दवा आदि देने के बाद अपना प्रभार पारिचारिका सुमित्रा कुमारी सौंपकर चली गई। वही दो बजे से कार्यरत पारिचारिका सुमित्रा कुमारी ने बताया कि उस दिन पारिचारिका सुलेखा कुमारी की डयूटी थी लेकिन वे छुट्टी पर रहने के कारण मेरी डयूटी थी। वही 7:30 बजे महिला तबीयत अचानक खराब होने के कारण उसे चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके राय ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिचारिका सुलेखा कुमारी ने यह भी बताया कि प्रभारी ने कहा था कि सुमित्रा कुमारी बिना स्वीकृति के कार्य कर रही थी, जो बिल्कुल गलत है। कमेटी के जांच रिपोर्ट पर अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि कुछ जरूरी कार्य होने के कारण सुमित्रा कुमारी का स्पष्टीकरण अभी नही दिया गया है।

चलो कलेक्ट्रेट अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग
जमुई। संवाददाता। पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर चलो कलेक्ट्रेट अभियान के तहत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी उर्फ राकेश चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला। यह यात्रा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी बाजार, थाना चौक, महाराजगंज, कचहरी चौक होते हुए श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हो गया। इसके पश्चात फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम से अपर समाहर्ता सुभाषचंद्र मंडल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रा तिरंगा झंडा ओढ़कर, अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर और जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिखे गए तख्ती को लेकर चल रहे थे। जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण हमारा देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। इस देश में बढ़ती हुई महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण सबसे बड़ा कारण असंतुलित आबादी है। सरकार को तुरंत ही जनसंख्या नियंत्रण कानून को पारित करके हम दो सबके दो बच्चों के नियम को लागू करना चाहिए। सभी लोगों को इस कानून का हर हाल में समर्थन करना चाहिए। प्रांतीय सह संयोजक शंकर प्रसाद और डा विभूति भूषण ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी के कारण हमारे देश का विकास सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इस कानून को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को तुरंत पहला करना चाहिए और सभी राज्य को एकजुट होकर इसका समर्थन करना चाहिए। इस देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह सबसे सटीक उपाय है। मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी, शुभम कलवार, डा राजेश कुमार, नितेश केसरी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने पर प्रतिबंध
चकाई। संवाददाता। मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चन्द्रमंडीह थाना में थानाध्यक्ष सुबोध यादव एवं बीचकोड़वा थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने कहा कि तजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। वहीं सब मिलजुलकर सौहार्द के साथ त्योहार मनाकर मिसाल कायम करें। बीचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा कोई भी गलत टीका टिपण्णी नही करनी है, अन्यथा वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चिन्हित जगहों पर पुलिस मौजूद रहेगी। इसके अलावे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआरपीएफ जवान गश्त करते रहेंगे। अगर कहीं कोई शरारती तत्व नजर आए तो तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करें। हर हाल में त्योहार के पूर्व तजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। बैठक में केदार यादव, शम्भु नाथ पांडेय, मो. सहजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार व बाइक की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल
चकाई। संवाददाता। चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन-बक्शीला मुख्य मार्ग पर तिवारीडीह गांव के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच 10एइ 3192 एवं बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक छोटू राय, पिता सुदामा राय एवं प्रदीप राय, पिता सिंहेश्वर राय बिचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुट्टी गांव के निवासी हैं। जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि छोटू के बड़े भाई की गुरुवार को शादी थी। इसी सिलसिले में वह कुछ जरूरी कार्य से प्रदीप के साथ सरौन बाजार गया था। वापस घर लौटने के क्रम में तिवारीडीह गांव के समीप दुलमपुर की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में छोटू के शरीर के कई अंगों पर गहरी चोट आई है। जबकि प्रदीप का पैर टूट गया। वहीं घटना के तत्काल बाद इधर से गुजर रहे चकाई के पूर्व विधायक सावित्री देवी भी घटनास्थल रुकी तथा मामले की सूचना चकाई थाना सहित अन्य लोगों को दी, जिसके बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल छोटू को इलाज के लिए चतरो ले जाया गया। जबकि प्रदीप को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, सूचना पाकर चकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं कार चालक दुर्घटना स्थल पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया। कार पर चालक को छोड़कर कोई अन्य लोग सवार नहीं था।

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, चौदह बेंच गठित
लोगों को कम समय में न्याय दिलाना लोक अदालत का लक्ष्य है : जिला जज
जमुई। संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह 13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में निर्धारित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए कुल चौदह न्यायिक बेंचो का गठन किया है। उन्होंने बताया कि लोगों को कम समय में न्याय मिले, इसके लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसके जरिए पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर सुगमता के साथ न्याय दिलाया जाता है। न्यायिक पदाधिकारी के साथ पैनल अधिवक्ता बेंच में शामिल रहते हैं। जिला जज ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ज्यादा से ज्यादा वादों के निपटान के लिए बेंचों का गठन किए जाने की जानकारी दी। जिला जज ने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को पूर्वाह्न 10:00 बजे से आरंभ होकर तय समय तक जारी रहेगा। उन्होंने पक्षकारों से अपील करते हुए कहा निर्धारित तिथि को नामित स्थान पर पहुंच कर अपने-अपने वादों का राजीनामा के आधार पर निपटान कराएं और आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा से निजात पाएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाए जाने के लिए पिछले दो माह से भागीरथी प्रयास जारी है। उन्होंने मिडिया के सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण इस लोक अदालत का लक्ष्य है। श्री रंजन ने राष्ट्रीय लोक अदालत में वादियों से उपस्थित होने की अपील की।

ईसीएल स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान ने किया सोनपुर बाजारी का दौरा
पांडवेश्वर। संवाददाता। ईसीएल बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान ने गुरुवार को ईसीएल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में नाबोग्राम में शामिल होने के बाद सोनपुर बाजारी परियोजना का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सोनपुर बाजारी खदान और साइलो को देखा। उसके बाद हरिपुर स्थित अंबेडकर भवन में जाकर संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ईसीएल के कंपनी सचिव राम बाबू पाठक सोनपुर बाजारी के एजीएम आर के सिंह, कार्मिक प्रबंधक अबीर मुखोपधाय सिस्टा ईसीएल के महासचिव दीनानाथ उपासक समेत अन्य उपस्थित थे। सभी ने स्वतंत्र निदेशक का स्वागत किया। ईसीएल बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान ने कहा कि ईसीएल प्रबंधन अपनी सामाजिक दायित्वों को बखूबी से निभा रहा है। स्वास्थ्य जांच शिविर हो या अपनी सीएसआर के तहत सभी दायित्वों को निभा रहा है। उन्होंने सोनपुर बाजारी परियोजना से हो रही कोयला उत्पादन कार्यों की भी सराहना किया।

मोहर्रम पर्व को लेकर कुमारधुबी ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न
कुमारधुबी। संवाददाता। कुमारधुबी ओपी परिसर में आगामी पर्व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न राजनितिक दल व सामाजिक संगठन सहित कुमारधुबी क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने किया ने किया। वही संचालन मुन्ना यादव ने किया। लोगों ने साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था का प्रबंध सुचारू रूप से करने की मांग की। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि कुमारधुबी में पुलिस को स्थानीय लोगों का सहयोग मिलता है, लाइसेंसी अखाड़ा धारी अपना अखाड़ा का लाईसेंस जमा करें। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन व समाज की नजर रहेगी। सावधानी पूर्वक खेल खेलें, घातक खेल को नहीं खेलना चाहिए तजिया के उंचाई को ध्यान में रखना है ताकि बिजली के लटकते तार से न छुए। आग के खेल को खतरनाक तरीके से ना खेलें ताकि किसी को नुकसान हो। साथ ही, वोलेन्टियर की संख्या अत्यधिक होनी चाहिए। मौके पर समाजसेवी मधु सिंह, मुखिया पारुल पांडे, जियाउल हसन, कौशर अली मुन्ना यादव, सुनीता देवी, बिट्टू मिश्रा, जुबा खान सहित पुलिसगण मौजूद थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store