• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मंत्री हफीजुल ने किया नगर पुस्तकालय का उद्घाटन

May 17, 2023

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

May 29, 2023

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

May 29, 2023

वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

May 29, 2023

मासिक धर्म के दौरान महिलायें स्वच्छता को अपनायें : पूनम

May 29, 2023

मुंबई पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

May 29, 2023

राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

May 29, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

May 29, 2023

महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा

May 29, 2023

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में अलग-अलग केस दर्ज

May 29, 2023

चाकू से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

May 29, 2023

श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का तीसरा दिन

May 29, 2023

फुलजोरी के समीप रेल ट्रैक पर मिला शव

May 29, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 29, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

    चाकू मार कर दिनदहाड़े युवक की हत्या

    ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने की सीओ से मुलाकात

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar

    वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

    मासिक धर्म के दौरान महिलायें स्वच्छता को अपनायें : पूनम

    पहले से तय कार्यक्रम की वजह से नीति आयोग की बैठक में नहीं हुआ शामिल : मुख्यमंत्री

    भाजयुमो महासंपर्क अभियान के तहत 75 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेगी : प्रवीण

    जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

    जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित

    आगामी पांच जून को राजद जिला मुख्यालय में करेगा धरना-प्रदर्शन

    ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिये गये जरूरी सुझाव

    समस्या को लेकर आरटीपीएस प्रबंधन और ठेकेदार यूनियन के बीच वार्ता

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

    महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा

    दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में अलग-अलग केस दर्ज

    चाकू से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

    श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का तीसरा दिन

    फुलजोरी के समीप रेल ट्रैक पर मिला शव

  • Politics
  • Education

    अनुबंध पर बहाल टिचिंग स्टॉफ के भरोषे चल रहा विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मंत्री हफीजुल ने किया नगर पुस्तकालय का उद्घाटन

by admin
May 17, 2023
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुस्तकालय को पांच लाख का पुस्तक देने की घोषणा – सौ करोड़ की योजनाओं से होगा मधुपुर का विकास
मधुपुर/संवाददाता। शहर के थाना मोड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को नगर पुस्तकालय मधुपुर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री हफीजुल हसन, अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, अध्यक्ष घनश्याम, मजिस्ट्रेट विनय कुमार पाण्डेय, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, अरविन्द कुमार, पंकज पीयूष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि इसी विद्यालय से मैट्रिक पास किया हूं और इसी विद्यालय परिसर में आज पुस्तकालय का उद्घाटन कर रहा हूं। आज के दौर में घर से ज्यादा पुस्तकालय की जरूरत है। डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय देवघर की तर्ज पर मधुपुर नगर पुस्तकालय का संचालन हो। बगैर शिक्षा के आज के दौर में एक कदम आगे नहीं बढ़ सकते। पुस्तकालय में तत्काल पांच लाख रुपया की किताब देने की घोषणा करते हुए कहा कि पुस्तकालय में जितना भी खर्च होगा करने के लिए तैयार हूं । मधुपुर में शैक्षणिक वातावरण की घोर कमी है। सभी अभिभावक जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के साथ एक घंटा बाड़ी और एक घंटा बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। तभी स्थिति में सुधार होगा। वर्तमान में 33 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। करीब एक सौ करोड़ रुपया की मांग मधुपुर नगर विकास के लिए सरकार से किया है। मधुपुर में आरओबी का निर्माण हो लेकिन किसी को क्षति नहीं हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने भेड़वा नावाडीह में अंबेडकर पुस्तकालय स्थापना की घोषणा की। एसडीओ आशीष अग्रवाल ने कहा शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है। एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। पुस्तकालय अध्यक्ष घनश्याम ने घन्यवाय ज्ञापन करते कहा कि आज पुस्तकालय के सफल संचालन हर एक नागरिक का सहयोग जरूरी है। एसडीओ आशीष अग्रवाल और मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय के सार्थक सहयोग की सराहना की। मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं सभी छात्र छात्राओं को पुस्तकालय का लाभ लेने की अपील की। नागरिकों से पुस्तकालय के लिए दो पुस्तक दान देने का आह्वान किया। मंच संचालन डॉक्टर उत्तम पीयूष ने किया। मौके पर पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, डॉ.अरुण गुटगुटिया, संजय यादव, प्रेम पाठक,मीता गुटगुटिया, सबीला अंजुम, ब्रह्मदेव मंडल, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर, सच्चिदानंद सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मोहम्मद शाहिद, डॉ एनसी झा, डॉ. रत्नाकर भारती, हेमंत नारायण सिंह, मोहम्मद अलाउद्दीन, लुकमान अंसारी, गुंशी सोरेन, उत्तम सिंह, मोहम्मद श्याम, रामू आनंद सीमांत, अबरार, अरविंद यादव,सुमन गुटगुटिया, शबाना प्रवीण, प्रदीप, रामसेवक आजाद, महेश मिश्रा, संजय राय नगर परिषद कर्मी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड पर कार्यशाला
जसीडीह/संवाददाता। देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड विषय पर एक दिवसीय वित्तीय शिक्षण कार्यशाला प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बीडीओ श्री यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए है। जिसमें हम अपने गाड़ी कमाई को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं। समाज में आजकल बहुत सारे साइबर क्राइम की घटना होती रहती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने से समाज में लोगों के बीच जागरूकता पैदा होगी। लोग समझदार होंगे, आए दिन आने वाले फॉल्स कॉल, ओटीपी नंबर आदि किसी को नहीं बताना है। ओटीपी नंबर बताने के बाद आपके साथ फ्रॉड हो जाता है। इससे बचने के लिए आपको प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है। प्रशिक्षक डॉ सुजीत मुखर्जी ने कहा कि वित्तीय जागरूकता हेतु यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें वित्तीय सुरक्षा, वित्तीय धोखाधड़ी, बैंकिंग, व्यापार, लोन एवं वित्तीय शिकायत से संबंधित जागरूकता प्रदान किया जा रहा है। अगर किसी के साथ, किसी प्रकार का फ्रॉड होता है, तो उसे सेवी द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर 1800 22 7575 एवं 1800 266 7575 पर संपर्क कर सकते हैं। रांची कार्यालय के ऑफिस नंबर 0651 2223 3791 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपको सरकारी बैंक जैसे एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि बैंकों में रखें। दूसरा पोस्ट ऑफिस में एवं तीसरा वर्ल्ड म्यूच्यूअल फंड में रखें। सेवी सभी बैंकों का रेगुलेटर है ।लोन लेने से पहले इसका फाइनेंसियल प्लानिंग करना अति आवश्यक हो जाता है। अगर आप बच्चों के पढ़ाई के लिए ले रहे हैं लोन तो 400000 बिना गारंटर का दिया जाता है, जिससे आपके बच्चे पढ़ कर के बाद में पुन: उस पैसे को वापस करते हैं। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर चंद्र राय एवं विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार यादव, निभा वर्मा, सुनील कुमार, शशांक शेखर, ,गिरिधर गोपाल तिवारी ,साजन पांडेय, सुनील कुमार, दिलीप यादव, अशोक यादव, मोनी साहा ,विजय पांडेय आदि सहित सभी पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक एवं जेएसएलपीएस की दर्जनों दीदी उपस्थित थे।

मंत्री ने की झामुमो सदस्यता अभियान की शुरुआत
देवीपुर/संवाददाता। पर्यटन मंत्री सह मधुपुर विधायक हफीजुल हंसन ने मंगलवार को देवीपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी की अध्यक्षता में और जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि तेजनारायण वर्मा समेत सैंकड़ों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायत से कम से कम 1000 नये सदस्य बनायें। उन्होंने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में भूमि संरक्षण विभाग से 70 तालाब, लघु सिंचाई विभाग से 40 तालाब, जिला योजना से 35 विभिन्न योजनायें, 50 सड़क का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण एवं 20 विभिन्न नदी एवं जोरिया पर पुल निर्माण की स्वीकृति दिलायी गयी है। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे आरओबी के नाम पर मधुपुर को उजाड़ना चाहते हैं। कहा कि हमारी पार्टी जाति-धर्म नहंी बल्कि विकास की राजनीतिक करती है। इधर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंत्री हंसन की अध्यक्षता में और बीडीओ अभय कुमार सीओ अनिमेष रंजन की उपस्थिति में विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी। बिना भवन और बिना चापाकल वाले आंगनबाड़ी का सूची तैयार करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस सह देवीपुर सीओ अनिमेष रंजन, थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी,प्रमुख प्रमिला देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम देवी, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिन्हा, नगर अध्यक्ष नुनु सिंह जिला संगठन सचिव सूरज झा, जिप सदस्य प्रतिनिधि मो. इमरान, मुकेश यादव, सदस्य मो. फारूख, परमेश्वर मुर्मू, दिनेश दास, बानेश्वर मुर्मू, राजा मुर्मू, सहूद अंसारी, शमशाद आलम, मुखिया नौशाद शेख, अरविंद यादव, पंचानंद मंडल, संजय बरनवाल, चुनचुन यादव, सलीम अंसारी, लखन हांसदा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

जीवाश्म-चट्टान के संरक्षण की दिशा में पहल तेज

January 11, 2023

लखराज जमीन की समस्या पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की देन : सूरज

March 19, 2023

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

0

स्वर्ग व नरक की थीम पर शिवलोक परिसर में बन रहा है पंडाल

0

राष्ट्र स्वयंसेविका संघ ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन

0

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

May 29, 2023

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

May 29, 2023

वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

May 29, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store