• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अवैध शराब जब्त, शराब कारोबारियों में हड़कंप

October 24, 2024

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

अवैध शराब जब्त, शराब कारोबारियों में हड़कंप

by admin
October 24, 2024
in Santhal
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नाला। संवाददाता। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ नाला पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान शुरू किए जाने से अवैध कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ किए गए छापेमारी में 48 बोतल देशी शराब बरामद किया गया है। बताया गया है कि इस औचक छापेमारी में शराब कारोबारी दिलीप माजी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में नाला थाना में कांड संख्या 96/24 दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी छापेमारी एवं कार्रवाई जारी रहेगा।

पुलिस ने अवैध रूप से कोयला ले जा रहे बाईक को किया जब्त
बिंदापाथर। संवाददाता। बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सोरेनपाड़ा गांव के समीप अवैध रूप से कोयला ले जा रहे तीन मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल व कोयला को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि तीन बिना नंबर के मोटरसाइकिल जिसमें एक बजाज डिस्कवर, एक स्प्लेंडर प्लस एवं एक स्प्लेंडर सहित करीब 9 क्वींटल कोयला जब्त कर थाना लाया गया है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 79/24 अंकित करते हुए तीन अज्ञात मोटरसाइकिल चालक सह मालिक को आरोपी बनाया गया है।

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बिंदापाथर। संवाददाता। जामताड़ा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर बिंदापाथर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिंदापाथर गांव के मनोज मंडल हैं, जो पूर्व के किसी मामले में अभियुक्त हैं, जिसे जामताड़ा न्यायालय ने वारंट घोषित किया था।

छापामारी में अवैध बियर जब्त
बिंदापाथर। संवाददाता। बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया गांव के एक किराना दुकान से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बियर बरामद करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया गांव के दीपक दत्ता के किराने दुकान पर छापामारी किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनी का करीब साढे़ पंद्रह हजार रुपए का बियर बरामद हुआ है। बरामद बियर में से 63 बोतल व 14 केन बियर है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मौके पर ही दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में बिंदापाथर थाना में कांड संख्या 80/24 अंकित करते हुए दीपक दत्ता को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपी को जामताड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

उपायुक्त ने किया मतदाता जागरूकता रथ को रवाना
जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है उद्देश्य : कुमुद
जामताड़ा। संवाददाता। विधानसभा चुनाव के को लेकर जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो, इसी उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कुमुद सहाय ने वरीय पदाधिकारियों संग हरी झंडी दिखाकर वीआर एलईडी स्क्रीन यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त जागरूकता रथ को रवाना किया।
मौके पर कुमुद सहाय ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों/निकायों के विभिन्न ग्रामों/हाट बाजारों में भ्रमण कर आम लोगों को ऑडियो-वीडियो विजुअल के माध्यम से मतदान को लेकर जागरूक करने का काम करेगी। साथ ही, मतदान के महत्व को बताएगा एवं 20 नवंबर 2024 को मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित करेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों ने वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार किए गए कंटेंट का भी जायजा लिया। आगे उन्होंने बताया कि वैन में हेड माउंटेड डिस्प्ले वीआर बॉक्स के माध्यम से आमजन वर्चुअल रियलटी में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वीडियो को देख सकते हैं। यह जागरूकता रथ नियमित रूट चार्ट के अनुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी निकायों एवं प्रखंडों में जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, यह वाहन वैसे मतदान केंद्रों में जाकर लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करेगा, जहां विगत चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जामताड़ा विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित स्वीप कोषांग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

जामताड़ा सीट के लिए अब तक 6 व नाला के लिए 8 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र जामताड़ा व नाला सीट के लिए दूसरे दिन नहीं हुआ नामांकन
जामताड़ा। संवाददाता। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण में जामताड़ा विधानसभा एवं नाला विधानसभा सीट के लिए आगामी 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जारी नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे दिन एक भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किया गया। दोनों विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों की ओर से नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए हैं। जिन लोगों ने नाम निर्देशन पत्र की खरीदारी की उसमें जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से इरफान अंसारी, जेबीकेएसएस से तरुण कुमार गुप्ता, जीवलाल मरांडी, कुलदीप यादव, शत्रुघन पंडित, लखन लाल मंडल शामिल है। वही नाला विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम पार्टी से रविंद्र नाथ महतो, जयंत बनर्जी, कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया, सुजीत सरकार, गुणधार मंडल, विश्वनाथ सोरेन, सत्यानंद झा बाटूल, अमित कुमार चालक ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे हैं। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश उम्मीदवार 24 अक्टूबर को शुभ दिन मानते हुए नामांकन करने की रणनीति तय की है। जामताड़ा विधानसभा से इरफान अंसारी और नाला विधानसभा से रविंद्र नाथ महतो 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि नाम वापस लेने की तिथि 1 नवंबर निर्धारित है। जामताड़ा विधानसभा के लिए एसडीओ कार्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वही नाला विधानसभा के लिए जिला परिषद कार्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। नामांकन को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है।

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
सात मोबाइल, 08 मोबाइल सिम के साथ 26 हजार रूपये नकद जब्त
जामताड़ा। संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने जामताड़ा व करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने प्रेस वार्ता किया। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जयंत तिर्की के नेतृत्व में इंस्पेक्ट देवेंद्र कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिस कर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसाई व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरबंधा गांव में साइबर आरोपियों के विरूद्ध छापेमारी किया गया। इस दौरान साइबर अपराध करते तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रहा। गिरफ्तार साइबर आरोपी में पोसोई गांव के कबीर शेख व राखाल रक्षित, लोहरबंधा गांव के रज्जाक अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी के पास से सात मोबाइल, 08 मोबाइल सिम के साथ 26 हजार रूपये नकद जब्त किया है। इस संबंध में तीनों साइबर आरोपियों के विरूद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 67-2024 दर्ज कर जेल भेजा गया। बताया कि इन तीनों का अपराध शैली फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके 16 अंक का एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर एवं ओटीपी नंबर प्राप्त कर विभिन्न ई वायलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में ट्रांसफर करते हैं तथा साइबर ठगी करते हैं। वहीं एसबीआई क्रेडिट, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम विउर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट, डेबिट कार्ड सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कबीर शेख के विरूद्ध पूर्व में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 75-2023 के तहत जेल गया है। बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। मौके पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सहित अन्य थे।

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन मां चंचला के दरबार में मत्था टेका
जामताड़ा में विकास की गंगा बहाकर नंबर 1 जिला बनाना है : सीता
जामताड़ा। संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सीता सोरेन का जामताड़ा जिले में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने मिहिजाम शहीद स्थल के शहीदों को माल्यार्पण करके जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत किया। उसके बाद मिहिजाम स्थित शिव मंदिर में पूजा के बाद मिहिजाम भाजपा कार्यालय में प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद प्रत्याशी ने शहीद निर्मल महतो को माल्यार्पण किया। गोरोईनाला मोड़ में सीता सोरेन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सीता सोरेन ने बोदमा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू एवं अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात बोदमा और बेवा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
उसके बाद जामताड़ा में जामताड़ा नगर के कार्यकर्ताओं ने मां चंचला चौक पर विधानसभा प्रत्याशी सीता सोरेन का जोरदार स्वागत किया। जामताड़ा पहुंचकर सबसे पहले प्रत्याशी ने माता चंचला का आशीर्वाद लेकर पूरे नगर में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। जामताड़ा नगर में विभिन्न चौकों पर सीता सोरेन का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने वीर कुंवर सिंह, सिदो-कान्हू, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा, भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी सीता सोरेन ने बैठक की।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में बैठकर संवाद किया तथा सारे कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कुछ कमी के कारण सीता सोरेन को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसबार हमलोग जामताड़ा विधानसभा से सीता सोरेन को भारी मतों से जीत दिलवाने का काम करेंगे तथा यहां के विधायक इरफान अंसारी को मधुपुर भेजने का काम करेंगे। संघ में एक बात बोली जाती है कि सरना सनातन एक है और हम सब प्रकृति पूजक हैं। आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि जामताड़ा के इतिहास में पहली बार यह मौका मिल रहा है कि प्रकृति पूजक सरना समाज से आने वाली आदिवासी नेत्री को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाकर जामताड़ा विधानसभा में कमल खिलाएंगे। मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जामताड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत और उत्साह देखकर मन अभिभूत हो गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर अभी से ही पता चल रहा है कि आने वाले 23 नवम्बर को परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में घोषित होगा। मां चंचला के मंदिर में आकर मां से मैंने अपना जीत का आशीर्वाद लिया, क्योंकि 24 साल हो गया है झारखंड अलग हुए लेकिन बदलाव अभी तक नहीं हो पाया है। जिस हिसाब से बिहार से झारखंड अलग होकर अलग राज्य बना था यहां पर बदलाव जरूरी था, लेकिन यहां के सरकार ने कोई भी काम नहीं किया और यहां के युवाओं को भी धोखा दिया। बेरोजगारी और पलायन चरम पर है, जब चुनाव का मात्र दो महीना बाकी रह गया, तब मैया सम्मान योजना लेकर आए। राज्य की सरकार सिर्फ जनता को धोखा देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि बदलाव जरूरी है और बदलाव से ही सभी वर्गों का विकास होगा। माता चंचला से आशीर्वाद लिया कि मेरा और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का जो सपना था की जामा का विकास करें, लेकिन जिस पार्टी का मैं विधायक थी उस पार्टी का विकास से कोई नाता ही नहीं है, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी से जब विधायक बनूंगी तो जामताड़ा में विकास की गंगा बहाकर जामताड़ा को नंबर 1 जिला बनाकर रहुंगी।
मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री मितेश शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह तथा सुरेश राय, आजसू जिलाध्यक्ष राजेश महतो, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा नेता सुनील हांसदा, हरिमोहन मिश्रा, बालमुकुंद दास, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, राजेंद्र राउत, संजय मंडल, जिला मंत्री मोहन शर्मा, राजेश यादव तथा सुजाता सिंह, मिडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत, सतीश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नरेश बर्मन, सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store