- जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में देवघर की जल समस्या पर हुआ मंथन
्र- देवघर से रांची लौटकर आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे जलपुरुष
देवघर/नगर संवाददाता। भारत के प्रख्यात पर्यावरणविद् और जलसंरक्षण पर 46 वर्षों से कार्य कर रहे वाटरमैन ऑफ इंडिया राजेन्द्र सिंह का सोमवार को 26 देवघर आगमन हुआ। साथ ही शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में उनके सान्निध्य में पानी पंचायत आयोजित किया गया। पानी पंचायत कार्यक्रम का संयोजन संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के तत्वावधान में किया गया। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने बाबा नगरी में प्रवेश करते ही सबसे पहले बाबा बैजनाथ का दर्शन पूजन किया। अपनी खोज यात्रा के तहत देवघर के शिवगंगा व मानसरोवर तालाब का अवलोकन किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम उन्होंने पुनासी डैम का भी जायजा लिया। पानी पंचायत में पंच के रूप में स्थानीय विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास, जिला परिषद अध्यक्ष किरण मंडल, जिला परिषद सदस्य गीता मंडल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल साह मौजूद थे। जल पुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुए पानी पंचायत में निम्नलिखित निर्णय लिया गया। जिसमें पानी बचाने के लिए जागरूकता अभियान जनता व प्रशासन के सहयोग से चलाने, तालाब अतिक्रमण हुआ है उसका सीमांकन व गंदा पानी तालाब में गिराने से बचाएंगे, जल संरक्षण की दिशा में पंचायत आगे काम करेगी, पंचायतों में ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुरूप सरकार पानी पर काम करें, नदी-नाला व पोखरा के संरक्षण पर पंचायत काम करेगी, सभी पंचों ने एकमत से निर्णय लिया कि अपने स्तर से और सरकार को अवगत कराएंगे, पंचायत में आए सभी सुझाव व प्रस्ताव पर पंचायत अमल करेगी। कार्यक्रम में देवघर जिले के पंचायत जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, बीस सूत्री सदस्य, राजनैतिक दल प्रतिनिधि, सभी स्वयंसेवी और सामाजिक संगठन के साथ ही जिले के प्रबुद्धजन एक साथ बैठकर जलपुरुष से सीधे संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में देवघर के जलस्तर लगातार नीचे जा रहे हैं व पानी की समस्या विकराल होने पर चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को पुनासी डैम से राहत मिलने वाली है, लेकिन हमें भविष्य के लिए और भी सजग रहने की जरूरत है। जल क्षेत्र में अनुभवों का देवघर को फायदा उठाना है। सिर्फ शासन-प्रशासन पर हम जल समस्या के निदान की आशा नहीं कर सकते। प्रत्येक व्यक्ति को देवघर को पानीदार बनाने में कुछ न कुछ जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम संप चैंबर ऑफ कॉमर्स के आलोक मलिक, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर, विपिन मिश्रा, रंजन भाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।