-विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
गोड्डा/संवाददाता। चैती दुर्गा, नवरात्र पूजा के अवसर पर आयोजित पंच दिवसीय सांस्कृतिक समारोह के तहत शनिवार संध्या स्थानीय डॉल्फिन डांस एकेडमी, डी डांस एकेडमी एवं पी एंड डी डांस एकेडमी के संयुक्त प्रयास से गरवे की रात का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र से किया गया। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उद्घाटन सत्र का संचालन आयोजन समिति सचिव अमृत पांडेय ने जबकि स्वागत संबोधन उत्सव गुप्ता ने की। जिला कला एवं संस्कृति संयोजक सुरजीत झा के संयोजन और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शशि आनंद, आकाश सोनी एवं प्रेमचंद महतो के सधे हुए निर्देशन में आयोजित गरवे की रात कार्यक्रम में चार सौ से अधिक महिला प्रतिभागी शामिल हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति के अभिभावक पांडेय मुरलीधर, शशिधर पाण्डेय, रविंद्र पांडेय, अनिमेष झा एवं विधु बिनोद, अध्यक्ष दिलीप साह, कोषाध्यक्ष अशोक साह, उपाध्यक्ष सुनील यादव, सीताराम राउत, दिनेश बर्णवाल, प्रेम पाठक, कौशिक गुप्ता, शशि भूषण राय, राजेश भगत, पिंकेश यादव, मनोज कुमार पप्पु, खुर्शीद चौधरी, राजेश साह, बिनोद साह, शुभम, आरती सिंह एवं प्रीतम सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष दर्शक उपस्थित थे।
कोरका में हुआ राम कथा का आयोजन
पथरगामा/संवाददाता। चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर कोरका गांव अवस्थित मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा का आयोजन हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी दिवाकर मंडल ने बताया कि हरिद्वार से आए कथावाचक बाल व्यास गौतम आनंद को सुनने कोरका सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचे। कथावाचन के दौरान राम विवाह की सुंदर झांकी की भी प्रस्तुत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कोरका ग्रामवासी पूर्व विधायक अमित मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वे नेता नहीं बेटा के तौर पर मां के दरबार में शीश नवाने आए हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरु दीप नारायण साह, आयोजन समिति अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव, सचिव श्यामल किशोर एवं कोषाध्यक्ष दिवाकर साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सामूहिक उपनयन संस्कार के तहत 61 बटुकों का हुआ जुटिका बंधन
गोड्डा/संवाददाता। ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट की ओर से स्थानीय विद्यापति भवन में आयोजित दो दिवसीय 22वें नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का शुभारंभ रविवार शाम ब्राह्मण समाज से आए विभिन्न गोत्र के 61 बटुकों के जुटिका बंधन से हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि समाज में एका स्थापित किए जाने एवं आडंबर के निहित फिजूल खर्ची पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से पिछले 21 वर्षों से निर्बाध रूप से आयोजित इस भव्य समारोह को सफल बनाने में समाज के सभी सक्षम बुद्धिजीवियों का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त है। इस अवसर पर आयोजन से सक्रिय रूप से जुड़े समाजसेवी लोगों में पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, वरीय अधिवक्ता दीनानाथ झा, सर्वजीत झा, प्रो. श्यामाकांत झा, शिशिर कुमार झा, वंशीधर मिश्र, विनय कुमार ठाकुर, हरिशंकर मिश्र, नर्मदेश्वर झा, सुरजीत झा, परितोष पाठक, सुबोधचंद्र झा, यमुना प्रसाद मिश्र, कुंदन कुमार, निश्चल कुमार, राजेंद्र प्रसाद झा, अजय कुमार झा और प्रभु झा सहित बड़ी संख्या में बटुकों के परिजन उपस्थित थे।
39वें सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिला से अक्षय और बिरजू हुए चयनित
गोड्डा/संवाददाता। जिला के महागामा प्रखंड के अक्षय कुमार, पिता जुगेश महतो और बिरजू कुमार, पिता सदानंद यादव का चयन 39वें सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता 08 से 12 अप्रैल तक ओड़िशा में होने जा रहा है। चयन के लिए 02 से 06 अप्रैल तक जमशेदपुर टाटा में प्रशिक्षण कैंप लगाया गया था। जिसमें गोड्डा से इन दो खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप में 27 खिलाड़ी आए हुए थे, जिसमें 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ। वहीं अभिषेक कुमार, पिता अनिल कुमार कुशवाहा झारखंड कोच के रूप में चुने गए जो कि मूल रूप से हरिनचरा, महागामा, जिला गोड्डा के निवासी हैं। इन तीनों के इस उपलब्धि के लिए गोड्डा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव जयशंकर सिंह, अध्यक्ष याहया सिद्धकी और कोषाध्यक्ष अनंत टेकरीवाल ने बधाई दी। कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करें और गोड्डा के साथ झारखंड का नाम रोशन करें। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों में शेखर कुमार, संजीव तिवारी, बच्चन सिंह, संतोष शर्मा, अतुल राय, अशोक कुमार यादव, रंजन यादव, राजेश कुमार, सुनील यादव, शशिकांत शर्मा ने उनके इस उपलब्धि पर बधाई दी।
शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान आयोजित
हनवारा/संवाददाता। महागामा प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, परसा के शिक्षक नीलू सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस समारोह को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष के जिला अध्यक्ष सम्स तबरेज ने की। संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक वास्तव में कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, क्योंकि उनका योगदान पीढ़ियों तक समाज में जीवित रहता है। उन्होंने नीलू सिंह को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को समाज की रीढ़ बताया। कार्यक्रम में परसा पंचायत के मुखिया मुस्ताक आलम ने कहा कि नीलू सिंह न केवल एक कुशल शिक्षक थे, बल्कि एक मार्गदर्शक भी थे। जिन्होंने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन मूल्य भी सिखाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकांत मुर्मू ने नीलू सिंह के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक इस विद्यालय में सेवा दी और उनके कार्यकाल में ही यह विद्यालय प्राथमिक से उच्च विद्यालय में परिणत हुआ। इस अवसर पर इंटरमीडिएट कॉलेज महागामा के पूर्व प्राचार्य सुदेश ब्रह्म, मुखिया अशोक यादव, परसा पंचायत के मुखिया मुश्ताक आलम, प्रमुख प्रतिनिधि असलम प्रवेज, शिक्षकगण रब्बानी, मुर्शीद उल कादरी, अब्दुल वहाब, सुलेमान जहांगीर आजाद एवं कई गणमान्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की नींव होती है और एक शिक्षक समाज को संवारने वाला वह कलाकार है जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा देता है। नीलू सिंह जैसे शिक्षक समाज की पूंजी होते हैं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह में छात्र-छात्राओं ने नीलू सिंह को माला पहना कर, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, शॉल, छाता, डायरी एवं कलम देकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मंजूर अहमद (वर्तमान प्रधानाध्यापक), माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सम्स प्रवेज आलम, शिक्षक सचिन आशुतोष पांडेय, संजीव रामानी, हिदायत अली सहित परसा के ग्रामवासी नूर नबी, हाजी नईमुद्दीन, हाजी आरिफ हुसैन, हाजी तमीजुद्दीन, अब्दुल गफ्फार और क्षेत्र के अनेक पूर्व व वर्तमान छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस भावनात्मक अवसर पर सभी ने एक स्वर में शिक्षा की गरिमा को बनाए रखने और नीलू सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पुलिस निरीक्षक और बीडीओ ने मां दुर्गा मंदिर में टेका माथा
पथरगामा/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत चिहारी पीठ के मां दुर्गा मंदिर में बीडीओ नितेश कुमार गौतम एवं पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी ने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। इस दौरान आचार्य पवन ने पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया जबकि बीडीओ नितेश कुमार गौतम को फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं इस मौके पर समिति अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, उपाध्यक्ष सिकंदर यादव, महासचिव विकास यादव सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
राष्ट्र प्रथम की भावना सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर हम सभी कार्यकर्ताओं को करना होगा कार्य : संजीव
-भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में फहराया गया झंडा
गोड्डा/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को भाजपा कार्यालय गोड्डा में जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं गोड्डा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार मंडल के कर कमलों से पार्टी का झंडा फहराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोड्डा विधानसभा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि आज हमलोग पार्टी की स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज रामनवमी का भी पर्व है। संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मार्गदर्शन को पहल करते हुए कार्य करना होगा। हमलोगों को उनके पद चिह्न पर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को इस शुभ अवसर पर अमित मंडल ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर हम सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा, मौके पर जिला अध्यक्ष की ओर से सभी कार्यकर्ताओंं को मिठाई बांट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में जिला के महामंत्री राजेश टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री नितेश कुमार एवं रामनरेश यादव, महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉली गुप्ता, जिला मंत्री सरिता दुबे, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन, भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव टेकरीवाल एवं बबलू सिंह, शिवराम जायसवाल, सरवन महतो, जीतू सिंह, मिथिलेश कुमार, अतुल दुबे, जयंत यादव उपस्थित थे।
रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बसंतराय/संवाददाता। रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। वहीं रामनवमी को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी और पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ प्रखंड मुख्यालय सहित थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों के मंदिर, मस्जिद एवं जुलूस के रूटों का पैदल फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक चौधरी ने कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में निकालें। साथ ही कहा उत्तेजक और भड़काऊ गाना नहीं बजाएं ताकि किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, स्थानीय थाना और वरीय अधिकारियों को दें। बीडीओ मरांडी ने अपील करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है, पुलिस को सहयोग करें। जुलूस लाइसेंस में दिए गए निदेर्शों व सरकार की ओर से जारी किए गए गाइडलाइंस के अनुसार महारामनवमी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। वहीं थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि हमारी पैनी नजर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक रहेगी। इस फ्लैग मार्च में बसंतराय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विजय शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, अशोक कुमार, रौशन कुमार सिंह, प्रेम मोहन झा एवं काफी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे।