• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

यकृत की शुद्धता के लिए लहसुन, अंगूर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब और अखरोट खाएं : डॉ. प्रदीप

April 20, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

यकृत की शुद्धता के लिए लहसुन, अंगूर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब और अखरोट खाएं : डॉ. प्रदीप

by admin
April 20, 2025
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। विश्व यकृत दिवस, यकृत से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। मौके पर स्थानीय साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि यकृत मस्तिष्क को छोड़कर शरीर का सबसे जटिल और दूसरा सबसे बड़ा अंग हैं। यह हमारे शरीर के पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम जो भी खाते और पीते अथवा दवाइयां लेते हैं, वे सभी यकृत से होकर गुजरती हैं। हम यकृत के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं। यह एक ऐसा अंग है कि यदि हम अपने लीवर की उचित तरीके से देखभाल नहीं करते है, तो उसे आसानी से नुकसान पहुंच सकता हैं।
यकृत के अनेक कार्य है : संक्रमणों और बीमारियों से लड़ना, रक्त शर्करा को नियमित करना, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालना, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना, रक्त के थक्के के निर्माण में सहायता करना, पित्त निकालना। आमतौर पर, जब तक कि लीवर की बीमारी पूरी तरह से बढ़े और क्षतिग्रस्त न हो जाएँ, तब तक यह किसी भी साफ़ संकेत अथवा लक्षण को प्रकट नहीं करती हैं। इस स्थिति में, संभावित लक्षण भूख और वज़न में कमी तथा पीलिया हो सकते हैं। डॉ. देव ने आगे कहा- यकृत की शुद्धता के लिए लहसुन, अंगूर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब और अखरोट खाएं, जैतून का तेल और सन के बीजों का उपयोग करें, नींबू और नींबू का रस तथा हरी चाय का उपयोग करें, वैकल्पिक अनाज के सेवन को प्राथमिकता दें, हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें, आहार में हल्दी का उपयोग करें, अपने लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित आहार का उपयोग करें तथा अपने लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें, सभी खाद्य समूहों के आहार जैसे अनाज, प्रोटीन, दुग्ध उत्पाद, फल और सब्जियों तथा वसा का सेवन करें, रेशायुक्त ताजे फलों, सब्जियों, मिश्रित अनाज युक्त रोटियों, चावल और सभी तरह के अनाजों का उपयोग करें। अल्कोहल, धूम्रपान और ड्रग्स को न बोलें। लीवर की कोशिकाओं को अल्कोहल, धूम्रपान और ड्रग्स नष्ट कर सकता है या नुकसान पहुंचता है। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें। जब दवाओं का सेवन ग़लत तरीके अथवा ग़लत संयोजन से किया जाता है, तो लीवर आसानी से ख़राब हो सकता है। जहरीले रसायनों से सावधान रहें। लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाने वाले रसायनों जैसे एयरोसोल, सफाई के उत्पादों, कीटनाशकों और विषाक्त पदार्थों से बचें। अपने आदर्श वज़न को बनाए रखें। मोटापे के कारण गैर-अल्कोहल वसायुक्त रोग हो सकते हैं। अपने लीवर की सुरक्षा के लिए हैपेटाइटिस से बचें। हेपेटाइटिस शब्द का उपयोग लीवर की सूजन के लिए किया जाता है। यह वायरल संक्रमण अथवा अल्कोहल जैसे हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने के कारण होता है। हेपेटाइटिस लक्षण रहित और सीमित लक्षणों के साथ हो सकता है, लेकिन इसमें प्राय: पीलिया, अत्यधिक थकान और अस्वस्थता हो सकती है।

जसीडीह बाजार से बाइक की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर बदनाडीह रोड निवासी जितेंद्र कुमार दास ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर बाहर चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को रात करीब नौ सवा नौ बजे के बीच जसीडीह बाजार स्थित अर्बन होटल के सामने से उसका बाइक (15 के/9564)की चोरी हो गई। बाइक का नंबर पीछे साइड में हिन्दी अक्षरों में लिखा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि बाइक का रजिस्ट्रेशन सचिन कुमार दास के नाम से है। पुलिस ने जितेंद्र कुमार दास के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

गंवाली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय कालीमंडा प्रांगण स्थित मां शीतला मंदिर में शनिवार को वार्षिक गंवाली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां शीतला की विधिवत पूजा कर सुख एवं शांति की कामना की। पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। गंवाली पूजा को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया तथा आकर्षक रंगोली बनायी गयी थी। पूजा में ठंडा भोग चढ़ाने की परंपरा निभाई गई, जो मां के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। पूजा के दौरान मंदिर के पवित्र प्रतीक “चटिया” को मोहल्ले में घुमाया गया। जिसके पीछे श्रद्धालुओं की लंबी श्रृंखला देखी गई। स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। पूजा को लेकर आसपास का माहौल धार्मिक बना हुआ रहा।

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को सीओ ने थमाया नोटिस
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांव में सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सीओ अमृता कुमारी ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन गंभीर है। सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सीओ के निर्देश पर अंचल निरीक्षक, अंचल अमीन, एवं राजस्व कर्मचारी जांच प्रतिवेदन के अनुसार सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने वाले लोगों को झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 की धारा 3 के अंतर्गत नोटिस थमाने के साथ एक सप्ताह के अंदर अंचलाधिकारी के समकक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया है। सीओ के अनुसार यदि अतिक्रमणकारी उस तिथि को उपस्थित होकर पक्ष नहीं रखते हैं तो उनके विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की जायेगी।
केस स्टडी एक – मौजा-तीन घर गैर मजरूआ खाता संख्या -10, दाग संख्या- 32, स्कूल रखवा 3.72 एकड़ किस्म गोचर जमीन पर घर बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है विधिवत तीन बार नोटिस दिया गया है वहीं अंतिम नोटिस एसपीटी एक्ट तहत देखकर अंतिम मौका लोगों को दिया गया है।
केस स्टडी दो – मौजा -कर्ण कोल, घर में जरूर खाता संख्या -44, दाग नंबर-2, किस्म- गोचर, के अंश रकवा पर घर बनाकर अतिक्रमण के मामले में कुल 18 व्यक्ति को अंतिम नोटिस देकर अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस दिया गया।
केस स्टडी तीन – मौजा-खिजुरिया, खाता संख्या 5, दाग संख्या -61, किस्म -जंगल झाड़ी, जमीन पर घर बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस संबंध में कुल 70 व्यक्तियों को नोटिस देकर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

बसकुप्पी से दो साइबर अपराधी पकड़ाया, गया जेल
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं थाना क्षेत्र के बसकूप्पी गांव से थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दो साइबर आरोपियों को पड़कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं अन्य एक पकड़े गए साइबर आरोपियों को पूछताछ थाना में किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए साइबर आरोपियों का मोबाइल सहित अन्य सामान साइबर सेल में जमा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की उसे गांव में लोग साइबर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बाकी साइबर आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store