• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आग लगने से पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

March 31, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

आग लगने से पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

by admin
March 31, 2025
in Bihar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रखंड प्रशासन से लगायी मदद की गुहार
चकाई। संवाददाता। चकाई प्रखंड के फरियताडीह पंचायत के सलैयाटांड़ गांव में आग लगने के कारण अनिल यादव, मंटू यादव एवं विजय यादव का कुल आठ कमरा जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पांच लाख से अधिक सम्पति जलने का अनुमान है। घटना रविवार सुबह 10 बजे के करीब का है। आग लगने की जानकारी पर गांव के लोग दौड़ पड़़े एवं बाल्टी, मोटर पम्प सहित अन्य सामानों लेकर आग पर पानी झोकना शुरू कर दिया। वही आग लगने की सूचना बीचकोड़वा थाना के पुलिस को दी गई। वही सूचना मिलने के बाद अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में रखे 1 लाख नगद, 10 क्विंटल चावल, 8 क्विंटल आलू, कीमती कपड़ा, जेवर, तीन कीमती पलंग, जरूरी कागजात सहित पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। वही पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से जांच कर मदद की गुहार लगाई है।

किसी भी त्यौहार को मनाने की शुरुआत में पौधारोपण करना माना जाता है शुभ
जमुई। संवाददाता। किसी भी त्यौहार को मनाने की शुरुआत में पौधारोपण करना शुभ माना जाता है। यह पर्यावरण संरक्षण का भी एक अच्छा तरीका भी है। हिंदू नववर्ष के आगमन के अवसर साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई एवं एबीवीपी के सदस्य और ग्रामीणों के संयुक्त रूप से बिठलपुर ग्राम में चार जगहों पर पौधारोपण करके लोगों के जीवन में नए साल में खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।
साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई का कारवां अपने नियमित रविवारीय यात्रा के 482वें यात्रा के क्रम में श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से यात्रा निकाली गई, जो बाजार बुधवन तालाब होते हुए बिठलपुर ग्राम पहुंची, जहां हिन्दू नववर्ष की प्रथम तिथि में लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित मंच के सदस्य शैलेश भारद्वाज एवं संकेत शौर्य ने बताया कि विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ रविवार से हो रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही भारतीय नववर्ष मनाया जाता है। भारत में सभी मांगलिक कार्य और त्यौहार विक्रम संवत के अनुसार ही संपन्न होते हैं। हिंदू धर्म में हर त्यौहार और मांगलिक कार्य को पेड़ पौधों और प्रकृति को जोड़कर रखा गया है, जिसका संरक्षण वर्तमान समय में जरूरत है। हिन्दू नववर्ष की प्रथम तिथि को एक पौधारोपण हर किसी को करना चाहिए ताकि आने वाले समय में हमलोग अपने त्यौहारों को अच्छे ढंग से मनाते रहें। इस अवसर पर सदस्य हर्ष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, सीपू सिंह परिहार, विवेक कुमार, संकेत शौर्य, अखिलेश सिंह, शुभम सिंह, शैलेश भारद्वाज एवं एबीवीपी के कई सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
शव के ऊपर से मालगाड़ी व अन्य ट्रेन गुजरी
रेलवे प्रशासन की लापरवाही, शव घंटों तक ट्रैक पर पड़ा रहा
झाझा। संवाददाता। झाझा दादपुर रेलखंड के गिद्धको गांव के समीप पोल संख्या 367/37-38 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक शादीशुदा युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रामडीह बोड़वा निवासी परमेश्वर रविदास के पुत्र मुकेश कुमार (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। पारिवारिक विवाद से परेशान युवक मुकेश ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी, लेकिन रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण उसका शव घंटों तक ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें उसके ऊपर से गुजरती रहीं, मगर प्रशासन ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन नजदीक आई युवक पटरी पर सो गया और उसके ऊपर ट्रेन गुजरने से मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद लोगों ने डायल 112 की पुलिस के साथ साथ झाझा थाना को दिया, जिसके बाद एएसआई मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस को मृतक का शव दो भागों में कटा हुआ मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के चाचा मोती रविदास व बोड़वा पंचायत के सरपंच हैदर अली ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व हुई थी और उसकी छह महीने की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व पंचायत के फैसले के बाद वह ससुराल आई थी। रेलवे लाइन पर करीबन 3 घण्टे तक पड़े शव और उसके ऊपर कई गुजरी ट्रेनों को लेकर एसएम रविकांत माथुरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 9 बजकर 10 मिनट पर घटना की सूचना कंट्रोल के माध्यम से मिली यदि सूचना पहले मिली होती तो जबतक शव नही हटता तबतक अप लाइन से ट्रेन परिचालन नही किया गया होता। मृतक बाहर मजदूरी का काम करता था और पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से परेशान था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मृतक के स्वजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच में जुटी है।

कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ
सोनो। संवाददाता। आदर्श ग्राम दहियारी के बटिया बाजार स्थित प्रसिद्ध माता भगवती मंदिर के प्रांगण में रविवार को भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया है। कलश शोभायात्रा में रंग बिरंगी परिधानों में सजी बड़ी संख्या में कन्या कुमारी और महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर माता भगवती मंदिर बटिया से पैदल निकलकर बटिया बाजार के रास्ते बाबा झुमराज मोड़ होते हुए गोंती में पहुंची, जहां पर विद्वान पंडितों ने विधिवत पूजन कर पवित्र जल को कलश में भरकर पुन: वापस मंदिर परिसर लौट गई। ढोल बाजे के साथ कलश शोभायात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ज्ञात हो कि भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बटिया बाजार निवासी आशीष कुमार बरनवाल ने अपने स्व: पिता भरथ प्रसाद बरनवाल की याद में एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए किया गया है। कलश शोभायात्रा में शामिल सभी महिलाओं और कन्या कुमारियों को प्रसाद रुपी भोजन ग्रहण कराया गया है। कलश शोभायात्रा की सफलता के लिए पवन बरनवाल, रंजीत बरनवाल, विकास बरनवाल, रोहित बरनवाल, अभिषेक बरनवाल, कुंदन बरनवाल, चंदन बरनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय हनुमंत लाल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
चंद्रमंडीह। संवाददाता। चकाई प्रखंड के चंद्रमंडीह पंचायत के रामाटांड़ में पांच दिवसीय श्रीश्री 108 हनुमंत लाल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह पांच दिवसीय राम कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें करीब 151 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। एक ही रंग के परिधान में पहुंची कन्याएं कलश यात्रा में चार चांद लगा रही थी। शोभा यात्रा बैंड बाजे पर नाचते झूमते दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कलश यात्रा रामाटांड़ गांव स्थित यज्ञ मंडप से शुरू हुई, जो धावाटांड़, रामाटांड़, चन्द्रमंडीह सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए हड़वा तालाब पहुंची, जहां विद्वान पंडितो ने मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना के उपरांत कलश में जल भराया। कलश यात्रा पुन: विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप परिसर पहुंची। समिति के सदस्य ने बताया 5 दिनों तक लगातार यज्ञ मंडप में सुबह में हवन व यज्ञशाला की परिक्रमा एवं रात्रि में अयोध्या से पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचिका अवधेश प्रिया जी कथा सुनायेंगे। वही यजमान के रूप में राजेंद्र साह एवं उनकी धर्मपत्नी गीता देवी हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग साथ साथ चल रहे थे।

अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने वृद्ध महिला को कुचला, मौत
चकाई। संवाददाता। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के असहना मोड़ के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी के बाद चंद्रमंडीह थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका वृद्ध महिला की पहचान असहना मोड़ निवासी स्व. मरू पासवान की 65 वर्षीय पत्नी तरिया देवी के रूप में की गई है। वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए चंद्रमंडीह थाने के अवर निरीक्षक विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हुई थी, जिसके शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में की जा रही है।

एनएच 333 पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
गिद्धौर। संवाददाता। गिद्धौर जमुई एनएच 333 पर बीते शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान लखीसराय जिला निवासी नितेश राम के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उपचार किया। घायल मुकेश कुमार की स्थिति स्थिर बताई गई है। बताते चलें कि इन दिनों एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों के चपेट में अन्य वाहन चालक और पदयात्री भी आ जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
सोनो। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार से शुरू हुए श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वही मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल पूर्व प्रत्याशी लोजपा, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव कुमार, सचिव उमेश यादव के अलावा अन्य सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया है कि हजारों कुंवारी कन्या व सुहागिन महिलाओं ने माथे पर कलश धारण कर शोभा यात्रा में शामिल हुई। जो यज्ञ स्थल तेतरिया गांव से मटिहाना, भरतपुर औरैया, खपरिया होते हुए चाननटांड़ गांव के पास बरनार नंदी में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारण कर पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया, जहां कलश यात्रियों को यज्ञ समिति और ग्रामीण व बुद्धिजीवियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह शीतल पेयजल, शरबत की व्यवस्था की गई थी। साथ-साथ कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी। साथ में डीजे पर जय श्री राम जय भोलेनाथ जय जय कारे से संपूर्ण वातावरण भक्ति के रस में डूब गया। कलश यात्रा में किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो, इसे लेकर कमेटी के सदस्य मुस्तैद दिखे और स्थाई पुलिस प्रशासन की भी काफी सहयोग रहा।
वहीं कुछ समाजसेवी व बुद्धिजीवी एवं विद्वान ब्राह्मणों ने बताया है कि यह यज्ञ लगातार तीन वर्षों से हो रहा है हम लोगों ने क्षेत्र की सुख शांति के लिए उक्त स्थल पर यज्ञ कराई जा रही है। मौके पर उपस्थित यजमान राजू मंडल पत्नी अंदरवा देवी के साथ समाजसेवी मनोज मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, डॉ अवधेश कुमार निराला, दिगंबर पांडे के अलावा सैकड़ों ग्रामीण व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

ईद उल फितर, चैत्र नवरात्र, चैती छठ व रामनवमी को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
गिद्धौर। संवाददाता। गिद्धौर में ईद उल फितर, चैत्र नवरात्र, चैती छठ और रामनवमी के अवसर पर शांति और सौहार्द के वातावरण में पर्वों को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गिद्धौर थाना क्षेत्र में इन पर्वों को सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से रविवार को एक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अंचल अधिकारी आरती भूषण, बीडीओ सुनील कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी पंकज कुमार, अवर निरीक्षक राजेश्वर साह, अनुज कुमार, रंजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवानों ने भाग लिया। उन्होंने गिद्धौर बाजार के मुख्य मार्ग एन एच 333 के लार्ड मिंटो टॉवर चौक होते हुए स्थानीय ग्रामीणों को पर्व को लेकर समाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से पर्व को विधिवत संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

भरत मांझी हत्याकांड में फरार चल रहे मृतक के भाई जानो मांझी गिरफ्तार
झाझा। संवाददाता। बीते वर्ष 17 सितंबर 2024 को थाना क्षेत्र के फोकसा गांव में भरत मांझी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे मृतक के भाई जानो मांझी को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में झाझा थाना में एसडीपीओ राजेश कुमार ने रविवार को पीसी कर मामले की जानकारी दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ किया तो घटना में मृतक के बाप बेटा का नाम सामने आया था, जिसकीं प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी और हत्याकांड में मृतक के पिता बेनी यादव को घटना के 48 घण्टे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मृतक के भाई जानो मांझी फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस को उसके बारे में शनिवार को जानकारी मिली कि वह अपने घर फोकसा आया हुआ है जिसके बाद एसएचओ संजय सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी की टीम गठित कर जानो मांझी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के दिन भरत अपनी पुत्री को कुल्हाड़ी से मारने दौड़ा था जिसे बचाने के लिए उसके भाई जानो मांझी और पिता बेनी मांझी गए तो भरत पिता पर कुल्हाड़ी चला दिया था, जिसके बाद उसके पिता ने कुल्हाड़ी छीनकर अपने भाई पर चला दिया था, जिसके बाद भरत मांझी की मौत हो गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया।

कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ
दुर्गामंदिर में सजा मां का दरबार
झाझा। संवाददाता। रविवार से चैत्र नवरात्र का वातावरण मां दुर्गा के मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हो चुका।
चैत्र नवरात्र को लेकर चैती दुर्गा मंदिर में प्रात: और संध्या बेला में 9 दिनों तक विशेष आरती भी की जाती है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित प्राचीन व प्रसिद्ध मां दुर्गा की मंदिर चैती दुर्गामंदिर में रविवार को कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। प्रात: काल मे एक तरफ चैत्र नवरात्र और दूसरी ओर हिंदू नववर्ष के प्रांरभ को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। लोग मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना कर पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। लोगों ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों के बीच विराजमान होती हैं। इसलिए, भक्तजन व्रत रखते हैं और पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से माता की पूजा करते हैं। मंदिर में कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री के मंत्र वन्दे वंछितलाभाय चन्द्रार्धकृत शेखराम्। वृषारूढाम् शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम॥ के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

जय श्रीराम के नारे से गूंजा एग्यारकुण्ड, निकली भव्य कलश यात्रा
कुमारधुबी। गलफरबाड़ी ओपी के पीछे स्थित हनुमान मंदिर की प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।जय श्री राम व जय हनुमान के नारों के साथ कुमारधुबी होते हुए यात्रा बराकर नदी घाट पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। जल भरे कलश को माथे पर लेकर श्रद्धालु वापस हनुमान मंदिर पहुंचे। यात्रा की अगुवाई कर रहे मुखिया अजय राम ने कहा कि अनुष्ठान पांच दिवसीय है। कलश यात्रा से अनुष्ठान शुरू हुआ। तीन अप्रैल को भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान खत्म होगा। बीच में दो दिनों तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि यज्ञ व भंडारे में भाग लेकर अनुष्ठान को सफल बनाने में सहयोग करें।

लखीसराय। संवाददाता। जिला प्रशासन रविवार शाम को कल होने वाले ईद उल फितर पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व जिले अधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने किया। तमाम पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों व अन्य पुलिस बल के साथ लखीसराय जमुई मोड़ से होते हुए छोटी दरगाह कोर्स कर चितंरजन रोड होकर बालिका विद्यापीठ चौक तक गए है। यह फ्लैग मार्च शांति और सद्रभाव से मने और प्रशासनिक संदेश लोगों तक पहुंच सके, इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस संबध में लखीसराय के जिला अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर्व त्यौहार को लेकर चौकन्ना है।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store