सिकटिया परियोजना शिलान्यास कार्यक्रम रद्द होने पर दी प्रतिक्रिया
देवघर/ वरीय संवाददाता। सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर कहा है कि बाबा बैद्यनाथ का दोनों हाथ से आशीर्वाद उन्हें हैं। लेकिन, आपकी सरकार और देवघर जिला प्रशासन के नटवरलाल ने जो इस सिकटिया बराज कार्यक्रम के लिए बिना आमंत्रण बेइज्जत करने का प्लान बनाया था, वह चकनाचूर हो गया। यानि मुख्यमंत्री शिलान्यास नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि ज़मीन का हिसाब प्रखंड मुख्यालय में घूम घूमकर करने के कारण मेरे गोड्डा लोकसभा का भूगोल ही भूल गए हैं। उस बेचारे को यह भी जानकारी नहीं है कि सिकटिया बराज का जो पानी करौं प्रखंड जाएगा वह गोड्डा लोकसभा में है। फिर भी उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि हमसे मुख्यमंत्री डरते हैं। देवघर के जिस सिकटिया परियोजना का मुख्यमंत्री शिलान्यास करने वाले थे, उसको पूरा मैंने किया। झामुमो, कांग्रेस, राजद के सभी नेताओं ने मेरे ऊपर हमला किया था। इसका पानी मेरे लोकसभा के करौं प्रखंड में भी जाएगा।
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा ने सुना पीएम मोदी का संबोधन
-भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया कार्यक्रम
-भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर कमल संदेश की जानकारी दें: राकेश
देवघर/नगर संवाददाता। मंगलवार को भाजपा की ओर से स्थानीय रेड रोज स्कूल गली के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम को एकाग्रता के साथ सुना और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा के नेतृत्व में किया गया। पीएम मोदी आज भोपाल से भारत के अल्पकालिक विस्तारक को संबोधन कर रहे थे। आज लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके संबोधन को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती को मैं नमन करता हूं। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत इस भूमि की बदौलत आज पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मैंने पांच बंदे मातरम पूरे देश में दिया हूं। जिसमें दो मध्य प्रदेश को इसे सभी राज्यों में फायदा होगा। मुख्यमंत्रियों की मीटिंग हो रही है पार्टियों के अध्यक्षों की मीटिंग हो रही है। महासचिव की मीटिंग हो रही है और प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग हो रही है। साथ ही जिला सचिवों की मीटिंग हो रही है। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा है। भाजपा के लिए आगे सबसे बड़ा देश है और देश के सामने कुछ नहीं। सभी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कार्यकर्ता से हटकर समाज के लिए भी कार्य करना चाहिए। समाज के लोगों के लिए हर सुख दुख में आगे आना चाहिए, अगर बूथ कमेटी मजबूत नहीं होती तो शायद उज्वला योजना का सोच ही नहीं होता। आज बूथ कमेटी के माध्यम से ही उज्जवला योजना का सोच बनाए और हर घर उज्जवला योजना के तहत लोगों को योजना का लाभ मिला। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर कार्य करें। संघर्ष की जरूरत नहीं सेवा की जरूरत है लोगों में जाकर सेवा भाव से कार्य करें। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करें। हमारा एक ही कमल संदेश होगा। गांव में जाएं कमल संदेश की जानकारी दें। मोहल्ले में जाएं मोहल्ले में जाकर सभी व्यक्तियों को कमल संदेश की जानकारी दें। छोटे से छोटे छोटे से छोटे कार्यों को करें अगर कुछ करने की भावना है तो जनता के लिए करें। घर घर जाकर कोई पुरानी किताबें अगर लेकर अपने घर ले आए और ठीक-ठाक कर किसी गरीब बच्चे को दे दे वह भी उस किताब का फायदा लेगा और उस किताब से पढ़ेंगे। आंगनबाड़ी में जाकर 22 खजूर खिला दो, 22 बेर खिला दो, अच्छी टॉफी खिला दो उस बच्चे से भी दोस्ती बन जाएगी। उस गरीब परिवारों से भी दोस्ती बन जाएगी यह बहुत बड़ी ताकत बन जाएगी। इस ताकत को पर हमें जोड़ देना चाहिए। गांव गांव शहर शहर कस्बे में जाकर इस तरह के काम करते रहना चाहिए तब हमें एक शक्ति मिलती है। ऐसे छोटे-छोटे काम करोगे मुझे पक्का विश्वास है पूरे बूथ में कोई परिवार ऐसा नहीं होगा जो आपसे दूरी करेगा, जो आपसे नहीं जुड़ेगा और आपकी पहचान एक भाजपा के कार्यकर्ता से बढ़कर एक समाज सेवक से बनेगी। इसी प्रकार कार्य करते रहें। आप देखना आपके तरफ देखने का पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ देखने का एक अलग नजरिया बन जाएगा। लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल किए लेकिन प्रधानमंत्री ने सभी सवालों का बहुत ही अच्छी तरह से लोगों को समझाया। यहां से सभी को बूथों पर जाना है और कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज भारत की एक अलग पहचान है पूरे देश दुनिया में पीएम मोदी के कारण बना है। भारत आगे बढ़ रहा है यह सब आपकी मेहनत और विश्वास के साथ यह संभव हो पा रहा है। पीएम के संबोधन को सुनने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी देवी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष राजीव चौधरी, पार्टी कार्यकर्ता इंद्रदेव सिंह, राजीव कुमार, कुंदन गुप्ता, राजवीर कुमार, राजू राम, सोना देवी, गोपाल राउत, बजरंगी साह, अमनदीप गोलु आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।