• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

फतेहपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, बाजारों में बढ़ी चहल पहल कलश

October 8, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

फतेहपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, बाजारों में बढ़ी चहल पहल कलश

by admin
October 8, 2024
in Santhal
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फतेहपुर। संवाददाता। दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। मां का प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कारीगर लगये हुए है। साथ ही, पूजा को लेकर बाजार में काफी चहल पहल है। बाजारों में चहल पहल शुरू हो गया है। पूजा को लेकर बाजारों में खरीद बिक्री खासकर कपड़े की दुकानों में भीड अधिक देखी जा रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मा, विष्णु और महेश आदि ने शक्ति का आह्वान किया था, जिसके बाद मां आदिशक्ति देवी दुर्गा के रूप में प्रकट हुई। नौ दिनों तक देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच भयंकर युद्ध हुआ। दशवें दिन मां दुर्गा ने दुष्ट राक्षस महिषासुर को वध कर दिया। इसके फलस्वरूप ही प्रत्येक वर्ष नवरात्रि का पर्व मानाया जाता है।

भाजपा किसान मोर्चा का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
जामताड़ा। संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में राज्य सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर झा के नेतृत्व में किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन जामताड़ा नगर अध्यक्ष गौर बाउरी ने किया। यह धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सुमित शरण एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सहित कई नेता शामिल हुए। वही कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों ने झारखंड सरकार के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए किसान विरोधी सरकार बताया गया। इसके अलावे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि राज्य सरकार अपने मंत्री एवं नेता के पीछे मेहरबान है। राज्य के जनता एवं किसान परेशान है, उसे किसी भी प्रकार का कोई चिंता फिक्र नहीं है। पिछले दिनों अत्यधिक बारिश के कारण फसल और सब्जियां बर्बाद हो गई। लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है और न ही कोई मुआवजा की घोषणा कर रही है। सरकार अपनी पूंजी खड़े करने में लगे हुए हैं। वर्तमान राज्य सरकार अभी तक राज्यहित में कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे किसान वर्ग खुश हो सके। अभी आप देख रहे होंगे कि आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन राज्य सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री दुर्गा पूजा मनाने में व्यस्त है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने जामताड़ा विधानसभा के विधायक सह राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी को गिरते हुए कहा कि यहां की जनता उन्हें विकास करने के लिए मंत्री बना है लेकिन उन्हें गाड़ी में हूटर लगाकर घूमने से फुर्सत ही नहीं है। राज्य की जनता एवं किसान काफी परेशान है। इसी को लेकर आज हम लोग एक दिवस की धरना दे रहे हैं। इसके अलावे उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंप रहे हैं। धरना में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मंडल, संतन मिश्र, सुनील हांसदा, जिला मंत्री मोहन शर्मा, सुजाता सिंह भैया, विष्णु मंडल, कुणाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

सीनियर लीग को लेकर बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। रीगल होटल में वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम कृष्ण सिंह ने किया। बैठक में कई निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सत्र 2024-25 के लिए सीनियर लीग का आयोजन 18 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। स्कूली लीग 24 दिसंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सीनियर और स्कूली के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सीनियर कमेटी के लिए राज किशोर सिंह को अध्यक्ष सदस्य के रूप में अर्जित कुमार चौबे, परितोष मिश्रा, तरुण दास, विक्रम शर्मा एवं स्कूली लीग के लिए मनीष नारनोलिया को अध्यक्ष, सोनू सिंह सदस्य, अनिकेत सदस्य एवं तरुण सदस्य के रूप में अपने कार्यों का संचालन करेंगे। साथ ही, चयन समिति के लिए भी कमेटी का गठन हुआ है, जिसमें रविंद्र कुमार झा, अध्यक्ष कुणाल सिंह, सदस्य सुभाषित मंडल, सदस्य अरिजीत कुमार चौबे, सदस्य एवं परितोष मिश्रा जो सीनियर स्कूली एवं महिला खिलाड़ियों का चयन करेंगे। इस एजीएम की बैठक में पारस चौबे, निगम कृष्ण सिंह, योगेश कुमार सिंह, रविंद्र झा, कुणाल सिंह, शुभाशीष मंगल, राजकिशोर सिंह, अनिकेत शर्मा, विक्रम शर्मा, अरिजीत कुमार चौबे, परितोष मिश्रा, तरुण दास, सत्य प्रकाश कात्यान आदि मौजूद थे।

घुसपैठियों के कारण हमारे बहू बेटियों की इज्जत और आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में : चंपाई
मांझी परगना महासम्मेलन में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व सीएम का पारंपरिक अंग वस्त्र व दासांय नृत्य प्रस्तुत कर किया गया भव्य स्वागत
नाला। संवाददाता। मांझी परगना वाईसी के सौजन्य से सोमवार को नाला प्रखंड के नतुनडीह मैदान में मांझी परगना महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थित सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से पहुंचते ही नारेबाजी कर स्वागत करने का सिलसिला शुरू हुआ। मंच में उपस्थित पूर्व में तथा अन्य सभी अतिथियों का पारंपरिक अंग वस्त्र तथा दासांय नृत्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा है कि सिदो-कान्हू, चांद, भैरव, फूलो झानो आदि हमारे पूर्वजों ने लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद यहां की धरती को हासिल किया है। उनके बदौलत ही आदिवासी समाज की सुरक्षा, विकास और प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए बेहतर नियम बनाया गया है। इतना ही नहीं समाज को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए मांझी हड़ाम, गुडीत, जग मांझी, पारानीक, नाइकी, कुड़ाम नायकी, भद्दो, लासेर साल आदि पदधारकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज की तिथि में समाज के हित में उनकी जिम्मेदारी ओर भी बढ़ गई है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दहाड़ते हुए उन्होंने कहा कि ये घुसपैठियों के कारण हमारे बहू बेटियों की इज्जत और आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में है। अगर बहू बेटियां और समाज में दाग लगे तो ऐसा समाज कब काम आएगा। असामाजिक तत्वों का कदम ऐसे बढ़ने लगा तो वह दिन दूर नहीं जब संपूर्ण समाज का अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे तत्वों को रोकने, उसके खिलाफ जागरूक बनकर एकजुटता के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। इसमें आदिवासी और अन्य समाज को भी आगे आना होगा। घुसपैठियों को खबरदार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जुल्म के खिलाफ आवाज लगाई है, सामना किया है और कभी जुल्म शोषण को बर्दाश्त नहीं किया है। अब भी वैसे तत्वों को खदेड़ने के लिए हमारे पास पारंपरिक संसाधन उपलब्ध है। चर्चा के दौरान उन्होंने संताली भाषा में 1955 के हूल और पूर्वजों के योगदान बलिदान की अमर गाथा पर विस्तृत रूप से आलोकपात किया। कहा कि आदिवासी समाज का उत्थान और हित के लिए अलग नियम व्यवस्था बनाई गई है। इस व्यवस्था के संचालन में मतभेद और बिखराव को रोकने के लिए भी युवा और बुद्धिजीवियों को जागरूक बनना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री के विचार को सुनने के लिए महिला पुरुष एक ही स्थान पर लंबे समय तक बैठे हुए थे।
इस कार्यक्रम में मांझी परगना के सलाहकार सुनील हेम्ब्रम के अलावा देवघर जिला के हाकीम टुडू, मनोज हेम्ब्रम, प्रदीप मरांडी, दुमका के चंद्र मोहन हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

प्रमुख ने किया धोती साड़ी वितरण का शुभारंभ
कुंडहित। संवाददाता। सोमवार को कुंडहित प्रखंड कार्यालय में आपूर्ति विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ने विभिन्न पंचायतों के 10 लाभुकों को धोती, साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ने बताया कि इस योजना के तहत प्रखंड के सभी ग्रीन, पीएच और अंत्योदय कार्डधारकों को 10-10 रुपए में धोती और साड़ी उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत लाभुको को वर्ष में दो बार लाभ दिया जाता है। गौरतलब है कि सोमवार को आपूर्ति विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 24-25 के पहली किस्त के रूप में धोती साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान धोती साड़ी मिलने से लाभुक काफी खुश दिखे। मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे आपूर्ति विभाग के कर्मी गण एवं लाभुक उपस्थित थे।

शिक्षा और स्वास्थ्य का राष्ट्रीयकरण हो, निजीकरण बंद करे सरकार
पूरे देश में एक समान शिक्षा और एक समान स्वास्थ्य सुविधा आम जनता को मिले
जामताड़ा। संवाददाता। पूरे देश में एक समान शिक्षा और एक समान स्वास्थ्य सुविधा आम जनता को मिलना चाहिए। सरकार इस पर ध्यान दे। शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण बंद करें। केंद्र सरकार इसका राष्ट्रीयकरण कर पूरे देश में एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य का नीति लागू करें, जिसमें निजी चिकित्सकों द्वारा जो मनमाना फीस वसूला जाता है, इलाज के लिए जो पैसे लिए जाते हैं, उसका एक रूपरेखा तय कर उसे लागू करें। उक्त बातें राष्ट्रीय मानवाधिकार जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक जौनपुर, उत्तर प्रदेश अरशद खान ने कही। राष्ट्रीय मानवाधिकार जस्टिस मूवमेंट के महासम्मेलन में सोमवार को शिरकत करने पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान जामताड़ा पहुंचे थे। पटोदिया धर्मशाला में कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान, राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि आजादी के बाद से विकास तो देश का बहुत हुआ है। लेकिन गरीब आज भी अपने जगह पर जस का तस है। सिर्फ उनका इस्तेमाल वोट बैंक के तौर पर किया जा रहा है। उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने की दिशा में पहल पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक मानव का अधिकार है कि उसे भोजन, कपड़ा और मौलिक सुविधा उपलब्ध हो। इस दिशा में सरकार की पहल नही दिख रही है। हमारा वैसे ही लोगों को उनके मौलिक अधिकार मुहैया करवाने की दिशा में प्रयास जारी है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपने-अपने क्षेत्र में इन चीजों पर ध्यान दें और जहां जिनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, उसको लेकर आवाज उठाएं और उसका अधिकार दिलाने में सहयोग करें।

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी
जामताड़ा। संवाददाता। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का संयुक्त संघर्ष मोर्चा का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी। अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। हड़ताली सेविका सहायिकाओं की इस संयुक्त सभा की झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संघ के रीना देवी एवं झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन के जिला अध्यक्ष शिल्पी गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए सीआईटीयू की ओर से चंडी दास पुरी ने कहा कि हम आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं की जायज मांगों को समर्थन करते हुए हमेशा सरकार को स्मार पत्र देते हुए आ रहे है। पिछले दिनों सरकार को विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट करने के लिए रांची में हजारों की संख्या में विभिन्न संगठन के बैनर तले आप सबों ने इकट्ठा होकर अपना प्रदर्शन भी दिखाया है, जो बधाई के योग्य है। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष लखनलाल मंडल भी सेविका-सहायिकाओं की इन मांगों को समर्थन करते हुए पूरे जोर-शोर के साथ हड़ताल को सफल करने की दिशा में सबको सजग रहने की सुझाव दी।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store