एसबीआई की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
चकाई। संवाददाता। चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी बाजार के समीप खड़ी एक बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 98 हजार की राशि को लेकर फरार हो गया। जानकारी देते हुए सिमरिया निवासी पीड़ित श्याम किशोर राय, पिता सत्यनारायण राय ने बताया कि उसने चकाई बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से लगभग साढ़े 3 बजे 98 हजार की राशि निकासी कर पैसा डिक्की में रखकर सब्जी बाजार आया। इसी बीच सब्जी बाजार में गाड़ी खड़ा कर कुछ सामान लेने एक दुकान में गए। महज कुछ मिनट के बाद ही जब सामान लेकर वापस लौटा तो देखा की गाड़ी की डिक्की का लॉक टूटा है तथा पैसा सहित इसमें रखा दो पासबुक एवं दो आधार कार्ड गायब है जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना चकाई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष बृजलाला प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले की पूरी जानकारी पीड़ित से ली। साथ ही, मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर चकाई, चंद्रमंडीह, चिहरा एवं बिचकोड़वा थाना की पुलिस द्वारा गहन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि खबर भेजे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। विदित हो कि चकाई में बीते 21 जून को भी उचक्कों ने उरवा निवासी रोहित राय के बाइक की डिक्की से 5 लाख की राशि लेकर फरार हो गया था। हालांकि चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार की तत्परता से पुलिस ने उचक्कों को खदेड़कर पकड़ने में सफल रही थी।
जन सूराज पार्टी ही व्यवस्था परिवर्तन का एकमात्र विकल्प
चन्द्रमंडी। संवाददाता। चकाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को चकाई प्रखंड के गजही पंचायत के बरदघटी, बालजोरी गांव में बिहार बदलाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, जिसमें पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रफुल्ल कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष रंजीत वर्मा भी मौजूद थे। धर्मेंद्र सिन्हा ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के विकल्प के रूप में जन सुराज पार्टी को अपनाना है, ताकि बिहार एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास हो सके, जहां पर सबों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़कें मुहैया हो सके और प्रत्येक जन समस्याओं का निदान 7 दिनों के अन्दर हो। ऐसी व्यवस्था जन सुराज पार्टी लाना चाहती है और यह तभी संभव होगा, जब आप सबों का आशीर्वाद जन सुराज पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। धर्मेंद्र ने कहा कि इस बार के चुनाव में अपने बच्चे और रोजगार के लिए बटन दबाना है। तभी बिहारवासियों का पलायन रुकेगा और बिहार विकसित राज्य में शामिल होगा।
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक डे
सरकार के अड़ियल रवैये से कर्मचारियों में भारी आक्रोश
एक ही मांग, एक ही नारा-पुरानी पेंशन है अधिकार हमारा
चंद्रमंडी। संवाददाता। राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में ब्लैक डे मनाया। इस दौरान कर्मचारियों काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। कार्यक्रम में एनएमओपीएस के जिला मुख्य संरक्षक डी.सी. रजक, बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण आर्य, जोनल प्रभारी निरंजन कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल किया जाए। जिला मुख्य संरक्षक डी.सी. रजक ने कहा कि पुरानी पेंशन हर कर्मचारी का हक है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारे बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा है। एनपीएस ने कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित कर दिया है। हम जब तक पुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं देख लेते, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण आर्य ने कहा कि सरकार एक तरफ सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन होगा। यह ब्लैक डे सिर्फ प्रतीकात्मक है, लेकिन अगर सरकार ने नहीं सुना तो यह जनज्वार में बदल जाएगा। जोनल प्रभारी निरंजन कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि एक कर्मचारी 30-35 वर्षों तक देश की सेवा करता है। रिटायरमेंट के बाद अगर उसके पास एक निश्चित पेंशन न हो, तो वह कैसे जीवन यापन करेगा? पुरानी पेंशन उसके जीवन का सहारा है। हम दबने या झुकने वाले नहीं हैं। ब्लैक डे कार्यक्रम में जिले के शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, कोषागार, आपूर्ति विभाग एवं अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने अपने-अपने कार्यालयों में कार्य का बहिष्कार न करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया, ताकि प्रशासन को असुविधा न हो लेकिन संदेश स्पष्ट जाए।प्रदर्शन में दीपक कुमार, नीतीश कुमार, अमरदीप कुमार, अभिषेक कुमार, मो मिनाइज, स्वीटी कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों कर्मियों ने भाग लिया और एक स्वर में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग उठाई। कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि राज्य कमेटी के निर्देशानुसार 23 जुलाई को भी पूरे राज्य में ब्लैक डे मनाया जाएगा और आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है।
नाजिया मोहत्सिम जिलाध्यक्ष की दौड़ में आगे
जमुई। संवाददाता। जमुई जिला कांग्रेस कमिटी महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर झाझा नगर परिषद की वार्ड पार्षद नाजिया मोहत्सिम की दावेदारी सबसे मजबूत दिख रही है। उनका जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। अंत:पुर के नारद मुनि ने बताया कि जमुई जिला कांग्रेस कमिटी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने नाजिया मोहत्सिम का नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी नई दिल्ली को भेज दिया है। एआईसीसी की मुहर लगने के बाद जिलाध्यक्ष के लिए नाजिया मोहत्सिम के नाम का ऐलान किया जाएगा।
उधर नाजिया मोहत्सिम के जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में आगे रहने का संवाद मिलते ही जिला कांग्रेस कमिटी में हर्ष व्याप्त हो गया है। दलीय समर्थकों का मानना है कि अगर वह महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष नामित की जाती हैं, तब पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। समर्थकों ने नाजिया मोहत्सिम को कुशल नेतृत्वकर्ता, सक्रिय संगठनकर्ता और समर्पित कार्यकर्त्ता की संज्ञा देते हुए कहा कि दल उनके नाम के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
जमुई के खास मोहल्लों को चार घंटा नहीं मिलेगी बिजली
टाउन फीडर नंबर चार में होगा मरम्मती कार्य
जमुई। संवाददाता। जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी कॉलोनी, डीएम आवास, कचहरी रोड और महाराजगंज से जुड़े सभी बाजार तथा घरों को 23 जुलाई यानी बुधवार को 04 घंटा बिजली नहीं मिलेगी। सहायक अभियंता ई.मिथलेश कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि जमुई टाउन के फीडर नंबर चार का रूटीन मरम्मत किया जाना है। तकनीकि सुधार से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। तकनीकी कार्य के चलते जमुई शहर के अंकित इलाकों में पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक बिजली का संचरण बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता इस दौरान होने वाली करेंट की कटौती को ध्यान में रखकर जरूरी कार्य निपटा लें ताकि अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़े। श्री कुमार ने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान विभाग को यथोचित सहयोग दिए जाने का आग्रह किया।
मुख्य सचिव ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
पदाधिकारी अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार और पारदर्शिता के साथ आपसी समन्वय बनाकर करें कार्य : मुख्य सचिव
किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम
जमुई। संवाददाता। बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। डीएम श्री नवीन समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से विभिन्न विभागों के पदस्थों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लिया और मुख्य सचिव के निर्देशों को आत्मसात किया।
मुख्य सचिव ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग (डॉ भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान), खान एवं भूतत्व विभागु, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खेल विभाग, वित्त विभाग, विधि विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्पाद निबंधन एवं मध निषेध विभाग, संयुक्त कार्य विभाग, कला संस्कृतिएवं युवा विभाग समेत अन्य नामित विभागों के कार्यों की समीक्षा की और इस दरम्यान कई निर्देश दिए।
डीएम ने मौके पर जिले में न नामित विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव ने ओहदेदारों को देय दायित्वों के प्रति जिम्मेदार और पारदर्शी रहने का निर्देश दिया तथा उन्हें आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। डीएम ने मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम रविकांत सिन्हा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, डीटीओ मो. इरफान, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भानू प्रकाश आदि पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
19 वर्षों बाद पीएस केवाल को मिला नियमित प्रधानाध्यापक
नवीन कुमार मंडल ने संभाला पदभार
जमुई। संवाददाता। सावन माह के दूसरे सोमवार को जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, केवाल में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब विद्यालय को 19 वर्षों बाद एक नियमित प्रधानाध्यापक मिला। इस अवसर पर नवीन कुमार मंडल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी ललिता ने प्रसन्नता के साथ उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। इस पल को देखकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ देखी गई। वर्षों बाद विद्यालय को स्थायी नेतृत्व मिलने से स्थानीय लोगों में नवीन उत्साह और उम्मीद जगी है।
पदभार ग्रहण करते हुए प्रधानाध्यापक नवीन कुमार मंडल ने कहा कि मैं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहूंगा और विद्यालय को शैक्षणिक व नैतिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाऊंगा। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी प्रधानाध्यापक को अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में कुमारी ललिता, वीणा देवी, प्रमोद कुमार, प्रीतम प्रभात, राम देवी, प्रीति राज, राजेन्द्र प्रसाद भारती एवं सुधा कुमारी की सक्रिय उपस्थिति रही। इस नियुक्ति से विद्यालय में नवचेतना का संचार हुआ है और स्थानीय समुदाय को उम्मीद है कि अब विद्यालय का शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा।
मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता में 8 अगस्त तक वोट कर अपने प्रखंड के पर्यटन स्थल को आप बना सकते हैं विजेता
-पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मेरा प्रखंड, मेरा गौरव में वोट करने के लिए 8 अगस्त तक है मौका, इसके बाद अंतिम परिणाम की होगी घोषणा
-प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमश: 50 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र, 45 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र और 35 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा
पटना।
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मेरा प्रखंड-मेरा गौरव प्रतियोगिता अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के विभिन्न प्रखण्डों में स्थित उन अनदेखे या कम ज्ञात स्थलों की पहचान करना है, जो ऐतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाकर राज्य के पर्यटन को और अधिक समृद्ध बनाया जा सकता है। आम जनता को अपने क्षेत्र के धरोहरों और महत्वपूर्ण स्थलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें संरक्षित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में अब तक बिहार के 13 प्रखंडों के शानदार पर्यटन स्थलों का ज्यूरी द्वारा चयन किया गया है, जिसमें बिहार की आम जनता अपने सबसे पसंदीदा स्थल को चुनकर उसे पिपुल्स च्वाइस अवार्ड का विजेता बना सकते हैं। वोट करने के लिए आम जनता ँ३३स्र२://३ङ्म४१्र२े.ु्रँं१.ॅङ्म५.्रल्ल/ील्ल/ूङ्मल्ल३ी२३/ेी१ं-स्र१ं’ँंल्लि-ेी१ं-ॅं४१ं५ पर जाएं। जहां आप निम्नलिखित पर्यटन स्थलों में आप अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को मेरा प्रखंड-मेरा गौरव हेतु मत दे सकते हैं।
ड्ट 52 कोठरी 53 द्वार, खगड़िया
ड्ट बलिराजगढ़ किला के भग्नावशेष, मधुबनी
ड्ट गांधी संग्रहालय, बेतिया
ड्ट कजरैली डैम, जमुई
ड्ट घेंजनगढ़, जहानाबाद
ड्ट तरियानी छपरा गांव, शिवहर
ड्ट फणिश्वरनाथ रेणु आवास, अररिया
ड्ट मटोखर शरीफ दरगाह, शेखपुरा
ड्ट विद्यापति धाम, समस्तीपुर
ड्ट श्री रामजानकी ग्रंथ मंदिर, सीतामढ़ी
ड्ट सर्वोदय आश्रम, सेखोदेवरा
ड्ट सालौना, बेगूसराय
ड्ट सोनबरसा राजकिला, सहरसा
इस प्रकार किया गया है चयन:-
यह प्रतियोगिता गत वर्ष 2 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच ऑनलाइन आयोजित की गयी थी। प्रत्येक प्रखण्ड से किसी ऐसे स्थल की पहचान कर उसके बारे में जानकारी देनी थी, जो अब तक अनदेखा रहा है लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है। प्रतिभागी को पर्यटन स्थल से जुड़ी सभी जानकारी अपनी प्रविष्टि में शामिल करनी थी। सभी जिलों में प्रखण्डवार प्राप्त प्रविष्टियों की जाँच जिला पदाधिकारी के द्वारा, जिला स्तर पर गठित निर्णायक मंडल द्वारा की गयी है। निर्णायक मंडल में अपर समाहर्त्ता स्तर के पदाधिकारी, पर्यटन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी संबंधित प्रखंड के अचंलाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने चयन के बाद पर्यटन विभाग को भेजा है, जहां विषय विशेषज्ञों की ज्यूरी द्वारा अंतिम रूप से विजेताओं की सूची में से ज्यूरी व पिपुल्स च्वाइस अवार्ड में प्रत्येक में तीन-तीन को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमश: 50 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र, 45 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र और 35 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार में 20 हजार प्रत्येक को दिया जाएगा और अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है।
सेमिनार का संपूर्ण समन्वय स्टार्टअप प्रभारी इंजी० राहुल कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने उद्योग विभाग और कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर लगभग 300 छात्र उपस्थित रहे। बिहार सरकार
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
मुजफ्फरपुर के छात्र का ठळढउ लिमिटेड में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर हुआ चयन
मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टकळ), मुजफ्फरपुर के बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (2021 पास आउट) छात्र हर्ष राज का चयन ॠअळए 2024 के माध्यम से ठळढउ लिमिटेड में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर हुआ है।
छात्र के चयन की खबर से पूरे संस्थान में उत्साह और गर्व का माहौल है। चयनित छात्र हर्ष राज ने अपने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय संस्थान, शिक्षकों और अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि टकळ का शैक्षणिक वातावरण, फैकल्टी का मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन ही उनकी सफलता की कुंजी रही है।
संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मिथिलेश कुमार झा ने छात्र को बधाई देते हुए कहा, ठळढउ छ्रे्र३ीि जैसी प्रतिष्ठित संस्था में छात्र का चयन होना पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बधाई दी और बताया कि यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी लगन, अकादमिक उत्कृष्टता और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों के कड़ी मेहनत को दर्शाती है।
राजकीय पोलिटेकनिक पूर्णिया में प्लेसमेंट प्रशिक्षण का आयोजन
पूर्णिया। संवाददाता। राजकीय पोलिटेकनिक पूर्णिया में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 60 घंटे के विशेष प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण इनोवेशन कम ज्वॉइंटली संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रोफेसर अमन कुमार राजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को संचार कौशल, साक्षात्कार कौशल तथा औद्योगिक कार्य संस्कृति से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्थान की सभी शाखाओं के विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इससे विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षता तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जो उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में सफल बनाने में सहायक होगी।
11111111111111111111111111111111111111111111111111
बिहार आइडिया फेस्टिवल को लेकर सेमिनार का आयोजन
पटना। संवाददाता। राजकीय पोलिटेकनिक कटिहार में उद्योग विभाग, कटिहार और कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को आगामी बिहार आइडिया फेस्टिवल में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करना था, जिसका आयोजन 28 जुलाई 2025 को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर उद्योग विस्तार पदाधिकारी श्री रोहित केशरी, कटिहार जिला स्टार्टअप समन्वयक दिलीप कुमार तथा कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप छात्र समन्वयक अमित झा, मो कैफ, नितीश कुमार एवं आलोक कुमार ने फेस्टिवल की जानकारी देते हुए छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।
इसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले से जमीनी स्तर पर लगभग 10,000 व्यवसायिक विचारों को एकत्र कर उनका मार्गदर्शन करना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक सुनहरा अवसर है, जो न केवल आपके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है, बल्कि आपकी रचनात्मक सोच को भी उजागर करता है। सभी छात्र बढ़-चढ़कर इसमें भाग लें।
सेमिनार का संपूर्ण समन्वय स्टार्टअप प्रभारी इंजी राहुल कुमार ने किया, जिन्होंने उद्योग विभाग और कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर लगभग 300 छात्र उपस्थित रहे।