• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

माला कुमारी अध्यक्ष और सीता साहा सचिव मनोनीत

October 30, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

माला कुमारी अध्यक्ष और सीता साहा सचिव मनोनीत

by admin
October 30, 2023
in Uncategorized
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-जल सहिया संघ का द्वितीय सम्मेलन

साहिबगंज। संवाददाता। कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी में रविवार को जलसहिया संघ का द्वितीय सम्मेलन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में महासंघ अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन का उद्घाटन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, पूर्व उपाध्यक्ष रामानंद साह, राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार नयन सहित अन्य ने विधिवत रूप से किया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। सचिव अशोक सिंह ने संगठन की वास्तविक अवधारणा से अवगत कराया। संगठन के समयबद्ध पूर्व नियोजित कार्यक्रमों में सभी से भाग लेने की अपील की। 08 नवंबर को महासंघ के जिला स्तरीय प्रदर्शन, 04 दिसंबर को रांची चलो आंदोलन में शत-प्रतिशत उपस्थित होने का आह्वान किया। वहीं जल सहिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो व प्रदेश महासचिव गायत्री देवी ने कहा कि जलसहिया बहनों को उनका हक दिया जाना चाहिए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से माला कुमारी यादव को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष, ममता देवी को कोषाध्यक्ष, सीता साहा को जिला सचिव मनोनीत किया गया। मंच संचालन महासंघ जिला अध्यक्ष भरत यादव ने किया। उन्होंने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन जल सहिया संघ की अध्यक्ष माला कुमारी यादव ने किया। मौके पर प्रमंडलीय मंत्री मथियस बेसरा, झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन के अनूप लाल हरि, महासंघ जिला सचिव राजीव पांडेय, सीताराम सिंह, सुरेंद्र यादव, परमेश्वर तुरी सहित दर्जनों जलसहिया मौजूद थे।

मारपीट मामले में दो पक्ष के एक-एक आरोपी गिरफ्तार

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत कल्याणचक-जमालपुर गांव में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि मारपीट के बाद एक पक्ष के सुभाष चंद्र साहा ने पुलिस को बताया था कि बीते 28 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही दिवाकर साहा, प्रणव साहा, गोवर्धन साहा, पातोली देवी, नोबो साहा, सपन साहा, सारथी देवी, जसोदा देवी व अन्य एकमत होकर लाठी, डंडा व हथियार से लैस होकर आए और जान मारने की नीयत से मारपीट की। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 281/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष के निर्मल कुमार साहा ने आवेदन में बताया कि सुभाष चंद्र साहा, अंगद साहा, आशिक साहा, प्रसन्नजीत साहा, सरस्वती देवी, पारुल देवी, मालोती देवी, श्रवण साहा व अन्य ने एकमत होकर जमीन पर खूंटा-खंबा गाड़ कर खमाड़ बना दिया। विरोध करने पर मारपीट की। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 282/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन ने एक पक्ष के गोवर्धन साहा एवं दूसरे पक्ष के आशिक साहा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीआरएम ने राजमहल रेलवे स्टेशन में चल रहे कार्य का किया निरीक्षण
-काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

राजमहल। संवाददाता। मालदा डीआरएम विकास चौबे रविवार को एलसीटी के माध्यम से गंगा नदी होकर राजमहल पहुंचे। उन्होंने राजमहल स्टेशन पहुंचकर स्टेशन सहित आसपास चल रहे अमृत भारत परियोजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत परियोजना के तहत राजमहल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। उक्त योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई है। उद्देश्य है कि अगले दो माह में स्टेशन सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाकर पूर्ण किया जा सकेगा। भवन के बाहर प्लास्टर हो गया है। अंदर के कार्य की डिटेल प्लानिंग करके स्टेशन को खूबसूरत और उपयोगी बनाया जाएगा। प्लेटफॉर्म लंबा किया जा रहा है। फ्लोरिंग का कार्य अभी बाकी है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से राजमहल काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। रेलवे के लिए भी काफी ऐतिहासिक जगह है। जिसके चलते ही राजमहल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित किया गया है। स्टेशन में यात्री सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। राजमहल से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि नई ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड से किया जाता है। मांग को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखेंगे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, केबलिंग आदि कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने को कहा। मौके पर सीनियर डीओएम राजेश रंजन, सीनियर डीईएन नीरज कुमार, सीनियर डीएसटी आदित्य अंबर, एसएसई टीआरडी रोशन कुमार, आइडब्ल्यू ज्ञानेंद्र कुमार, एएसटी जीके चौधरी, एसएसई इलेक्ट्रिकल अनिल कुमार, स्टेशन प्रबंधक उत्तम कुमार, एएसएम रूपक कुमार सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी, कर्मी, आरपीएफ की टीम सहित अन्य भी उपस्थित थे।

जहां शिक्षा की रोशनी नहीं वहां पहुंच शिक्षक जलायें शिक्षा का दीप : एसी
-झारामाशिसं का सम्मान समारोह सह शैक्षिक संगोष्ठी सह जिला अधिवेशन
-नये शिक्षकों व मैट्रिक टॉपरों को किया गया सम्मानित

साहिबगंज। संवाददाता। जहां शिक्षा की रोशनी नहीं वहां पहुंच कर शिक्षक शिक्षा का दीप जलाएं। उक्त बातें अपर समाहर्ता विनय मिश्र ने झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से रविवार को शहर के एक हॉल में आयोजित सम्मान समारोह सह शैक्षिक संगोष्ठी सह जिला अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहीं। इसके पूर्व एसी मिश्र, डीईओ दुर्गानंद झा, डीएसई राजेश पासवान, राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संघ की ओर से नव नियुक्त शिक्षकों, मैट्रिक के टॉपर छात्रों और अतिथियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ दुर्गानंद झा ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। शिक्षक समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाएं। वहीं डीएसई राजेश पासवान ने कहा कि शिक्षक अपना कर्तव्य बेहतर तरीके से निभाएं तो शिक्षा का स्तर खुद सुधर जाएगा। सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है। डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि ट्राइबल और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और मजबूत करना है। शिक्षा से ही विकास होगा। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यध्यक्ष दिवाकर महतो ने कहा कि प्रशासन में बैठे लोगों को भी शिक्षकों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करके शिक्षा को बेहतर करना जरूरी है। शिक्षकों की कमी पहले से ही है। महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव लाउस हांसदा सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे। मौके पर राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष मुरलीधर रजक, दीपक कुमार, पंकज कुमार, आशुतोष पांडे, पवन कुमार, विनय कुमार, रेणु गुप्ता, सोनेलाल, मो गुलाम, जितेंद्र, कुंदन मिश्र, संगीता सहित सैंकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

पुलिस से की मारपीट व गोलीबारी की शिकायत

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालबन्ना मोहल्ले स्थित पब्लिक हाईस्कूल के नजदीक दो पक्षों के बीच शनिवार की रात पुरानी रंजिश में कई राउंड गोलीबारी हुई। इधर मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व गोली बारी का आरोप लगाते हुए नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। एक पक्ष के जनार्दन यादव ने पुलिस को बताया कि अपने घर के नजदीक खड़ा था। तभी 8 से 10 की संख्या में लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी। दूसरे पक्ष से चंदन यादव ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों के साथ घर के आसपास टहल रहा था। तभी तालबन्ना मोहल्ले से 10 की संख्या में आये लोग गाली-गलौज करने लगे। रिश्तेदारों ने समझने का प्रयास किया तो एक ने लोहे के रड से गाल पर हमला कर दिया। वहीं अन्य अचानक गोली चलाने लगे। इधर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मारपीट व गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर छानबीन की जा रही है।

झमझमिया काली मंदिर कमेटी की हुई बैठक

राजमहल। संवाददाता। राजमहल-तीनपहाड़ पथ पर बेगमपुरा गांव के समीप स्थित झमझमियां काली मंदिर में काली पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार देर संध्या बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सुखवा उरांव ने की। काली पूजा धूमधाम से बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर विष्णु चौधरी, किशोर चौधरी, बुल्लू माल्टो, अशोक घोष, भागीरथ मंडल सहित दर्जनों अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हरियाणा पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में मारा छापा
-एक आरोपी को दिल्ली से साथ लाई थी पुलिस

तालझारी। संवाददाता। मोबाइल चोरी मामले में रविवार को हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने तालझारी थाना क्षेत्र में छापा मारा। जानकारी के अनुसार मोबाइल चोरी मामले में हरियाणा पुलिस तालझारी थाना क्षेत्र महाराजपुर निवासी एक आरोपी देव महतो को दिल्ली से 130 मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ शनिवार की रात साहिबगंज लेकर पहुंची थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर तालझारी थाना पहुंची। बताया जाता है कि हरियाणा पुलिस ने बंगाल से भी एक एजेंट को पकड़ा है। तालझारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सुधांशु ने बताया कि हरियाणा क्राइम ब्रांच, सेक्टर 30 फरीदाबाद के एएसआई जितेंद्र कुमार दिल्ली से एक महाराजपुर के व्यक्ति को गिरफ्तार कर तालझारी थाना क्षेत्र से उसके अन्य सहयोगी को पकड़ने के लिए आयी थी। हरियाणा पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालझारी थाना के एएसआई सियाराम पंडित के साथ महाराजपुर में छापामारी की। हालांकि छापामारी में सफलता हासिल नहीं हुई। हरियाणा पुलिस उक्त गिरफ्तार आरोपी को लेकर वापस लौट गई। इधर तालझारी थाना क्षेत्र के चमदी पहाड़ से पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव : एसपी
-प्राथमिक विद्यालय खिजुरिया में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम

बोरियो। संवाददाता। प्रखंड के बांझी संथाली पंचायत अंतर्गत खिजुरिया प्राथमिक विद्यालय में रविवार को पुलिस आपके द्वार जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसपी नौशाद आलम ने शिकरत की। इस दौरान शराब मत पियो, बच्चों को स्कूल भेजो, विषयक कार्यशाला में एसपी नौशाद आलम ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। जब बच्चे शिक्षित होंगे तो पूरा समाज शिक्षित होगा। शिक्षा हासिल कर बच्चे एक अच्छे नागरिक बनेंगे और अपने गांव, शहर, राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा के बिना विकास अधूरा है। भयमुक्त वातावरण में बच्चों की शिक्षा के लिए जिले की पुलिस हमेशा तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी धर्म दारू व शराब सेवन करने की इजाजत नहीं देता है। शराब का सेवन करने वाले अपने स्वस्थ शरीर के नुकसान के अलावा घरेलू हिंसा जैसे अपराध को भी अंजाम देते हैं। ज्यादातर सड़क दुर्घटना शराब के सेवन से ही हो रही है। नशे की लत में लोग गलत लोगों की संगति में आकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इनसे बचना होगा और परिवार को भी बचाना होगा। एसपी ने सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो के संघर्ष की याद दिलाते हुए कहा कि उनके चाहने व मानने वालों को नशा करना शोभा नहीं देता। कहा कि सभी वीरों के बताए मार्गों पर चलें। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांझी संथाली पंचायत की मुखिया मयबिटी सोरेन और संचालन जिला बीस सूत्री सदस्य स्टीफन मुर्मू ने किया। मौके पर बोरियो थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, मुखिया मीना बास्की, एरिका स्वर्ण मरांडी, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, पंसस मानवेल मुर्मू, समाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, शैलेश भगत, ग्राम प्रधान मुंशी हांसदा, सलहाय हांसदा, बेटका मुर्मू, सलगी सोरेन, प्रबोध सोरेन, क्रिस्टोफर टुडू, सरिता किस्कू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

एसपी ने कारगिल दियारा में पुलिस पिकेट का किया निरीक्षण

साहिबगंज। एसपी नौशाद आलम ने शनिवार की देर रात सदर प्रखंड के कारगिल दियारा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने प्राथमिक विद्यालय के ऊपरी तल्ले पर चल रहे पिकेट का जायजा लिया। ग्रामीणों से घंटों बातचीत कर पूरे क्षेत्र व क्षेत्र में अपराध की विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पिकेट को विद्यालय से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। उक्त विद्यालय में ग्रामीणों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा। वहीं पिकेट में ड्यूटी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए भी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। एसपी ने बताया कि पिकेट को वायरलेस व ड्रोन की सुविधा भी दी जाएगी। पुलिस ड्रोन से दियारा व गंगा के तराई इलाकों की निगरानी करेंगे। एसपी ने बताया कि कारगिल दियारा अंतिम छोर पर है। लालबथानी के बाद वहां जाने के लिए रास्ता नहीं। इसके लिए वहां पुलिया निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजेंगे। इस दौरान एसपी ने बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया। ग्रामीणों के बनाए लिट्टी चोखा का आनंद भी लिया। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह, सर्जेंट मेजर, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित अन्य थे।

गोड्डा की टीम बनी फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन
-सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू ने किया पुरस्कृत

साहिबगंज। संवाददाता। मंडरो प्रखंड के धनबासा मैदान में बिरसा कृषि क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच मंडरो मिशन टोला बनाम गोड्डा की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल में किक मार कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में गोड्डा की टीम ने मंडरो मिशन टोला की टीम को 02 गोल से हरा चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार व जीत अपनी जगह है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपने प्रदर्शन में निरंतरता के साथ सुधार करना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने विजेता गोड्डा की टीम को 60 हजार, उपविजेता मंडरो मिशन की टीम को 50 हजार व तृतीय स्थान पर रहे फॉसिल्स पार्क मंडरो की टीम को 10 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेम्स किस्कू, सचिव नसीम अख्तर, शफीक आलम, रमजान अंसारी, शफीक, सुनील मुर्मू, बिट्टू हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

बैटरी पानी से लदा मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त

तीनपहाड़। संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनपहाड़-बोरियो पथ के बीच जसकुटी मोड़ के समीप रविवार की दोपहर हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जेएच-16डी 4923 व चारपहिया मैजिक वाहन बीआर-10 जीबी 9549 दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन में बैटरी पानी लोड था। मैजिक बोरियो की तरफ से आ रही थी। वहीं तीनपहाड़ की ओर से मोटरसाइकिल सवार युवक बोरियो की तरफ जा रहा था। तभी आचनक चार पहिया मैजिक ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद मैजिक वाहन चालक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने खलासी को पकड़ लिया। बाइक चालक कोटालपोखर निवासी अल्तमश (30) बताया जा रहा है। उसके परिजन को सूचना दी गई है। थाना के एएसआई प्रसाद ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

थाना दिवस पर कई मामलों का निपटारा
बरहेट। संवाददाता। बरहेट थाना परिसर में रविवार शाम को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू एवं बरहेट संथाली उत्तरी के पंसस प्रतिनिधि आरिफ अंसारी के बीच एक विवाद को सुलझाया गया। वहीं छोटे-छोटे कई मामले भी सुलझाए गए। मौके पर प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी गौरव कुमार, झामुमो के प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष नजरूल इस्लाम, प्रो. हाशिम अख्तर, एजाज अली, अली, मजीतुल्लाह, आरिफ अंसारी, पंसस रेजाउल, आजाद, कबातुल्लाह अंसारी व अन्य मौजूद थे।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store