• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पाकुड़ के 19 वर्षीय युवक की हत्या का खुला राज

November 1, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

पाकुड़ के 19 वर्षीय युवक की हत्या का खुला राज

by admin
November 1, 2023
in Sahibganj
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-दोस्तों ने फंदा लगा कर उतारा मौत के घाट, फिर कुआं में फेंक डाला
-मृतक का मोबाइल व शर्ट बरामद
-एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

साहिबगंज। संवाददाता युवक की हत्या कर कुआं में लाश फेंक देने की वारदात का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपी नवयुवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 26 अक्टूबर को पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायढेला निवासी बुधु रजवार (63) ने नाती रंजीत रजवार के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद 27 अक्टूबर को कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बंसीकाटा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट स्थित एक कुआं से युवक की लाश बरामद हुई थी। उक्त शव की शिना़ख्त रंजीत रजवार के रूप में हुई। जिसके बाद उसके नाना के आवेदन पर कोटालपोखर थाना में कांड संख्या 53/23 दर्ज किया गया था। वादी ने अपने नाती रंजीत रजवार (19) की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बंशीकाटा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे कुआं में फेंक देने का आरोप लगाया था। कांड के उद्भेदन के लिए बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान वारदात में रंजीत के दो दोस्तों की संलिप्तता का पता चला। दोनों फरार थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद कांड में संलिप्त आकाश रजवार (19) व बरहरवा थाना क्षेत्र के जियालमारी निवासी राहुल रजवार (20) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने रंजीत रजवार की हत्या उसके ही फूल शर्ट की आस्तीन से गला में फांसी लगा कर करने की बात कबूली है। घटना का कारण आकाश रजवार की बहन से रंजीत का प्रेम संबंध बताया जाता है। ज्ञात हो कि 25 अक्टूबर को वारदात की शाम रंजीत, राहुल व आकाश तीनों फुटबॉल मैच व मेला देखने साथ गए थे। इसके बाद से रंजीत लापता था। 27 अक्टूबर को उसकी लाश कुआं से बरामद हुई थी। दोनों आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल व कुआं से वारदात में प्रयुक्त मृतक का शर्ट बरामद हुआ है। छापामारी दल में कोटालपोखर थाना प्रभारी उपेंद्र दास, पुअनि शिवोदय तिर्की, हवलदार जटू सिंह, आरक्षी सुजीत साहा, नरेश मुर्मू, रविंद्र राम, सुधीर दास शामिल थे।

एसपी ने हेलमेट पहनने का दिया निर्देश

साहिबगंज। संवाददाता। एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को पत्र जारी कर जिले के सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण के मद्देनजर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश बाइक चलाने वाले महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों पर लागू किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मी की बाइक का इस्तेमाल करने वाले उनके परिजनों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। एसपी ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने वाले पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मधुमक्खियों ने हमला कर युवक को किया घायल

तीनपहाड़। संवाददाता। बाबूपाड़ा निवासी प्रकाश दत्ता (25) मंगलवार को तालझारी से अपने घर तीनपहाड़ लौटने के क्रम में मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश दत्ता अपने किसी निजी कार्य से तालझारी गए थे। कार्य समाप्त कर अपनी बाइक से तीनपहाड़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उन पर मधुमक्खियों ने चारों ओर से बुरी तरह हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में प्रकाश कुछ समझ पाते तब तक बाइक सड़क से छिटक कर टाट की घेराबंदी से जा टकराई। गनीमत ये रही कि प्रकाश ने हेलमेट पहन रखा था और बाइक ज्यादा गति में नहीं थी। बीच सड़क पर गिरा प्रकाश अपने आप को मधुमक्खियों के हमले से बचने की पुरजोर कोशिश में जुटा था। लोग तमाशबीन बने देखते रहे। इसी बीच किसी कार्य से बाहर जा रहे संत प्रजापति बाबा ने हिम्मत जुटा कर युवक की मदद को आगे बढ़े। बाबा ने युवक के शरीर से मधुमक्खियां के डंक को निकाल बाहर किया और फिर घायल प्रकाश को तालझारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में घायल प्रकाश का डॉक्टरों ने इलाज किया।

मारपीट मामले में 11 के विरुद्ध प्राथमिकी

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत मटियाल निवासी बरकत अली ने जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरकत अली ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर अंचल कार्यालय में निपटारा करने के लिए गया था। दोपहर लगभग 1:30 बजे सीओ कार्यालय से बाहर निकलते ही पूर्व से घात लगाकर खड़े मोहल्ले के ही महाबली शेख, आजाद अली, अकबर अली, इकरामुल शेख, अमीन शेख, सद्दाम हुसैन, नूर आलम, रशीद शेख, सौदागर शेख, हसमुद्दीन शेख, निजामुद्दीन शेख एवं चार पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उसे और उसके भाई गनी शेख को घेर लिया और पकड़कर लात-मुक्का से मारपीट करने लगे तथा नूर आलम अपने कमर से चाकू निकालकर जान मारने की नीयत से भाई गनी शेख के सिर पर वार किया। जिससे भाई का सिर पूरी तरह फट कर लहू लुहान हो गया। अकबर शेख व सद्दाम हुसैन उसे जान मारने की नीयत से गले में बेल्ट लगाकर खींचने लगा। जिससे उसका दम घुटने लगा। इस दौरान इकरामुल शेख शर्ट के पॉकेट में रखा 16,300 रुपया चोरी की नीयत से जबरन छिनतई कर लिया। हल्ला एवं बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर पुलिस वहां आ गई और बीच बचाव कर उन लोगों की जान बचाई। घटना के बाद उक्त सभी आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल भाई को थाना ले गये तो पुलिस ने भाई को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज हुआ। घटना को लेकर उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जलापूर्ति प्लांट में लगे समरसेबल मोटर की हुई चोरी

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत कासिम बाजार वार्ड 03 स्थित जलापूर्ति प्लांट में लगे समरसेबल पंप चोरी की घटना को बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया। चोर पंप को चोरी करके लेते चलते बने और किसी को कानों कान भनक तक नहीं हुई। मंगलवार की सुबह जलापूर्ति केंद्र में तैनात नगर पंचायत कर्मी के पहुंचने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। नपं कनीय अभियंता मुकेश कुमार पाल ने बताया कि चोरी गई मोटर से जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी। बड़े मोटर से लिकेज पानी को निकालने के लिए उक्त पम्प लगा हुआ था। मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी स्मिता किरण ने थाना पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

टोटो के ठोकर से वृद्ध महिला घायल

राजमहल। संवाददाता। राजमहल-उधवा सड़क पर स्टेशन रोड में तेज रफ्तार टोटो चालक ने ठोकर मार कर 60 वर्षीय वृद्ध महिला नया बाजार निवासी जमीन बीबी को घायल कर दिया। महिला बाजार गई हुई थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार टोटो चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल महिला का इलाज किया।

लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया
-148वीं जयंती पर किये गये याद, कई कार्यक्रम का आयोजन

साहिबगंज। संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर एसडीओ सदर रवि जैन, डीएसओ अमर प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नप ईओ सोमा खंडैत, नप ईओ रवि शेखर सहित अन्य ने माल्यार्पण किया। मौके पर बड़ा बाबू राजेंद्र रविदास, मनी प्रकाश सिन्हा, शिव हरि, अनूप लाल हरि, सरवरी खातून सहित अन्य थे। वहीं समाजसेवी सिद्धेश्वर मंडल ने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं व शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसपी नौशाद आलम ने शिक्षक मुरलीधर रजक, दीपक कुमार पासवान, रामचंद्र यादव, प्रशांत कुमार राय, मनोहर प्रसाद शर्मा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दीया कुमारी, द्वितीय अनन्या राय, तृतीय अपूर्वा कुमारी, सांत्वना प्राइज छोटी कुमारी, राखी कुमारी, खुशी कुमारी व शिवानी कुमारी को दिया गया। बालक वर्ग में प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय अमित कुमार, तृतीय अनिकेत कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर विनोद यादव, मानिक पासवान, मंटु कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य था। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने 10 यूनिट ब्लड डोनेशन किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई बांटी। जरूरतमंदों के बीच 50 पीस कंबल का वितरण किया। मौके पर चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, कुंदन यादव, पवन सिंह, विकास सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार चौधरी, रमन कुमार, बबलू कुमार सिन्हा, सुभाष सिन्हा, सुनील सिन्हा, अमित सिन्हा, अरविंद सिन्हा, शिबू सिन्हा, बाबूलाल मंडल, मुन्ना सिन्हा, संजय सिंह पटेल, प्रवीर सिन्हा, शशि शेखर सिन्हा, कुणाल किशोर राय, मुन्ना सिन्हा, अभय सिन्हा, जय प्रकाश सिन्हा, सुबोध सिंह, प्रेम लाल मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए प्राण भी करेंगे न्योछावर : नौशाद
-एकता दिवस पर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दिलायी शपथ

साहिबगंज। संवाददाता। पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। एसपी नौशाद आलम ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। एसपी ने सभी को सरदार पटेल के बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए प्राण भी न्यौछावर करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर सार्जेंट मेजर अजीत कुमार चौबे, सार्जेंट, लाइन बाबू समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे। वहीं नगर थाना, जिरवाबाड़ी ओपी, मुफस्सिल थाना में भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। राजमहल थाना में प्रभारी कुंदन कांत विमल ने शपथ दिलाई। मौके पर महिला थाना प्रभारी फुलजेंसिया टोप्पनो, एसआई अमन कुमार, प्रवेश कुमार राम सहित अन्य थे। बरहरवा, कोटालपोखर, रांगा, तालझारी, बोरियो व मिर्जाचौकी थाना में भी शपथ ली गई। राधानगर थाना में प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने शपथ दिलाई। मौके पर पुअनि रत्नेश्वर सिंह, सअनि विनय सिंह, इकबाल सहित अन्य थे।

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया याद

पंच टीम। साहिबगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्गों का अनुसरण करने की संकल्पता दोहराई। मौके पर मुर्शाद अली, विजय वर्मा, रामसिंगार ओझा, अनिल पाण्डेय, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, सलाउद्दीन, रिजवान, सुल्तान अंसारी, सद्दाम हुसैन, राहुल पासवान, अल्ताफ हुसैन, रंजीत यादव, हफिज, देवराज सिंह, गुरु चौधरी समेत दर्जनों मौजूद थे। बरहरवा नगर पंचायत के बिंदुधाम रोड़ स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गई। मौके पर जिला अध्यक्ष बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने मौके पर नसीरूद्दीन, अश्विनी आंनद, शहनवाज नसीर, थोमस राबर्ट, छोटे लाल रमानी, सुभोजित मिश्रा, जहरुल शेख, आलमगीर आलम, शोएब, पिन्टु मंडल, रंजीत भंडारी, जमीरुल इस्लाम, आफताब, गोविन्द कुशवाहा, अजीत कुमार, अनारुल खान, रफीक सहित अन्य मौजूद थे।

थाना दिवस पर भूमि विवाद का निपटारा

राजमहल। संवाददाता। अंचल कार्यालय में मंगलवार को थाना दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर सीओ अशोक कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल मुख्य रूप से उपस्थित थे। थाना दिवस के मौके पर भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का निष्पादन किया गया। मौके पर भूमि विवाद से जुड़े लोग व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

मारपीट में तीन जख्मी

राजमहल। संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव में दो सहोदर भाइयों यमुना प्रसाद साहा तथा चंद्रकांत साहा के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों भाई जख्मी हो गये। इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एक अलग घटना में राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज निवासी बेलाल शेख 28 को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले कर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य व कर्मियों ने तीनों घायलों का इलाज किया।

बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक

राजमहल। संवाददाता। प्रखंड सभागार में बीडीओ उदय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। बीडीओ ने मतदाता सूची पुनर्रीक्षण कार्य की प्रगति को लेकर संबंधित बीएलओ व पर्यवेक्षकों को कार्य में प्रगति लाते हुए योग्य व्यक्ति को मतदाता सूची से हर हाल में जोड़ने का निर्देश दिया। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर चर्चा की गई। मौके पर चंदन सरकार, अभिजीत कुमार, मिथिलेश पांडेय व अन्य उपस्थित थे।

मालदा व आनंद विहार के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

साहिबगंज। संवाददाता। छठ पूजा में यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को कम करने के लिए मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। उक्त जानकारी मालदा डीआरएम विकास चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल छठ स्पेशल 20 नवंबर और 27 नवंबर को मालदा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 09:30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन छठ स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर और 28 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से मालदा के लिए 18:30 बजे रवाना होगी। छठ स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के अंतर्गत न्यू फरक्का, बोनिडंगा, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डब्बे हैं। टिकटों की बुकिंग 01 नवंबर से पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध होगी। मेल-एक्सप्रेस किराए के अलावा विशेष शुल्क वसूला जाएगा। रियायती बुकिंग की अनुमति नहीं है। तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं है। वहीं डीआरएम ने बताया कि एक नवंबर से हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन अब अप डाउन में मुरारई स्टेशन में रुकेगी।

प्रधानाध्यापक के खिलाफ डीसी से शिकायत
साहिबगंज। संवाददाता। सदर प्रखंड क्षेत्र के छोटी कोदरजनना उत्तर टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंच कर डीसी रामनिवास यादव से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का घर स्कूल से नजदीक है। उपस्थिति बना कर घर में ही रहते हैं। स्कूल में रहकर पढ़ाते कम और बातचीत व राजनीतिक की बातें करके समय व्यर्थ करते हैं। छात्रों को मेन्यू अनुसार एमडीएम भी नहीं दिया जाता है। विद्यालय प्रबंधन समिति को कुछ बोलने व करने नहीं दिया जाता है। समिति सदस्यों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर फुरकान, मुन्ना, अली हसन, राहिस, निसार, बीबी रोबिदा, शेख सराजुल, तरन्नुम बीबी सहित अन्य थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store