मधुपुर/संवाददाता। शहर के थाना मोड स्थित डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय सभागार में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बसंत नारायण सिंह की अध्यक्षता में की
गई। बैठक मंे विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ विद्यालय संचालन समेत अन्य व्यवस्था को लेकर बिन्दुवार समीक्षा की गई। मौके पर बीइइओ श्री सिंह ने सीआरपी, बीआरपी समेत विभिन्न विद्यालयों के सचिव व शिक्षकों को निर्देश देते हुए उन्होंने शिशु पंजी अद्यतन करने, केश बुक अपडेट करने, स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित करने, विद्यालय विकास मद मे खर्च की स्थिती, शैक्षणिक कैलेंडर जारी करने, छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, 10 फरवरी को फाईलेरिया उन्मूलन जागरुकता अभियान की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक माहौल व्यवस्थित करने पर विशेष दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक समेत अन्य लोग मौजूद थे।
जनप्रतिनिधि व पंचायत सेवकों को मिला प्रशिक्षण
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में वन भूमि पर आवास करने वाले ग्रामीणों के नये सिरे से आवेदन प्राप्त करने को लेकर जनप्रतिनिधियों और पंचायत सेवक का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में किया गया। मौके पर मुखिया, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक को प्रोजेक्टर के द्वारा वन भूमि पर रह रहे लोगों के आवेदन पर ऑनलाइन एफआरसी एप पर लोड करने की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कहा नये आवेदनों के लिये पंचायत में वन समिति अध्यक्ष सहित 10 से लेकर 15 सदस्य होंगे जो जमीन का आवेदन के प्रस्ताव को लेगी उसे राजस्व व वन विभाग को भेजेगी। इस अवसर पर डीपीआरओ प्रदीप कुमार, मुखिया रामकिशोर देव के साथ पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे।
न्याय यात्रा में शामिल हुए गठबंधन के कार्यकर्ता
सारवां/संवाददाता। देवघर में आयोजित कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने प्रखंड के कांग्रेस समेत गठबंधन दल के कार्यकर्ता रवाना हुए। सबसे पहले कार्यकर्ता स्टेडियम में जमा हुए और यहां से छोटी-बड़ी वाहनों से देवघर के लिए रवाना हुए। दल में मौलाना रियासत अंसारी, मुखिया उपेंद्र राय, दिवाकर पासवान, मुबारक अंसारी, नरेश यादव, शकील अंसारी, वाहिद अंसारी, दीपक झा, नरेश यादव, अर्जुन हाजरा, विनोद वर्मा, दिवाकर वर्मा, अनिल राउत, रंजीत यादव, प्रमोद यादव, बीरू, झारी, राजकुमार, प्रमोद यादव, रंजीत यादव, जयराम सिंह, शहवाज, मुकेश कुमार, मुन्ना राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।