गरीब, शोषित, पीड़ित व वंचित समाज के लोगों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडें़ : विरेन्द्र
जामताड़ा। संवाददाता। रविवार को पबिया मंडल के सिलदाहा गांव में भाजपा संगठन की ओर से गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे में गांव गांव जाकर लोगों में विश्वास दिलाने और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के लिए भाजपा संगठन की ओर से “गांव चलो अभियान की शुरूआत किया गया है। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेंद्र मंडल ने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। सभी गरीब शोषित पीड़ित वंचित समाज के लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ेंगे। प्रत्येक घर से कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क हो सके, इस अभियान के क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अलग अलग स्थानों का दायित्व सौंपा गया, जिसकी लोकसभा, विधानसभा और मंडल स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से पबिया मंडल महामंत्री राजेंद्र मंडल, प्रेम मंडल, द्वारका प्रसाद, सीताराम मंडल, हीरालाल मंडल, जागेश्वर सिंह, अंकुर यादव, मोहन मंडल, राजेश यादव, राजू मंडल, अशोक मंडल, कदम महतो, नागेश्वर मंडल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
गोड्डा, दुमका लोकसभा सीट सहित जामताड़ा विधानसभा को लेकर राहुल गांधी गंभीर
समयाभाव के कारण राहुल गांधी शनिवार को जामताड़ा में समय नहीं दे पाए
जिला अध्यक्ष से की चर्चा
जामताड़ा। संवाददाता। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार की शाम जामताड़ा होते हुए धनबाद की ओर प्रस्थान किये। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर उनके स्वागत के लिए खड़े थे। समय अभाव के कारण राहुल गांधी शनिवार को जामताड़ा में समय नहीं दे पाए। दुमका, गोड्डा लोकसभा सीट और जामताड़ा तथा नाला विधानसभा सीट को लेकर राहुल गांधी काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने जिला अध्यक्ष से इस संदर्भ में लगभग 10 मिनट तक गोविंदपुर स्थित लटानी के समीप स्थित कैंप में चर्चा की। यह चर्चा कई मायने में महत्वपूर्ण है, जिसका दूरगामी परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है। मुलाकात के बाद जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि समय के अभाव के कारण वह जामताड़ा में लोगों से सही ढंग से मुलाकात नहीं कर सके। इसका उन्हें खेद है। उन्होंने इसके लिए जिला वासियों से माफी भी मांगी है। साथ ही, उन्होंने संदेश दिया कि यहां के लोगों का प्यार शुरू से कांग्रेस को मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने यहां के लोगों से कांग्रेस के प्रति अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। जल्द ही कमेटी की बैठक कर इस पर चर्चा होगी और लोगों को शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त निर्देश के तहत टास्क दिया जाएगा।
पेयजलापूर्ति योजना का पाइप चोर गिरफ्तार
जामताड़ा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुलाडीह में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के लिए डंप किये गये पाइप को ट्रक लगाकर चोरी की घटना का अंजाम दे रहा था। इसी बीच वहां कार्यरत सुपरवाईजर के सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची और ट्रक व पाइप को जब्त कर थाना ले आई और ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ एम रहमान ने सदर थाना में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि रविवार अहले सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अपराधियों ने दुलाडीह में जलापूर्ति योजना के लिए डंप किये पाइप को चोरी कर ट्रक में लोड कर रहा था। इसी बीच वहां तैनात सुपरवाईजर विवेक मंडल व धीरज मंडल ने जामताड़ा थाना प्रभारी को सूचना दिया। थाना प्रभारी के निर्देश पर जामताड़ा थाना की पुलिस टीम दुलाडीह पहुंची। पुलिस को देख ट्रक में पाइप लोड कर रहे अपराधी भागने में सफल रहे। जबकि पुलिस ने ट्रक जेएच 09डी 5159 व ट्रक में लोड 30 पीस पाइप को जब्त कर थाना ले आई। साथ ही, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या 15/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार ट्रक चालक बृज मोहन सिंह, सेक्टर 8 सी झोपड़ी, थाना-हरला, जिला बोकारो का बताया है। लेकिन वे मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के मिसरौली गांव के रहने वाले हैं। एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक में पाइप लोड करने वाले फरार अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। ट्रक चालक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि उन्हें चोरी की पाइप को धनबाद जिले के गोविंदपुर के डंप तक पहुंचाना था। कहा मामले में जो भी संलिप्त है, पता किया जा रहा है। बता दें कि श्याम इंजिनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम किया जाना है। इसको लेकर दुलाडीह में पाइप को डंप किया जा रहा है। मौके पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य थे।
सारठ के पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
करमाटांड़। संवाददाता। करमाटांड़ चारघरा रोड स्थित आर के पैलेस में रविवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि को करमाटांड़ 12 पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पुष्प माला पहना कर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक ने सर्वप्रथम अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2 माह पूर्व बड़े एक्सीडेंट के बाद जल्द में स्वस्थ हो गया। इसमें कार्यकर्ताओं का प्यार व ऊपर वाले का आशीर्वाद था। सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पूर्व विधायक के समक्ष समस्याओं को रखा। आगामी 2024 के विधानसभा के चुनाव फतह हासिल करने को लेकर चर्चा किया गया। पूर्व विधायक ने कहा संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना है। यह चुनाव हमारी नहीं है कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतना है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एक्टिव होकर लगना होगा। ताकि यह चुनाव आसानी से जीत सके। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करना युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़े तीन प्रकार के कार्यकर्ता गुट बनाना है। जिसमें प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। अपने कार्यकर्ताओं का हर दुख सुख में उनके साथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीत हमारी होगी। वहीं मंच संचालक शिवनारायण मंडल उर्फ बेजान मंडल ने की। मौके पर रामदेव मंडल, बबलू खान, शालिग्राम मंडल, अजीत मंडल, हिमांशु मंडल, मुबारक अंसारी, साहूद अंसारी, बालू मंडल, अजीत मंडल, मनोज राय, तपन सिंह, मुन्ना पोद्दार, राजन मंडल, सुनिल सोरेन, सुभाष साह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आईआरबी जवानों को किया गया स्वास्थ्य जांच
नारायणपुर। संवाददाता। सीएचसी नारायणपुर में रविवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर मेडिकल टीम ने आईआरबी पुलिस कैंप झिलुआ के 43 जवानों का स्वास्थ्य जांच किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग के टीम ने आईआरबी पुलिस कैंप झिलुआ के जवानों का बीपी, सुगर, हर्निया, टीबी, जोन्डीस, फाइलेरिया, सर्दी, खांसी का जांच कर आवश्यक सलाह दिया। मौक पर सीएचसी नारायणपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केदार महतो, एमपीडब्लु प्रफुल्ल कुमार रवानी, संजय कुमार के अलावे सुनील सिंह, बिनय तिग्गा, कुमल प्रभात, राहुल कुमार, योगेन्द्र कुमार, शैलेष कुमार आदि जवान मौजूद थे।
नए ट्रांसफार्मर अधिष्ठापन को लेकर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
नारायणपुर। संवाददाता। सोमवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र नारायणपुर (जंगलपुर )से निकलने वाले सभी 11 हजार फीडर बंद रहेंगे। इनकी जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि विद्युत शक्ति उप केंद्र में 5 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन किया जाएगा, जिसको लेकर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर लग जाने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। बिजली की कटौती में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं अपने जरूरी कामों को सुबह 9:00 बजे तक कर लें ताकि शाम 6:00 बजे तक किसी प्रकार की किसी को कोई परेशानी न झेलना पड़े।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालुका में रविवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान अध्यापक प्रमोद तांती ने की। मौके पर श्री तांती ने कैंसर के प्रति जागरूक रहने एवं सावधानी बरतने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक नैनी प्रसाद गोरांई ने छात्र-छात्राओं को कैंसर रोग के कारण लक्षण व निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना इसके लक्षणों की पहचान तथा इसका सही इलाज के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कहा कि डीएनए की गड़बड़ी तथा मेटाबॉलिज्म में खराबी के कारण कभी-कभी अच्छी कोशिका का निर्माण रुक जाता है एवं खराब कोशिका का निर्माण शुरू हो जाता है। जो सही रूप से शारीरिक गतिविधि में कार्य नहीं करते हैं। यही कैंसर की अवस्था है। कहा कि प्रथम व द्वितीय स्टेज में पकड़े जाने पर इस रोग का इलाज संभव है, वरना या रोग जानलेवा बन जाता है। कहा कि इस रोग का प्रमुख कारण अत्यधिक धूम्रपान करना, सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग, शराब का सेवन करना, माता-पिता के जिन से भी बच्चों में फैलता है। विभिन्न तरह के रसायनों का प्रयोग। अनजाने में पॉलिथीन एवं विभिन्न रसायनों का प्रयोग कर कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी को निमंत्रण देते है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि यह जीवन अनमोल है। इस शराब व धुएं के जहर में घोलकर अपना जीवन नरक न बनाएं। कहा इन दिनों युवा पीढ़ी कम उम्र में विभिन्न तरह के नशा के आदी हो रहे हैं। कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी को निमंत्रण देकर अल्पायु में काल के गाल में समा रहे हैं। इस रोग के प्रमुख लक्षण में भूख कम लगना, शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बनना, खांसते समय मुंह से खून आना, जी मिचलाना, सांस लेने में तकलीफ होना, वजन कम होना आदि प्रमुख है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, भारत में हर वर्ष 11 लाख लोग कैंसर के शिकार होकर अपना जान गंवा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस रोग के प्रति लोग जागरुक न हो तो 2030 तक कैंसर दुनिया भर में मृत्यु का सबसे पहला कारण बन सकता है। आयुर्वेद में गोमूत्र एवं हल्दी इस रोग का कारगर दवा है। वहीं एलोपैथी में सर्जरी, कीमोथेरेपी एवं रेडियम थेरेपी, इस रोग को ठीक करने का विधि है। इस मौके पर कैंसर रोग के कारण एवं दुष्परिणाम पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें झुंपा मंडल, बुली बाउरी एवं अष्टमी बाउरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा तीनों विजेता प्रतिभागियों को डायरी, कॉपी, कलम, आदि शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रासमनी हेम्ब्रम, राजेन गोराई, जितेन पाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
श्रमिक ठेकेदार भाई-बहनों के लिए लड़ता रहा हूं, लड़ता रहूंगा : अशोक कीर्तनिया
चितरंजन। संवाददाता। पश्चिम बंगाल ठेकेदार सुरक्षा गार्ड तथा मेंटेनियस लेबर यूनियन के बैनर तले शनिवार को भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया चित्तरंजन पहुंचे। स्थानीय अमलादही स्थित एरिया सिक्स कम्युनिटी हॉल में ठेकेदार श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ठेकेदार श्रमिकों की स्थिति बद से बद्तर बनी हुई है। खासकर चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में यहां के ठेकेदारों के साथ काम करने वाले ठेकेदार श्रमिकों के हालात एकदम से बंधुआ मजदूरों जैसी है। विधायक ने कम्युनिटी हॉल में काफी संख्या में ठेकेदार श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मंच से वादा करता हूं कि मेरा हर कदम आपलोगों के विकास के लिए ही उठेगा। यूनियन के राज्य कमेटी के सदस्य समीर मल्लिक ने भी अपने संबोधन में ठेका श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि विधायक के वादे और दावे पर मैं भी आप सबों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि समय-समय पर उनके वादे और दावे की याद दिलाता रहूंगा। क्योंकि आप सभी के विकास पर ही देश और समाज दोनों का भविष्य टिका हुआ है। तालियों की गूंज के बीच उक्त यूनियन के अध्यक्ष इंद्रनील मुखर्जी, सचिव मृनमय धर ने भी अपने-अपने मंतव्य साझा किए।
मंच संचालन चिरेका परमानेंट श्रमिक यूनियन के जीएस संतोष कुमार साहू, उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। वहीं रचनाकार व गीतकार पारो शैवलिनी ने संघ के श्रमिक गीत चंदन है इस देश की माटी तथा जब तक ना लगन हो सीने में, बेकार है ऐसे ज़ीने में, चढ़ना है हमें चंदा की तरह सूरज की तरह नहीं ढलना है गाकर खूब तालियां बटोरा।