• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लोस चुनाव को लेकर झारखंड-बिहार के वरीय पुलिस पदाधिकारी की हुई बैठक

February 8, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

लोस चुनाव को लेकर झारखंड-बिहार के वरीय पुलिस पदाधिकारी की हुई बैठक

by admin
February 8, 2024
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • एक दूसरे राज्य में रहने वाले अपराधी एवं शराबमाफियों पर कार्रवाई करने में सहयोग का निर्णय
  • वारंटियों के खिलाफ बिहार व झारखंड की पुलिस मिलकर करेगी कार्रवाई
  • सीमावर्ती इलाकों में बढ़ायी जाएगी चौकसी
    देवघर/संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार व झारखंड के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक स्थानीय परिसदन भवन में संपन्न हुई। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से दोनों राज्यों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान आपसी समन्वय व अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर एक दूसरे को सहयोग करने पर जोर दिया गया। वहीं शराब, हथियार की तस्करी पर रोक लगाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए दुमका डीआईजी संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। हथियार व शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए खुफिया जानकारी आपस में साझा की गई है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वारंटियों के खिलाफ बिहार व झारखंड की पुलिस मिलकर कार्रवाई करेगी। बिहार का कोई अपराधी यहां रह रहा है या यहां का अपराधी बिहार में छुपा बैठा है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों जिला की पुलिस मिलकर सहयोग करेंगे। इसका असर भी जल्द देखने को मिलेगा। डीआइजी ने कहा कि चुनाव को लेकर विभिन्न पहलुओं पर बिहार पुलिस के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम करने को लेकर विचार किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सही तरीके से संचालित करने पर विचार किया गया। वहीं भागलपुर डीआइजी विवेकानंद ने कहा कि बैठक के दौरान अपराधियों व नक्सलियों की गतिविधि को लेकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया। शराब व हथियार माफियाओं को भी लेकर सूचनाओं को आपस में साझा किया गया। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर बेहतर माहौल में बैठक आयोजित की गई है। अपराधियों की सूची भी आपस में साझा कर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि दस फरवरी को बिहार व झारखंड के एसडीपीओ व थाना प्रभारियों की भी बैठक आयोजित की जाएगी।
    बैठक में कौन-कौन थे उपस्थित : बैठक में भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार, देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, बांका एसपी सत्य प्रकाश, जमुई एसपी डा. सौर्य सुमन, साहेबगंज एसपी कुमार गौरव, गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा, मुंगेर एसपी सिंधु शेखर सिंह, दुमका एसपी पीतांबर सिंह खरवार, पाकुड एसपी प्रभात कुमार, देवघर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवात्सव, बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार, प्रशिक्षु आइपीएस शिवम प्रकाश व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

बुजुर्गों को फूल भेंट कर मदर्स टच ने मनाया रोज डे
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय श्रीकांत रोड स्थित मदर्स टच स्कूल में बुधवार को रोज डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चो द्वारा परिसर में उगने वाले गुलाब फूल को बच्चों ने अपने बुजुर्गों को देकर भावनाएं व्यक्त की। यही नहीं निर्मल मिश्र, बेला बगान स्थित एक बुजुर्ग, जो साल भर गुलाब बगान में अपनी मेहनत और भावनाओं से विभिन्न तरह के गुलाब उगाते हैं। उनको और उनकी पीढ़ी के बुजुर्गों सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित करने के साथ साथ रोज बगीचे की मेहनत और फूलों का हमारे जीवन में महत्त्व पर कार्यशाला आयोजित की गई। इससे बच्चों को अपने दादा दादी एवम नाना नानी को गुलाब का फूल देने से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो और प्रकृति का महत्व समझ सके। स्कूल की निदेशिका रूपाश्री ने कहा,
“आज के दौर में आधुनिकता की अंधी दौड़ में रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती जा रही और पश्चिमी सभ्यता के कारण हमारी भारतीय संस्कृति दबती जा रही हैं। इसी को एक नया आयाम देकर अगर हम अपने बच्चों को अपनी भावनाओं और संस्कृति से जोड़ रख सकने में सफल हुए, ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही हमारी भारतीय संस्कृति सुरक्षित रहेगी।

इंटक का धरना आज
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के नेतृत्व में आठ आठ फरवनी को विस्थापित रैयतों के आश्रितों को नौकरी देने, झारखंड सरकार के निर्णयानुसार 75 प्रतिशत स्थानीय व्यक्तियों को नौकरी देने, निबंधित गोचर तथा गैर निबंधित गोचर के बदले गोचर जमीन उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर देवीपुर एम्स के निकट देवघर जिला इंटक द्वारा 11 से लेकर दो बजे तक एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार भी सम्मिलित होंगे।

कवि मोहनलाल महतो वियोगी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर कवि स्वर्गीय मोहनलाल महतो वियोगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय वियोगी का नाम भारतीय साहित्य के उन चुनिंदा रचनाकारों में शुमार होता है जिन्होंने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को विविध, नवीन और व्यापक रूप प्रदान किया। हिंदी साहित्य में उनके योगदान को इसी बात से समझा जा सकता है उन्होंने साहित्य की विभिन्न धाराओं में रचना की।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयोजक बने शंभू
देवघर/वरीय संवाददाता। पिछले दिन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक ऑनलाइन के माध्यम से हुई। जिसमे झारखंड प्रांत के विभिन्न पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से देवघर जिला के लिए जिला संयोजक डॉ. शम्भुनाथ मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, एएस महाविद्यालय, देवघर को मनोनीत किया। झारखंड प्रांत के सह क्षेत्रीय सह संयोजक और सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार सिंह के द्वारा डॉ. मिश्रा जिला संयोजक के नाम की घोषणा की गई। डॉ. मिश्रा के जिला संयोजक बनने से देवघर जिला शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के कार्यकर्ता ई.अभय कुमार, डॉ राजेश राज, डॉ. संजय पाठक, आनन्द मिश्रा और अन्य प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।

विषपान सेे दो गंभीर
देवघर/संवाददाता। रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने वाले एक महिला एवं पुरुष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका नाम सूरज महतो जरमुंडी और कविता सोरेन सरैयाहाट है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों ने किस परिस्थिति में विषपान किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

उपायुक्त कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

  • कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने को लेकर दिये निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2024 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने दीनबंधु स्कूल, एएस महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को परीक्षा के दौरान संयुक्त जिला आदेश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित व अनुपस्थिति बच्चों की जानकारी के अलावा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया।
    इसके अलावा निरीक्षण के क्रम उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावा नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, गोपनीय प्रभारी प्रशांत लायक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

रामलला का दर्शन को जाएं सभी सनातनी : विहिप
देवघर/नगर संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद देवघर जिला मंत्री विक्रम सिंह ने सभी सनातनियों से अपील की है कि आज भी आप जा सकते हैं प्रभु श्री राम लला का दर्शन हेतु अयोध्या। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कुछ भी महंगा नहीं है। वहां चाय 10 रुपए प्याली, टोटो भाड़ा 20 रुपए है। साथ ही रहने के लिए धर्मशाला 600 रुपए में मात्र डबल बेड का है। कुछ लोगो द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है कि अयोध्या में वस्तुएं महंगी है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम की कृपा से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल देवघर जिला के लगभग 30 दायित्वान कार्यकर्ता बंधु एवं पूरे झारखंड के सभी जिलों से लगभग 1335 कार्यकर्ता बंधु 2 फरवरी को राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा संचालित आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या प्रभु श्री राम लाला का दिव्य दर्शन हेतु गए थे। आज देवघर वापस पहुंचे। राम मंदिर में 30 से 35 मिनट में आपको प्रभु श्री राम लला का दिव्य दर्शन हो जाएगा। देवघर जिले से दर्शन हेतु गए कार्यकर्ताओं में विहिप प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह, जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, जिला मंत्री विक्रम सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, सहसंयोजक अंजनी गौरव सिंह, सहसंयोजक प्रकाश गुप्ता, धर्म प्रसार सह प्रमुख मनोज सिंह, जिला विद्यार्थी प्रमुख सत्यम गुप्ता, शिव शंकर मंडल, परशुराम राव, मनोरंजन सिंह, अजय मंडल, शिबू यादव, मोनू पोद्दार, करण शर्मा, उदय यादव, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, डॉ श्याम मंडल, जगदंबा सिंह, रोहित पोद्दार, शुभम कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण
देवघर/वरीय संवाददाता । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने बुधवार को औसत से कम मतदान होने वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने बूथ संख्या 208, 209, 210, 211 का निरीक्षण करते हुए बूथों पर उपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजर से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इसके अलावे बूथ निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर को निदेशित करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता अपने मत का उपयोग सुनिश्चित कर सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा प्रशांत लायक, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रक्टि रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए देवघर सीनियर टीम का चयन

  • परवेज शेख बने देवघर सीनियर टीम के कप्तान
    देवघर/नगर संवाददाता। बुधवार को देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन का आगामी 10 फरवरी से होने वाले झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रक्टि रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए देवघर सीनियर टीम का चयन किया गया। देवघर सीनियर टीम में कुल 16 सदस्यों का चयन हुआ है। इस टीम के कप्तान के रूप में परवेज शेख को नियुक्त किया गया है। देवघर का 16 सदस्य टीम में परवेज शेख (कप्तान ), शुभम कुमार सिंह, भास्कर चौधरी, गौरव कुमार, राहुल चौधरी, विजय कुमार, राघव शरण, सागर कुमार झा, करणराज अजमेरा, सुमन भारद्वाज, कुमार सन्नी, मुकेश कुमार, संग्राम मलिक, कुमार सुमित, स्वागत कुमार झा व जोन मरांडी शामिल है। झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रक्टि प्लेट ग्रुप रणधीर वर्मा ट्रॉफी का वेन्यू देवघर को ग्रुप बी का मिला है। इस ग्रुप बी में कुल चार टीम में है देवघर, चतरा, खूंटी और दुमका है। देवघर का पहला मैच 10 तारीख को देवघर बनाम दुमका के बीच खेला जाएगा। उक्त जानकारी देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय झा ने दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष का सोनारायठाढ़ी व सारवां में हुआ भव्य अभिनंदन

  • कार्यकर्ताओं ने मेहनत से जनसंघ से लेकर अब तक पार्टी को सींचने का काम किया : सचिन
    देवघर/नगर संवाददाता। बुधवार को नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी का भव्य स्वागत जिले के सोनारायठाढ़ी व सारवां मंडल की ओर से किया गया। स्वागत समारोह का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों व कार्यकर्ताओं का परिचय सत्र होने के बाद संबोधन सत्र संपन्न हुआ। जिसमें सबों ने जिला अध्यक्ष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर वचन दिया। मौका पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि स्वागत समारोह से मैं अभिभूत हूं। हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। जिनके मेहनत से जनसंघ से लेकर अब तक सिंचने का काम किया है। मैं सोनारायठाढ़ी की धरती व सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। राज्य के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के मार्गदर्शन में काम कर गोड्डा लोकसभा सहित झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करना है। मुझे विश्वास है कि इसबार लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर 400 का लक्ष्य हासिल करना है। भाजपा और इसके कार्यकर्ता अनुशासित है। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए काम करने की जरूरत है। गांव की ओर चलो अभियान को सफल बनाकर घर घर में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे केंद्रीय योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण को देते हुए संगठन से जोड़ने का काम करना है। भाजपा में गुटबाजी की जगह नहीं है और नि:स्वार्थ भाव से काम करना होगा। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की जरूरत है। प्रवास व पन्ना प्रमुख के दायित्व को समझाया और कहा कि पूरा जिला 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से एक दूसरे बूथ पर प्रवास करेंगे। जबकि 11 फरवरी को सभी बूथ पर सर्मपण दिवस मनाने का काम करेंगे। सोनारायठाढ़ी की भाजपा मंडल प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा कि पार्टी ने इतिहास रचा है। जिसमें प्रखंड से सधारण कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया। भाजपा सभी कार्यकर्ता के कामों को देख रही और समय पर उसे सम्मान भी देती है और इस लिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमें विश्वास है कि नये जिला अध्यक्ष संगठन को मजबूती प्रदान कर इतिहास रचने का काम करेंगे। मधुपुर से पहुंचे पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा गांव से आने वाले आम कार्यकर्ता को सम्मान देती है। इससे कार्यकर्ता में जोश व हर्ष होता है। हमारे आज के गृहमंत्री अमित शाह भी कभी बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे। भाजपा में एक आम कार्यकर्ता पीएम भी बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज्जत आज देश में नहीं विदेशों में बड़े गर्व से किया जाता है। हमारे नये जिला अध्यक्ष 22 करेट के खरा सोना है। जिस पर हम सबको खरा उतर कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करने की जरूरत है। अभी लोकसभा चुनाव होने वाला जिसमें तन मन धन से काम कर पीएम नरेंद्र मोदी व सांसद निशिकांत दुबे के हाथों को मजबूत करना है। राम राज्य व पीए नरेंद्र मोदी के नाम पर इस बार चार सौ पार करना है। इसके अलावा सारवां के स्व. प्रफुल्ल सिंह की याद कर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह में सोनारायठाढ़ी मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध झा, सारवां मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, विहिप के सोनारायठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष डा श्याम कुमार मंडल, सोनारायठाढ़ी के विस्तारक रोहित महतो, मुन्ना सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, कामेश्वर साह, पप्पू पांडेय, आशीष यादव, मृत्युंजय यादव, श्रीकांत हाजरा, संजय पांडेय, मनोज मंडल, चतुरानंद यादव, जयकांत मंडल, सारवां के बलराम पोद्दार, विरेंद्र पांडेय, प्रवासी धनंजय तिवारी, दिलीप पांडेय, पवन पांडेय, कृष्णा सिंह, विजय वर्मा, केटकुली सिंह, सीताराम हाजरा, मुन्ना सिंह, श्याम चरण राय, पंकज सिंह, परमानंद पांडेय, कपिल प्रसाद वर्मा, संजय लाल, शंभू यादव, चंद्रकिशोर पोद्दार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store