सारठ/संवाददाता। सारठ स्थित राम जानकी मंदिर पुरूषोतम धाम में आठ मार्च को महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिनहा की अध्यक्षता में एक बैठक की। बैठक में इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव को सफलता पूर्वक मनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों के बीच विशेष चर्चा की गई। महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा, झांकियों के अलावा महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों पर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से आयोजन को भव्य बनाने की अपील की गयी। मौके पर महंत राम दास, पंडित राजेश राजहंस, रामदेव साह, छोटे लाल साह, शिवशंकर मंउल, जगदानंद पत्रलेख, टिंकू राउत, रवि पौद्दार, विजय रवानी, संजीव झा, आदित्य चक्रवर्ती, गौतम दे, सौरभ झा, रामानुज साह, लालू यादव, परमेश्वर मंडल, दीपक वर्मा समेत अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।
सिद्धो कान्हू मुर्मू विवि के वाइस चांसलर से मिले विधायक
पालोजोरी/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह शुक्रवार को सिद्धो कन्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर विमल प्रसाद सिंह से मिले और कई मांगों को रखा। विधायक ने पालोजोरी मॉडल डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने और सारठ महिला कॉलेज में अविलंब पढ़ाई शुरू कराने की मांग रखी। विधायक ने कहा कि दोनों ही जगहों पर कॉलेज के छात्र छात्राओं की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र के अभिभावक नियमित रूप से उनसे मिलकर दोनों कॉलेज में सुविधाओं को बहाल करने की मांग करते रहते हैं। पालोजोरी और सारठ के अलावे आसपास के प्रखंड के छात्र छात्राओं को भी इस कॉलेज का लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि वाइस चांसलर ने उन्हें भरोसा दिया है कि पालोजोरी कॉलेज में सुविधा बढ़ाई जायेगी, जबकि सारठ महिला कॉलेज को जल्द शुरू करा दिया जायेगा।
मधुपुर देवालय का है गौरवशाली इतिहास
- सिद्ध पुरुष बंधु ओंकारनाथ सरस्वती ने वर्ष 1935 में की थी स्थापना
- दी जाती है सर्वधर्म समभाव की सीख
- किया जाता है स्वास्थ के प्रति जागरूक
- कोलकाता और दुर्गापुर में भी है इसकी शाखाएं
- श्रद्धालुओं के दान से होता है आश्रम का संचालन
प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा पर मनाया जाता है उत्सव
पंकज कुमार तिवारी/मधुपुर। मधुपुर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित बावनबीघा मोड़ के समीप बंधु आश्रम देवालय का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। इस देवालय की स्थापना 1935 में सिद्ध पुरुष बंधु ओंकारनाथ सरस्वती ने की थी। नर ही नारायण है के अनुरूप इस धार्मिक आध्यात्मिक केंद्र को नारायण सेवा के उद्देश्य से ही स्थापित की गई। बंधु आश्रम के प्रणेता सिद्ध पुरुष श्रीधरनाथ सरस्वती को माना जाता है। बंधु श्री श्री का जन्म बांग्लादेश के ढाका जिले के विक्रमपुर में हुआ था। दो मई 1991 में जन्मे इस महान संत का लगाव बचपन से ही साधु सन्यासों के सानिध्य में रहा।
आश्रम का सेवा कार्य : देवालय आश्रम में नेत्रदान शिविर, दीन दुखियों के सेवार्थ स्वस्थ सेवा, भोजन, वस्त्र, बच्चों के बीच, किताब, कलम, कॉपी आदि का वितरण किया जाता है। बंधु आश्रम की शाखा कोलकाता और दुर्गापुर में भी है, लेकिन प्रधान आश्रम देवालय मधुपुर में ही है। यह आश्रम भक्तों श्रद्धालुओं के दिए दान से चलता है। वर्तमान में छोटे ठाकुर श्री रामकृष्ण भट्टाचार्य बंधु समाज के गुरुदेव हैं। उन्होंने एमकॉम, एलएलबी के साथ वेदांत और सांख्य योग की उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
जीवन चक्र : श्री श्री धर्मनाथ सरस्वती जी कोलकाता मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक व रसायन के विद्वान थे। उन्होंने लंदन से एमएस, एफआर, सीएस आदि की उपाधि प्राप्त की। इतनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद आजीवन दीन-दुखियों की सेवा में लग रहे। सर्वधर्म समभाव के उद्देश्य से 70 के दशक में उन्होंने बावनबीघा स्थित पुरानी कुटिया को मानव सेवा आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया। यहां सर्वधर्म समभाव के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को जागरूक किया करते थे। उनको सिद्ध पुरुष की उपाधि मिली। उन्होंने 97 वर्ष की आयु में समाधि ली। वे मां काली और श्री नारायण की साधना में हमेशा लीन रहते थे। इस महान संत के कार्यों से प्रेरणा पाकर लाखों अनुयायी आज देश-विदेश में है। मधुपुर देवालय परिसर करीब सात एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहां यज्ञ स्थल, प्रार्थना घर, दातव्य चिकित्सालय, ठाकुरबाड़ी, अतिथि आवास, नाटक मंच, सिंह द्वार, समारोह स्थल आदि स्थित है।
देवालय का माघी पूर्णिमा उत्सव पूजा, पाठ व हवन के साथ शुरु
- श्रीश्रीधर नारायण जी की आज निकलेगी प्रभातफेरी
हवन यज्ञ में शामिल श्रद्धालु
मधुपुर/संवाददाता। शहर के बावनबीघा स्थित बंधु आश्रम देवालय मे दो दिवसीय माधी पूर्णिमा उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को पूजा पाठ व हवन के साथ प्रारंभ हुआ। श्री श्री धर नारायण जी का 89 वां वार्षिक उत्सव में श्री श्री कल्याणेश्वर शिव प्रतिष्ठा दिवस उद्यापन हुआ। इसमें कोलकाता, बर्दवान, हल्दिया, आसनसोल के सैकड़ों महिला-पुरुष भक्त शामिल हुए हैं। शुक्रवार को उपवासी होकर पुरोहित मलय भद्वाचार्य द्वारा विश्व कल्याण के लिए हवन में आहुति दी गई। हवन में सैकड़ों की संख्या मे महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए।
संध्या बेला में अधिवास एवं धार्मिक संगीत अनुष्ठान आयोजन हुआ। शनिवार को माघी पूर्णिमा का मुख्य उत्सव के साथ समापन होगा। शनिवार को प्रात:कालीन प्रभात फेरी, भक्तजनों द्वारा कीर्तन एवं मंगल आरती , श्री श्री धर नारायण जी का महास्नान पूजा एवं अंजली होगा। जबकि मध्याह्न पूजा भोग एवं आरती का कार्य संपन्न होगा। इसके पश्चात दोपहर में भक्तजनों के बीच सामूहिक रूप से खिचड़ी, खीर, चटनी का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
मौके पर समिति अध्यक्ष आशीष मुखर्जी ने बताया विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ किया जा रहा है जहां श्री श्री धर्मनाथ सरस्वती जी कोलकाता का उत्सव मनाया जाता है। यहां सर्वधर्म समभाव की सीख दी जाती है । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बदलते परिवेश में धार्मिक अनुष्ठान विलुप्त हो रहा है। कहा देश, समाज व परिवार को बचाने तथा आपसी भाईचारा, बंधु, प्रेम का भाव तभी जगेगा जब मनुष्य प्रभु के शरण में जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया की प्रत्येक शनिवार का देवालय में आयोजित सत्संग मंे शामिल होकर पुण्य के भागी बने। मौके पर समिति के सचिव अशोक घोष, उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह, कोषाध्यक्ष उत्पल मुखर्जी, पूर्व वार्ड पार्षद राजेश दुबे उर्फ गुड्डू दूबे, सोमा नंदी आदि मौजूद थे।
जयंती पर धोबी समाज ने संत बाबा गाडगे को किया याद
- उमेश जिला अध्यक्ष, सचिव विलास व कैलाश को मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
मधुपुर/संवाददाता। शहर के मीना बाजार धोबी टोला मे शुक्रवार को अखिल भारतीय धोबी महासंध ने संत बाबा गाडगे का जयंती समारोह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने संत बाबा गाडगे की तस्वीर पर फूल माला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। मौके पर संध के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा मुख्य रूप से मौजूद थे।
कहा कि संत बाबा गाडगे ने पाखंड के खिलाफ स्वच्छता के समर्थन में शिक्षा का अलख जगाने मे जो ज्योति जलाए थे उसे समाज के एक एक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय धोबी समाज के निर्देशानुसार संगठन की मजबूती के लिए आपसी सामंजस बनाकर मन मुटाव दूर करना है। जिला अध्यक्ष उमेश रजक ने कहा कि बाबा गाडगे के सैनिक के रूप मे धोबी समाज के लोग संगठित होकर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कहा कि सरकार ने धोबी समाज को अनुसूचित जाति से अलग कर दिया है। इसके खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा। समारोह के उपरांत एक कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें उमेश रजक को जिला अध्यक्ष, सचिव विलास रजक, नगर अध्यक्ष कैलाश रजक, दीपक रजक को समाज का अध्यक्ष, राजेश रजक को कोषाध्यक्ष, रमेश रजक को जिला उपाध्यक्ष,
प्रेम रजक को मीडिया प्रभारी व कृष्णा रजक को समाज का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 16 लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान संगठन मजबूती के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश रजक, संदीप रजक एवं वीरू रजक, समाज संचालक दीपक रजक, जीतू रजक, जिला प्रभारी बैद्यनाथ रजक एवं राजेश रजक समेत समाज के दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे।
विकास बने करौं के नये भाना प्रभारी
मधुपुर/संवाददाता। देवघर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करौं थाना प्रभारी के रूप में विकास पासवान ने शुक्रवार को योगदान किया। करौं के निवर्तमान थाना प्रभारी पुष्पेश्वर दास का नव पदस्थापन पुलिस केंद्र देवघर किया गया है। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि वर्तमान थाना प्रभारी पुष्पेश्वर कुमार दास दोबारा ने अपने कम समय के कार्यकाल में लोगों के साथ जिस प्रकार कदम से कदम मिलाकर कार्य किया वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर नव पदस्थापित थाना प्रभारी विकास पासवान ने करौं थाना में योगदान किए जाने के पश्चात प्रखंड के जनप्रतिनिधियों समाजसेवी आदि लोगों के साथ थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन कर लोगों से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल में थाना क्षेत्र में जनता के साथ मिल बैठकर शांति व्यवस्था कायम करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कहा किसी भी सूरत में विधि-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। थाना क्षेत्र में गैर कानूनी कारोबार पर लगाम लगाया जाएगा। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष कंगालु मरांडी, संजीव चौधरी, दिलीप दास, महेश सिंह, सागर दास, सहायक थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह, सीताराम मरांडी, मुस्तफा अंसारी, सुशील कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
सामूहिक प्रयास से एमडीए कार्यक्रम को बनाया जा रहा है सफल : प्रभारी
देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड के सामुदायिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अभय प्रसाद ने कहा कि सामूहिक प्रयास से एमडीए-2024 कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 10 फरवरी से की गयी है और इसका समापन 25 फरवरी को किया जाएगा। अभियान के तहत 10 फरवरी को बूथ और 11 से घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी दवाई खिला रहे हैं। बीडीओ को दिये जानकारी में डॉ प्रसाद ने बताया कि प्रखंड में कुल जनसंख्या 140480 है। जिसमें कुल लक्षित जनसंख्या 123622 को दवा खिलाया जाना है। जिसमें अभी तक 101370 लोगों को दवाई खिलायी गयी है। जिसका उपलब्धि प्रतिशत 82.62 प्रतिशत है। उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से आग्रह किया गया कि कुछ सेविका कार्य में अभिरुचि नहीं दिखा रही है। जिस कारण कार्य की प्रगति कुछ जगह में धीमी है। सरुका गांव की सेविका रिंकी देवी द्वारा सिर्फ बूथ दिवस में ही कार्य किया गया। शेष दिनों में वह कार्य नहीं की है। उन्होंने सीडीपीओ से सभी सेविका को सुचारु रूप करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होने शिक्षा विभाग से काफी सहयोग की बात कही है। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस से और अधिक जागरुकता फैलाने की बात कही है ताकि शत-प्रतिशत लोगों को दवाई खिलायी जा सके। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकान में राशन देने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभुक ने दवााई का सेवन किया है या नहीं। इससे अभियान को गति मिलेगी। वहीं उन्होंने पंचायत राज पदाधिकारी से आग्रह किया गया है कि क्षेत्र में पीआरआई सदस्यों की सहभागिता कम है। अभियान समाप्ति में कुछ दिन शेष हैं अगर इनका अपेक्षित सहयोग मिलेगा तो शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रेम बने मारगोमुंडा के नये थानेदार
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रेम कुमार टुडू ने मारगोमुंडा थाना के प्रभारी के रूप में योगदान लिया। कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण चोरी समेत अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही आम जनता का भरोसा का ध्यान में रखते हुए लोगों का सहयोग लेकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विवाहिता ने की दर्ज प्रताड़ना की शिकायत
सारवां/संवाददाता। मोहनपुर थाना अंतर्गत पिलुवाही गांव की महिला सादिया खातुन ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगायी है। आवेदन में कहा है कि सारवां दोंदिया गांव के इकबाल अंसारी से 27 अप्रैल 2023 को हुई थी। शादी में पिता ने दहेज में एक लाख 30 हजार नकद के अलावा जेवर भी दिया था। शादी के बाद ससुराल आयी तो पता चला पति नामर्द है। घर वालों को इसकी जानकारी दी। पिता द्वारा समाज के लोगों के साथ पंचायत हुई जिसमें सामान वापस करने व तलाक देने का निर्णय हुआ था। जब समाज के निर्णय के अनुसार पैसा व सामान मांगने गये तो उन्होंने इंकार कर दिया। इकबाल अंसारी, सज्जाद अंसारी, सास, हरनू मियां के आदि मारपीट किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
थाना प्रभारी ने लिया योगदान
सारवां/संवाददाता। सारवां थाना में नव पदास्थापित थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती ने अपने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सारवां थाना में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर अपराध व अपराधियों पर रोक लगाने के साथ अवैध उत्खनन पर लगाम लगाना मेरी प्राथमिकता होगी। मौके पर पूर्व थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा, एसआई उमेश कुमार, रंजीत कुमार, अदेन हाजरा सहित अन्य थाना कर्मी उपस्थित थे।
बीडीओ ने की एमडीए समन्वय समिति की बैठक
सारवां/संवाददाता। बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा प्रखंड एमडीए समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में 20 से 25 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सारवां और सोनारायठाढ़ी प्रखंड में खिलाये गये दवा के संबंध में समीक्षा की गई। सीएचसी कर्मियों ने 82 प्रतिशत दवा खिलाने की बात कही। बीडीओ निर्देश देते कहा शत-प्रतिशत लक्ष्य को दो दिन में प्राप्त करें एक भी फाइलेरिया की दवा से वंचित नहीं रहे। बीएओ विजय कुमार देव, मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, एमटीएस जनार्दन यादव, एमपी डब्ल्यू सर्वेश्वर सिंह के साथ अन्य कर्मी मौजूद थे।
छापेमारी करने गए सीआईएसएफ पर कोयला चोरों ने किया हमला
- वाहन का शीशा तोड़ा, एक जवान हुआ चोटिल
- संयुक्त कार्रवाई में चार साइकिल सहित 18 टन कोयला जब्त
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के पेट्रोलिंग टीम द्वारा शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान कोलियरी क्षेत्र के जमुआ जंगल छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में जंगल में मौजूद कोयला चोरों ने पेट्रोलिंग टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पेट्रोलिंग वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त किया। वहीं हमले में एक जवान भी चोटिल होने बात बताई गई। किसी तरह जान बचाकर पेट्रोलिंग टीम जंगल से वापस लौटने के बाद चितरा पुलिस व इसीएल सिक्योरिटी को सूचना दी गई। जिसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारी, पुलिस, सिक्योरिटी, प्रयाप्त संख्या में सीआईएसएफ के जवान द्वारा दोबारा कार्रवाई करते हुए संयुक्त रूप से जमुआ जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान जंगल में छिपाकर कर रखे करीब 18 अवैध कोयला के साथ कोयला लदे चार साइकिल को जब्त किया गया। इधर कार्रवाई देख हमला करने वाले सभी कोयला चोर मौके से फरार हो गए। दूसरी जब्त कोयले को वजन कराकर कोल डंप में जमा किया गया, साथ ही जब्त साइकिल को चितरा थाने के हवाले की गई। हमले की घटना को लेकर सीआईएसएफ की ओर से थाना में लिखित शिकायत देने के लिए तैयारी की जा रही थी। संयुक्त छापेमारी टीम में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार घोष, चितरा थाना के एसआई साहेबराम किस्कू, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार, सतीश कुमार अम्बष्ट के अलावा जवान व कर्मी शामिल थे।
पीएम सड़क निर्माण योजना में मुखिया ने लगाई अनियमितता बरतने का आरोप
- मुखिया ने कहा, नहीं दिखा पा रहे हैं प्राक्कलन
- संवेदक ने कहा, आरोप बेबुनियाद
पालोजोरी/संवाददाता। पीएम ग्राम सड़क निर्माण योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए पालोजोरी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मटियारा पंचायत के मुखिया नौशाद हक ने शुक्रवार को कहा रोष जताया और प्राक्कलन के अनुसार काम कराने की मांग रखी। साढ़े छ: करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत से तक़रीबन दस किलोमीटर लंबी बन रही नवाडीह से धरमपुर भाया बरदडुबा नकटी रोड में मटियारा पंचायत के रघुवाडीह में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लोगों की शिकायत पर मुखिया पहुंचे और प्राक्कलन दिखाने को कहा। संवेदक की तरफ से काम की देखरेख कर रहे कर्मी ने प्राक्कलन दिखाने में अपनी असमर्थता जताई। मुखिया ने कहा कि क्षेत्र के मुखिया होने के नाते उन्होंने निर्माण कार्य को देखा, जिसमें गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। अन्य गांव में काम अधूरा छोड़कर दूसरे गांव काम शुरू करा दिया जाता है। वहीं इस संबंध में संवेदक सतीश कुमार ने बताया कि मुखिया का आरोप बेबुनियाद है और प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण कार्य किया जा रहा है।