• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीसीसी ने 112 रन से दर्ज की जीत

February 27, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

डीसीसी ने 112 रन से दर्ज की जीत

by admin
February 27, 2024
in Sahibganj
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

साहिबगंज। संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत सोमवार को द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब बनाम छात्रपति क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। डीसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 09 विकेट पर 249 रन बनाया। अनिकेत आनंद ने 71, रवि ने 49, सुधांशु ने 30, मोजम्मिल ने 29 व राशिद ने 19 रनों की पारी खेली। सीएससी के गेंदबाज शुभेंदु ने 03, अमित व चंदन ने 2-2 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सीएससी की टीम 19.4 ओवरों में 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सोनू साह ने 36, राज्य मालतो ने 18, हुसैन ने 17, निखिल ने 15 रनों की पारी खेली। डीसीसी के गेंदबाज प्रीतम, अजीत, राशिद व रवि ने 2-2 विकेट लिया। डीसीसी के खिलाड़ी रवि कुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्रीनिवास ने दीपक मल्लिक को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा ने किया। स्कोरिंग सागर सुमन कर रहे थे। मौके पर सतीश सिन्हा, राकेश गुप्ता, राजेश रंजन, गोपाल सिंह, जुनैद, शानू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

दियारा खेत में घुसा गंगा का पानी, फसल हुई बर्बाद
-मुआवजा की मांग को लेकर डीसी के दरवाजे पहुंचे किसान
साहिबगंज। संवाददाता। दियारा खेत में गंगा का पानी घुसने से किसान बीते एक सप्ताह से परेशान हैं। भूमिहीन किसानों ने रामपुर दियारा, मदनशाही, मलाही टोला सहित अन्य दियारा में दो हजार रुपए प्रति एकड़ खेत तीन माह खेती करने के लिए जमींदार से लिया था। किसानों ने तरबूज, खीरा, ककड़ी, फूट, परवल, नेनुआ, कद्दू, करेला, झींगली, खरबूज सहित अन्य फसल लगाई थी। किसान काफी खुश थे कि ऑर्गेनिक खेती करके बेहतर पैदावार होगी। इससे कर्ज लिया हुआ रुपया भी चुका देंगे और मुनाफा भी होगा। लेकिन बीते कुछ दिनों से अचानक गंगा में बढ़ रहे पानी ने किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया। दियारा में लहलहाती सब्जी व फलों के लगभग दो सौ एकड़ से ज्यादा के खेतों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। इससे सारा फसल बर्बाद हो गया। इधर सैकड़ों महिला-पुरुष भूमिहीन किसानों ने डीसी के दरवाजे पर आकर मुआवजा की मांग की। किसानों ने डीसी के नाम का ज्ञापन सौंप बर्बाद हुई फसल के मुआवजा देने की मांग की। मौके पर भिखारी चौधरी, रवि चौधरी, माखन चौधरी, सरल चौधरी, छोटेलाल चौधरी, सुमन देवी, राजेंद्र चौधरी, मीना देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
24 फरवरी की शाम से गंगा में पानी बढ़ना हुआ शुरू

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा में 24 फरवरी की शाम से पानी बढ़ना शुरू हुआ है। 24 फरवरी की सुबह छह बजे गंगा में 21.66 मीटर पानी था। वहीं 25 फरवरी की सुबह 21.68 मीटर, 26 फरवरी को 21.72 मीटर था। आज सुबह 21.73 या 21.74 मीटर गंगा में पानी रहने का अनुमान है। ज्ञात हो कि गंगा में एक फरवरी को पानी 22.84 मीटर था, जो घटकर 24 फरवरी की सुबह छह बजे तक 21.66 मीटर हो गया था। 24 घंटा में गंगा में पानी दो सेमी बढ़ रहा है। इससे किसानों के खेतों में पानी घुस गया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा में पटना, बक्सर, मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव में पानी बढ़ रहा है। बेमौसम गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से विशेषज्ञ चिंतित हैं।

जिला के 2375 किसानों ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी

साहिबगंज। संवाददाता। प्रदेश सरकार किसानों का 50 हजार तक ऋण माफी कर रही है। लेकिन जिला में अभी भी कृषि ऋण माफी योजना के लाभ से 2375 किसान वंचित हैं। जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने बताया कि जिला में 20,078 किसान हैं। जिसमें 13,693 किसानों को योजना का लाभ मिल चुका है। बाकी 4010 किसानों में 620 किसानों का निधन हो गया है। 1081 किसानों ने पलायन किया है। एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य की संख्या 1133 है। जिला में 733 के पास राशन कार्ड नहीं है। 417 किसान को आधार में समानता के कारण योजना का लाभ नहीं मिला। 26 किसानों की सूची में नाम नहीं है। 4010 किसान की ई-केवाईसी संभव नहीं है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने जिला के 2375 किसानों से 31 मार्च, 2024 तक योजना का लाभ लेने के लिए एक रुपए का टोकन प्रज्ञा केंद्र से कटाने की अपील की है।

22वें डीएमओ के रूप में किस्कू ने लिया पदभार

साहिबगंज। संवाददाता। जिला के 22वें डीएमओ के रूप में सोमवार को कृष्ण कुमार किस्कू ने योगदान किया। निवर्तमान खनन पदाधिकारी कुणाल कौशल ने नवनियुक्त जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू को पदभार सौंपा। वहीं कुणाल कौशल भूतत्ववेता बनकर अपनी सेवा देंगे। इस दौरान नवनियुक्त डीएमओ को बुके देकर स्वागत किया गया। पदभार लेने के बाद नए डीएमओ ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार सरकार के राजस्व की वसूली करना प्राथमिकता होगी। अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा। लेसी नियम संगत व एनजीटी के दिशा-निर्देश के अनुसार काम करें। उन्होंने पत्थर व्यवसायियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। मौके पर पत्थर व्यवसायी चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, मदनकांत, राजेश जायसवाल, ओम जयसवाल, संजय जायसवाल, शंकर दास, लड्डन अंसारी, बदरी भगत, रवि मिश्रा, शंकर सिंह, भोलटू चौधरी, कन्हैया खुडानिया, पियूष कुमार, विष्णु यादव सहित अन्य थे।

जिप अध्यक्ष के लिए अस्पताल में बनेगा कक्ष
-सुनेंगी जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या
-अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

साहिबगंज। संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित वेयर हाउस सभागार में सोमवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने की। बैठक में कायाकल्प पुरस्कार 2022-23 से प्राप्त राशि के संबंध में सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। वहीं मॉड्यूलर ओटी के लिए आवश्यक उपकरण, वाशिंग मशीन क्रय, जिप अध्यक्ष के लिए एक कक्ष निर्माण, रोड निर्माण सहित दवा वितरण काउंटर के सामने मरीजों के लिए प्रतीक्षालय, मुख्य भवन के ऊपर लगे सोलर पैनल की मरम्मत, चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कर्मियों के लिए पुस्तकालय, ड्यूटी रूम में सुविधाओं का विकास, मुख्य भवन के बाहरी दीवारों का रंग-रोगन कराने व अन्य प्रस्ताव पर चर्चा हुई। समिति ने सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों पर मोहर भी लगाया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अरविंद, डॉ. विजय कुमार, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि अकलख नदीम, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, बोरियो विधायक प्रतिनिधि मनोज तांती, डॉ. कुमारी स्नेहलता, सदर अस्पताल प्रबंधक जयराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने तीन अंडरपास का किया शिलान्यास

राजमहल। संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमवार को देशभर के 1321 स्टेशनों के 1500 रेल प्रोजेक्ट का एक साथ शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस क्रम में प्रधानमंत्री ने राजमहल तीनपहाड़ रेलखंड में 12 करोड़ की लागत से बनने वाले गेट 48, 49, 50 मिरजी बाजार अंडरपास, दरला अंडरपास एवं पगली दुर्गा मंदिर के समीप अंडर पास का भी शिलान्यास किया। शिलान्यास को लेकर मालदा रेल मंडल ने सिरसी में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। मौके पर एसडीओ कपिल कुमार, एईई डीआरडीई सैमुअल हेंब्रम, डीआईएन पंकज कुमार, एलआरएसएम पीके सिंह, एएमई पवन कुमार सिंह, स्टेशन मैनेजर रूपक कुमार, तीनपहाड़ एसएम महेश कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव दे, प्रखंड अध्यक्ष ग्रामीण बिरेन साहा, पंकज घोष, मनोज कुमार साहा, अजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

जिला में परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न

साहिबगंज। संवाददाता। जिला में सोमवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा समाप्त हो गई। इसके पूर्व मैट्रिक परीक्षा सुबह 9:45 बजे से मध्याह्न एक बजे तक प्रथम पाली में परीक्षा जिला के सभी 35 परीक्षा केंद्रों में हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 12,576 परीक्षार्थी में 12,462 परीक्षार्थी उपस्थित ओर 114 अनुपस्थित हुए। वहीं दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से शाम 5:15 बजे तक जिला के 12 परीक्षा केंद्रों में इंटर आर्ट्स में पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 3148 परीक्षार्थी में 3109 उपस्थित व 39 अनुपस्थित हुए। जिला के आला अधिकारियों ने अंतिम दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीईओ दुर्गानंद झा ने बताया कि जिला में परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई।

अगलगी में घर व गोदाम जलकर राख

राजमहल/संवाददाता। थाना अंतर्गत फुलबड़िया चौक के समीप स्थित किराना व्यवसायी गोदाम में बीते रविवार की रात्रि आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी अमर कुमार चिरानिया बीते रविवार की रात्रि लगभग 08 बजे फुलवरिया चौक के समीप स्थित अपने दुकान एवं गोदाम में ताला बंद कर अपने घर राजमहल आ गए। स्थानीय लोगों ने रात्रि लगभग 09 बजे देखा कि दुकान के ऊपर बने गोदाम से आग की लपटें निकल रही है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी गुलाम सरवर भी वहां पहुंच जानकारी ली। इधर सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 06 मधुसूदन कॉलोनी में हसीना बीबी के घर में आग लग गई। आग देखते ही बगल के रौशन नदाब के घर को भी चपेट में ले लिया। जिससे घर में रखे जेवर, नकदी, बकरी सहित लाखों रुपए सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने वहां पहुंच फायर ब्रिगेड मंगाया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

माघी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-मेले में उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़

राजमहल। संवाददाता। राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर कार्यक्रम स्थल रेलवे मैदान में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव के तहत सोमवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह, बीडीओ उदय कुमार सिन्हा, सीओ अशोक कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी स्मिता किरण, उधवा बीडीओ विशाल पांडेय, नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष किताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे। इधर मेला में सोमवार से स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला क्षेत्र में लगी तीन बड़ी तारामांची झूला, नौका झूला, ब्रेक डांस झूला, मिकी माउस, सहित बच्चों का छोटा झूला का लोगों ने लुत्फ उठाया। छोटी बड़ी दुकानों में खरीदारी करने के लिए राजमहल शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों की भीड़ देखी गई। इस दौरान महिलाएं तथा बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। मेला क्षेत्र में लगे फास्ट फूड की दुकान, आइसक्रीम, चाउमिन, गुपचुप, भेलपूरी, चाट, मिठाई का लुफ्त उठाया। अन्य खाने-पीने की दुकानों में भी भीड़ रही। मेले में लगी लोहे की दुकान, मिट्टी के बर्तन, स्टील के बर्तन, सील-लोढ़ा, खिलौने, मनिहारी, चूड़ी, पूजन सामग्री, शंख, जल पात्र, कलेंडर, बेग आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की।

मेला में राजमहल आया अधेड़ लापता

राजमहल। संवाददाता। राजकीय माघी पूर्णिमा मेले में आये 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में लापता हुए व्यक्ति की पुत्री संझली टुडू ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उसके पिता पाकुड़ जिला अंतर्गत लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जिथालपुर गांव निवासी मरांग टुडू बीते 24 फरवरी को राजमहल में माघी पूर्णिमा मेले में गांव के लोगों के साथ जत्थे में आए थे। दूसरे दिन जब वापस घर नहीं पहुंचे तो उन लोगों ने राजमहल पहुंचकर उन्हें बहुत खोजने की कोशिश की। गुरु बाबाओं के लगाए हुए अखाड़े में भी खोजा। खोया-पाया केंद्र में पता लगाया एवं सीसीटीवी फुटेज में भी उनकी तलाश की। लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। पीड़िता ने अपने पिता की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।

वाहन जांच में 14 हजार रुपये का काटा गया चालान

बोरियो। संवाददाता। थाना गेट के मुख्य द्वार पर डीटीओ विष्णु देव कच्छप के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के कागजात, दो पहिए वाहनों में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा सहित अन्य कागजात की जांच की गई। सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि दो पहिए एवं चार पहियों के 15 वाहनों से कागजात के आभाव में लगभग 14 हजार रुपया का चालान काटा गया। मौके पर एसआई सिद्धार्थ शंकर नाथ टोप्पो, रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज परासर, आईटी एसिस्टेंट राजहंस, मंटू कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।

आरपीएफ ने रोकी अनहोनी

मंडरो। संवाददाता। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक में रविवार की रात अप कटवा पैसेंजर में सवार होने के दौरान लेडीज पर्स एवं मोबाइल लड़की के हाथ से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। जिसे उठाने के लिए लड़की चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी। लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अमित कुमार एवं राजू राउत ने लड़की को रोक अनहोनी टाल दी। साथ ही पर्स व मोबाइल अपने पास सुरक्षित रखा। बाद में महिला यात्री के भाई को सत्यापन कर सुपुर्द कर दिया।

तेतरिया में हुई लाभार्थी कार्यशाला

मंडरो। संवाददाता। बोरियो विधानसभा अंतर्गत मंडरो मंडल के तेतरिया में लाभार्थी कार्यशाला मंडल अध्यक्ष अनिल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि बाबूधन मुर्मू, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सलखु सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जितेंद्र पंडित, अरविंद राय, जिला मंत्री रामानंद चौरसिया, महामंत्री मनोज वर्मा, निगम भगत, मंत्री अर्मेंद्र सिंह, सुखदेव ठाकुर, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मुर्मू, शंकर मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद भगत, आईटी सेल प्रमुख प्रवीण बेसरा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

बालक की मौत मामले में केस दर्ज

बोरियो। संवाददाता। बीते दिनों 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के कदमा गांव के समीप पिकअप वैन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत मामले में बालक के पिता नवाडीह निवासी रगदहा मुर्मू ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रगदहा मुर्मू के आवेदन में पिकअप वैन संख्या जेएच 04-8619 के चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण कदमा गांव के समीप उनके पुत्र की मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रगदहा मुर्मू के आवेदन पर कांड संख्या 18/24 दर्ज करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।

विजय हेमराज खालको ने लिया सीओ का पदभार

बोरियो। संवाददाता। अंचल कार्यालय में सोमवार को बीडीओ सह निवर्तमान सीओ नागेश्वर साव ने नवनियुक्त सीओ विजय हेमराज खालको को पदभार ग्रहण कराया गया। ज्ञात हो बोरियो प्रखंड कार्यालय में वर्तमान बीडीओ नागेश्वर साव ही सीओ के पद पर अतिरिक्त प्रभार में थे। नए सीओ के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में विकास कार्यों में सुगमता होगी। नवनियुक्त सीओ का प्रखंड कर्मियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी। मौके पर सीआई उमेश मंडल, बीपीओ श्वेता कुमारी, मनीष रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

जिले में स्वीप गतिविधियों के लिए बैठक
साहिबगंज/संवाददाता। आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर डीडीसी सतीशचंद्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सभी 09 प्रखंडों के स्वीप नोडल के साथ मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित कर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान कई गतिविधियों आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर स्वीप नोडल सुमन गुप्ता, स्वीप कोषांग के कर्मी प्रखंड स्तर के स्वीप नोडल एवं अन्य उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store