• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

घर के बाहर रखे ई-रिक्शा की चोरी

February 29, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

घर के बाहर रखे ई-रिक्शा की चोरी

by admin
February 29, 2024
in Pakur
0
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिरणपुर/संवाददाता। डांगापाड़ा में मंगलवार की रात कामेश्वर गोराई के घर बाहर रखे हुए ई-रिक्शा की चोरी हो गई। वहीं चोरों ने अन्य घरों में रखे दो वाहनों की भी चोरी करने का असफल प्रयास किया। गोराई ने बताया कि ई-रिक्शा को घर के निकट ताला लगा कर रख दिया था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे उठ देखे तो वाहन नहीं था। वहीं चोरों ने रात में गांव के मेहबूब आलम के घर के बाहर रखे ई-रिक्शा को भी ले जाने का प्रयास किया। वाहन में लोहे की सिकड़ी लगा होने से काट नहीं पाया जहां लोहे की छेनी, टोपना भी पाया गया। इसके अलावा गांव के आशीष गुप्ता के वाहन को भी चोरों ने लेकर भागने का प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीणों के हल्ला किये जाने पर चोर भाग निकला। घटना को लेकर अभी तक थाना में लिखित शिकायत नहीं की गई। बहरहाल डांगापाड़ा में चोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। बीते महीने दो दुकानों में पेट्रोल की भी चोरी हुई थी।

नगर कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार

पाकुड़/संवाददाता। कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस भवन परिसर में अहम बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक, जिला महासचिव कृष्णा यादव, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन उपस्थित थे। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर कलीम अंसारी, विजेंद्र कुमार, कुतबुद्दीन अंसारी, उत्तम मंडल, महासचिव के रूप में विकास भगत, फैजल खान, अमित कुमार राउत, सुमन चौबे का मनोनयन किया। जॉय घोष को कोषाध्यक्ष, सूजन दफादार, समीर अली, भरत कुमार, महराज मंडल, हसन राजा, युसूफ अंसारी, आरिफ अंसारी, शहनवाज अंसारी को नगर सचिव, इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कंचन दास, श्रीकांतो खैर, भरत दास, रतन राय, अमित मुर्मू, मुख्तार अंसारी, पारसनाथ घोष, वैद्यनाथ यादव, रंजय घोष, गोविंद यादव, पार्थो राय, रेहान शेख, सानू मरांडी, सुलेमान अली, गुरुदेव राय, आसिफ अली, दाउद बेसरा, संजय टुडू, रविचरण हेंब्रम, हसानू जमान, कौसर आलम की घोषणा की गई। बताया कि पदाधिकारियों के रूप में 17 लोगों की नियुक्ति की गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 21 लोगों की नियुक्ति की गई। 38 लोगों को नगर कमेटी में जगह दी गई। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। वहीं पार्टी के उद्देश्यों की जानकारी दी। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष रामविलास महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष बेलाल शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, मिथुन मरांडी सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अवैध कोयला चोरी के खिलाफ चलाया गया छापेमारी अभियान

महेशपुर/संवाददाता। थाना प्रभारी सनी सुप्रभात ने पोखरिया-शहरग्राम कोल माइंस सड़क पर अवैध कोयला चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने साइकिल से चोरी छिपे कोयला ले जा रहे लोगों को चेतावनी देते कहा कि चोरी करना अपराध है। लोग मेहनत, मजदूरी कर अपना जीवनयापन करें। कोयला चोरी करना छोड़ दें अन्यथा आगे से कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध कोयला के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

बाइक दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत

महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क स्थित दुमकाडांगा गांव के पास बीती मंगलवार देर रात बाइक असंतुलित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव निवासी राहुल रविदास (17) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी युवक उसी गांव के संजू राजवंशी (18) बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना के एएसआई सोहराब खान घटना स्थल पहुंच कर छानबीन करते हुए दोनों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ.अपूर्वा हर्ष ने जांच कर राहुल रविदास को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी संजू राजवंशी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंग मिस्त्री का काम करता था और वह बीते मंगलवार की सुबह बाइक में संजू राजवंशी के साथ रंग का काम करने पाकुड़िया गया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान दुमकाडांगा गांव के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जहां राहुल रविदास की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। डॉ. के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी संजू राजवंशी की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार संजू राजवंशी को बेहतर इलाज के लिए पश्चिमबंगाल के वर्धमान ले जाया गया। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया।

पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक

पाकुड़/संवाददाता।सदर प्रखंड के जमशेरपुर पंचायत के नया पीतांबरा निवासी इस्मोतरा खालिद बेवा, रफीदा बेवा और मोमेना बीबी के घर मंगलवार को अचानक आग लगने से घर सहित अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना के बाद पूर्व विधायक सह आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष जनाब अकिल अख्तर, मौके पर पहुंचे अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें दुख की इस घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही। अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। साथ ही पूर्व विधायक ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता गुरफान, मोतीउर, सोफिकुल, अब्दुल सफीक, कौसर, राशिद, लुथफल, जाहिर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। फोटो : 2

एसपी ने थाना का किया निरीक्षण

हिरणपुर/संवाददाता। एसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को हिरणपुर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी नवीन कुमार से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद थाना परिसर में बनने जा रहे नए भवन स्थल का अनुश्रवण किया। एसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने संवेदक को निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।

भौतिक वैज्ञानिक सर सीवी रमन के विज्ञान में योगदान को याद करते हुए मनाया गया विज्ञान सप्ताह
-रमन इफेक्ट की खोज करने की याद में मनाया जाता है विज्ञान दिवस

पाकुड़/संवाददाता। कोलाजोड़ा स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान में देश के प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर सीवी रमन के विज्ञान में योगदान को याद करते हुए 22 से 28 फरवरी, 2024 तक विज्ञान सप्ताह मनाया गया। विज्ञान सप्ताह के समापन मौके पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संथालपरगना प्रमंडल रजनी देवी एवं संस्थान के सभी शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मियों ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सर सीवी रमन को स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि ने मौके पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया। पाकुड़ पॉलिटेक्निक एवं जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने कबाड़ से जुगाड़ थीम पर आधारित मॉडल्स बना कर प्रदर्शित किया। सर सीवी रमन को श्रद्धांजलि दी गई। मॉडल प्रदर्शनी में पॉलिटेक्निक के सिविल ब्रांच के इनायत हक, नितिन मंडल, सहजन अंसारी और अरमान परवेज की ओर से बनाये गये रबर चेयर को प्रथम, रानी ज्योति बालिका विद्यालय की अफिफा, रश्मि, रागिनी, बबली और रेशम के द्वारा बनाये गये रेन वाटर हार्वेस्टिंग को द्वितीय एवं पाकुड़ पॉलिटेक्निक के माइनिंग ब्रांच के अहमर, घनश्याम, शोएब, सुमित एवं सूरज द्वारा बनाये गये एयर कूलर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ते हुए संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार एवं शासी निकाय की सदस्य रेणुका यशस्वी ने कहा कि तकनीक विज्ञान के गर्भ से ही उत्पन्न होता है। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिवस को मनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूकता लाना है। छात्रों को संबोधित करते हुए संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चंद्र ने कहा कि सीवी रमन के जन्म दिन को विशेष बनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हर जरूरी कोशिश करना और सर सीवी रमन जैसे वैज्ञानिक प्रतिभाओं को पल्लवित पुष्पित होने का अवसर देना है। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची डीईओ ने मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि पाकुड़ पॉलिटेक्निक संस्थान की ओर से अच्छा कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका लाभ निश्चित ही जिलेवासियों को प्राप्त होगा।

सीमेंट व्यवसायी हुआ साइबर ठगी का शिकार

अमड़ापाड़ा/संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से बुधवार को साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि मुख्य बाजार निवासी खुदरा सीमेंट विक्रेता सुरेंद्र भगत को फोन नंबर 9795208478 से 40 बोरा सीमेंट हाईस्कूल अमड़ापाड़ा पर गाड़ी से भिजवाने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। सीमेंट का पेमेंट ऑनलाइन एवं गाड़ी का भाड़ा नगद करने की बात कही। सुरेंद्र भगत के पास फोन पे नम्बर नहीं होने के कारण उनकी बेटी की फोन पे नम्बर पर संपर्क कर ऑनलाइन पेमेंट करने की बात हुई। जिसके लिए उनकी बेटी से कन्फर्म करने के लिए फोन पे नम्बर 9795208478 पर एक रुपया ट्रांसफर किया गया। उसके बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुन: दो रुपए का ट्रांसफर एवं क्यूआर स्कैनर भेजा गया। जिसके कुछ देर बाद क्रमश: 13,200, 26,400 एवं 49,999 रुपया अर्थात कुल राशि 89,599 रुपये की ठगी देखते ही देखते कर लिया। हालांकि भनक लगते ही एसबीआई अमड़ापाड़ा शाखा जाकर खाता को लॉक करवाया गया। साथ ही साइबर सेल पर ऑनलाइन एफआईआर रजिस्टर कर थाना में आवेदन दे दिया गया।

आपदा मित्रों व आपदा सखियों को प्रशिक्षण देकर किया गया प्रशिक्षित

पाकुड़/संवाददाता। शहर स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित 11 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि डीसी मृत्युंजय बर्णवाल, सहायक समाहर्ता केके कनवाड़िया, अपर समाहर्ता जियाउल अंसारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते डीसी बर्णवाल ने कहा कि कहीं भी किसी भी प्रकार की प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक आपदा में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए आपदा मित्र व आपदा सखी देवदूत साबित हो सकते हैं जो स्वयं की रक्षा करते हुए लोगों तक मदद पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपदा मित्रों व आपदा सखियों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया। इसके लिए आपदा मित्रों के लिए तीन वर्ष के लिए पांच लाख बीमा एवं 50 हजार रुपये तक मेडिकल सुविधा होगी। वहीं कार्यशाला के अंतिम दिन दिल्ली से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर के दो सदस्यीय टीम में शामिल शिखा शर्मा एवं लिकुन पातरा ने आपदा मित्रों से प्रशिक्षण से संबंधित डेमो का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीआरएफ रांची के सब इंस्पेक्टर दिलीप राम, मास्टर ट्रेनर रिंकू रवि, सुमित उरांव, अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

कोषांगवार लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत हुए डीसी
-निर्वाचन आयोग का हैंड बुक में दिए गये निर्देशों का करें पालन

पाकुड़/संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के मद्देनजर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोषांगवार लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत हुए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इलेक्शन मोड में रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है। ऐसे में आवश्यकता है कि सभी लोग एक साथ एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्वाचन, कार्मिक, वाहन, सामग्री, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, प्रशिक्षण, प्रेक्षक सहित अन्य कोषांगों की समीक्षा कर कई अन्य निर्देश दिये। उन्होंने इलेक्शन के सफल संचालन के लिए निर्वाचन आयोग का हैंड बुक में दिए गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये।

भाजपा जनता के सुझाव के आधार पर अपना संकल्प पत्र या घोषण पत्र करती है जारी : मिस्फिका
-प्रत्येक विधानसभा में लगाई जाएंगी छह हजार सुझाव पेटियां : अमृत
पाकुड़/संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, पूर्व प्रत्याशी दानिएल किस्कू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू एवं नगर अध्यक्ष, पंकज कुमार साह शामिल हुए। अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने कहा कि भाजपा बंद कमरे में नहीं बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर अपना संकल्प पत्र या घोषण पत्र जारी करती है। इसी निमित भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ बुधवार से पूरे देश में करने जा रही है, जिसका उद्देश्य है जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा नरेन्द्र मोदी तक पहुंचाना ताकि वे भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। उन्होंने कहा कि 2024 के घोषणा पत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान को दो चरणों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर (9090902024) और नमो ऐप की सुविधा लांच की गयी। उन्होंने कहा कि विकास का संदेश गांव-गली तक ले के जाएंगे और साथ में जनता से उनके सुझाव भी एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि छह हजार से अधिक सुझाव पेटियां प्रत्येक विधानसभा में लगाई जाएंगी। जिनमें लोग अपने सुझाव डाल सकेंगे। यह पेटियां पार्टी के अन्य कार्यक्रमों और सभाओं में भी होंगी। मौके पर मौजूद भाजपा के दानियल किस्कू और बाबूधन मुर्मू ने बताया कि घर-घर जनसंपर्क, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से 10 लाख बूथों पर जनसंपर्क किया जाएगा। जिसमें नमो ऐप एवं मिस्ड कॉल नम्बर के माध्यम से जनता के सुझाव एकत्रित करेंगे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store