-जिला क्रिकेट सीनियर लीग टूर्नामेंट
साहिबगंज। संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत सोमवार को माही स्पोर्ट्स रेड बनाम वल्चर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। माही स्पोर्ट्स रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 77 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जाहिद ने 39 रनों की पारी खेली। वल्चर्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रणव प्रकाश गगन ने 05 व मुजाहिद अंसारी ने 03 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वल्चर्स क्रिकेट क्लब ने 4.4 ओवर में 01 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना कर 9 विकेट से मैच जीत लिया। राजकुमार सिंह ने 24 व आशीष रंजन ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। माही स्पोर्ट्स के गेंदबाज जाहिद ने 01 विकेट लिया। वल्चर्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी प्रणव प्रकाश को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अशोक चौधरी ने प्रणव प्रकाश को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। अंपायरिंग अशफाक आलम व सुधीर कुमार सुधा ने किया। स्कोरिंग केएस सौरभ कर रहे थे। मौके पर जेएससीए डिस्ट्रक्टि सब कमेटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, सुरेश साह, राकेश गुप्ता, सतीश सिन्हा, गोपाल सिंह, प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा, शानू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड की बैठक 14 को
साहिबगंज। संवाददाता। सदर अस्पताल में 14 मार्च को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि 14 मार्च को सदर अस्पताल परिसर में सुबह साढ़े दस बजे से दिव्यांग बोर्ड की बैठक होगी। इसमें बोर्ड के सदस्य दिव्यांगता की जांच करेंगे। बोर्ड में डॉ. सचिन कुमार, डॉ. केशव कृष्ण, डॉ. शाहबाज हुसैन, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अनिमेष नोवेल कुजूर रहेंगे।
जैप-नौ में पासिंग आउट परेड आज
साहिबगंज। संवाददाता। जैप- 09 परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 489 जवानों का पासिंग आउट परेड मंगलवार की सुबह 10:30 बजे होगा। जैप-नौ समादेष्टा सह एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जैप 09 स्थित पासिंग आउट परेड में पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह चीफ गेस्ट होंगे। वहीं एडीजी ट्रेनिंग सुमन गुप्ता, आईजी जैप राजकुमार लकड़ा, दुमका रेंज डीआईजी संजीव कुमार सहित अन्य इसमें शामिल होंगे।
डेढ़ सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
-दो मोबाइल व एक बाइक जब्त
-एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
राजमहल। संवाददाता। थाना क्षेत्र से 50 पुड़िया अवैध गांजा के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 50 पलास्टिक की पुड़िया में अवैध गांजा बरामद किया है। जिसका वजन लगभग डेढ़ सौ ग्राम है। उनके पास से दो मोबाइल व एक बाइक संख्या जेएच-18 सी 9612 भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में थाना क्षेत्र के मंगलहाट गढ़तालाब निवासी रामचन्द्र मंडल (24) व छोटू रविदास (24) हैं। तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 35/24 दर्ज किया गया है। मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एएसआई अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
पीएम मोदी आज करेंगे जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
साहिबगंज। संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह आठ बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन में ऑनलाइन रेलवे के कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर साहिबगंज रेलवे की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली गई है। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत साहिबगंज स्टेशन में पीएम जन औषधि केंद्र, कार्गो टर्मिनल व अन्य का उद्घाटन किया जाएगा। मालदा रेल डिवीजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले वासियों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन में पंडाल बनाया गया है। वहीं वीडियो कांफ्रेंस की भी व्यवस्था की गई है।
269 होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को नगर परिषद ने किया नोटिस
-27 सरकारी कार्यालय से लगभग 70 लाख का बकाया, पत्राचार
नवीन कुमार/साहिबगंज। नगर परिषद इन दिनों अपने क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को नोटिस भेज कर बकाया टैक्स देने की अपील कर रही है। नगर परिषद ईओ सोमा खंडैत ने बताया कि सोमवार को नगर परिषद ने 269 होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को प्रथम नोटिस किया है। जिसके पास नगर परिषद का 04 लाख, 51 हजार, 666 रुपया बकाया है। वहीं पूर्व में नोटिस दिए गए होल्डिंग टैक्स बकायेदारों से भी बकाया वसूली की जा रही है। नगर परिषद क्षेत्र के 27 सरकारी विभागों के कार्यालय का भी लगभग 70 लाख का होल्डिंग टैक्स बकाया है। नगर परिषद ने पत्राचार करके 31 मार्च से पूर्व होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है। वहीं ईओ ने दूरभाष पर भी विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील भी की है। ईओ सोमा खंडाईत ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष होल्डिंग टैक्स का लक्ष्य 02 करोड़, 14 लाख मिला था। जिसमें अब तक 01 करोड़, 69 लाख, 38 हजार, 845 रुपया की वसूली हुई है। ट्रेड लाइसेंस का लक्ष्य 10 लाख था। जिसमें अब तक 11 लाख 84 हजार रुपया की वसूली हुई है।
सीएस ने की आईआरएस कीटनाशी छिड़काव की शुरूआत
बोरियो। संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत कालाजार प्रभावित गांव बोरियो संथाली में आईआरएस प्रथम चक्र कीटनाशी छिड़काव की शुरूआत सीएस डॉ. अरविन्द कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सालखुचन्द्र हांसदा ने संयुक्त रूप से की। ग्रामीणों को छिड़काव से संबंधित जागरूक करते हुए लोगों को घर के सभी कमरों, गोशाला, बरामदा आदि जगहों में छिड़काव करवाने का संदेश दिया। साथ ही छिड़काव कार्य का निरक्षण करते हुए उपस्थित सभी एमपीडब्ल्यू एवं छिड़काव कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर जिला वीबीडी सलाहकार डॉ. सत्ती बाबू डाबडा, डीडीएम तौसीफ अहमद, प्रवीण कुमार सक्सेना, बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, एमटीएस मनोहर पंडित, बीटीटी, सहिया साथी सहित अन्य मौजूद थे।
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
मंडरो/संवाददाता। मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता अब किसी भी वक्त लग सकती है, लेकिन इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं संवेदनशील इलाकों में अभी से पैनी नजर रखी जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है। मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इन दिनों जिला में लगातार क्राइम मीटिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं मिर्जाचौकी थाना प्रभारी क्षेत्र में पैनी नजर बनाए हुए हैं। मौके पर एसआई पवन यादव, एसआई अनन्त दुबे समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
कल्याणकारी योजना में धांधली बर्दाश्त नहीं
बरहेट। संवाददाता। प्रखंड के उपप्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य बरहेट बाजार पंचायत रूपक साह ने संदेश जारी कर प्रखंड के अधिकारियों, ग्राम सेवक को कड़ी हिदायत दी है कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन योजना जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोई धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी शिद्दत एवं ईमानदारी से काम करें।
स्वास्थ्य विभाग ने की समीक्षा बैठक
तालझारी/संवाददाता। तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत कर्मी शामिल थे। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे प्रसव, टीकाकरण, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, डीडीटी छिड़काव सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। प्रभारी ने कर्मियों को कार्यों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की नसीहत देते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्य में लापरवाही बरतने का मामला संज्ञान में आया तो किसी भी सूरत में दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। साथ ही एएनसी संस्थागत प्रसव आयुष्मान कार्ड से संबंधित भी समीक्षा की गई। मौके पर प्रखंड लेखा प्रबंधक देव नारायण रविदास, सीएचओ राजकुमार मित्तल, राजा, शिवम, विजय हेंब्रम, संगीता कुमारी सहित सहिया साथी मरियम सोरेन, मेरी मलतो आदि उपस्थित थे।