देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को देवघर सदर हॉस्पिटल में इलाजरत एनीमिया से ग्रसित कुंडा मोड़ निवासी वर्षा बरनवाल को रक्तदान कर ऋत्विक राज पलिवार ने उसकी जान बचाई। रक्त की कमी से जूझ रही वर्षा की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चार यूनिट ए पॉजिटिव रक्त चढ़ाने की सलाह दी। काफी मशक्कत और प्रयास करने के उपरांत दो यूनिट रक्त की व्यवस्था परिजनों द्वारा खुद से कर लिया। लेकिन उसके बाद भी और रक्त की जरूरत आन पड़ी और इनका रक्त समूह न ब्लड बैंक में था और न ही कोई परिजन रक्तदान करने की स्थिति में थे। जिस कारण परिजन काफी परेशान हो गए और अंतत: परिजनों ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय से सम्पर्क किया और मयंक ने अपने मित्र ऋत्विक राज पलिवार से सम्पर्क किया। ऋत्विक ने रक्तदान के प्रति सहमति जताते हुए तुरंत देवघर रक्त अधिकोष पहुंचे और जरूरतमंद हेतु रक्तदान कर जीवनदान दिया। ज्ञात हो ऋतिक राज पलिवार झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार के पुत्र हैं और वो एक नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता हैं। मौके पर रक्तदाता ऋत्विक राज पलिवार ने बताया की रक्तदान को सभी दानों में सर्वोत्तम दान कहा जाता है। प्रत्येक मनुष्य को सरकार द्वारा निर्देशित निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से रक्तदान जरूर करना चाहिए। क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि नियमित रूप से रक्तदान अवश्य करें। वहीं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय ने बताया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इससे आपको एक जीवनदाता बनने का अवसर प्राप्त होता है। पहले जागरूकता के आभाव में लोग रक्तदान करने में संकोच करते थे। लेकिन वर्तमान में सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सकारात्मक पहल और जनजागरूकता अभियान से लोगों में काफी जागरूकता आई है। लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। युवा वर्ग प्रत्येक तीन महीना में खुद फोन करके रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त करते हैं। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा समाजसेवी विक्रम राजहंस की गरिमामय उपस्थिति रही।
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया के आवास पर एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, गोड्डा लोकसभा के सांसद की धर्मपत्नी अणुकांत दुबे उपस्थित थी। बैठक में जिला के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, देवघर व मधुपुर विधानसभा की संयोजक, सह संयोजक, मंडल की संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित थी। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। मंडल प्रभारी और शक्ति केंद्र के प्रभारी बनाने का निर्देश दिया। लाभार्थी बहनों से मिलना व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना और केंद्र सरकार की योजना लाभार्थी बहनों के पास पहुंच रहा है कि नहीं इसकी जानकारी लेना शामिल है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा, महिला समन्वय की सहसंयोजक रुपा केसरी, सुलोचना देवी, कुसुम सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, प्रेमलता बरनवाल, पूनम बरनवाल, सपना सिंह, सुनीता बरनवाल, आरती विश्वकर्मा, रेखा देवी, चांदनी शर्मा, ममता देवी, मौसमी मुखर्जी, सम्पा घोष, कुसुम सिंह, लक्ष्मी देवी, मीना झा, सरिता बरनवाल, रेणुका बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, रूबी मिश्रा, निशु देवी, सुभद्रा सिंह, सविता मिश्रा, कंचन, कविता सिंह, जूही कुमारी, गौरी कौर, मिली जायसवाल, निर्मला देवी, सीमा प्रकाश, पूनम देवी उपस्थित थीं।
माता बगलामुखी की हुई वार्षिक पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार को बाबा बैजनाथ मंदिर स्थित मां बगलामुखी की विधि-विधान पूर्वक से वार्षिक पूजा की गई। पुजारी कुणाल महाराज, आचार्य सुधांशु भगत द्वारा की गई। पूजा को सफल बनाने में समिती के अध्यक्ष विनोद झा, उपाध्यक्ष केलाश पांडेय, मुरारी परिहस्त, शंभु शेखर झा, सुनील खवाड़े, सोनेलाल खवाड़े, सोहन झा, सुनील झा, अशोक झा, सुमन झा, मनीष कश्यप आदि ने सहयोग किया।
आजसू ने शंकरी पंचायत में की बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शंकरी पंचायत स्थित कार्यालय में आजसू प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य उपस्थित थे।
बैठक में संगठन विस्तार के साथ, ग्राम प्रभारियों एवं चूल्हा प्रमुख का समय रहते चयन करने हेतु प्रखंड कमेटी को निर्देश दिया गया। साथ ही गोड्डा लोकसभा एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में तुरंत लग जाने के लिए देवघर प्रखंड के पदाधिकारियों में जोश ीारा गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वर्तमान महागठबंधन झारखंड सरकार के 4.5 साल के कार्यकाल का ब्ल ूप्रिंट निकालकर जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे । बैठक में दिवाकर कुमार, राजीव कुमार, रोहित कुमार यादव, सुभाष कुमार, ललन कुमार हांसदा, विवेक कुमार, पिंटू रामानी, राजू प्रसाद यादव, साजन कुमार कुंदन कुमार सागर तुरी, रंजीत हांसदा, विशाल मांझी, विक्की कुमार, प्रमोद मिर्धा, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, अविनाश कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
मतदाता जागरूकता को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डाइट जसीडीह में जिले के उच्च व प्लस टू विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित वर्ग 9-12 में अध्ययनरत छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी 8 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
प्रत्येक प्रखंड से प्रतियोगिता के आधार पर चयनित श्रेष्ठ 10-10 प्रतिभागी जिला स्तर पर 13 अप्रैल को शामिल होंगे। जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता सी0एम0 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आर मित्रा प्लस टू विद्यालय, देवघर में 10 बजे पूर्वाह्न मे आयोजित किया जाएगा। विजेता को वरीय पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
एक गिरोह के तीन संदिग्ध हिरासत में
देवघर/संवाददाता। देवघर पुलिस ने छापेमारी कर नगर एवं कुंडा थाना इलाके के एक अपराधिक गिरोह के तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया। इनके पास हथियार मिलने की भी बात बतायी जाती है। हालांकि इस मामले में देवघर पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रही है। पुलिस हिरासत में लिये गये तीनो संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी है।
आशीष मिश्रा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
-एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद
देवघर/संवाददाता। देवघर पुलिस ने आशीष मिश्रा गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसे लेकर सदर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। बताया कि रिखिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बंधा इलाके में एक अपराधी अपने साथियों के साथ हथियार लहरा रहा है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। उपरंात रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर पहले बंधा निवासी अपराधी रौशन कुमार को दबोचा। उसकी जब जांच की गयी तो उसके पॉकेट से एक आठ एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके निशानदेही पर पावर हाउस बैजनाथपुर थाना कुंडा निवासी अभिषेक उर्फ अभिषेक वर्मा और शुभम कुमार को पकड़ा गया। अभिषेक कुमार के पास से एक देसी कट्टा और शुभम कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया कि गिरप्तार रौशन झा पर नगर थाना में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। एसडीपीओ ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के उपरांत देवघर पुलिस द्वारा अबतक तीन अवैघ हथियार और 37 जिंदा करातूस बरामद किया गया है। कहा है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है। कहा कि सरगना आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। मौके पर सदर सर्किल इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद भी उपस्थित थे।
छापेमारी टीम में थे शामिल : अपराधियोंे की गिरफ्तारी को लेकर रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें रिखिया थाना के पुअनि मिथिलेश कुमार, पुअनि अनिल कुमार, आरक्षी रूपलाल मुर्मू, शंभू कुमार, रूपेन महतो, दशरथ सहनी और अशोक कुमार ठाकुर शामिल थे।
गैरेज का ताला तोड़कर 40 हजार का सामान चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के हिरणा स्थित अटल स्मृति पार्क के पास एक गुमटी नुमा गैरेज का ताला तोड़कर लगभग 40 हजार रुपए के सामान की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर हिरणा निवासी अब्दुल्ला शेख ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। बताया जाता है कि वह शनिवार को गैरेज बंद कर घर चला गया था। रविवार की सुबह जब गैरेज खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जब देखा तो सारा सामान तितर-बितर था और कई सामान गायब मिले। कहा है कि गुमटी के पास लगे सीसीटीवी की यदि जांच की जाय तो चोरी करने वाले चोर की पहचान की जा सकती है। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।
मारपीेट को लेकर काउंटर केस
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा थाना में मारपीट करने को लेकर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की ओर से झारखंडी टोला जमुनियाटांड़ निवासी प्रमेश्वर यादव ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें झलकु यादव, सिंटू यादव, दीपक यादव, प्रेमी देवी, सवीता देवी, सोनी देवी, युगल यादव को आरोपी बनाया है। कहा है कि उपरोक्त लोग अचानक लाठी डंडा से लैस होकर उसके जमीन पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष की ओर से जमुनियाटांड़ निवासी झलकू यादव ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि आरोपी प्रमेश्वर यादव, मुकेश यादव, दिगम्बर यादव, भवानी देवी, बबीता देवी, रिंकू देवी, गीता देवी, चतरभूज महतो हरैवे हथियार से लैस होक उसके घर में घूस गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसकी पत्नी जब बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ ळाह मारपीट करने के साथ- साथ उसके गले 60 हजार की किमत का सोने की चेन की छिनतई कर ली। कुंडा पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है।
आईटी एक्ट के आरोपी की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़
देवघर/संवाददाता। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला बैकुंठपुर कोतवाली थाना की पुलिस नगर थाना पहुंची। बैंकुंठपुर पुलिस धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के आरोपित की तलाश में पहुंची थी। नगर थाना के सहयोग से आरोपी की खोज में बिलासी इलाके में छापेमारी भी किया गया। लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा पुलिस ने छापामारी कर तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कया है। बताया जाता है कि कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कई ट्रैक्टर पर अवैघ बालू लोडकर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर छापेमारी कर कुंडा मोड़ के पास से दो ट्रैक्टर और कानीजोर के पास से एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वहीं पीसीआर पेट्रोलिंग वाहन ने बाजला चौक के पास से छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।
32 वाहन से 94000 की फाइन वसूली
देवघर/संवाददाता। देवघर यातायात पुलिस ने विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाकर 32 वाहन चालकों ने कुल 94000 रुपए जुर्माना वसूला गया है। यह जांच अभियान जटाही मोड़, पुराना कुंडा थाना मोड़, बेलाबगान और माणिकपुर मोड़ पर चलाया गया। कुल 32 वाहन की जांच की गयी जिसमें से 12 वाहन चालकों का लाइसेंस जब्त किया गया।
केन्दीय मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा
- सत्संग आश्रम पहुंचकर गुरुदेव का लिया आशीर्वाद
देवघर/नगर संवाददाता। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक रविवार को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ ने जीत की कामना की।
रविवार को मंदिर पहुंचने पर पुरोहित ने विधिवत उन्हें पूजा करायी। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
इससे पूर्व मंत्री श्री प्रमाणिक शनिवार की शाम देवघर पहुंचे। स्थानीय परिसदन में विश्राम के बाद वे सत्संग आश्रम पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ गुरु भाई सह जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी प्रजापति उमाशंकर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति का भव्य शोभायात्रा आज
- अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा करेगा शोभायात्रा का स्वागत : ध्रुव
देवघर/नगर संवाददाता। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति द्वारा सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से कल दोपहर 2 बजे केकेएन स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वहीं कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा देवघर ने जिले के तमाम पदाधिकारियों एवं समाज के सभी सदस्यों एवं देवघर वासियों से आग्रह है किया है कि इस शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करे। साथ ही हर साल की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के पूर्व संध्या सोमवार दोपहर दो बजे सभी बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान कैलाश भोजनालय के सामने अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के बैनर तले शिविर लगाकर हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के जुलूस में सभी सनातनी भाई को फल, शरबत, जुस, ठंडा पानी पिला कर भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी ध्रुव प्रसाद साह संरक्षक हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति ने दी है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष पर 9 अप्रैल को घर के ऊपर भगवा ध्वज फहराए, घरों में रंगोलिया बनाएं, घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगायें, शाम को घरों में दीप जलाएं, एक-दूसरे को मिठाई बाटें, हिन्दू नववर्ष की बधाईयां अवश्य दें, तरह-तरह के पकवान बनाए, हिन्दू नववर्ष धूम धाम से मनाए। कहा कि चैत्र नवरात्रों का आरम्भ इसी दिन से होता है।
विधायक ने जाना घायल पूर्व जिप उपाध्यक्ष का हाल
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को स्थानीय भाजपा विधायक नारायण दास ने एम्स देवघर में इलाजरत घायल पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह पुनासी के निवासी संतोष पासवान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मौके पर उन्होंने ईश्वर से पूर्व जिप उपाध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा व उर्जावान समाजसेवी संतोष पासवान की समाज को आवश्यकता है। बता दें कि पिछले दिनों संतोष पासवान अपने पैतृक निवास पुनासी में गैस चूल्हा में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने के कारण जल कर घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल जसीडीह सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज एम्स में चल रहा है। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्री पासवान ने विधायक आभार जताते हुए साथ निभाने का वचन दिया।