मोहनपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरगडीहा गांव निवासी नीमा देवी ने अपने ही गांव के प्रकाश मंडल के विरुद्ध मोहनपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वार्ड सदस्य प्रकाश मंडल ने उसे मारकर बेहोश कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी 100 पर डायल पर कर जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को सूचना मिलते ही गश्ती दल को भेज कर आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचा दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चापानल पर पानी लेने के लिए गयी। वहीं किसी बात पर विवाद हो गया।
मृतक प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा जमुआ गांव
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के जमुआ गांव के निवासी मृतक किशोर यादव का शव शनिवार को असम से उनके पैतृक निवास स्थान जमुआ गांव लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। सभी के आंखों में आसू आ गये।
बता दें कि शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सारठ प्रखंड के सबैजोर पंचायत के जमुआ गांव निवासी डोली देवी ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ पति किशोर यादव की असम में मौत होने की बात बतायी और पति के शव को मंगवाने की गुहार लगायी। महिला की फरियाद पर कृषि मंत्री ने तत्काल दूरभाष पर उपयुक्त विशाल सागर से बातचीत कर विधि सम्मत कार्रवाई कर प्रवासी मजदूर का शव असम से सारठ लाने की व्यवस्था कर अनुदान राशि उपलब्ध कराने की बात कही। कृषि मंत्री के प्रयास से प्रवासी मजदूर का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा।
बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
सारठ/संवाददाता। सारठ पंचायत के महेशलिटी गांव में शनिवार को बजरंगबली मंदिर निर्माण हेतु 151 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महेशलिटी के सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा महेशलिटी से खैरबनी, मुरचुरा और रानीगंज होते अजय नदी के घाट से पंडितों द्वारा विधिवत कलश में जल भरकर मंदिर निर्माण स्थल लाया गया और मंदिर स्थापना की नींव रखी गयी। कलश यात्रा में समाजसेवी सह राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र रवानी भी शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। मौके पर अधिवक्ता रणजीत कुमार सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार सिन्हा, रोहित कापरी, राजेश कापरी, निरंजन कापरी, उत्तम कापरी, श्याम कापर, उदित नारायण प्रसाद, कृष्ण वल्लभ सहाय, दीनू पंडित, दिलीप कापरी समेत अन्य कई श्रद्धालु मौजूद थे।
सीएसपी और दुकान से लाखों की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत नोखिल मोड़ मेन रोड स्थित सीएसपी एवं वीडियो दुकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित लाखों रुपए के समानों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जसीडीह थाना के बड़ा नोखिल गांव निवासी एवं सीएसपी व वीडियो दुकान संचालक काजल दास ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को करीब 10 बजे अपने सीएसपी व वीडियो दुकान बंद कर अपना घर चले गए। सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने आया तो देखा दुकान में लगा दो ताला टूटा हुआ है। जब उसे चोरी की आशंका हुई तो अंदर गया तो देखा कि एक वीडियो कैमरा, डीएसएलआर, 10 पीस की बोर्ड, मोबाइल, कई, ब्लू टूथ, ईयर बर्ड, तीन होम थियेटर, नोमिनेशन मशीन आदि जिसका कीमत करीब दो लाख 50 हजार रुपए एवं गल्ला में रखा 42 हजार रुपए की चोरी हो गई है। पुलिस ने काजल दास के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर चोरी की घटना को लेकर छानबीन में जुटी है।
धनवे गांव में पानी के लिए हाहाकार
देवघर/वरीय संवाददाता। सोनारायठाड़ी प्रखंड अंतर्गत धनवे, दमाकुंडा, जारा रायडीह आदि गांवों के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है। गांव में जो चापानल है वह खराब है। जल मीनार के बाबत पूछने पर महिलाओं ने कहा कि जल मीनार है उससे कुछ ही गांव के लोगों को पानी मिल पाता है। गांव महिलाएं नदी में गड्ढा खोदकर पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने अविलंब पेयजल की समुचित सुविधा कराने की गुहार लगायी है।
भाजपा कर रही अनर्गल प्रलाप
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के डर से सहमी केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग तो कर ही रही है कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल प्रलाप भी कर रही है जो उसके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। यह बीजेपी की हताशा एवं घबराहट का ही परिचायक है।
स्कूल का दीवार तोड़कर 50 हजार मांगी रंगदारी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत गोंदलीटाड़ गांव स्थित क्राईस्ट स्कूल की दीवार तोड़ कर स्कूल प्रबंधक से 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बंगाल के वर्दवान अंतर्गत आसनसोल थाना के ग्राम लोवर चेली डंगा निवासी एवं वर्तमान में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बदनाडीह में रहने वाला एवं क्राईस्ट स्कूल के प्रबंधक सचिन अल्फ्रेड ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल की सुबह वह क्राईस्ट स्कूल में था। इसी दौरान पंचानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सभी जसीडीह थाना क्षेत्र के गोंदलीटाड़ हर्वे हथियार से लैस होकर आया और गाली-गलौज करते हुए स्कूल का दीवार आदि तोड़-फोड़ करने लगा। जब विरोध किया तो पंचानंद सिंह उसे जान मारने हथियार लेकर दौड़ा तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। साथ ही उक्त लोगों ने बोला कि महिना में 50 हजार रुपए रंगदारी देना होगा। नहीं तो स्कूल बंद करा देंगे। इतना ही नहीं स्कूल में घुसकर शिक्षिका के साथ बदसलूकी व्यवहार करने लगा एवं बच्चों को भी डराने धमकाने लगे। पुलिस ने सचिन अल्फ्रेड के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्जकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
मतदाता का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बीडीओ ने की बैठक
सारवां/संवाददाता। लोकसभा चुनाव को लेकर सारवां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में बैग सदस्यों की बैठक की गई। इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा प्रखंड के कुशमाहा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 195 में पहुंचकर सदस्यों के साथ घर-घर सर्वे किया गया. एवं ग्रामीणों को बीएलओ के माध्यम से 18 वर्ष के छुटे युवाओं का नाम प्रपत्र छह भर कर चढ़वाने को कहा। इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 160, 162, 194 व 194 में बीएओ विजय कुमार द्वारा बैग सदस्यों के साथ बैठक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये सदस्यों को गांव वालों को जागरूक करने को कहा। मौके पर बैग सदस्य रेणु कुमारी, शिक्षिका प्रतीमा कुमारी, आंगनबाडी सेवकिा गीता कुमारी सिंह, सहिया सीता देवी, बनी कुमारी, इंद्राणी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जोगियाटिकुर गांव में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पंडित अभिमन्यु मिश्र, भोला ठाकुर की देखरेख में बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयाी। जिसमें राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए। विभिन्न गांवों की परिक्रमा करते हुए अमराटांड़ जोरिया पहुंची जहां यजमान सुखदेव राय द्वारा कलश का पूजन कर जल भरा गया। यात्रा पुन: मंदिर पहुंची। समिति सदस्यों ने बताया कि रात्रि श्रीराम कथा के साथ भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। रविवार को अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया जायेगा जो नवमी को पूजा को मंदिर व प्रतिमा के पा्रण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर मुखिया मुबारक अंसारी,मसुदन राय अवध राय, मनी राय, उमा राय, रोशन राय, प्रदीप राय, रंजीत राय, सुशील राय, गोपाल राय, बच्चु राय, भरत राय आदि उपस्थित थे।
टीम ने किया विद्यालय का निरीक्षण
सारवां/संवाददाता। राज्यस्तरीय टीम द्वारा सारवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जांच की गई। इस दौरान टीम द्वारा विद्यालय के विभिन्न पंजियों के साथ सफाई, रसोई कक्ष, आवासीय कक्ष, खेल मैदान, वर्ग कक्ष, सुरक्षा आदि की गहन जांच देर तक की गई। टीम का नेतृत्व एसडीइओ बादल राज, एसआरजी प्रीति मिश्रा, बिहार गौरव ने किया। मौके पर वार्डेन रिक्ता चंद, शिक्षिका सरिता कुमारी, अपर्णा कुमारी, शिक्षक भारत भुषण, दिवाकर झा, जयकुमार, दिलीप राव, लेखापाल पार्थो कुमार आदि उपस्थित थे।
मतदाताओं को शत-प्रतिशत जागरूक करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन
- जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
देवघर/वरीय संवाददाता। आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि किसी भी चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में निबंधित होना अनिवार्य है। विगत चुनावों में कहीं-कहीं से ऐसे मामलें प्रकाश में आते है कि कोई मतदाता अपना फोटो मतदाता पहचान पत्र लेकर मतदान करने जाते है, परन्तु मतदाता सूची में संबंधित मतदाता का नाम निबंधित नहीं होने के कारण यह मतदान करने से वंचित रह जाता है। ऐसे में आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 में ऐसी एक भी घटना न हो, इसके लिए 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण चुके मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से 10 अप्रैल से चार मई तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके तहत 25 अप्रैल तक बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य कर रहे है। साथ ही स्वीप कोषांग के माध्यम से जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ब्लड डोनेशन कैम्प, साइंस टेक के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवा मतदाताओं के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक किया जा सके।
इसके अलावे प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सातवें चरण में गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में गजट का प्रकाशन सात मई को होगा। 14 मई तक नामांकन फाइल किया जा सकेगा। 15 मई को स्क्रूटनी होगी तथा नाम वापसी की तिथि 17 मई है। साथ ही एक जून को वोटिंग और चार जून को काउंटिंग होगी। उन्होंने साथ ही जिले के सभी चेकपोस्टों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं। वहीं दुमका लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 14-सारठ, गोड्डा लोकसभा अंतर्गत 13-मधुपुर व 15-देवघर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी के अलावा 5,976 पोलिंग पर्सन, एफएसटी के लिए 33, एसएसटी के लिए 39 व वीडियो सर्विलांस के लिए 12 टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही एक्साइज, एफएसटी, एसएसटी टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, इस कड़ी में 57 हजार कैश जब्त करने के अलावा देसी व विदेशी शराब भी जब्त किए गए हैं। वही चुनाव के दौरान टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया जा रहा है, जिसके माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी जानकारी से आप अवगत हो सकते हैं। इसके अलावा हेलीपैड हेतु एयरपोर्ट के अलावा सभी प्रखंडो में अस्थाई हेलीपैड बनाये गए हैं। इसके अलावा सभी मीडिया प्रतिनिधियांे से आग्रह होगा कि आगामी लोक सभा आम चुनाव में आप सभी के सहयोग से मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
प्रेसवार्ता में उप विकास आयुक्त नवीन कुमार,, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व संबंधित विभाग कर्मी आदि उपस्थित थे।
दो वाहनों में टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
- वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारठ-चितरा मुख्य सड़क स्थित कुकराहा के निकट दिघरी मोड़ के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई। जिससे वाहनों में सवार लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए। लेकिन जोरदार टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार संख्या डब्ल्यूू बी 40 एक्स/1084 में सवार होकर वर्धमान निवासी अनुपम वर्णवाल अपने पत्नी, दो बच्चों व सास के साथ देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस अपने ससुराल जामताड़ा जा रहे थे कि रास्ते में दीघरी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक संख्या जे एच 10 बी एक्स 4452 से सीधी टक्कर हो गई। उक्त टाटा मैजिक देवघर की ओर जा रही थी। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल बाल बच जाते हैं। वहीं दूसरी ओर घटना सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर चितरा थाना लाने की तैयारी की जा रही थी।
शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील
- जसीडीह थाने में हुई शांति समिति की बैठक
जसीडीह/संवाददाता। रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को जसीडीह थाना में शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जबकि मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर अनंत कुमार झा उपस्थित थे। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राम नवमी को लेकर निकाले जाने वाले अखाड़ा एवं चैती दुर्गा पूजा और विसर्जन आदि की चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति के सदस्यों से अवगत हुए। साथ ही क्षेत्र में रामनवमी को लेकर लासेंसी एवं गैर लाइसेंसी अखाड़ा के बारे जानकारी ली। साथ ही अखाड़ा समितियों एवं चैती दुर्गा पूजा समिति को कानूनी दृष्टि कोण से अहम जानकारी देकर कई दिशा निर्देश दिए। वहीं बीडीओ श्री झा ने जिला प्रशासन के द्वारा जारी नियमों एवं कानूनी नियमों का पालन करते हुए राम नवमी और चैती दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही प्रशासन को सहयोग कर दोनों पर्व भाई चारे के बीच शांति पूर्वक संपन्न हो। बैठक में जसीडीह थाना के सब इंस्पेक्टरों में राजेश झा, राम बच्चन सिंह, मुकेश तिवारी, रावतू होनहोंगा, देवनाथ उरांव, साधन चंद्र गोराई, अमरनाथ मांझी, मनोरंजन महतो, एएसआई अजीत कुमार तिवारी, एसबी राय, लक्ष्मण तुरी, पुलिस कर्मी गंगा कुमार, जानकी पासवान के अलावा संजू मुर्मू, प्रमिला देवी, रीता राज, विपिन यादव, बलबीर राय, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र यादव, पिंटू देव, संजय दास, बाबुल सिन्हा, विपिन देव, प्रमोद कुमार दूबे उर्फ पप्पू, ललन दूबे, बीकेश सिंह, उमेश यादव, राजेंद्र यादव, बलवीर पांडेय, ओंकार दास, हासो प्रसाद राम, मो तयैब, मो समीम, मो आजाद, अनाउल अंसारी, शहनवाज आलम, सुनील कुमार दर्वे, प्रमोद मंडल, ललन सिंह, मनीष सिंह, शेखर राउत, राज किशोर राम आदि उपस्थित थे।
गर्मी के प्रारंभ में ही बाबा नगरी में जल संकट
- सूख गया अजय व डढ़वा नदी सहित अन्य जलाशय
- शहरवासियों को पानी देने में नगर निगम के फूलने लगे हैं हाथ-पैर
- एक या दो दिन बाद शहर में हो रही है पेयजलापुर्ति
सुनील झा/देवघर। बाबा नगरी देवघर में जल संकट पर भू माफिया की नजर लगी है। गर्मी के प्रारंभ में ही बाबा मंदिर एवं शहर के कई मोहल्ले में भी लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग पानी के लिए सरकारी चापानल और नगर निगम से आपूर्ति की जाने वाली पानी टैंकर के नजदीक सुबह से ही कतार लगने लगती है। दूसरी तरफ शहर में घटते जल स्तर और जल स्रोतों के सूख जाने के बावजूद कुछ भू माफिया तालाब जलाशय एवं बांधों को भरकर उसे पर आलीशान मकान बनाने में जुटे हुए हैं। शहर के जमुनाजोर, डढ़़वा नदी आदि जलाशय का अस्तित्व मिटता जा रहा है। राज्य में जलाशयों को भर नहीं जाएगा सरकार के इस आदेश के बावजूद भी लोग जल स्रोतों एवं बांधों को भरा जा रहा है। आज शहर के बिलासी टाउन स्थित हलीमा बांध जो बिलासी टाउन के लोगों के लिए सबसे बड़ा जल स्रोत माना जाता है उसे भी धीरे-धीरे भरा जा रहा है। वहीं लोगों ने जिला प्रशासन से हलीमा बांध को बचाने की मांग की है। जल प्रबंधन पर काम कर रहे लोगों के अनुसार अगर जल्द ही सरकार और प्रशासन जिले में जारी जलाशयों को खत्म करने के काम पर रोक नहीं लगती है तो आने वाले दिनों में बाबा नगरी में पानी की समस्या और गंभीर होगी।
पुनासी डैम से ही मिटेगी शहर की प्यास : बाबा नगरी देवघर प्रारंभ से ही जल संकट का सामना कर रहा है। अभी तो हालात कुछ सुधरे हुए हैं। आज से पांच छह वर्ष पूर्व स्थिति ऐसी थी कि लोग पानी के लिए आधी रात से ही कतारबद्ध हो अपने बर्तन को टैंकर से आपूर्ति होने वाली पानी के स्थान पर ले जाकर पहुंचा देते थे। फिलहाल अजय व डढ़वा नदी सहित अन्य जलाशय या जल स्रोत के सूख जाने से शहर वासियों को पेयजल आपूर्ति में परेशानी हो रही है। शहर का जलस्तर नीचे चला गया है। देवघर नगर निगम जलाशय के सूखने के बाद पुनासी डैम से अजय नदी को रिचार्ज कर हर एक-दो दिन में के अंतराल पर पेयजल की आपूर्ति करने की योजना पर काम रहा है। गर्मी के शुरुआती दौर में ही के जल संकट उभर कर सामने आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहरवासियों को पानी देने में देवघर नगर निगम के हाथ पर अभी से ही फूलने लगे हैं। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक योगेंद्र प्रसाद लगातार पेयजल समस्या की समीक्षा कर अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए शहरवासियों को परेशानी से दूर करने की बात कर रहे हैं।
1982-83 में शुरू हुआ था पुनासी डैम का निर्माण कार्य : शहर की प्यास व आसपास के भूमि को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए पुनासी डैम का निर्माण योजना के सहायक अभियंता बताते हैं कि पुनासी डैम निर्माण योजना की शुरुआत एकीकृत बिहार के समय 1982-83 में हुआ था। उनका कहना है कि नीचे जाते जलस्तर के कारण फिलहाल शहर की प्यास बुझाने का एकमात्र विकल्प पुनासी डैम ही नजर आता है। अभी पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इंटेकवेल डिगरिया पहाड़ में टंकी युवा फिल्ट्रेशन प्लांट बनाया जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन से शहर में पानी की आपूर्ति संभव हो पाएगा। अभी उपायुक्त या अन्य अधिकारी के आदेश से डैम का गेट खोलकर अजय नदी को रिचार्ज करने का काम किया जाएगा, लेकिन योजना के निर्माण में विलंब होने के कारण इसका बजट भी समय के साथ बढ़ता चला गया है।
पुनासी डैम से ही शहरी जलापूर्ति योजना होगी सफल : पुनासी डैम से शहरी जलापुर्ति योजना का कार्य प्रारंभ है और इस काम को जीएमसी एलसीडी स्पेल ज्वाइंट वेंचर द्वारा किया जा रहा है। कार्य को पूरा करने की अवधि 36 महीना था जिसका संभवत: विस्तार दिया गया है। कार्य पूर्ण करने की तिथि 24.7.2023 थी, लेकिन पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। पुनासी योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 3 महीने का ट्रायल रन होगा। साथ ही 5 वर्ष तक संबंधित कंपनियां इसका मेंटेनेंस करेगी। इस योजना को पूर्ण करने में 287.52 करोड़ रुपए खर्च होगा। पाइपलाइन की लंबाई 432 किमी है। जबकि विस्तारीकरण की लंबाई अभी मात्र 319 किमी पूर्ण हो पाई है। इस योजना के तहत शहर की 48 हजार घर लभांवित होंगे। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 50 एम है। देवघर नगर निगम की वर्तमान शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य लगभग 50 वर्ष पूर्व पीएचईडी द्वारा पूर्ण कराई गई थी। देवघर शहरी जलापूर्ति इसी पर पूर्णता निर्भर है। इस कार्य को पीएचईडी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आइजीआरसीएल के द्वारा 10 वर्ष पूर्व कुछ कार्य कराया गया है। जिस पर वर्तमान शहरी जलालपूर्ति निर्भर है। इसी व्यवस्था पर 40 से 50 हजार परिवार निर्भर है। नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक योगेंद्र प्रसाद बताते हैं कि इस योजना के तहत वर्तमान में शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की संख्या एक, कुल पानी टंकी की संख्या सात, कुल जल मीनार की संख्या 14, कुल चापालन की संख्या 1381 व कुल टैंकरों की संख्या 76 है।
दो जोन में बांटा गया है एरिया : देवघर नगर निगम की ओर से शहर को पेयजल आपूर्ति किए जाने के लिए जोन वन, जोन टू में बांटा गया है। जोन वन में डढ़वा नदी से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस जॉन से शहर के वार्ड संख्या 7, 8, 13, 14, 15, 16, 17 व 19 को पेयजल की आपूर्ति देवघर नगर निगम की ओर से की जाती है। जबकि जॉन टू अजय नदी से वार्ड संख्या 3, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27, 28, 29 व वार्ड संख्या 30 से 36 तक पेयजल की आपूर्ति देवघर नगर निगम की ओर से की जाती है। इसके अलावा जसीडीह पुलिस लाइन बोरिंग से वार्ड संख्या 2, 4, 5 को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन अजय व डढ़वा नदी के सूख जाने से वर्तमान में पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है और नगर निगम पुनासी डैम से अजय नदी को रिचार्ज कर जलापुर्ति की योजना पर काम कर रहा है।
नगर आयुक्त लगातार कर रहे हैं मंथन : देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शाह प्रशासक योगेंद्र प्रसाद पेयजल संकट पर मंथन कर आवश्यक दिशा निर्देश देने का काम कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से चापानल को दुरुस्त रखने के लिए टीम को तैनात किया गया है और शिकायतों के निष्पादन करने के लिए 24 से 48 घंटा का समय तय है। नगर आयुक्त बताते हैं कि अभी हर एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति करने में सफल हो पा रहा है। इसको लेकर टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। शहरवासी 9508112201 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह सहायक अभियंता परासर कुमार कनीय अभियंता सुमन कुमार, सहायक नरेश शाह व सदाशिव जजवाड़े सहित अन्य कर्मी शहर की पेयजल समस्या का निदान करने में अपनी महती भूमि का अदा कर रहे हैं। लेकिन जल स्रोतों के सूख जाने से उनके भी हाथ पैर फूलने लगे हैं।
युवा मुखिया ने रक्तदान कर महिला की बचायी जान
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के जरका वन पंचायत के मुखिया सुमित कुमार यूं तो हर समय जरुरतमंदों की मदद करने को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वही आम जनता की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निष्पादन करना इनका पहला प्राथमिकता रहता है। शनिवार को जब प्रखंड के भिखोडीह गांव निवासी 32 वर्षीय महिला सोनी देवी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। उन्हें ब्लड की सख्त आवश्यकता थी। ये खबर जैसे ही मुखिया सुमित कुमार को मिला उन्होने स्वयं उक्त महिला को ब्लड देने देवघर गए। और अपना ब्लड देकर महिला की जान बचाया।