• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

देश की जनता को मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास : विकास

April 14, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

देश की जनता को मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास : विकास

by admin
April 14, 2024
in Bihar
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जमुई/संवाददाता। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह के साथ लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश उर्फ गबरू सिंह नगर परिषद क्षेत्र के बिठलपुर एवं लगमा सहित अन्य मोहल्लों मे पहुंच कर ग्रामीणों सहित युवाओं से संपर्क कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में शामिल होने का आग्रह किया। नेताद्वय ने कहा कि विगत 10 वर्षों में मोदी ने देश की जनता के लिए समर्पित होकर जन उपयोगी कार्य किये हैं उतना 60 वर्षों में कांग्रेस ने नहीं किया। कांग्रेस सिर्फ देश मेंे परिवारवाद को आगे करके क्षेत्रीय पार्टियों को भी वंशवाद की ओर धकेला है। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास है। मोदी की गारंटी तीसरी सरकार में देश तीसरी महाशक्ति बनेगी। जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, ठाकुर डुगडुग सिंह, कक्कू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

लापता पुत्र की खोजबीन को लेकर मां ने थाना में दिया आवेदन
-10 अप्रैल को बहन की आखिरी बार फोन पर हुई थी बात

झाझा/संवाददाता। कोलकाता में काम करने के लिए गए एक युवक बीते 10 अप्रैल से अचानक लापता हो गया। जिसका कुछ पता नहीं चलने पर युवक की मां ने शनिवार को झाझा थाना में पुत्र की खोजबीन को लेकर पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के बैजला पंचायत के झुड़कुड़िया गांव की रहने वाली जयमाला देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा चंदन कुमार, कोलकाता दानकुली में रह कर एक कंपनी के अंदर ट्रक चलाने का काम करता था। जहां उनके बेटे के साथ गांव के ही पंकज यादव, निभाष कुमार, मिथलेश कुमार, पवन कुमार, रामप्रवेश यादव साथ रहता था। उनका बेटा होली के दो दिन पहले घर आया था और फिर वह पर्व मना कर काम पर लौट गया। 10 अप्रैल को उनकी बेटी जब भाई से फोन पर बात किया तो पार्टी करने की बात उसने बताया। उसके बाद बेटे का फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। युवक की मां ने बताया कि होली पर्व में घर पर आये उनके बेटे ने बताया कि उसके साथी जान से मार देने और कोलकाता में नहीं रहने की धमकी भी दिया है। पीड़ित मां ने बेटे का अपहरण होने की आशंका जताई है।

मुख्य ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

झाझा/संवाददाता। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को मुख्य ऑब्जर्वर पी कुमारवल पाण्डियन ने झाझा प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केशोपुर पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या-222, कुमार हरिशंकर विजय प्लस टू उच्च विद्यालय केशवपुर, केंद्र संख्या-223, मध्य विद्यालय केशोपुर दायां भाग, केंद्र संख्या-224, बायां भाग के अलावा सिमुलतला तालाब के किनारे कनौदी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 339, मध्य विद्यालय सिमुलतला, केंद्र संख्या-340, मध्य विद्यालय पन्ना का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण किए गये मतदान केंद्र पर मतदाता की कुल संख्या की जानकारी भी ली। झाझा बीडीओ रवि, सीओ निशा सिंह से ली। मतदान केंद्र पर उन्होंने सभी तरह की सुविधाओं की जानकारी भी ली। मुख्य ऑब्जर्वर ने निरीक्षण के दौरान बीडीओ को दिशा-निर्देश देते कहा कि जो भी मतदान केंद्र है वहां पर शौचालय, पेयजल सहित अन्य संसाधन मतदान के दिन उपलब्ध होना चाहिए, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

चकाई/संवाददाता। बिचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवाडीह पंचायत के नैयवाडीह-घटियानी मुख्य मार्ग पर बाबूडीह टांड़ गांव के समीप एक बाइक के ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से उस पर सवार एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नौवाडीह पंचायत के मुकुंदा गांव निवासी दो सगे भाई भीमशंकर पंडित एवं हरिशंकर पंडित, पिता- बुधन पंडित किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांडाडीह गांव गए थे। वापस घर लौटने के क्रम में बाबूडीह टांड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमंे एक युवक भीमशंकर पंडित की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि बड़ा भाई हरिशंकर पंडित घायल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बिचकोड़वा थाने को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहा। इधर भीमशंकर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आग लगने से घर में रखे सामान जलकर राख

चकाई/संवाददाता। चकाई प्रखंड के फरियताडीह पंचायत के कपेटा गांव में बिजली तार शॉर्ट करने से एक घर में भीषण आग लग गई। घर में रखा आलू, चावल, गेहूं, बक्सा, चौकी समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। गृहस्वामी रामदयाल यादव ने बताया कि बिजली तार शॉर्ट करने से घर में आग लग गई। उन्होंने कहा कि घर में ही कुछ काम कर रहे थे तब अचानक घर से धुआं निकलता दिखाई पड़ा। हल्ला-गुल्ला किये तब तक आग विकराल रूप ले चुका था। हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाये। इसकी जानकारी बिचकोडवा थाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल मौके पर पहुंचे तब जाकर आग पर काबू पाया। घर में रखा बक्सा, कपड़ा, आलू 10 क्विंटल, चावल 10 क्विंटल, गेहूं 10 क्विंटल, बिचाली 10 हजार समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई।

ढोल बाजे के साथ निकाली गयी कलश शोभा यात्रा
-कलश यात्रा में 81 कन्याओं और महिलाओं ने लिया भाग

चकाई/संवाददाता। प्रखंड के फरियताडीह पंचायत के हिरनाटांड़ गांव में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 81 कन्याओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। ढोल गाजे-बाजे के साथ बजरंगबली मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए लक्षीडीह नदी घाट पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य पंडित दशरथ पाण्डेय की देखरेख में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल उठवाया। वहां से कलश यात्रा वापस यज्ञ मंडप पहुंची जहां कलश में लाये गये जल से यज्ञ मंडप एवं आसपास के क्षेत्रों का शुद्धिकरण किया गया और कलश को यज्ञ मंडप में रखा गया। कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु जय श्री राम, हर-हर महादेव, रामलखन जानकी, जय बोलो हनुमान की का उद्घोष करते हुए साथ चल रहे थे। जिससे जिधर से कलश यात्रा गुजरी उधर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के प्रमुख विजय राम ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में शुकदेव राम एवं उनकी पत्नी यजमान होगी। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन कर्ताओं द्वारा प्रवचन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर आयोजन समिति के रविंद्र राम, आशीष राम, गोपाल राम, टिंकू राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु -मौजूद थे।

स्नातक पार्ट-थ्री की परीक्षा आयोजित

चकाई/संवाददाता। फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय चकाई में स्नातक पार्ट-03 की परीक्षा शनिवार को भी शांतिपूर्ण रूप से आयोजित की गई। जानकारी देते कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं दूसरी पाली में 330 में से 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो.चंद्रशेखर पंडित, विनोद कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, रामनारायण यादव, कामेश्वर यादव, रोहित यादव, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य कॉलेज कर्मी मौजूद थे।

इंडी की सरकार बनी तो बेरोजगारी और महंगाई होगी खत्म : तेजस्वी
-कहा, गठबंधन सरकार के 17 महीने के शासनकाल में 05 लाख नौकरियां दी

अलीगंज। संवाददाता। अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के सोनखार हाईस्कूल के मैदान में शनिवार को जमुई लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना कुमारी रविदास के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक साथ नरेन्द्र मोदी और नीतिश कुमार को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के 17 महीने के शासनकाल में 05 लाख नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई दुश्मन है। जब बिहार का विकास होने लगा, बेरोजगार युवक को रोजगार मिलने लगा तो उनके चाचा ही पलट गये। यादव ने कहा इंडी की सरकार बनी तो बेरोजगारी और महंगाई खत्म होगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। वहीं चिराग पासवान पर भी तंज कसते हुए कहा कि 10 साल मौका दिये फिर विकास नहीं हुआ। उन्होंने माला देकर महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास को भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं वीआईपी के मुकेश सहनी ने कहा कि मोदी की सरकार अडानी व अंबानी की मदद कर रेलवे व अन्य सरकारी प्लेटफॉर्म को निजीकरण कर रुपये वाले को फायदा पहुंचाने का काम करने पर तुली है। वहीं राजद के एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दिकी , विजय प्रकाश, बंटी चौधरी ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इरफान, अनवर, इकबाल, प्रयाग यादव के अलावा इंडी महागठबंधन नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान पूर्वक जारी
गिद्धौर/जमुई। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने के लिए नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि के इन 09 दिनों में जो पूरे श्रद्धाभाव से मां के नौ रूपों की पूजा-अराधना करते हैं,उसे चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें कि गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत भलुवाही बगीचा स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पंडित जालेश्वरी पांडेय के द्वारा मुख्य यजमान मिसरी यादव के द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाया जा रहा है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरूआत 09 अप्रैल को हुई है। गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत भलुवाही बगीचा स्थित चैती दुर्गा मंदिर में सदियों से नियम निष्ठा पूर्वक मां दुर्गा की पूजा बदस्तूर चली आ रही है। राजकुमार आर्ट का मूर्तिकार राजकुमार और सौरभ द्वारा प्रतिमा निर्माण किया जा रहा है। पूजा कार्यक्रम को संपन्न कराने में मौरा पंचायत के मुखिया धनराज यादव, पंचायत समिति सदस्य दु:खन यादव, महादेव यादव, देवेंद्र यादव, नरेश यादव, शंकर यादव, मल्हू यादव सहित अन्य ग्रामीण सक्रियता से जुटे हैं।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store