• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

वर्ल्ड रेडक्रॉस डे पर आयोजित शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

May 9, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

वर्ल्ड रेडक्रॉस डे पर आयोजित शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

by admin
May 9, 2024
in Godda
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-सदर एसडीओ ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर किया सम्मानित
-रेडक्रॉस के आठ नए बने आजीवन सदस्य

गोड्डा। संवाददाता वर्ल्ड रेडक्रॉस डे के अवसर पर बुधवार को रेडक्रॉस की ओर से जहां स्थानीय नेताजी चौक पर माह व्यापी पेयजल सेवा का शुभारंभ हुआ। वहीं सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में 25 दाताओं ने रक्तदान किया और 08 नए आजीवन सदस्य बने। रक्तदाताओं में रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा, एक्जीक्यूटिव मेंबर अमित राय, सदस्य सुभाष चंद्र दास, श्वेता झा, पूनम रंजन एवं राकेश रंजन, पूर्व जिप सदस्य रामा रमण झा, आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर सुरेंद्र कुमार यादव, बैंक कर्मी दीपक गुप्ता एवं ओम प्रकाश, छात्रा श्रावणी दुबे, स्वास्थ्य कर्मी अभिषेक कुमार व विश्वनाथ पांडेय, मीडिया कर्मी नकीबुल्लाह, इंदु शेखर झा, हिमांशु शेखर, जयंती कुमारी, रितिका सिंह, संजय कुमार झा, योगेश कुमार झा, सुबोध कुमार सिंह, निठुर मुर्मू, अनंत कुमार तिवारी, दीपा झा एवं मीडिया कर्मी गंगा कुमार के नाम शामिल हैं। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि सदर एसडीओ सह उपाध्यक्ष रेडक्रॉस बैद्यनाथ उरांव के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। संबोधन में मुख्य अतिथि उरांव ने कहा कि जल दान, रक्तदान एवं मतदान तीनों सेवा अतुलनीय हैं जो रेडक्रॉस दिवस पर कर रही है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। नए बने आजीवन सदस्यों में रामा रमण झा, श्रवण कुमार महतो, नरसिंह महतो, राजेश कुमार मंडल, जय कृष्ण साह, समाजसेविका जयंती कुमारी, रिम्मी कुमारी, साक्षी गुप्ता एवं रानी परवीन के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, स्वीप कोषांग के अनिक कुमार सिंह एवं प्रणव मिश्रा, रेडक्रॉस गोड्डा के सभापति समीर कुमार दुबे, उपसभापति निरभ किशोर लाल, कोषाध्यक्ष शेषमणि पांडेय, जिला प्रबंध समिति सदस्य सर्वजीत झा, मनोज कुमार पप्पु, अमित राय एवं आशुतोष झा, सदस्य अखिल कुमार झा, सदस्य सह लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार राजू, मनीष कुमार सिंह, सुनील कुमार टेकरीवाल, सुभाष चंद्र दास, मनीष कुमार झा, अमरेंद्र सिंह “बिट्टू”, अमित ठाकुर, अचल ठाकुर, मिठ्ठू एवं नुपुर नंदिनी उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में आसन्न गोड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली गई। धन्यवाद ज्ञापन सभापति दुबे ने की।

प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन

हनवारा। संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मोडीह के प्रांगण में बुधवार को प्रधानाध्यापक सिकंदर यादव की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्मोडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मुखिया पुतुल देवी ने उन्हें पुष्प देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरनाथ मंडल ने निवर्तमान प्रधानाध्यापक यादव को बैग, छाता, शॉल एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मास्टर ट्रेनर रीतेश रंजन ने कहा कि कोई भी विदाई अंतिम नहीं होती, बहुत कुछ जीता रहता है यादों में। सिकंदर यादव की पहली पोस्टिंग इसी विद्यालय में फरवरी, 2004 में हुई थी और बीस साल सेवा देने के उपरांत वे इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। वहीं टीम निष्ठा के साथ सदस्यों राजेंद्र पंडित, निलेश कुमार एवं मुरारी प्रसाद शर्मा ने यादव को डायरी एवं पेन भेंट किया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज बाल हंस ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। अब ये समाज में ज्ञान का दीप प्रज्वलित करते रहेंगे। प्रखंड संसाधन सेवी शमीम इकबाल ने यादव को बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना की। विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मुकुंद यादव, शिक्षक पवन कुमार, पीतांबर कुमार, वीरेंद्र हांसदा, प्रमोद भारती एवं ग्रामीण बेचन यादव, अनिल यादव, शोभाकांत यादव, चंदन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

नाम-निर्देशन के दूसरे दिन छह लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र
-अब तक 18 लोगों ने खरीदा नाम-निर्देशन प्रपत्र

गोड्डा। संवाददाता निर्वाची पदाधिकारी-03 गोड्डा लोकसभा क्षेत्र सह डीसी जिशान कमर ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन बुधवार को नाम-निर्देशन के लिए कुल 06 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। इस प्रकार अब तक कुल 18 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। क्रमश: नाम-प्रदीप यादव, पिता-स्व. अशोक प्र. यादव, ग्राम-बोहरा, पो.-सरबा, पोड़ैयाहाट, गोड्डा (पार्टी-इंडियन नेशनल कांग्रेस), नाम-ज्ञानेश्वर झा, पिता-स्व. पुणेश्वर झा, ग्राम-पोखना टील्टा, पं. बीएन झा पथ, पो.-देवघर, जिला-देवघर (पार्टी-जागरूक जनता पार्टी), नाम-कुमारी डिलेश्वरी, पिता-सुनील कुमार, ग्राम-पो.-अमौर, थाना- बलबड्डा, मेहरमा, गोड्डा (पार्टी-अंबेडकर शहीद पार्टी इंडिया), नाम-अभिषेक आनंद झा, पिता-अरूणानंद झा, पता-पोखना टील्टा, देवघर, नाम-बजरंगी महथा, पिता-लखन पांसी, ग्राम-बलसारा, पो.-रिखिया, थाना-रिखिया मोहनपुर, देवघर (पार्टी- बहुजन समाज पार्टी), नाम-राजेश झा, पिता-स्व. ब्रह्मानंद झा, पता-गुड़िया, पो.-बौंसी, जिला-बांका, बिहार के नाम शामिल हैं।

विश्व रेडक्रॉस दिवस और विश्व थैलेसीमिया दिवस का आयोजन
-डोन बोस्को स्कूल के निदेशक ने किया रक्तदान

गोड्डा। संवाददाता विश्व रेडक्रॉस दिवस और विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर डोन बोस्को स्कूल के निदेशक अमित राय ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद राय ने बताया कि आज पूरे विश्व में थैलेसीमिया के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनका एक ही समाधान है रक्त ट्रांसप्लांट तथा आए दिन दुर्घटनाओं में अनेक लोग घायल हो जाते हैं। जिनको रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ती है। इन परिस्थितियों को ध्यान देते हुए 18 तथा 60 वर्ष के बीच के सभी व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान जीवनदान भी कहा जाता है। इससे बड़ा शायद दूसरा कोई दान नहीं हो सकता। इस अवसर पर उपस्थित सदर एसडीओ बैजनाथ उरांव ने रेडक्रॉस की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन शिविर का भूरी भूरी प्रशंसा करते कहा कि बुधवार को वर्ल्ड रेसक्रॉस डे के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का रक्तदान करना समाज में एक नया उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि रक्तदान को आगे आएं और किसी की जीवन की रक्षा करें। एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी प्राण महतो, रेडक्रॉस सचिव सुरजीत झा आदि उपस्थित थे।

गोड्डा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए व्यय प्रेक्षक बने डॉ. रंजन

गोड्डा। संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी जिशान कमर ने बुधवार को जानकारी दी कि 03-गोड्डा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए व्यय प्रेक्षक डॉ. रंजन अग्रवाल, आईआरएस परिसदन भवन (किसान भवन) गोड्डा आवासित हैं। उनसे संपर्क करने के लिए विवरण क्रमश: लोकसभा क्षेत्र का नाम -03 गोड्डा, लोकसभा क्षेत्र व्यय प्रेक्षक का नाम-डॉ. रंजन अग्रवाल, आईआरएस संपर्क स्थल-परिसदन भवन (किसान भवन गोड्डा) समय-पूर्वाह्न 10 से 11 बजे प्रतिदिन, ईमेल -ईओ गोड्डा एट दि रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम, मोबाइल- 8603941884 है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने कई गांवों का किया सघन दौरा और चलाया जनसंपर्क

गोड्डा। संवाददाता पथरगामा प्रखंड प्रभारी सह जिला कांग्रेस प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में बुधवार को विशाहा, सनातन, सिमरिया, कोरका घाट, चकवा, पकड़िया, अंबा, रजौन, लतौना, बोहरना सहित कई गांवों का सघन दौरा और जनसंपर्क किया गया। इस सघन कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड महासचिव भूदेव पंडित, पंचायत अध्यक्ष मदन राणा, पंचायत अध्यक्ष प्रफुल्ल मेहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरसिंह राणा, प्रकाश महतो सहित कई कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इस क्षेत्र में सभी ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से उनलोगों ने वर्तमान सांसद का चेहरा नहीं देखा। इसलिए उनलोग ऐसे प्रत्याशी चाहते हैं जो स्थानीय हों और लोगों के सुख-दुख में भाग लेता हो। इसलिए उनलोग प्रदीप यादव को भारी मतों से हाथ छाप पर वोट देकर संसद भेजेंगे और क्षेत्र का चहुमंुखी विकास करवाएंगे। सभी मतदाताओं से अपील किया गया कि 13 मई को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के नामांकन उपरांत होने वाले मेला मैदान में आयोजित जनसभा में जाकर उनके हाथों को मजबूत करें। इस कार्यक्रम में झारखंड के कई नेताओं के आने की संभावना है।

गोड्डा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सह सांसद निशिकांत ने कई गांवों का किया दौरा
-10 मई को निशिकांत करेंगे नामांकन पत्र दाखिल
पथरगामा। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को पथरगामा प्रखंड के बिसाहा मंडल के गंधर्वपुर, तरडीहा, महेशलिट्टी, जोगीडीह, पंझहार, घाट कुराबा, बेलसर, वन्दनवार, लखन पहाड़ी, वारकोप आदि गांवों का दौरा किया। सांसद निशिकांत दुबे के आगमन से जनता में उत्साह देखा गया। सांसद ने लोगों से कहा कि उन्होंने जनता की सेवा की है और आगे भी जानता के आशीर्वाद से सेवा करते रहेंगे। सांसद ने गोड्डा में रेल बायपास सड़क, मेडिकल कॉलेज, देवघर में एम्स, एयरपोर्ट और गंगा से पीने का शुद्ध पानी क्षेत्र के सभी घर में पहुंचाया जाएगा। जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी गोड्डा को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास को गोड्डा की जनता ने स्वीकार किया है और जनता प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेन्द्र मोदी को बिठाने का मन बना चुकी है। मीडिया प्रभारी प्रीतम गाडिया ने बताया कि भाजपा जो कहती है वो करती है। पिछली बार उनकी पार्टी के सांसद ने कहा था कि वो नॉमनेशन करने देवघर से गोड्डा रेल से आएंगे तो इस बार 10 मई को रेल से ही आयेंगे। सांसद के विकास कायोंर् को जनता देख चुकी है। सांसद के साथ गोड्डा विधायक अमित मंडल, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री कृष्ण कन्हैया, राजेश कुमार टेकरीवाल, मंडल अध्यक्ष जगरनाथ मांझी, सुभाष यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह ‘चुन्नु’, सियाराम भगत, संतोष दुबे, हेमान्दरी दुबे, पवन झा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई साथ-साथ चल रहे थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store