• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

महागामा विधायक के आवास पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

May 28, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

महागामा विधायक के आवास पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

by admin
May 28, 2024
in Godda
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कहा कि निशिकांत दुबे सिर्फ हवा-हवाई वाली करते हैं बात

हनवारा/मेहरमा। महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर गोड्डा लोकसभा महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महागामा विधायक दीपिका के अलावा सांसद प्रत्याशी प्रदीप यादव भी उपस्थित रहे। विधायक आवास पहुंचते ही सांसद प्रत्याशी प्रदीप यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता पूरी तरह लग जाएं। इस बार विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। इस बार अहंकारी को गंगा पार कर देना है। महागामा विधानसभा से सांसद प्रत्याशी प्रदीप यादव को वोट देकर लीड कराना है। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कहा कि निशिकांत दुबे सिर्फ हवा-हवाई बात करते हैं। यह ऐसे अहंकारी सांसद हैं जो गरीब लोगों के घरों तक नहीं पहुंचते हैं, न ही गरीब घरों पर चाय, पानी करते हैं। यह सिर्फ हवा-हवाई में बात करते हैं जिसका इस बार घमंड तोड़ देना है। विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस के किए हुए कामों को भाजपा की सरकार उसे निजी स्वरूप दे रही है और आरक्षण खत्म करने को कह रही है। इस बार 400 पार नहीं, बीजेपी को झोला लेकर लौटना होगा। आपलोग गांव, मोहल्ले में भी लोगों को जागरूक करें और एक-एक वोट हाथ छाप पर डालने के लिए कहें ताकि एक सांसद के रूप में काम कर सकूं। अहंकारी सांसद 15 वर्ष से किसी को नजर नहीं आया। हर गांव में सांसद का चेहरा नहीं देखा है कि गोरा या काला है। जो व्यक्ति जनता के बीच में नहीं आएगा, वो जनता की समस्या कैसे सुनेगा। जनता की समस्या का समाधान कैसे करेगा और जो इस जमीन का नहीं है वह जमीन से प्रेम नहीं कर सकता। वहीं इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता जिप सदस्य याहया सिद्क्की, बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, बुलबुल, शोएब अहमद के साथ-साथ महागठबंधन के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर लोगों को वोट करने की अपील की

गोड्डा। संवाददाता नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-04 गुलजारबाग मोहल्ले में सोमवार को नगर क्षेत्र के कार्यकर्ता ने टोली बना कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया। नगर संयोजक प्रीतम गाडिया ने लोगों को निशिकांत दुबे के कार्यों को लोगों को बताया कि कैसे गोड्डा क्षेत्र में विकास का कार्य हुआ है। आज रेल, एम्स, एयरपोर्ट आदि हमारे सांसद के प्रयास से हमारे क्षेत्र को प्राप्त हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया कि कैसे आज उनका देश सुरक्षित हुआ है। पहले हम जगह-जगह सुनते थे, लिखा हुआ पढ़ते थे कि अनजान वस्तुओं को न छुए यह बम हो सकता है और कैसे दो लोग आकर हमारे पल भर में 400 की संख्या में माता, बहनों, भाईयों को काल के ग्रास में डाल कर चले जाते थे। पड़ोसी देश हमेशा हमको आंख दिखाने का कार्य करते थे। आज कोई भी देश हमें आंख दिखाने के पहले हजार बार सोचता है कि हमें उधर से तुरंत जवाब मिलेगा और इस भय से आज हमारे देश पर कोई भी हमला करने की सोच भी नहीं सकता है। महिलाओं को कहा कि 05 लाख का बीमा हमारे मोदी जी ने सभी राशन कार्डधारी को दिया है और देश में चौतरफा विकास मोदी जी के नेतृत्व में किया गया है। वहीं एक कुंभकार श्याम पंडित भाई के पास मोदी जी के बारे में भाजपा के विकास कार्यों के बारे में बताया गया। श्याम पंडित ने कहा कि वह स्वयं भी भाजपा को वोट करेंगे एवं लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वह विकास के नाम पर भाजपा को ही वोट दें। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा ने गोड्डा के विकास को आगे ले जाने के लिए निशिकांत दुबे को अपना बहुमूल्य मत देने के लिए लोगों से अपील की। आज जन-जन तक विकास की योजना को पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भारतीय जनता पार्टी सबका विकास, सबका साथ इस पर अमल करती है। भाजपा सभी लोगों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। अब समय आया है कि हम सभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दें और गोड्डा से एक कमल पुष्प भेंट स्वरूप अर्पित करें। नगर भ्रमण में महामंत्री प्रेमजीत शाह, प्रदेश समिति सदस्य अजीत सिंह, गप्पू सिन्हा, रक्षित कश्यप, अजय शाह, डॉली गुप्ता, लीलसी हेंब्रम, संगीता, अशोक कुमार, सन्नी पूर्वे आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

ललमटिया। संवाददाता राजमहल लोकसभा के महागठबंधन झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में सोमवार को बरहेट विधानसभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सह झामुमो नेता ताला बाबू हांसदा के नेतृत्व में सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजाभिठ्ठा गांव व हाट में रैली निकाली। रैली राजाभिठ्ठा डोमन सोरेन स्टेडियम से निकली और राजाभिठ्ठा हाट का भ्रमण कर राजाभिठ्ठा थाना चौक होते हुए राजाभिठ्ठा चौक पहुंची। रैली में हेमंत सोरेन जिंदाबाद, जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा के नारे लगाए जा रहे थे। रैली में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनाव चिन्ह तीर धनुष पर वोट देने की अपील की जा रही थी। रैली में सुबल मंडल, अली हुसैन अंसारी, जर्मन बास्की, मनोज हांसदा, मंटू पंडित, अरबिंद मरांडी, बाबूजी बास्की, काशी मंडल, मुकेश साह के अलावा सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

बाबूलाल मरांडी ने चुनावी सभा को किया संबोधित
-निशिकांत दुबे को वोट देकर भारी मतों से जीताने की अपील

गोड्डा। संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत घांघरा बांध के हटिया मैदान पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि वे मुख्यमंत्री और सांसद रहकर जितना काम नहीं कर पाये उतना निशिकांत दुबे ने बिना मांगे और बिना पूछे किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के लिए 10 वर्षों में जितना काम किया, कांग्रेस ने छह दशक में नहीं किया। इसलिए आप सबों से आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को वोट देकर भारी मतों से जिताएं। वहीं उन्होंने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल इत्यादि ये चोर, लुटेरा, दलाल और बिचौलिया है, इनसे देश को बचाना है। इसीलिए वे यह कहने आये हैं कि देश को एक मजबूत और ईमानदार प्रधानमंत्री देने के लिए गोड्डा लोकसभा में 01 जून को मतदान के दिन पहले अपना मतदान करें, फिर जलपान करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान गोड्डा सांसद प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर समय रहते आप नहीं जागे तो संथालपरगना में एक भी हिंदू नही बचेंगे यह उनकी भविष्यवाणी है।

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद जनता के नहीं कंपनी के आदमी : अशोक

ललमटिया। संवाददाता जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लाल झंडा के प्रत्याशी गोपिन सोरेन की स्थिति मजबूत होती जा रही है और भाजपा को हराने का लक्ष्य पूरा होगा यह बातें सोमवार को सीपीआइ(एम) की सचिव मंडल सदस्य रामप्यारी ने ललमटिया में आयोजित प्रेस वार्ता में बातचीत के दौरान कही। सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र का अब चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस मौके पर सीपीआइ(एम) के राज कमेटी सदस्य अशोक शाह ने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद जनता के नहीं कंपनी के आदमी हैं। ललमटिया क्षेत्र में ईसीएल द्वारा विस्थापन का कार्य हो रहा है लेकिन सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। मौके पर सीपीआइ के राज परिषद सदस्य रामजी शाह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर और किसान विरोधी है। मौके पर खगेंद्र लोहार राधा प्रसाद साह, सीटू के प्रतीक मिश्रा मौजूद थे।

बीजेपी सरकार ने गरीबों का हरा कार्ड कराया डिलीट : कल्पना

पोड़ैयाहाट। संवाददाता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए पोड़ैयाहाट के सुगाबथान मॉडल कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन सड़क मार्ग से पहुंची। उनके साथ प्रत्याशी प्रदीप यादव भी थे। कल्पना सोरेन ने कहा आप तमाम गरीब, मजदूर किसान, आदिवसी, मूलवासी, अल्पसंख्यकों का प्यारा नेता, आपका दादा, आपका बेटा हेमंत सोरेन को बीजेपी ने जेल में बंद कर दिया है। आपके बच्चे का विकास रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने सात हजार स्कूल बंद कर दिया था, जिसे हेमंत सोरेन ने खुलवाने का प्रयास किया। आप गरीब लोगों का हरा कार्ड बड़ी संख्या में डिलीट करवा दिया जिसे पुन: हेमंत सोरेन दिलवाने का काम करेंगे। आपकी आवास योजना को बीजेपी केंद्र सरकार ने बंद कर दिया जिसे हेमंत सरकार अबुआ आवास बड़े पैमाने पर देने का कार्य किया है। आप सबका नारा है जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। ये नारा कैसे सच होगा, उस ताला का चाभी कहां है? सवाल करते हुए उपस्थित लोगों से पूछा। फिर जवाब देते हुए कहा वो ताला का चाभी आपके पास है। जिसे एक जून, 2024 को गोड्डा लोकसभा चुनाव के दिन ईवीएम के दो नंबर पर हाथ छाप पर बटन दबा कर प्रदीप यादव को दिल्ली भेज कर खोलना है। प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कहा वे लगातार तीस साल से आपकी सेवा कर रहे हैं और आगे करते रहेंगे। अगर आपने उन्हें वोट देकर लोकसभा भेजा तो कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो कि आपको सुगाबथान डैम बनाने के नाम पर विस्थापित कर सकेगा। आप अपने गांव, अपने पुस्तैनी घर में रहेंगे। ये मेरा वादा है। सभा को सम्बोधित करने से पहले कल्पना सोरेन ने मैदान में ही अवस्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा पर माला चढ़ा कर प्रतिमा का नमन किया। विशाल मंच पर मुख्यरूप से गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, कौशलेंद टुडू, केंद्रीय झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे, अजीत कुमार महात्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन हेंब्रम, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, सचिव मुन्ना भगत, राजेंद्र दास, पोड़ैयाहाट कॉलेज प्राचार्य प्रेमनंदन मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव समेत सैकड़ों महिला, पुरुष कार्यकर्ताओं से मिले और उसके साथ सेल्फी दिया।

मोदी जी से बेहतर आजतक कोई प्रधानमंत्री नहीं बना : चंद्रप्रकाश चौधरी
गोड्डा। संवाददाता गोड्डा लोकसभा में एनडीए के पक्ष में वोट करने का आग्रह करने के लिए पहुंचे आजसू पार्टी के वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री एवं गिरीडीह लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने जिला के बिलारी, पथरा, सुंदर मोर, परसपानी, तेलो, मदनचौकी, बभनिया आदि गांवों में दर्जनों जगह जनसंपर्क व कार्यकर्ता बैठक किया। जनसंपर्क व बैठक के दौरान चौधरी ने बताया कि नरेन्द्र मोदी का देश की जरूरत है। आजतक देश को ऐसा प्रधानमंत्री नहीं मिला। ये पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सभी धर्म, सभी जाति व गरीब अमीर सबके लिए काम किया और योजनाएं बनायी। इंडिया गठबंधन नेतृत्व विहिन व नीति विहीन है। इंडिया गठबंधन लुटेरों का संगठन है जब भी मौका मिला है तो जनता का हक मारना और सरकारी रुपया का लूट-खसौट के लिए हर चुनाव से पूर्व एक नया गठबंधन नया नाम के साथ जनता के बीच जाते हैं और झुठ फरेब कर सत्ता हथियाना और लूट खसोट मचाना है। आजसू पार्टी राष्ट्रहित में जनहित में भाजपा के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल हुआ है। उनके नेता सुदेश महतो के नेतृत्व में आजसू पार्टी 14 का 14 सीट नरेंद्र मोदी जी के खाते में देगी। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत को वे व्यक्तिगत रूप से जानते हैंं जो काफी विकसित और विकासशील सोच के हैं। कमल निशान पर बटन दबा कर इन्हें जितायें, विकास को आगे बढ़ायें। विपक्षी के झांसे में न आयें, यही सजग करने आये हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव व लोकसभा प्रभारी संजीव कुमार महतो व देवेंद्र कुमार महतो, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, गोड्डा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, आजसू नेता निर्मल मंडल, शशि पोद्दार, देवेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, पूर्व मुखिया संजय महतो, कालीचरण महतो, बजरंग महतो, पंकज महतो, उदय महतो, किशोर महतो, मुकेश मंडल, हरिप्रसाद, पंकज और भाजपा नेता जयकिशोर महतो, हरिनारायण महतो आदि दर्जनों एनडीए नेता, समर्थक साथ थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store