• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

स्कूल रुआर कार्यक्रम में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दें: डीडीसी

July 24, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

स्कूल रुआर कार्यक्रम में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दें: डीडीसी

by admin
July 24, 2024
in Godda
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
    गोड्डा। कार्यालय संवाददाता मंगलवार को स्थानीय नगर भवन में ‘स्कूल रूआर 2024’ कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त स्मिता टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिला टुडू, जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो सहित अन्य गणमान्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्रीमती टोप्पो ने कहा कि गोड्डा जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी अनामांकित बच्चों एवं क्षीजित (30 दिन से लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र) का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्कूल रु-आर 2024 (बैक टू स्कूल कैंपेन) को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा, बच्चों को विद्यालय में वापस लाना, नियमित उपस्थिति बनाए रखना एवं जिम्मेवारी को निभाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षा से जुड़े कर्मी, संबंधित अधिकारियों के महत्वपूर्ण भागीदारी की आवश्यकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री उरांव ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यालय से बाहर रह गए बच्चे, प्रवासी बच्चे एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चे के माता-पिता तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर ना रहे तथा 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चे विद्यालय में नामांकित हों और अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करें।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिला टुडू ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों में 05 से 18 आयु वर्ग के नामांकित सभी बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करना, विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति, पिछले वर्षों में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति, सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी में दर्ज करना तथा नव नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
    कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक आलोक कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि विद्यालय स्तर पर होने वाले 16 दिवसीय रुआर-बैक टू स्कूल अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित बाल संसद, माता समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति, जल सेना व इको क्लब की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की मॉनिटरिंग गूगल लिंक के माध्यम से की जाएगी। जो बच्चे स्कूल में अनामांकित हैं, उसे विद्यालय लाने और जो नामांकित बच्चे हैं, उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।

पुलिस निरीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ
गोड्डा। कार्यालय संवाददाता पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने मुफस्सिल थाना परिसर में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा एवं थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को एक आवश्यक बैठक कर पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। पुलिस निरीक्षक श्री मोदक ने कहा कि ईमानदारी सबसे अच्छी नीति ही नही है, बल्कि ईमानदारी आपकी पहचान भी है। ईमानदारी वह धन है, जो किसी व्यक्ति को समाज में विश्वास और सम्मान दिलाती है। इसलिये अपने कार्य और कर्तव्य का निष्पादन ईमानदारी पूर्वक कीजिये। वरीय पदाधिकारियों के प्रति, थाना के प्रति, समाज के प्रति एवं जनता के प्रति ईमानदार रहते हुए अपने कार्यों को पूरा कीजिये। पुलिस निरीक्षक श्री मोदक ने महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे, गरीब, किसानों आदि के साथ अच्छा और मित्रवत व्यवहार करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले हर आगन्तुक का सम्मान करना पुलिस का कर्तव्य है। इसलिए सम्मानपूर्वक आवेदक की शिकायत सुनें तथा तत्काल समाधान कीजिए। बैठक में अवर निरीक्षक रोशन कुमार, विकास कुमार गुप्ता, मकेश्वर कुमार, सुदिल यादव आदि मौजूद थे।

दुष्कर्म के आरोप में बाल अपराधी को 14 वर्ष सश्रम कारावास
गोड्डा। विधि संवाददाता पीठासीन पदाधिकारी (बाल न्यायालय) सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जनार्दन सिंह के न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र के बाल अपराधी कौड़ी बहियार निवासी दीपक कुमार दास को दोषी पाकर 376(1) भादवि के तहत 14 वर्ष सश्रम कारावास एवं 50,000 रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर दो वर्ष अतिरिक्त कारावास से दंडित किया गया। वहीं 452 भादवि के तहत पांच वर्ष कारावास एवं 25,000 रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा से दंडित किया गया। सीसीएल की आयु 21 वर्ष पूरी होने तक उसे प्लेस ऑफ सेफ्टी में रखने का आदेश दिया गया तथा इस अवधि के दौरान दोष सिद्ध सीसीएल को शिक्षा, कौशल विकास, आचरण परिवर्तन चिकित्सा व मन:चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। सीसीएल द्वारा जमा किए गए अर्थदंड की राशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया गया। विक्टिम कम्पनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता के पुनर्वास एवं आर्थिक सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा को अग्रसारित किया गया। इसके निर्णय की एक प्रति सचिव, विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा एवं उपायुक्त, गोड्डा को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया।
क्या है मामला
20 मार्च 2021 को महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी में 16 वर्षीया नाबालिग ने कहा कि वह 19 मार्च 2021 को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता बहियार गए थे। इसी बीच सीसीएल दीपक कुमार ने सूचिका के घर में घुसकर उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब सूचिका जोर-जोर से हल्ला करने लगी तो सीसीएल घर से निकलकर भाग गया। सूचिका की शोरगुल की आवाज सुनकर उसके पिताजी आये तो सूचिका ने सारी बात घर वालों को बताई। इसके बाद लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।
लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष आठ गवाहों का परीक्षण कराया। उभय पक्षों की दलील सुनने के उपरांत अपराध की प्रकृति को देखते हुए सजा सुनाई गई।

मैजिक वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
मेहरमा। संवाददाता। ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती भगैया-बोआरीजोर मुख्य सड़क के बीच स्थित तेतरिया शिव मंदिर के समीप मंगलवार को दोपहर एक बिना नंबर प्लेट के मैजिक वाहन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीया वृद्ध महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी। पीड़िता को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन ठाकुरगंगटी प्रखंड के एक कोचिंग संस्थान के बच्चों को ले जाने और लाने का कार्य करता था। मृतका वृद्ध महिला की पहचान मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-पंचायत तेतरिया गांव निवासी सूर्यी देवी, पति विद्यानंद सिंह के रुप में हुई है। मृतका अकेले घर में रहती थीं। उनके पुत्र राजमहल परियोजना में कार्यरत हैं। इधर घटना की सूचना मृतका के पुत्र को मोबाइल फोन पर दी गई। उधर, घटना की सूचना पाकर मिर्जाचौकी थाना के एसआई महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शव का पोस्टमार्टम नहीं करने का अनुरोध कर रहे थे। इधर खबर लिखे जाने तक मिर्जाचौकी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

अधिक से अधिक दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो : पीडीजे

  • झालसा के दिव्यांग बच्चों से संबंधित विशेष अभियान को लेकर पीडीजे ने की बैठक
    गोड्डा। विधि संवाददाता दिव्यांग बच्चों से संबंधित विशेष अभियान को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला जज राजेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दिव्यांगों की पहचान कर सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। पीडीजे राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि अधिक से अधिक दिव्यांगों को लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में सकारात्मक पहल की जरुरत है। कहा गया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 15 जुलाई 2024 से 26 अगस्त 2024 तक दिव्यांग बच्चों के लिए 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 15 जुलाई 2024 से 22 जुलाई 2024 तक विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों से संबंधित अधिकारियों के साथ डालसा की बैठक हो रही है। इस दौरान अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
    जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डा प्रदीप कुमार ने कहा कि डालसा की ओर से 24 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक दिव्यांग बच्चों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। एक अगस्त 2024 से लेकर 07 अगस्त 2024 तक बाल सुधार गृहों में जागरुकता कार्यक्रम होंगे। 08 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक शिक्षण संस्थानों में डालसा की ओर से कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें दिव्यांग तथा स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के संबंध में जागरुकता फैलाई जाएगी। 15 अगस्त 2024 से लेकर 26 अगस्त 2024 के बीच कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें दिव्यांग बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं अन्य लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में डालसा सचिव डा प्रदीप कुमार, रजिस्टार सतीश कुमार मुंडा समेत जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store