• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दुष्कर्म फरार आरोपी की हुई गिरफ्तारी

March 27, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

दुष्कर्म फरार आरोपी की हुई गिरफ्तारी

by admin
March 27, 2025
in Pakur
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। नामजद अभियुक्त बुते पहाड़िया उर्फ सुमित पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि विगत सितम्बर में बुते पहाड़िया, नरेश पहाड़िया व एक अन्य युवक ने मिल कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के पश्चात हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया था। कई दिनों के पश्चात गांव के समीप जंगल से शव बरामद किया गया था। घटना में शामिल नरेश पहाड़िया को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। वहीं नरेश का एक सहयोगी बुते फरार चल रहा था जिसे मंगलवार शाम को पुलिस ने लिट्टीपाड़ा चौक से गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार देर शाम बीडीओ सह सीओ संजय कुमार और सिमलोंग ओपी प्रभारी नवीन कुमार की ओर से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। धरमपुर- सिमलोंग मुख्य सड़क मुड़जोड़ा के समीप एक बालू लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 जेड 7157 को जब्त कर थाना के सुपुर्द किया गया। चालक पुलिस को देख कर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि बीडीओ के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 24/25 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

महेशपुर/संवाददाता। थाना अंतर्गतशहरग्राम निवासी राजेन साहा, मथुरा साहा, विशाल भगत के खिलाफ थाना में कांड संख्या 75/24 के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपर्युक्त सभी आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर जेल भेज दिया गया।

रामनवमी, सरहुल, चैती छठ और ईद के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक

महेशपुर/संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी, सरहुल, चैती छठ और ईद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी विकर्ण कुमार उपस्थित थे। एसडीपीओ ने सबसे पहले उपस्थित लोगों से पर्व के बाबत जानकारी ली। एसडीपीओ ने समुदाय के सभी लोगों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कोई शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने भी शांतिपूर्ण माहौल में सभी समुदाय के लोगों से पर्व मनाने की अपील की। मौके पर पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत, रोहित भंडारी, कमल मुर्मू समेत सभी धर्म के लोग मौजूद थे। वहीं मुस्लिम थाना क्षेत्र में भी शांति समिति की बैठक हुई जिसमें बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, एसडीपीओ डीएन आजाद, सीओ भागीरथ महतो, थाना प्रभारी संजीव झा समेत कई लोग मौजूद थे। बैठक में किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

स्वयंसेवी संस्था की ओर से उभरता बचपन कार्यक्रम का आयोजन

हिरणपुर/संवाददाता। एसआईआईएफएलएन परियोजना के तहत बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़तल्ला में विभा फेस संस्था की ओर से आयोजित उभरता बचपन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख पकु हेम्ब्रम के अलावा विभा से राहुल रंजन फेस संस्था से देव ज्योति बनर्जी, शाहनवाज एवं अजहर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता पाठ, कहानी लेखन, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, संगीत और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। फेस संस्था के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को न केवल अपनी प्रतिभा निखारने बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और मंच पर सहज होने का अवसर देता है। जूरी सदस्यों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और प्रोत्साहन पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर विभा फेस के सदस्यों ने कहा कि उभरता बचपन जैसी पहल बच्चों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास में सहायक होती हैं। इस कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी गई। मौके पर प्रधानाध्यापक मोजाहिद और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
-एसडीपीओ ने नगर थाना में पीसी कर दी जानकारी

पाकुड़/संवाददाता। एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरगिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा उनके पास से एक मोटरसाइकिल और उसका चेचिस भी बरामद हुआ। पुलिस चोरों से हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र के अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के बाबत जानकारी लेने में जुटी हुई है। मामले को लेकर नगर थाना में एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी साहब को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करने के फिराक में है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी ने उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया। इस छापेमारी दल में उनके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार, नितेश कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी शामिल थे। छापेमारी दल ने हाल के दिनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया अंजना से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पार्ट्स और कोयला मोड़ से चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 06 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के रहने वाला जय दे है। वहीं नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले अतिकुर रहमान, साहीबुर रहमान, बाशेर, आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले लतीफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि बरामद मोटरसाइकिल में एक काले रंग का सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल का चेचिस बरामद किया गया है। इसके अलावा लाल रंग का ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 87/25 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

मनरेगा कार्य में पाकुड़ को राज्य में मिला प्रथम स्थान

पाकुड़/संवाददाता। एक बार फिर मनरेगा कार्य योजना को लेकर बेहतरीन खबर आई है। डीसी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के सभी मानकों में बेहतर कार्य करने को लेकर जिला को राज्य में प्रथम स्थान मिला है। इस बाबत रांची में आयोजित कार्यक्रम में मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने जिला प्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले को आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। जिले की ओर से मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने यह सम्मान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि रांची में मनरेगा आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत सूबे के सभी जिलों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस क्रम में सभी मानकों में बेहतर करने वाले पाकुड़ जिला को प्रथम स्थान मिला।

नीट यूजी परीक्षा को लेकर डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से की बैठक

पाकुड़/संवाददाता। नीट यूजी परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी और एसपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त रूप से जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीसी मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुरक्षा दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने नीट-यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए दिए गए दिशा- निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट जिले के राज प्लस टू एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित की जाएगी। मौके पर अधिकारियों को एसपी प्रभात कुमार ने भी कई निर्देश दिए।

डीसी ने युवा और दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित

पाकुड़/संवाददाता। प्रोजेक्ट समावेश के तहत डीसी ने सभी पीवीटीजी, दिव्यांग, थर्ड जेंडर और युवा मतदाताओं और वयोवृद्ध मतदाताओं को जोड़ने के साथ मतदाता सूची के शुद्धीकरण का निर्देश दिया। इसके लिए 22 से 25 मार्च तक मिशन मोड में घर-घर जाकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार ने नगर परिषद अंतर्गत किताझोर, धनुषपूजा का निरीक्षण किया। डीसी ने युवा एवं दिव्यांग मतदाता को सम्मानित किया।

प्रधान शिक्षकों के बीच किया गया टेबलेट वितरण
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को बीडीओ संजय कुमार ने 173 विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के बीच टेबलेट वितरण किया। बीईईओ अमिताभ झा ने कहा कि इस टबलेट से शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही विद्यालय से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेज अपलोड किया जाएगा। ई-सरस्वती वाहिनी और एमडीएम रिपोर्ट भी इस टबलेट में अपलोड किया जाएगा। बीडीओ ने उपस्थित शिक्षकों को कहा इस टेबलेट को लैपटोप की भांति रखे और इसका उपयोग नियमित उचित समय पर करें। इससे विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट के साथ बच्चों की भी उपस्थिति प्रतिदिन दर्ज करें। इसका उपयोग करने के लिए बच्चों को भी शिक्षित करें।


पुलिस ने पांच बाइकों को किया जब्त
हिरणपुर/संवाददाता। चोरी के संदेह में थाना क्षेत्र के धोवाडांगा से पुलिस ने एक घर से पांच बाइकों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक एक घर में मौजूद हो सकती है। इस सूचना पर एसआई गोपाल महतो दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान उक्त घर में 10 मोटरसाइकिल बरामद हुए जिसमें से पांच मोटरसाइकिल का कागजात जांच करने के बाद छोड़ दिया गया। जबकि पांच बाइक के कागजात नहीं दिखाए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की बाइक होने की सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। अगर कागजात सही पाए जाते हैं तो बाकी बाइकों को भी छोड़ दिया जाएगा। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store