• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अवैध लॉटरी और बियर के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

December 7, 2025

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

अवैध लॉटरी और बियर के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

by admin
December 7, 2025
in Pakur
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता । पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 250 लॉटरी टिकट, 6 बियर की बोतलें, दो स्मार्टफोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त लॉटरी टिकटों की अनुमानित कीमत 5 से 7 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में प्रतिबंधित लॉटरी की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी के निर्देश पर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गुरुदेव प्रसाद यादव, हवलदार वीरेंद्र सिंह, आरक्षी मनोज कुमार और राजीव कुमार शर्मा शामिल थे। टीम ने बाहरग्राम मोड़ के पास स्थित मंतोष चाय-अंडा दुकान पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान दुकान से 250 लॉटरी टिकट, दो स्मार्टफोन, 6 बियर की बोतलें और एक मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने बाहरग्राम निवासी मंतोष शाह और खपड़ाजोला गांव के दिलीप शाह उर्फ बप्पी शाह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना में कांड संख्या 311/25 दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मालपहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित लॉटरी की खरीद-बिक्री लगातार सुर्खियों में थी, जिससे कई परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। एसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अवैध लॉटरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई का अभियान चला रखा है।

चोरी कांड का खुलासा चोरी के समान के साथ तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाकुड़/संवाददाता । पुलिस ने बस स्टैंड के पास एक चाऊमीन दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का एक गैस सिलेंडर व चूल्हा बरामद किया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने यह जानकारी दी।
यह घटना बीते 2 दिसंबर को पाकुड़ बस स्टैंड के पास खालिद अंसारी की चाऊमीन दुकान पर हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य सामान चुरा लिए थे। चोरों ने आस-पास की कुछ अन्य दुकानों का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया था। खालिद अंसारी के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 309/25 दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी निधि द्विवेदी ने नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक बलवंत दुबे और सहायक अवर निरीक्षक अरुण ठाकुर शामिल थे। टीम ने अनुसंधान के दौरान तकनीकी पहलुओं की मदद ली।
जांच के बाद, पुलिस ने पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के नीमसोर गांव निवासी विक्की मंडल, नगर थाना क्षेत्र के बागान पड़ा नया टोला निवासी शाहनवाज अंसारी उर्फ मामा, और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकी नगर गांव निवासी मुख्तार शेख को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का एक गैस सिलेंडर और एक चूल्हा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों पर पहले से ही मामले दर्ज हैं। डीएसपी आर्यन ने कहा कि चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

स्कूल में नाइट गार्ड ने बच्चों को पीटा,नशे में धुत गार्ड गिरफ्तार, जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
पाकुड़/संवाददाता । जिला मुख्यालय के किताझोर मोहल्ले में स्थित अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय में नाइट गार्ड द्वारा बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाइट गार्ड को हिरासत में ले लिया है। जांच में नाइट गार्ड के अत्यधिक शराब के सेवन की पुष्टि हुई है।
यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब विद्यालय का नाइट गार्ड विनय मिश्रा, जो कि वार्डन का पति भी है, शराब पीकर विद्यालय पहुंचा और वहां रहने वाले बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। कुछ बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाकर डीसी आवास पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
बच्चों की शिकायत की जानकारी मिलने पर डीसी मनीष कुमार ने प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन को मामले की जांच के लिए भेजा। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर नाइट गार्ड को शराब के नशे में पाया और उसे हिरासत में ले लिया। नगर थाने में हुई जांच में उसके अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई।
शनिवार सुबह डीएसपी ने सभी तथ्यों की जानकारी डीसी को दी, जिसके बाद डीसी ने अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया और नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी से विस्तृत जांच करवाई। प्रारंभिक जांच में विद्यालय में कई गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं।
जांच के दौरान अधिकारियों के समक्ष बच्चों ने सामूहिक रूप से बताया कि वार्डन, प्रिंसिपल और नाइट गार्ड मनमानी करते हैं। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें कीड़े लगा हुआ अनाज खिलाया जाता है, नाइट गार्ड उनसे पैसे मांगता है और परिसर में शराब का सेवन करता है। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा जाता है।
बच्चों ने यह भी बताया कि वार्डन उनसे अपने कपड़े भी धुलवाती हैं। इसके अतिरिक्त, बच्चों ने शिकायत की कि उन्हें कंबल और स्वेटर जैसी आवश्यक वस्तुएँ नहीं दी जा रही हैं, जबकि वे स्टोर रूम में रखी हुई हैं। ठंड के मौसम में उन्हें रातें ठिठुरते हुए गुजारनी पड़ रही हैं।
वही सीओ और नगर परिषद के प्रशासक के द्वारा बताया गया कि विद्यालय एक एनजीओ के द्वारा संचालित किया जाता है फिलहाल मामले की जांच की गई है जांच में कई गड़बड़ियां पाई गई है जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जाएगी. वही मौके पर बच्चों ने एक स्वर में प्रदर्शन करते हुए वार्डन नाइट गार्ड के अलावा प्रिंसिपल को तत्काल विद्यालय से हटाने की मांग किया है. यहां बता दे की यह विद्यालय कल्याण विभाग के द्वारा संचालित है और वर्तमान में इस विद्यालय का संचालन बटेश्वर सेवा संस्थान गोड्डा के द्वारा किया जाता है और बताया यह भी गया की वार्डन और उसका पति पिछले 20 वर्षों से उसे विद्यालय की देखरेख कर रहे हैं. मासूम बच्चों के साथ मारपीट और उनके अधिकार से वंचित करने के किए गए प्रयास को जिला प्रशासन गंभीरता से ले और मामले में ठोस कार्रवाई करें.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगमसंघ के शताब्दी वर्ष पर कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर
पाकुड़/संवाददाता । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलिहारपुर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कल्पना जी (संयोजिका, गोड्डा), हेमा जी (साहिबगंज विभाग की संयोजिका सह प्रधानाचार्या, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बोरियो), सबरी पाल (कार्यक्रम अध्यक्षा), काजल जी और निभाजी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
साहिबगंज विभाग की संयोजिका हेमा जी ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयुक्त परिवार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के पारिवारिक बिखराव को रोकने के लिए संयुक्त परिवार को बढ़ावा देना एकमात्र उपाय है। उन्होंने बड़ों के सम्मान, सबके साथ स्नेह और विशेषकर बेटियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके बाद सुप्रिया जी ने एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें माताओं से भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्न पूछे गए। माताओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयी माताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रेरणादायी माताओं की झांकी भी प्रस्तुत की गई। बहन शुभ्रा खां ने सावित्रीबाई फुले और बहन अनन्या ने अहिल्याबाई केलकर के रूप में झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
गोड्डा जिला की संयोजिका कल्पना जी ने अपने उद्बोधन में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी माताओं को अपनी क्षमताओं का उपयोग राष्ट्रीय हित में करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट माता के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र शिवम सिंह, जो वर्तमान में सीआईएफ में कार्यरत हैं, की माता श्री को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षा शबरी पाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में महिलाओं से राष्ट्रीय हित में अपने बच्चों को संस्कारित करने का संदेश दिया। आचार्या शीतल जी ने सभी माताओं को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन सभी माताओं को गीता और सप्तशक्ति संगम प्रपत्र देकर सम्मानित करने के साथ हुआ।इस अवसर पर पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति द्वारा विद्यालय को हारमोनियम भेंट स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर साहिबगंज विभाग के विभाग प्रमुख रमेश जी, विद्यालय के सचिव राजेंद्र महतो जी, प्रधानाचार्य योगेश जी एवं समिति के सभी सदस्य और विद्यालय के सभी आचार्य एवं सेवक – सेविका उपस्थित थे।

डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई, कांग्रेस कमेटी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
पाकुड़/संवाददाता । कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई।डॉ. अंबेडकर चौक पर जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा और सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, डॉ. जहीरुल इस्लाम, रामविलास महतो, नज़रुल इस्लाम, आबिद अंसारी, कदीर अंसारी, मिथुन मरांडी, कमरुल शेख, फिरोज शेख सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक
पाकुड़/संवाददाता । पाकुड़ में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (राशनलीजेशन) से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई थी। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग ने प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की अधिकतम सीमा 1400 से घटाकर 1200 कर दी है। इस नए नियम के आलोक में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण आवश्यक हो गया है।
वर्तमान में 04-लिट्टीपाड़ा (अ0ज0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 272 मतदान केंद्र हैं। इनमें से हिरणपुर के 10 और अमड़ापाड़ा के 3, कुल 13 मतदान केंद्रों में 1200 से अधिक मतदाता दर्ज हैं। इन्हीं 13 मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाना है।
बैठक के दौरान, मतदान केंद्र युक्तिकरण के प्रस्ताव की एक प्रति सभी उपस्थित राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। यह भी बताया गया कि सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा भी इस संबंध में बैठक की गई थी, जिसमें उक्त प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया था। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों और प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्र युक्तिकरण के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की।

डॉ. अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि,पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा में माल्यार्पण कर किया गया नमन
पाकुड़/संवाददाता । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा में मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पाकुड़ में, डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार मंच द्वारा पेट्रोल पंप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मंच के पदाधिकारी अजीत रविदास, दीपक दास, सूचित विद्यार्थी और दिनेश गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर मंच के सुजीत विद्यार्थी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी शिक्षा पूरी की और देश के संविधान की रचना की। विद्यार्थी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मार्ग से विचलित न होने का संदेश दिया।

बीडीओ ने किया अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता । लिट्टीपाड़ा में, शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार सिंह, स्थानीय बैंकों के शाखा प्रबंधक, तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मी इस अवसर पर मौजूद रहे।
सभी उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माता के रूप में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा समाज को एकता, समानता और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

लूट का आरोपी पुलिस को धक्का देकर भागा रिमांड के बाद जेल ले जाते समय पकड़ा गया
महेशपुर/संवाददाता । लूट के एक मामले में नामजद आरोपी मंजीत मुर्मू ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। आरोपी को पूछताछ के बाद वापस जेल ले जाते समय उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वाहन से कूदने की कोशिश की। हालांकि, उसे तुरंत पकड़ लिया गया। इस घटना को लेकर महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और भागने के प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
यह मामला 1 अक्टूबर 2024 को अभुवा गांव के मुर्गाडंगा स्थित सीएसपी में हुई 58 हजार रुपये की लूट से संबंधित है। इस संबंध में महेशपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 136/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कांड के अनुसंधान के दौरान, लिट्टीपाड़ा थाना के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे मंजीत मुर्मू को सीएसपी लूटकांड में पूछताछ के लिए 3 दिसंबर को दो दिनों की रिमांड पर लिया गया था। उसे महेशपुर थाने में रखा गया था।
रिमांड के दौरान, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा और पाकुड़ के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से मंजीत से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने पाकुड़ नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 170/25 में इस्तेमाल किए गए टाटा पंच वाहन के बारे में भी बताया, जिसे लिट्टीपाड़ा के एक जंगल में छिपाया गया था।
आरोपी की निशानदेही पर 4 दिसंबर को वह वाहन बरामद कर लिया गया। बरामद सामान की जब्ती सूची बनाने के बाद, 5 दिसंबर को आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेजा जा रहा था। पुलिस वाहन शहरग्राम-धावाडंगाल के रास्ते पाकुड़ जा रहा था।
धावाडंगाल के पास वाहन की गति धीमी होते ही आरोपी ने पुलिस बल को धक्का दिया, वाहन का दरवाजा खोला और भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल ने कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद, थाना प्रभारी रवि शर्मा ने आरोपी मंजीत मुर्मू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास के आरोप में नया मामला दर्ज किया है।

बैंक प्रबंधकों की समीक्षा बैठक
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता । लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में शनिवार को बैंक शाखा प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार और अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में अधिकारियों ने वार्षिक ऋण योजना 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड , मत्स्य पालन, पशुपालन सहित विभिन्न कृषि एवं गैर-कृषि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। पीएमईजीपी और पीएमएफएमई जैसी योजनाओं के तहत लक्ष्य और उपलब्धि की स्थिति की भी तुलना की गई।
नीति आयोग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन बढ़ाने, महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण वितरण में तेजी लाने तथा पंचायत स्तर पर सीएसपी सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। बकाया ऋण वसूली और एनपीए नियंत्रण को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए प्रशासनिक सहयोग से ऋण वसूली शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी।
अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने सभी शाखाओं को प्रखंड स्तरीय विकास योजनाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि बैंकिंग सेवाएँ प्रखंड विकास की महत्वपूर्ण रीढ़ हैं, इसलिए सभी शाखा प्रबंधक पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि और शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

तोड़ाई मिशन में क्रिसमस महोत्सव, विधायक हेमलाल मुर्मू और उपायुक्त मनीष कुमार हुए शामिल
हिरणपुर/संवाददाता । प्रखंड के तोड़ाई मिशन परिसर में शनिवार को यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम द्वारा क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। उपायुक्त मनीष कुमार, एसडीओ साइमन मरांडी, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, बीडीओ दिलीप टुडू और अंचलाधिकारी मनोज कुमार भी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
महोत्सव की शुरुआत प्रार्थना सभा और क्रिसमस कैरोल्स के साथ हुई। बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मंच संचालन करते हुए आयोजकों ने क्रिसमस के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह का जन्म प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि विधायक हेमलाल मुर्मू ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने मिशन क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक विकास में चर्च की भूमिका की सराहना की।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखी गई। क्रिसमस ट्री सजावट, गीत-संगीत और नृत्य के साथ पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store