• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सरस्वती पूजा को लेकर जामताड़ा में दिखी उत्सव की रौनक, बाजारों में उमड़ी भीड़

January 23, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

सरस्वती पूजा को लेकर जामताड़ा में दिखी उत्सव की रौनक, बाजारों में उमड़ी भीड़

by admin
January 23, 2026
in Santhal
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मूर्ति और प्रसाद की खरीदारी में जुटे लोग, युवाओं की टोली ने ऑटो-ठेला से ले जाईं प्रतिमाएं
जामताड़ा/संवाददाता। जामताड़ा में सरस्वती पूजा को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पूजा के नजदीक आते ही बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी गई। खासकर प्रसाद के लिए फलों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेब, केला, अंगूर, नारियल सहित अन्य फलों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से फलों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
वहीं दूसरी ओर मां सरस्वती की प्रतिमाओं की खरीदारी को लेकर युवाओं की टोली खासा उत्साहित नजर आई। शहर के विभिन्न मूर्ति विक्रय स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई। युवा वर्ग अपनी पसंद की प्रतिमाएं चुनते हुए नजर आए। कई स्थानों पर लोगों को मूर्तियों को ऑटो और ठेला में लादकर पूजा पंडालों तक ले जाते हुए देखा गया। इससे पूरे शहर में पूजा की तैयारी का माहौल साफ झलक रहा था। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

सरस्वती पूजा को लेकर जामताड़ा में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द की अपील
जामताड़ा/संवाददाता। आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा शहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर कोर्ट मोड़, गांधी चौक, सुभाष चौक, टावर चौक होते हुए इंदिरा चौक तक पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के जवानों ने शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की भ्रामक सूचना फैलने से पहले ही उस पर कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने आम नागरिकों, पूजा समितियों और युवाओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
वहीं दूसरी ओर सरस्वती पूजा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बाजारों में सजावट, पूजा सामग्री और मूर्तियों की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है। प्रशासन की सतर्कता और लोगों की आस्था के चलते जामताड़ा में सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। यह स्पष्ट है कि इस बार भी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, उल्लास और शांति के साथ संपन्न होगी।

सोसाइटी ब्राइट फ्यूचर ने ठंड से राहत के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, पंदनी गांव में 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
जामताड़ा/संवाददाता। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्था सोसाइटी ब्राइट फ्यूचर की ओर से जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पंदनी गांव में बेसहारा, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सिराजुद्दीन ने लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद सिराजुद्दीन ने कहा कि सोसाइटी ब्राइट फ्यूचर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों के बीच ठंड के मौसम में कंबल वितरण का कार्य कर रही है, ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने आगे कहा कि संस्था केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी कर रही है। पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में पानी टंकी का निर्माण कराया गया है, वहीं ऐसे गरीब और बेसहारा लोग जिनका कोई सहारा नहीं है, उन्हें आवास उपलब्ध कराने का भी कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सोसाइटी ब्राइट फ्यूचर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करते हैं।
ग्रामीणों ने सोसाइटी ब्राइट फ्यूचर और मोहम्मद सिराजुद्दीन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों की उम्मीद जताई। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि समाज में यदि संवेदनशीलता और सेवा भाव हो, तो जरूरतमंदों की पीड़ा को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नेताजी सुभाषा चंद्र जयंती पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन
जामताड़ा/संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्री श्री सार्वजनिक मां काली मंदिर ट्रस्ट की ओर से आजाद हिन्द हाफ मैराथन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जो स्वास्थ्य और अनुशासन के साथ देश-भक्ति की भावना को बढ़ावा देगा। जिस भी विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करने के साथ-साथ विशेष बालिका प्रोत्साहन सम्मान राशि भी दी जाएगी।
जिसमें पंजीकरण सुबह 06.30 बजे से शुरू होगा। वही मैराथन माँ काली मंदिर से शुरू होकर पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग मार्गों से बेना मैदान और वापस मंदिर परिसर तक समापन होगा। जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार,स्मारक और प्रशंसापत्र से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक समिति के देवाशीष सरकार ने बताया कि मैराथन काली मंदिर से प्रारंभ होगा जिसमें महिला वर्ग माँ चंचला चौक से बाजार रोड होते हुए सुभाष चौक से बेना मैदान पहुंच कर संपन्न करेगी। जबकि
पुरुष वर्ग बेना मैदान का परिक्रमा करते हुए वापस सुभाष चौक से स्टेशन रोड होते हुए माँ काली मंदिर पर समाप्त करेंगे। सामान्य वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय पुरस्कार 1500 तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विशेष बालिका प्रोत्साहन में प्रथम पुरस्कार 1500, द्वितीय पुरस्कार 1000 तथा तृतीय पुरस्कार 500 रुपए दिया जाएगा। साथ हीं प्रशंसापत्र, स्मारक के साथ सम्मानित किया जाएगा। बताया कि यह आयोजन नेताजी के आदर्शों, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को समर्पित है। जिसमें स्वास्थ्य और अनुशासन के साथ युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जाएगा।

करमदाहा मेला का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश
जामताड़ा/संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जामताड़ा जुगनू मिंज ने गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बराकर नदी के तट पर आयोजित करमदाहा मेला का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, नारायणपुर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूरे मेला परिसर का विस्तृत जायजा लिया तथा प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक ने मेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, मेला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अंचल अधिकारी को विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आगंतुक पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्री मिंज ने निर्देश दिया कि मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, स्वच्छता व्यवस्था और निर्बाध पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं मेला प्रबंधन समिति को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए प्रशासनिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर देवराज गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। प्रशासन की सक्रियता से यह उम्मीद की जा रही है कि करमदाहा मेला इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

ट्राई साइकिल के लिए दर-दर भटक रहा है दिव्यांग बुजुर्ग
जामताड़ा/संवाददाता। जिला प्रशासन की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिव्यांग बुजुर्ग ट्राई साइकिल के लिए सरकारी कार्यालय का चक्कर काट रहा है। जब प्रखंड में उसकी नहीं सुनी गई तब वह जिला मुख्यालय स्थित संमाहरणालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। दिव्यांग बुजुर्ग सही ढंग से चल भी नहीं पाते हैं। चलने के लिए उन्हें दो-दो लाठी का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अब तक उन्हें ट्राई साइकिल मुहैया नहीं कराया गया है। यह कहानी है फतेहपुर प्रखंड के निवासी बबलू हेंब्रम कि बात है। सरकार की योजनाएं जो आदिवासी समुदाय के हित को ध्यान में रखकर लागू की जाती है। इस समुदाय का व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित है और पिछले दो से तीन माह से योजना की लाभ के लिए उपायुक्त सहित कल्याण विभाग का दफ्तर का चक्कर लगा रहा है।
बबलू हेंब्रम चलने में पूरी तरह असमर्थ है दो-दो लाठी के सहारे चलते भी हैं तो झुक कर। लगातार ढाई महिने से तीन महीने से समाहरणालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। बुजुर्ग बबलू हेंब्रम ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है कि ट्राई साइकिल मुहैया कराया जाएगा लेकिन अब तक ट्राई साइकिल नहीं मिलने से उनके चेहरे पर मायूसी स्पष्ट देखी जा सकती है। गुरुवार को जब समाहरणालय पहुंचे तो उपयुक्त से मुलाकात नहीं हुई जिस बात पर उन्हें काफी मलाल था।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सैकड़ो छात्राओं की हुई स्वास्थ जांच
कुंडहित/संवाददाता। गुरुवार को कुंडहित मेसो ग्रामीण अस्पताल कुंजबोना की टीम के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुंडहित में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेसो ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा सैकड़ो छात्राओं के स्वास्थ जांच किया गया । स्वास्थ्य जांच के दौरान मुख्य रूप से नेत्र, दांत, स्वाद जांच समेत आनुवंशिक रोगो की पहचान के लिए स्कैनिंग की गई। इस दौरान आवश्यकता अनुसार छात्राओ के बीच दवा का भी वितरण किया गया। बच्चों को हाइजीन हैंड वॉश के तरीके के साथ पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर प्रभारी वार्डन चैताली दास, स्वास्थ्य कर्मी प्रकाश झा, वीरू हेंब्रम, साधन मंडल, राधारानी यादव एवं रुकैया खातून के अलावे छात्राएं उपस्थित थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store