• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

स्कूल चलो अभियान का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आज

April 13, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

स्कूल चलो अभियान का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आज

by admin
April 13, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
    पालोजोरी/संवाददाता। स्कूल चलो अभियान 2026 की सफलता के लिए आज सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अनारकली प्लस टू हाईस्कूल में किया गया है। कार्यशाला में प्रमुख, बीडीओ सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी होगी। अभियान की जागरूकता के लिए रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरमुंडी उर्दू में रूआर नामांकन अभियान के तहत बच्चों की रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक शामिल हुए। जानकारी हो कि यह पहले एकल शिक्षक वाला विद्यालय था। लेकिन सहायक आचार्य की नियुक्ति होने के बाद इस विद्यालय में शिक्षकों के पदस्थापित होने से शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आया है। बच्चों की उपस्थिति और ठहराव को सुनिश्चित किया जा पा रहा है। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो शमीम, सहायक शिक्षक मो अली हुसैन, मो शमीम अंसारी, सीमा पान, मिलन कुमार दे, मुबारक अंसारी, मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद थे।

शतचंडी यज्ञ की तैयारी जोरों पर
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत नोनियाटांड़ गांव में आगामी 18 से 25 अप्रैल तक श्री श्री 1008 शत चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है । जिसमे 18 अप्रैल को कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। यज्ञ को सफल बनाने को लेकर ग्रामीण जी जान से जुटे हुए हैं। दूबे मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान जोरो से चलाया रहा है। इसके साथ ही पंडाल एवं यज्ञशाला बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यज्ञ में प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता द्वारा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बन गया है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीण लगे हुए हैं। यज्ञ को धनबाद एवं बनारस के पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ को सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

पारा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर मंत्री को सौपा ज्ञापन
मधुपुर/संवाददाता। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आकलन पास सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक के बैनर तले जिला अध्यक्ष किशोर कुमार यादव एवं मधुपुर प्रखंड के सहायक अध्यापक मंसूर अंसारी के नेतृत्व में रविवार को सूबे के मंत्री हफीजुल हसन को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य एजेंडा आकलन पास को टेट समक्ष मान्यता प्रदान करना, पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के समझौता को पूर्ण रूप से लागू करना, आगामी टेट परीक्षा में सहायक अध्यापक को वेटेज, पास मार्क को समाप्त करना, समान काम का समान वेतन देना जैसे मुद्दे शामिल है।
कार्यक्रम में मधुपुर प्रखंड से मुस्ताख अंसारी, किशोर झा, मंसूर अंसारी, रूपन दास, सुबल मांझी, हरि दास, रणजीत दूबे, राजेश रंजन सिंह, विनय झा, रहमत अंसारी, शंकर दास, दिलीप कुमार राय, सुजीत मांझी, कैलाश यादव करौं प्रखंड से किशोर कुमार यादव, रुस्तम अंसारी, धीरेन्द्र कुमार राय, विनय कुमार यादव, दिनेश चौधरी साजिद अंसारी, रसोमुनि सोरेन, बेबी राजवंशी, लक्ष्मण मंडल, परमेश्वर वास्की, भीम टुडू, शहीद जामा, शहादत अंसारी, रमेंद्र यादव, खुर्शीद अंसारी, कादिर अंसारी, रामदेव यादव, गुणाधर यादव एवं मार्गोमुंडा प्रखंड से फाल्गुनी प्रसाद यादव, मो इश्तियाक अंसारी, दीपिका मंडल, पुष्पा कुमारी, कार्तिक मंडल, अफरोज अंसारी, हीरो टुडू, रामेश्वर बेसरा, मो इमाम खान, मिथिलेश कुमार राय, मोहसिन अंसारी, दिनेश तिवारी शमशुल खान, फागू महतो, प्रहलाद मंडल यदि ने भाग लिया।

कदाचार मुक्त माहौल में हुई उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा
सारवां/संवाददाता। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सारवां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तीन परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित की गई। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के तीनों परीक्षा केंद्र पर कुल 468 में से 290 उपस्थित हुए। वहीं 178 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आदर्श मध्य विद्यालय बालक सारवां में कुल 216 में से 129 परीक्षार्थी शामिल हुए यहां 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्लस टू उच्च विद्यालय नलिनी पत्रिका बांदाजोरी में 108 में से 70 उपस्थित रहे और 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आदर्श मध्य विद्यालय बांदाजोरी में 144 में से 91 उपस्थित रहे। वहीं 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा सहित अन्य दंडाधिकारी के नेतृत्व में परीक्षा शांतिपूर्ण सदाचार मुक्त वातावरण में भर्ती परीक्षा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संबंधित विद्यालय के विभिन्न शिक्षक प्रतिनियुक्ति व पुलिस के पदाधिकारी कर्मी मौके उपस्थित रहे। बताया गया कि तीनों केंद्र पर तीन पाली में परीक्षा आयोजित की गई।

प्रमुख ने किया जमुवासोल गांव में नवनिर्मित नाला का किया उद्घाटन
सारठ/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत जमुवासोल पंचायत के जमुवासोल गांव में सारठ प्रमुख गौेतम कुमार रवानी ने 15वीं वित्त आयोेग द्वारा अनुशंसित अनुदान मद पंचायत समिति विकास योजना के तहत जमुवासोल में आगनबाड़ी केन्द्र से मोटा आकाश मरांडी के घर तक नाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रमुख श्री रवानी ने कहा कि सारठ के हर पंचायतों में पंचायत स्तर पर ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने के दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को मूलभूत समस्याअेों से निजात मिल सके। उद्घाटन के अवसर पर बच्चों के बीच मिठाईयों का भी वितरण किया गया। मौके पर पूर्व पंसस समीउद्दीन मिर्जा, दिलीप कुमार मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जरमुंडी विधायक देवेन्द्र कुंवर को रविवार को सारवां व सोनारयठाढ़ी प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने मांग पत्र सौंपा। संघर्ष मोर्चा ने विधायक देवेन्द्र कुंवर के पैतृक आवास नोनीहाट में दो घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप हुआ। बातचीत के क्रम में उन्होंने सहायक अध्यापकों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी मांग जायज है, आकलन को टेट के समतुल्य सरकार को मानना ही चाहिए और इसकी मान्यता देनी चाहिए। जब उन्होंने टेट नियमावली के तरह ही आकलन की परीक्षाएं जटिलता के साथ लिया है। इन्होंने परीक्षा देकर कडी मेहनत करके आकलन परीक्षा पास किया है। मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। मौके पर सारवां प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुमन राय, सचिव बद्री महतो, प्रमोद कुमार राय, प्रमुख राउत, दिलचंद किस्कू वहीं सोनारायठाढी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवराज यादव, सत्यदेव कुमार, जरमुंडी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज साह के कई सहायक अध्यापक मौजूद थे।

जमीन हड़पने की नीयत से पांच लाख मांगी रंगदारी
मोहनपुर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के सुथनियां गांव निवासी भुवनेश्वर कोल ने रविवार को मोहनपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर गाली-गलौज, मारपीट एवं पांच लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया कि वह अपने समधीन बाराकोला गांव निवासी रुबिया देवी से 3 एकड़ 86 डिसमिल जमीन दान पत्र के स्वरूप में लिया है। उक्त जमीन पर चितरा थाना क्षेत्र के मलडबरा गांव निवासी प्रमोद कोल अपने साथ 5-6 अज्ञात व्यक्ति के साथ बिहार नंबर से स्कॉर्पियो में हरवे-हथियार से लैस होकर कर जमीन हड़पने की नीयत से गाली देते हुए मारपीट किया। जमीन के कुछ हिस्से पर आवेदक ने चाहरदीवारी किया है। उक्त प्लाट पर प्रमोद कोल के द्वारा काम नहीं करने की धमकी दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रेडक्रॉस दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
मधुपुर/संवाददात। स्थानीय पनाहकोला स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय परिसर में रविवार को कार्यकारिणी व आजीवन सदस्यों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष फैयाज कैशर ने किया। बैठक में मुख्यत 8 मई को अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाने कों लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने व विस्तार करने पर भी सदस्यों ने अपना विचार दिया। मौके पर संस्था के चैयरमेन डॉ अरुण गुटगुटिया ने कहा कि आज की बैठक संस्था के महवपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए रखा गया है। बैठक में संस्था के विभिन्न समितियों का विस्तार किया गया है। साथ ही संस्था के नये सदस्यों कों जोड़ा भी गया है। वही संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने बताया कि अंतरास्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस 8 मई कों मनाया जायेगा। इसको लेकर कार्यक्रम से संबंधित सभी बिंदुओं पर चर्चा किया गया। मौके पर हेमंत नारायण सिंह, कन्हैयालाल कन्नू, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, अरविन्द कुमार, ऐनुल होदा, शाहिद अल्मी, काली प्रसाद झा, मालती सिन्हा, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार, गुड्डू दुबे, राकेश वर्मा समेत कई सदस्य मौजूद थे।

चितरा प्रखंड गठन की प्रक्रिया तेज, एक सप्ताह में मांगी गई आमसभा की सहमति
चितरा/संवाददाता। सारठ प्रखंड से अलग कर नए चितरा प्रखंड के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारठ द्वारा पत्र जारी कर संबंधित पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमसभा आयोजित कर प्रस्ताव पर अनापत्ति उपलब्ध कराएं।
जारी पत्र के अनुसार सारठ एवं पालोजोरी प्रखंड को पुनर्गठित करते हुए चितरा प्रखंड का गठन प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत चितरा, ठाड़ी, शिमला, दुमदुमी, आसनबनी एवं पलमा पंचायत को नए प्रखंड में शामिल किया जाना है। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव को लेकर अब पंचायत स्तर पर जनमत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रखंड कार्यालय ने सभी मुखियाओं को निर्देशित किया है कि वे अपनी अध्यक्षता में पंचायत के ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाकर आमसभा आयोजित करें और प्रस्ताव पर उनकी सहमति प्राप्त करें। खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर अनापत्ति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यदि प्रस्ताव को आमसभा से मंजूरी मिल जाती है, तो चितरा क्षेत्र को अलग प्रखंड बनने से प्रशासनिक सुविधा, विकास कार्यों में तेजी और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह द्वारा चितरा को प्रखंड बनाने की मांग पटल पर रखी थी। इससे पहले पूर्व पहली बार चितरा को प्रखंड बनाने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने वर्ष 2014 में अपने कार्यकाल के दौरान प्रस्ताव पारित कराया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि पंचायत स्तर पर चितरा को प्रखंड का दर्जा दिलाने में कितने जन समर्थन मिलते हैं।

कुकराहा दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय महायज्ञ सम्पन्न, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुकराहा स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। क्षेत्रवासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में श्री दुर्गा पूजन, चंडी पाठ, शांति यज्ञ समेत कई धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए। यज्ञ के दौरान कुकराहा, मंजूरगिला, सिकटिया, मंझलीबाद, सिमला, बरमसोली, बसकी, बनकनाली, महतोडीह, दुबिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख-शांति की प्रार्थना की।
अनुष्ठान के दौरान कुमारी कन्याओं का पूजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां उन्हें प्रसाद व वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वहीं, तीनों दिन श्रद्धालुओं के बीच भंडारा एवं प्रसाद वितरण का सिलसिला भी चलता रहा, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और बढ़ गया।
मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं की अपार आस्था और सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मंदिर पहुंचकर माता दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित आचार्य कृष्ण तिवारी, भगवान तिवारी, राजू चटर्जी, शांतनु तिवारी, राहुल पांडेय, शिवानंद ओझा सहित यजमान अमित कुमार सिंह (सपत्नीक) और क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर चंदमौलेश्वर सिंह, मृत्युंजय सिंह, बहस सिंह, सितांशु सिंह, विक्रम सिंह, दिलीप सिंह, बिल्टू सिंह, ललन सिंह, पप्पू सिंहज बासुकी प्रसाद सिंह, प्रसन्न सिंह आदि श्रद्धालुगण मौजूद थे।

विधायक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग
सारठ/संवाददाता। झारखंड राज्य प्रशिक्षित आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सारठ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों सहायक अध्यापक सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के आवास बामनगांवा में एकीकृत होकर ज्ञापन सौंपा।
सहायक अध्यापकों का कहना है कि राज्य सरकार से पारा शिक्षकों को बहुत बड़ा आशा थी कि उनकी समस्यायों को समाधान करेंगे लेकिन समस्या को समाधान ना होते देखें सहायक अध्यापक पारा बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा है। विधायक ने आश्वस्त किया कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार निश्चित ही पारा शिक्षकों की समस्यायों का समाधान करेंगे। इसकी लिए स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर ध्यान आकर्षित करने का कोशिश करेंगे। मौके पर झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, देवघर जिला सचिव राजेश कुमार राय, सारठ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, सचिव प्रदुम्न सिंह, पालोजोरी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बासुकी सिंह व सचिव समसुल अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मुख्तार अली शाह, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, वरिष्ठ नेता रामलाल मंडल व प्रकाश कापरी, सुनिल कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार मंडल, दिवाकर यादव, शमसुद्दीन अंसारी, इलताफ हुसैन, अब्दुल हसन, रफीक अंसारी, निर्मल चन्द्र, राजकुमार दास, तुलसी दास, नुनुधन मुर्मू, अब्दुल एजाक, कपील यादव, रामचंद्र मंडल, उमाशंकर कापरी, रमा किशोर पंडित, कुंदन कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, लुधीन मरांडी, भागीरथ मंडल, गोविंद प्रसाद यादव, विकास चन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह, अर्जुन हेम्ब्रम, कामदेव प्रसाद यादव, मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य सहायक अध्यापक मौजूद थे।

अम्बेडकर जयंती पर होगा मुखिया संघ का जुटान

  • पालोजोरी बाजार में करेंगे पदयात्रा
    पालोजोरी/संवाददाता। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देवघर के पालोजोरी प्रखंड के मुखिया संघ का जुटान पालोजोरी में होने जा रहा है। पालोजोरी के कुल 25 ग्राम पंचायतों के मुखिया अपने समर्थकों के साथ पालोजोरी के अम्बेडकर चौक पर जुटेंगे। संथाल परगना प्रमंडल मुखिया संघ के अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत कचुआसोली के मुखिया राजीव रंजन और पालोजोरी मुखिया संघ के अध्यक्ष नौशाद हक कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय हैं। मुखिया संघ से मिल रही जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को मुखिया संघ के सदस्य पालोजोरी बाजार में पदयात्रा कर अम्बेडकर के संदेश को जन जन तक पहुंचाएंगे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store