जसीडीह/संवाददाता। विभिन्न राजनीतिक दलों आदि ने मंगलवार को जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाकर उन्हें याद किया।
अवसर पर देवघर जिला इंटक एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस नगर निगम देवघर अंतर्गत जसीडीह स्थित वार्ड नंबर एक के संथाली जसीडीह वार्ड नंबर एक के संथाली मोहल्ला स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार देव, जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा के अलावा अंबेडकर मोहल्ला के संतोष हरि, संजय हरि ,आरती देवी, कमल बाबा, मुकेश, फिरोज ,बिहारी हरि श्रवण कुमार, गौरव हरि, प्राची कुमारी, टुनटुन हरि, सुमा देवी सहित आदि थे।
उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलकर समता मूलक समाज की स्थापना एवं लोकतंत्र तथा देश के संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए और अस्प्रृशियता निवारण के लिए बाबा साहब जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। वहीं देवघर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मानिकपुर पंचायत अंतर्गत सरासनी गांव स्थित डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई। साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर हारून मियां, अली बॉक्स मियां, मंडल अध्यक्ष लालू भोक्ता, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश दास, रोहन दास, लाल दास आदि उपस्थित थे। जबकि भाजपा जसीडीह नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत दूबे के नेतृत्व में नगर निगम देवघर अंतर्गत जसीडीह के वार्ड नंबर छह स्थित सिमरिया मुहल्ला में डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जयंती मनाई। साथ ही अमरजीत दूबे ने डॉ अम्बेडकर की चर्चा कर देश एवं समाज के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ललन दुबे, संजय मजुमदार,प्रमोद राय, बबलू दुबे, बिट्टू, विकास कुमार, आदित्य कुमार, सुरेश दास, मांगू दास, रामचंद्र दास, जितेंद्र दास, शिवम कुमार, श्याम सुंदर दास, मंजू पासवान दीपक राज, विजय मालवीय आदि उपस्थित थे।
डॉ भीमराव अंबेडकर को पतंजलि परिवार परिवार ने किया याद
- योग शिक्षकों को किया सम्मानित
देवीपुर/संवाददाता। देवीपुर प्रखंड कुचियागढा आईआईटी कॉलेज परिसर में पतंजलि परिवार द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सह प्रखंड प्रभारी राजेश गोस्वामी के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रखिया उच्च विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र भारती, पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी, जिला योग विस्तारक हरेंद्र कुमार सक्रिय सदस्य शौर्या कुमार ने बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात दर्जनों की संख्या में उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने कहा कि उनके बताएं मार्ग पर चलना एवं उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती के अवसर पर नि:शुल्क योग कक्षा को संचालित करने वाले योग शिक्षकों को अतिथि के हाथों योग शिक्षक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और अंत में भजन कीर्तन के बाद तेहरी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज यादव, राकेश दास, दीपक मंडल, विनोद वर्मा, प्रदीप रामानी, डॉक्टर हरिहर मंडल, टार्जन तुरी, भिखारी दास, सूर्यनारायण यादव, छोटन रजक, राजा राम राय, मदन, उमेश, सुरेंद्र, संजय, बबलू, कुलदीप, पंकज, पप्पू आदि ने सहयोग किया।
बरजोरी में घर का ताला तोड़कर लाखों की हुई चोरी
- गांव में दहशत का माहौल, लोगों में नाराजगी
चितरा/संवाददाता। कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत खागा थाना के बरजोरी गांव में अर्जुन गोराई के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें नगदी एक लाख रुपए के अलावा आठ भरी सोने व चांदी के जेवरात शामिल है। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपया बताया गया है। यह घटना गत सोमवार रात्रि की बताई जा रही है। पीड़ित गृहस्वामी अर्जुन गोराई ने बताया कि सोमवार रात्रि में भोजन के पश्चात सभी परिजन अपने-अपने कमरे सोने चले गए। मंगलवार सुबह देखा तो ताला लगे एक कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर देखा तो कमरे में रखा एक बड़ा चदरा का बक्सा खुला हुआ है और कपड़े बिखरे हुए हैं। बक्सा जांच किया तो देखा कि नगदी एक लाख रुपए और सोने व चांदी के जेवरात गायब है। साथ ही दो अटैची घर के पीछे करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर फेंका हुआ था और अटैची में रखे सामान बिखरे हुए थे। गृहस्वामी ने यह भी बताया कि घर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह से एक लाख रुपया ऋण लिया था, जो बक्सा में रखा था। वहीं चोरी हुए जेवरात सभी उनके दो बेटियों के थे। घटना के संबंध में बरजोरी मुखिया प्रतिनिधि जतन महतो, ग्रामीण सुबोध चंद्र, साधन मंडल, राजन यादव, मुकेश मुखर्जी, जयप्रकाश मंडल, जिया भंडारी आदि ने कहा कि हाल के दिनों में थाना क्षेत्र के कई लोगों के घरों में चोरी की वारदात हुई है, जो काफी चिंताजनक है। कहा कि पीड़ित गृहस्वामी गरीब और मजदूर किस्म का है। इसलिए उन्हें न्याय मिले और पुलिस कार्रवाई करे, ताकि लोगों के मन से दहशत समाप्त हो सके। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर छानबीन की जाएगी। मौके पर बाबन मंडल, गुड्डू सिंह, राहुल मंडल, ललित चंद्र, सोनू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
कोयला डिस्पैच बढ़ाने पर मंथन : कोलियरी प्रबंधन और व्यवसायियों की अहम बैठक
- कई सुझावों पर बनी सहमति
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में कोयला डिस्पैच बढ़ाने को लेकर कोलियरी प्रबंधन और कोयला व्यवसायियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक एमएम कुमार ने की, जिसमें रोड सेल के तहत कोयला आपूर्ति को तेज और सुचारु बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में महाप्रबंधक एमएम कुमार ने कहा कि कोलियरी से कोयला डिस्पैच बढ़ाना प्राथमिकता है, ताकि व्यवसायियों को बेहतर सुविधा मिल सके और उत्पादन-परिवहन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि बैठक में व्यवसायियों द्वारा कई व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं, जिन पर प्रबंधन सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द अमल करेगा। वहीं, कोयला व्यवसायियों ने 100 एमएम साइज के कोयले की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके साथ ही विभिन्न चेकपोस्टों पर होने वाली जांच के दौरान ट्रकों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए कोलियरी प्रबंधन से परिवहन संबंधी सूचनाएं ई-मेल के माध्यम से पूर्व में उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों और व्यवसायियों ने एक स्वर में कहा कि आपसी समन्वय और पारदर्शिता से ही कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, विक्रय पदाधिकारी एस. मुर्मू, प्रबंधक राजकुमार, राजेश राय, अशोक सिंह के अलावा कोयला व्यवसाय व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू भोक्ता, सत्यनारायण राय, जेपी राय, रवि सिंह, अशोक भोक्ता, पप्पू सिंह, मदन सिंह, अजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ राजीव रंजन ने किया डीपीएल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
- दासडीह गांव में डीपीएल सीजन-5 की शुरुआत, 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले का आगाज
देवघर/नगर संवाददाता। जिले के सारवां प्रखंड अंतर्गत सारवां पंचायत के दासडीह गांव में दासडीह क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित दासडीह प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-5 के एक दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राजीव रंजन द्वारा फीता काटकर और बल्लेबाजी कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर गांव के बुजुर्ग मणिकांत झा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जिसके बाद खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले मुकाबले में दासडीह टाइगर के कप्तान चंदन झा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और दासडीह राइडर के कप्तान आलोक झा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका यादुमणि तांती और बास्की शाही ने निभाई। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं और सभी मुकाबले 6-6 ओवर के प्रारूप में खेले जा रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ राजीव रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच भी सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर करने की बात कही। इस अवसर पर महाराज झा, कामेश्वर झा, कृष्णानंद झा, गोपाल झा, सुनील झा, कन्हैयालाल झा, जगन्नाथ झा, महेश्वर झा, प्यारेलाल झा, संतोष झा, प्रदीप झा और गौतम झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक दासडीह राइडर की टीम ने 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 28 रन बना लिए थे। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
चितरा कोलियरी में सिस्टा ने मनायी बाबा साहेब की जयंती
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के समीप अंबेडकर स्मारक स्थल पर कोल इंडिया एससी एसटी इंप्लॉइज एसोशिएशन (सिस्टा) द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कार्तिक दास के भजन-कीर्तन से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और भावनात्मक बना दिया।
इसके बाद मुख्य अतिथि कोलियरी महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, विशेष अतिथि खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, थाना प्रभारी विपिन कुमार, जिला परिषद सदस्य मिसिल हांसदा, यूनियन नेता पशुपति कोल, अरुण महतो, होपना मरांडी, नवल किशोर राय सहित सिस्टा के शाखा सचिव प्रसादी दास, लक्ष्मण दास, बीरबल दास सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके अद्वितीय साहस, शिक्षा के प्रति समर्पण और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का जो कार्य किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। समारोह में सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने, भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंच संचालन सुभाष मंडल ने किया। कार्यक्रम में कोलियरी महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष मिश्रा, थाना प्रभारी विपिन कुमार, जिप सदस्य मिसिल हांसदा, संजय सोरेन, आर के दास, पशुपति कोल, होपना मरांडी, प्रसादी दास, लक्ष्मण दास, बीरबल दास, रामवचन दास, सुभाष मंडल, मनोज तिवारी, रघुनंदन सिंह, नवल किशोर राय, सदानंद पोद्दार, जुगल किशोर यादव, प्रमोद कुमार दास, अरुण महतो, वसीम अंसारी, राजकुमार, हरिकिशोर कोल आदि मौजूद थे।
बाबा साहेब के आदर्शों को आत्म्सात करने का संकल्प
सारवां/संवाददाता। संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के डहुआ गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवनी को याद किया गया। और बारी-बारी से उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा, डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर पासवान, शाहबाज हुसैन समेत सैकड़ों युवा, महिलाएं व ग्रामीण रहे। पूर्व मंत्री ने कहा सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सशक्त एवं लोकतांत्रिक भारत की सुदृढ़ नींव रखने वाला युगपुरुष बताया वंचितों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। उनके विचार और आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर विजय सिंह सहित विभिन्न समाज से भी बुद्धिजीवी व ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे।
आगेय गांव में अंबेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरण
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को मोहनपुर, चौपामोड़, डुमरथर, डुमरिया, खूटाबांध, भंगिया पहाड़ी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। विशेष कर आगे चोपा गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ उनके विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक नारायण दास, जिला परिषद सदस्य गीता मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भूतनाथ यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, मुखिया अजय दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवनारायण दास, राकेश भारती, केदार दास समेत दर्जनों से अधिक महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर बाद में आयोजित सभा में जिप अध्यक्ष किरण कुमारी, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष नवलकिशोर हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, समाजसेवी बबलू दास, मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रधान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
वर्दीधारी जवान ने उड़ाया महिला यात्री का बैग, गिरफ्तार
जसीडीह/संवाददाता। ट्रेन यात्रा कर रही एक महिला का सामना रखा बैग वर्दीधारी जवान द्वारा उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। महिला यात्री के हल्ला करने पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाई और उक्त वर्दीधारी जवान को महिला के सामान रखा बैग के साथ धर दबोचा। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रेल थाना जसीडीह को सुपुर्द कर दिया गया। जहां उक्त महिला यात्री प्रतिमा कुमारी के आवेदन पर जसीडीह रेल थाना संख्या -00/26 दर्ज किया गया। महिला यात्री प्रतिमा कुमारी पति दिलीप कुमार सिंह ग्राम धावाटाड़ थाना नावाडीह जिला बोकारो निवासी ने रेल थाना जसीडीह में आवेदन देकर कहा कि 14 अप्रैल को करीब साढ़े 12 बजे रात में ट्रेन संख्या -18619 रांची गोड्डा एक्सप्रेस के एस-2 के बर्थ नंबर 60 पर सवार होकर चंद्रपुरा से गोड्डा के लिए सफर कर रही थी। उसके सीट पर बैठे हुए एक वर्दी पहने हुए जवान इधर-उधर कर रहा था। उन्होंने कहा कि उसके पास ब्लू रंग का पर्स था जिसमें एक मोबाइल, चार्जर, एक जोड़ी चांदी पायल, चार बिछिया, कास्मेटिक सामान, एक रोल गोल्ड मंगलसूत्र, आधार कार्ड एवं 810 रुपए था। इसी दौरान करीब तीन बजे जब ट्रेन कुमारडुबी स्टेशन पहुंची तो उसे लगा कि उसका पर्स कोई लिया है तब वह हल्ला करने लगी तो वहां पर तैनात आरपीएफ पदाधिकारी एवं आरक्षी पहुंचे तो जो उक्त वर्दीधारी जवान उसका पर्स लेकर बाथरूम के तरफ भागा। जिसे आरपीएफ पदाधिकारी एवं आरक्षी ने पकड़ लिया एवं उसके पास से महिला यात्री का सामना रखा पर्स बरामद कर लिया। साथ पूछताछ करने पर उक्त वर्दीधारी जवान ने अपना नाम मो कमाल हुसैन पिता स्व समीम ग्राम मखदुमपुर थाना बालीडीह जिला बैकारो बताया। इसके बाद आरपीएफ ने महिला यात्री प्रतिमा कुमारी एवं हिरासत में लिया गया वर्दी पहने जवान को जसीडीह स्टेशन उतारा और रेल थाना जसीडीह को सुपुर्द कर दिया। जहां महिला यात्री प्रतिमा कुमारी के आवेदन पर रेल थाना जसीडीह में कांड संख्या -00/26 14 अप्रैल दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त गिरफ्तार वर्दी पहने जवान मो कमाल हुसैन को संबंधित रेल थाना भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
पोइला बोइशाख के रुप में आज बंग समुदाय मनाएगा नोतुन बोछोर
- खानपान और परिधान का रहता है क्रेज
- व्यापारिक प्रतिष्ठानों में होगी पूजा
संतोष दत्ता। पालोजोरी। पोइला बोइशाख के रुप में आज बुधवार को बंग समुदाय का नोतुन बोछोर (नववर्ष) है। बैशाख माह की पहली तारीख को बंग समुदाय नववर्ष के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। नववर्ष को लेकर बंग समुदाय में अच्छा खासा उत्साह रहता है। अपने-अपने घरों पर कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं व व्यापारिक प्रतिष्ठान में नए खाते की पूजा भी करते हैं पोइला बोइशाख के बारे में बंग समाज के लोगों ने अपनी बातों को रखा।
सूर्य का दर्शन : पोइला बोइशाख के दिन बंगभाषी सुबह उठकर उगते सूर्य के दर्शन करते हैं। स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर ईष्ट देव की पूजा करते हैं।
रूपाली साहा।
परिवार की सुख समृद्धि, संतान की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए भगवान नील (महादेव) की विधिवत पूजा की जाती है। साथ ही समाज के व्यवसायी वर्ग अपने व्यवसाय का नया खाता (हिसाब) करते हैं।
जबा दास।
पोइला बैसाख में पहनावा और व्यंजन का क्रेज होता है। प्याज, हरी मिर्च और फ्राइड हिल्सा फिश के साथ पांता भात करते हैं। मांस, मछली, कई प्रकार के छेने की मिठाइयों की प्रधानता होती है।
विकास दे।
पोइला बैसाख का इतिहास प्राचीन बांग्लादेश से जुड़ा हुआ माना जाता है। 1965 में छायानट ने पोइला बैसाख मनाया था। तब पाकिस्तान ने बंगाली संस्कृति और कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी। छायानट ने इसका विरोध किया। तब से पूर्वी पाकिस्तान में इस दिन को बंगाली संस्कृति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। 1972 से यह राष्ट्रीय त्योहार बन गया था।
प्रदीप दे।
आज होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन : आज पोइला बोइशाख के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है।
देवघर एम्स में अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह, संवैधानिक मूल्यों पर जोर
- संस्थान परिसर में श्रद्धांजलि, व्याख्यान और संकल्प कार्यक्रम आयोजित
देवघर/नगर संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डीन, चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनूप ने किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए संवैधानिक मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। रजिस्ट्रार डॉ. रत्नेश ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम के तहत व्याख्यान श्रृंखला, विचार-विमर्श सत्र और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। डीन (अनुसंधान) डॉ. सोमशेखर निंबालकर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों की जिम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग को समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे समतामूलक समाज का निर्माण हो सके। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी स्वाति दलवी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का प्रण लिया। एम्स देवघर के डीन हरमिंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श हमें बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं और कर्तव्यों के प्रति सजग बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान समाज में जागरूकता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अंत में प्रशासनिक अधिकारी अजय बर्नवाल ने एम्स देवघर परिवार की ओर से सभी को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आ”ान किया।