- 1008 कुंवारी कन्याएं हुईं शामिल
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत नोनियाटांड़ दुबे मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को 1008 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के पूर्व काशी बनारस एवं धनबाद से आए पंडितों ने यजमान उमेश चंद्र पांडे सपत्नीक को यज्ञ मंडप में विधि विधान पूर्वक पूजन हवन कराया। उसके पश्चात 1008 कुंवारी कन्याओं महिलाओं ने माथे में कलश लेकर लगभग दो किलोमीटर दूरी तय कर जामडावर जयंती नदी घाट से कलश में जल भरा। यात्रा में ढोल बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालु चल रहे थे। कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह,पूर्व जिला परिषद बलबीर राय,पंचायत की मुखिया गीता देवी भी शरीक हुए। यज्ञाचार्य दिलीप तिवारी, उदय तिवारी, भारत पांडे, रोशन तिवारी, प्रवेश पांडे, शिवम पांडे, सुजीत पांडे, शिवम पांडे, वीरेंद्र तिवारी समेत 11 पंडितों ने जयंती नदी में वैदिक मंत्रोचार के साथ कुंवारी कन्या एवं महिलाओं को कलश में जल भरवाया। जल यात्रा नोनियाटांड़, जामडाबर, आसनबनी, आदि गांव होते हुए यज्ञ मंडप पहुंचा। जहां पंडितों द्वारा नेम, निष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश को यज्ञ मंडप में स्थापना करायाञ। ज्ञात हो कि यज्ञ 18 अप्रैल से चलकर 25 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान देश के विभिन्न भागों से आए प्रवचनकर्ता, भजन गायिका, भजन गायक आदि द्वारा रात्रि में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यज्ञ को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय वातावरण बन गया है। जल यात्रा के अवसर पर नोनियाटांड़, आसानवनी,जमडाबर, बुढिकुरा नवाबांध, चौपकियारी आदि दर्जनों गांव से काफी संख्या में लोग शरीफ हुए। यात्रा के अवसर पर शरबत की व्यवस्था जामडाबर गांव के सुमन राय, मुरली राय, प्रकाश राय, द्वारा नि:शुल्क किया गया था। यज्ञ में किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए यज्ञ समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। मौके पर जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद बलबीर राय, पंचायत कि मुखिया गीता देवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष भोला राय, उमाकांत पांडे, उमेश पांडे, दिलीप पांडे, विकास पांडे, नवल राय, प्रकाश रवानी, सुमन राय, भागीरथ गोस्वामी, सुभाष रवानी, नवल किशोर राय, कैलाश रवानी, रूपेश कुमार सिंह, कांति रवानी सहित दर्जन गणमान्य लोग जल यात्रा में शामिल थे।
सीओ के समक्ष वीएलई ने रखी अपनी समस्या
- सीओ ने दिया समाधान का आश्वासन
पालोजोरी/संवाददाता। विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर यानी वीएलई संघ के सदस्यों ने शनिवार को पालोजोरी के प्रभारी सीओ कृष्ण सिंह मुंडा से मिल अपनी समस्या को रखा। पालोजोरी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत वीएसई ने कहा कि वे नियमित तौर पर विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित अन्य कार्यों को करते हैं, लेकिन कार्यों के निष्पादन में उन्हें कई समस्याएं आ रही हैं। सेवा देने में उन्हें विलंब हो जा रहा है। सीओ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। । उन्होंने विभागीय कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश देने की बात कही। मौके पर प्रभारी बीपीआरओ सुभाष राय, राजेश साह, अमित शर्मा, सैफुल्लाह, गिरधारी मंडल, उत्तम मंडल, राजकुमार, टाइगर आदि मौजूद थे।
मधुपुर से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना
मधुपुर/संवाददाता। पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का पहला जत्था शनिवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन से भावुक माहौल के बीच रवाना हुआ। इस अवसर पर पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचकर हज यात्रियों को विदाई देने आए और उनके सुरक्षित एवं सफल सफर के लिए अल्लाताला से दुआएं की। जत्थे में कुल पांच हज यात्री शामिल है। जिनमें एक महिला और चार पुरुष शामिल है। इनमें मार्गोमुंडा प्रखंड के पिपरा निवासी इंजीनियर अब्दुल लतीफ अंसारी उनकी धर्मपत्नी अंजुम आरा के साथ, महुआडाबर के अरकम खान, लखना मोहल्ला निवासी प्रोफेसर खुर्शीद आलम तथा पथरचपटी के मोहम्मद जाहिद शामिल हैं। सभी यात्री पहले कोलकाता जाएंगे, जहां से वे हवाई मार्ग से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। हज यात्रियों को विदाई देने के लिए रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनों से बिछड़ने की भावुकता और इस पवित्र यात्रा की खुशी दोनों भाव एक साथ नजर आए। यात्रियों को जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के माध्यम से कोलकाता के लिए रवाना किया गया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने हज पर जाने वाले हुज्जाज से देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और सुख-शांति के लिए दुआ करने की अपील की। मौके पर हाजी इसरार अयूबी, हाजी रिजवान अयूबी, हाजी इलियास अयूबी, हाजी अब्दुल शकूर निजामी, मौलाना हाफिज कारी हाजी मोहम्मद खुर्शीद आलम मिस्बाही, हजरत मौलाना मुबाशिरूल इस्लाम नूरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, जीशान अख्तर, अजीम शादाब, नायाब अख्तर, हाजी वसीम, अधिवक्ता सोहेल अख्तर, हाजी तस्लीम, अरशद मधुपुरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार और बाइक में भिड़ंत, तीन घायल
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मार्गोमुंडा मधुपुर मुख्य सड़क पर पंदनिया के पास शुक्रवार की सुबह एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक के चालक सहित सवार महिला और बच्चे घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार ओर बाइक दोनों काफी तेज रफ्तार में उक्त सड़क में गुजर रहे थे। इसी क्रम अनियंत्रित होकर दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक व सवार महिला व बच्चा घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार हेतु अस्पताल भेजा दिया। बताया जाता है कि इस सप्ताह के अंदर इस सड़क पर विभिन्न जगहों पर चार घटना घटित हो चुकी है। बावजूद भी लोग हाई स्पीड वाहनों को बेरोकटोक दौड़ा रहे हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर चालक काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। जिसके चलते आए दिन कही न कहीं घटना हो रही है। प्रशासन से गति को नियंत्रित करने की गुहार लगायी गयी है ताकि दुर्घटना में अंकुश लगाया जा सके।
पूर्व प्रमुख पति के निधन से शोक की लहर
- मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड के नागादोरी निवासी एवं पूर्व प्रमुख किरण देवी के पति पवन मंडल के निधन की सूचना से प्रखंड लोगों में शोक की लहर दौड़ गया है। अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त होते ही सूबे के मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि जनाब शब्बीर हसन अंसारी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दु:खद अवसर पर उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने को कहा। उन्होंने दिवंगत पवन मंडल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक अत्यंत सरल, विनम्र, समाजसेवी एवं कर्मठ व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में समाज और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन सदैव सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति उन्होंने हमेशा आवाज बुलंद किया। जिसकी छाप आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। शब्बीर हसन अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय पवन मंडल का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ राजू, मीडिया प्रभारी समीर आलम, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, जितेंद्र यादव भागीरथ गोस्वामी, मुकेश रवानी सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद थे।
ट्रक-ऑटो में टक्कर, सात सवारी गंभीर रूप से घायल
- सदर अस्पताल में सभी घायलों का चल रहा इलाज
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क पर चकरमा गांव के समीप शनिवार को ट्रक व ऑटो में जोरदार टक्कर होने पर ऑटो में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है। जिसमें कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मोहनपुर थाना प्रभारी सालों हेंब्रम को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो यात्रियों को लेकर गोड्डा की ओर जा रहा था। तभी चकरमा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रक में टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद ऑटो पलट गया। जिसमें मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबवपुर गांव निवासी झलकी देवी एवं रुक्मिणी देवी है। पौड़याहाट थाना क्षेत्र के लाठीबारी गांव निवासी कंचन कुमार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कटनी गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा, गोड्डा निवासी कंचन राणा समेत तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। अस्पताल में सीएचसी प्रभारी डॉ श्याम सुंदर सिंह, डॉ दुर्गेश कुमार, डॉक्टर रूपक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों गाड़ी को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।
बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड अंतर्गत सारठ पंचायत के बेलाबाद गाव में हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 151 कन्याआंे एवं महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल, गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा मंदिर से निकल कर बेलाबाद, रानीगंज, पथालकुंआ समेत खैरबनी गांव का भ्रमण करते हुए आचार्य आलोक जी, पंडित शिव शंकर तिवारी, दयानंद तिवारी रवि मिश्रा, हरिकांत झा सोमनाथ झा द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमान बने। अशोक राय सह सपत्नीक द्वारा अजय नदी घाट से कलश में जल भरकर मंदिर प्रांगण लाया गया और इसके बाद विधि-विधान के अनुसार अनुष्ठान की शुरुआत। इस अवसर पर बेलाबाद सहित आसपास गांव के कन्याओं एवं भारी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी इस शोभा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल बना रहा और गांव के हर घरों में उत्सवी जैसा वातावरण बना रहा। वहीं इस अनुष्ठान को सफल बनाने में देवनन्दन राय, सीताराम राय, दिलीप कुमार राय, रोहित राय, हृदय नारायण राय, संजय कुमार राय, सुरेन्द्र राय, रमेश राय, गोपाल राय, विजय राय, वत्सपाल राय, अनिल राय, पप्पू राय, हरेराम राय, प्रमोद राय, संदीप, धनंजय, पवन कुमार राय,, राजेश गौतम, रितेश, उमाशंकर राय समेत समस्त बेलाबाद के ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
एचएससी धनवरिया में फीवर सर्वे कार्यक्रम का आयोजन
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के धनवरिया गांव में शनिवार को सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जियाउल हक के आदेशानुसार धनवरिया एचएससी के अन्तर्गत मलेरिया प्रभावित गांव पहाड़पुर में एमटीएस अनिकेत तिवारी, एमपीडब्ल्यु हेमन्त कुमार, अवधेष कुमार यादव द्वारा फीवर सर्वे तथा ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसके तहत ग्रामीणों को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिनगुनिया, जेई कालाजार, जैसी बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही इन बीमारियों से बचाव व सुरक्षा और रोकथाम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साथ बुखार पीड़ितों का रक्तपट्ट संग्रह तथा आरडीके से जाांच भी की गई। मौके पर गांव की सहिया और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
पीएम और अबुआ आवास योजना का हुआ निरीक्षण
सारठ/संवाददाता। जिला प्रशिक्षण समन्वयक अनुज भंडारी और सारठ प्रखंड समन्वयक मोहन महरा ने शनिवार को सारठ प्रखंड के बोचबांध पंचायत और बसहाटांड़ पंचायत के विभिन्न गांवों में आवास योजना की जांच की। जांच के दौरान सभी लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कराने की हिदायत भी दी गई। मौके पर पंचायत सचिव हलदर राणा, पंचायत सहायक धनंजय यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
मेहनत को मिला मुकाम : चितरा डीएवी के टॉपर्स हुए सम्मानित
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के टॉप 10 रैंकधारियों को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा गया।
सम्मानित होने वालों में अभिनव सिंह, नैतिक कुमार, अंजलि कुमारी, मुकेश मंडल, प्रदीप्ति किरण, प्रिंस कुमार यादव, पलक प्रिया, शुभम शेखर, टिया कुमारी एवं स्वयं कुमार शामिल हैं। सभी प्रतिभाओं को प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और इसे जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि पर संतोष जताते हुए बताया कि इस वर्ष दसवीं का क्यूपीआई 69 से बढ़कर 71 हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली द्वारा विद्यालय की रेटिंग ‘गुड’ से ‘वेरी गुड’ कर दी गई है। कार्यक्रम में अभिभावक हेमंत कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।
पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में नौ पर प्राथमिकी
- अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को छुड़ाने का भी आरोप
जसीडीह/संवाददाता। पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागने पर जसीडीह में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जसीडीह थाना में प्रतिनियुक्त एएसआई राम जीवन कुमार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को चौकीदार सुशांत कुमार सिंह एवं वाहन चालाक शंकर कुमार के साथ जसीडीह थाना क्षेत्र में दिवागश्ती में था और बाघमारा आईएसबीटी स्टैण्ड के तरफ भ्रमणशील था। इसी दौरान सूचना मिली कि मौजा भलुआ (लकड़ा) में रिखिया के तरफ से चार पांच ट्रेक्टर के मालिक एवं चालकों द्वारा बालू चोरी कर धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है। उक्त जानकारी वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित खनन विभाग पदाधिकारी देवघर को देते हुए उनके निर्देशन में प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु प्रस्थान किया तो नवनिर्मित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कुछ दूरी पर स्थित फिल्ड के पास पहुंचे तो देखा पुलिस की गाड़ी देखकर एक बालू लदा ट्रेक्टर रजिस्टर नंबर जेएच 15 एसी/8343 के मालिक एवं चालक भाग रहे हैं तो पुलिस बलों के सहयोग से बालू लोड ट्रैक्टर को रोका। इसी बीच दो अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जेएच 15वाई 6455 एवं जेएच 15एपी 8567 एवं एक बाइक नंबर जेएच 15एके प्रथम अक्षर अपठनीय 133 घटनास्थल पर आ गया। जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से रोका लेकिन उपरोक्त ट्रैक्टरों के मालिक एवं चालकों और अज्ञात पांच छह व्यक्तियों ने पुलिस बलों के साथ गाली-गलौज कर ईंट पत्थर चला कर मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर अवैध बालू लोड उक्त तीनों ट्रैक्टरों को जबरन छुड़ा ले गए। इस दौरान भाग दौड़ में उक्त बाइक को भी छोड़ दिया। जिसे जब्त कर थाना ले आए। उन्होंने आगे कहा कि जांच पड़ताल में पता चला कि सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर पुलिस के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने वालों में मनोज यादव उर्फ टिक्की, संजय महतो, मोहन यादव सभी साकिम धावाटांड़ नावाडीह थाना रिखिया, बलराम यादव उर्फ नागा यादव, साकिन उदयपुरा, विक्रम यादव साकिन नावाडीह, तुलसी यादव साकिन तरडीहा, मंटू यादव, साकिन बरा, गोपाल यादव, अशोक यादव साकिन नावाडीह सभी थाना रिखिया जिला देवघर है। पुलिस ने एएसआई राम जीवन कुमार के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
सारवां/संवाददाता। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आय वृद्धि को लेकर बकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार टोप्पो की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा, बीएचओ डॉ सुनील टोप्पो, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव पंचायत समिति सदस्य अशोक राय समाजसेवी उमाकांत मंडल द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बनवरिया, बैजुकुरा, पहारिया डकाय, कुशमाहा सहित अन्य पंचायत से चयनित शांति देवी, परेश वर्मा, देवमुनि हेंब्रम, सुरेंद्र मुर्मू, लखीमुनी सोरेन, शिव पूजन तुरी सहित 6 लाभुकों के बीच 50 बकरा-बकरी के साथ दाना, दवा, टब, जग आदि का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि सभी लाभुक घर में ही बकरी पालन कर अपने आय को बढ़ाएं। वही अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा सरकार के इस योजना से लाभ उठाएं और घर में ही बकरी पालन कर रोजगार बढ़ाएं। कहा किसी भी हालत में बकरी बिचौलियों के हाथ ना बेचें। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हाजरा, कालीचरण बास्की, श्रीमान किस्कू, एआई कार्यकर्ता अनुज बलियासे, संजय दत्त, तीरथ मांझी, अजीत यादव सहित अन्य उपस्थित थे।