• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

by admin
April 21, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अलग-अलग कई स्थानों में हजारों लोगों के बीच डाबर कंपनी द्वारा संस्था को प्रदत्त ग्लूकोज का वितरण किया। देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पंडा पुरोहितों के बीच आधा-आधा किलो के ग्लूकोज का पैकेट संस्था सचिव डॉ मनोज कौशिक ने वितरण किया। वहीं देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत जीतजोरी पंचायत के पीपरबदिया गांव में शिव पार्वती मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर हजारों लोगों के बीच रियल जूस और ग्लूकोज पिलाया गया। यह कार्यक्रम चार दिन तक चलेगा। दूसरी तरफ जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरका पत्थर थाना के पास कैंप लगाकर एस एस बी टीम द्वारा आते-जाते राहगीरों को धूप से राहत के लिए ग्लूकोज पिलाया गया। टहकार गांव में हो रहे यज्ञ में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को एसएसबी टीम द्वारा ग्लूकोज पिलाया गया। संस्था के केंद्रीय सचिव डॉ मनोज कौशिक ने देवपुर के पिपरवदिया में अपने टीम के साथ श्रद्धालुओं को रियल जूस एवं ग्लूकोज पिलाया इस मौके पर मचनाटिला विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार जीतजोरी पंचायत के मुखिया सुभाष यादव के निर्देशन में संस्था टीम की ओर सोनाली, सुमित्रा एवं राजकुमार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था सचिव डॉ मनोज कौशिक ने पिपरबदिया मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

दफनाया गया अज्ञात महिला का शव

  • अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत सूजानी गांव स्थित सुनसान जगह में दफनाया गया बीते रविवार को बरामद अज्ञात महिला (35) शव को लेकर इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को करीब 11 बजे स्थानीय व्यक्तियों से सूचना मिली कि ग्राम सुजानी स्थित जोरिया में एक महिला का शव दफनाया हुआ है। उक्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देकर सब इंस्पेक्टर अमर कुमार, सब इंस्पेक्टर सचित कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर रामानुज सिंह, एएसआई अभय कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां देखा कि एक महिला का शव दफनाया हुआ है। जानवारों द्वारा शव के कुछ भाग को नोंचकर बाहर कर दिया था। इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने आगे बताया कि दफनाया हुआ महिला का शव 35 वर्ष करीब है और पांच-छह दिन पूर्व अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा घटना को अंजाम देकर साक्ष्य को छुपाने के नीयत से सुनसान स्थान का चयन कर चोरी छिपे महिला शव को दफनाया गया है। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सक्षम दंडाधिकारी रजनीश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी सारंवा की उपस्थिति में कानून प्रक्रिया के तहत घटनास्थल से महिला शव मिट्टी से बाहर निकाला गया जो काफी सड़ी गली अवस्था में एवं पहचान योग्य नहीं को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में जसीडीह थाना कांड संख्या-139/2026 दिनांक 19/04/2026 दर्ज कर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बाटम की खबर

पीयूष-शालू की साझेदारी से ऑरेंज लायंस की शानदार जीत

  • ऑरेंज लायंस का 69 पर 6 विकेट गिरने के बाद 91 रन की साझेदारी ने पलटा मैच
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर केकेएन स्टेडियम में खेले जा रहे डीपीएल-13 के तहत सोमवार को एकमात्र मुकाबला ऑरेंज लायंस और पिंक पैंथर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ऑरेंज लायंस ने 17 रन से जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 69 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सातवें विकेट के लिए शालू और पीयूष राज ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार 91 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला और निर्धारित 20 ओवर में स्कोर 166 रन 7 विकेट तक पहुंचाया। पीयूष राज ने नाबाद 43 रन और शालू ने 43 रन बनाए, जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 30 रनों का योगदान दिया। पिंक पैंथर की ओर से गेंदबाजी में अनिकेत शर्मा और आनंद प्रकाश ने 2-2 विकेट लिए, जबकि संजीव झा को 1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंक पैंथर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। संजीव झा ने 32 रन, सत्य जगत ने नाबाद 28 रन और अनिकेत शर्मा ने 20 रन बनाए। ऑरेंज लायंस की ओर से गेंदबाजी में वेंकटेश रेड्डी और नाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि शुभम शर्मा और रिकी शर्मा को 1-1 विकेट मिला। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए पीयूष राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें संजय मालवीय और संघ के पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका इफ्तिखार शेख और खुशहाल शेख ने निभाई, जबकि थर्ड अंपायर अभिषेक आनंद रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक भोक्ता ने संभाली।

स्नान करते नाबालिग का वीडियो बनाने का विरोध करने पर की मारपीट
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत ग्राम कोकंहराजोरी में कतिपय व्यक्ति द्वारा स्नान करते हुए नाबालिग का वीडियो बनाने का विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को दिन के करीब 11 बजे उसकी नाबालिग पुत्री अपने घर के आंगन के चापानल पर जो खुला हुआ है स्नान कर रही थी। उसके घर के सामने मनोज तांती घर है। उसके दरवाजे की आड़ में दीपक कुमार पिता शेखर तांती चुपके से उसकी पुत्री का वीडियो बना रहा था। जब पुत्री की नजर पड़ी तो वह मना की और घटना की जानकारी देने अपनी दादी के पास जा रही थी जैसे ही दीपक कुमार के घर के तरफ से गई तो वह गलत नीयत से पुत्री को पकड़ कर मारपीट कर घर ले जाने का प्रयास किया। पुत्री के हो हल्ला करने पर लोग जमा हुए। तब बेटी का इज्जत और जान बची। मां ने आगे कहा कि जब वह शिकायत करने गई तो दीपक कुमार ने उसके साथ भी मारपीट की।इस बात को लेकर ग्रामीणों की पंचायती की लेकिन दीपक ने वीडियो को डिलीट नहीं किया। दिनांक दो अप्रैल को उसका पुत्र अनुप कुमार ट्यूशन पढ़ कर घर आ रहा था तो रास्ते में दीपक कुमार अन्य दो लड़के के साथ पुत्र का अपहरण कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। पुत्र के हल्ला करने पर मारपीट कर जान मारने की धमकी दिया। पुलिस ने मां के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर नामजद व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती में जिले के दो खिलाड़ी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

  • विद्या कुमारी और मनीष कुमार झा का चयन
  • 26 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र में होगा मुकाबला
    देवघर/नगर संवाददाता। जिला कुश्ती संघ के लिए गर्व और खुशी की बात है कि अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विद्या कुमारी 65 किलोग्राम भार वर्ग में तथा मनीष कुमार झा 110 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। दोनों खिलाड़ी पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के जरिए अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करेंगे। दोनों खिलाड़ी सचिव सह बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा में प्रशिक्षक संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी संतोषजनक है और वे प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संघ के पदाधिकारी उमाशंकर सिंह, संजय वर्मा, अमित कुमार, दीपनारायण, आशीष पांडे, विद्या सिंह, अभिजीत सिंह, राजीव सिंह, दशरथ महथा, कौशल सिंह, विक्की रमानी तथा घनश्याम राणा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

अक्षय तृतीया पर राहगीरों को मिली राहत, शरबत वितरण से बुझी प्यास

  • भीषण गर्मी में सेवा भाव के साथ केशरवानी गरीबनाथ सेवा समिति की पहल
    देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। बड़ा बाजार पेड़ा गली स्थित बाबा गारमेंट्स के समीप राहगीरों के बीच शीतल पेय और रसना का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य केशवानी गरीबनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर केशरी एवं उनके पुत्र गौरव केशरी द्वारा निजी स्तर पर आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए दुकान के बाहर विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच इस पहल ने राहगीरों को काफी सुकून दिया। इस मौके पर गौरी शंकर केशरी ने कहा कि अक्षय तृतीया दान-पुण्य का पर्व है और ऐसे समय में प्यासे लोगों को पानी या शरबत पिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। वहीं राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवशक्ति महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

  • विश्वकल्याणार्थ आयोजित महायज्ञ में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख हुए शामिल
    देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को पवित्र वैशाख मास में तालझारी स्थित मां बसंती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 विश्वकल्याणार्थ शिवशक्ति महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उमस भरी गर्मी के बावजूद महिलाओं और पुरुषों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक तरीके से यात्रा में भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर पूर्व प्रमुख लखीनारायण दत्ता, शेखर सुमन, भागन राव, प्रदीप यादव, प्रफुलचंद्र दत्ता, दयानंद झा, त्रिभुवन यादव, जगदीश नोनिया, नीरज यादव और नुनेश्वर पंडित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं, तालझारी थाना प्रभारी संगम के नेतृत्व में पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ कई दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

मानिकपुर मंडल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

  • गादी जमुआ में माल्यार्पण, मिठाई वितरण और संकल्प के साथ हुआ आयोजन
    देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा मानिकपुर मंडल के अंतर्गत शंकरी पंचायत के ग्राम गादी जमुआ में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुमित रमानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मिठाई और प्रसाद का वितरण कर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष सुमित रमानी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान देकर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
    मौके पर कामदेव कोल, बासुदेव मंडल, उज्ज्वल कुशवाहा, नाथन दास, उमेश सिंह, विजय पंडित, नंदन चंद्रवंशी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

सेवा प्रदाताओं को मिली एफएनएसी पर ट्रेनिंग

  • एम्स की टीम ने दी ट्रेनिंग
    पालोजोरी/संवाददाता। एम्स, देवघर की मेडिकल टीम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं को एफएनएसी पर एक दिवसीय ट्रेनिंग दी। एम्स, देवघर से आए एक्सपर्ट रोहित कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत की मौजूदगी में फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी पर विस्तार से बताया। मौके पर एलटी अजय यादव, पवन सिन्हा, विकास पूर्ण, एमपीडब्लू रोहित कुमार, गिरीश यादव आदि मौजूद थे।

एसपी ने मधुपुर थाना का जायजा लिया
मधुपुर/संवाददाता। जिले में नवपदस्थापित एसपी प्रवीण पुष्कर सोमवार की शाम मधुपुर पहुंचकर थाना का जायजा लिया। उन्होंने थाना क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारियां ली। इसके अलावा यहां पद स्थापित सभी अधिकारियों व सुरक्षा बलों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, पुलिस इंसेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता समेत पुलिस पदाधिकारी व कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store