• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

by admin
April 23, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। परिवर्तन संसार का नियम है। संसार में सदैव सतत परिवर्तन होता रहता है, परंतु कभी कभी इतना परिवर्तन हो जाता है कि वरदान न रहकर अभिशाप बन जाता है। विकास के चकाचौंध में हम औद्योगीकरण का अंधानुकरण करते करते वहां पहुंच गए हैं कि हमारा अंत ही दिखने लगा है। सुविधा के नाम पर हमने अपने ईद गिर्द इतने मशीनों को लगा लिया है कि हम इसके गुलाम हो गये जबकि बनाना तो बादशाह था। आज सारी दुनिया में विकास के नाम पर सुविधा के लिए जितने उपक्रम लगाए गए हैं, लगाए जा रहे हैं और लगाने की प्रक्रिया चल रही है, सभी ने इसे नरक बना दिया है। चारों ओर प्रदूषण का बोलबाला है, हमारा पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। मौसम के असुंतलन की मार हम झेल ही रहे हैं साथ ही साथ नई नई बीमारियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। यही कारण है हम दिन प्रतिदिन असामयिक मृत्यु का वरण कर रहे हैं। क्या कोई युक्ति हमें नहीं बचा सकती है ? समस्याएँ हैं तो समाधान भी है, हमें अपनी गलतियों से सबक लेना होगा। दर्द हमने दिया है तो दवा भी तो हम ही को देना होगा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ही तो वैश्विक स्तर पर बुधवार के दिन विश्व पृथ्वी दिवस आयोजित होता है। उपरोक्त बातें स्थानीय देवघर सेंट्रल स्कूल में आयोजित पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य सुबोध कुमार झा ने कही। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सुफियान ने कहा 22 अप्रैल 1970 को अमेरिकी सेनेटर जेरॉल्ड नेल्सन ने इसकी शुरुआत की जो समय के अंतराल में क्रमिक रूप से बढ़ते बढ़ते सारी दुनिया में फैली। प्रशांत ने कहा हम बच्चे ही देश के भावी कर्णधार हैं अत: हमें अपनी समस्याओं को समझना होगा और जागरूक होना होगा तभी हमारी पृथ्वी बचेगी और हम भी। हिमांशु ने कहा कि हमें बड़ी बड़ी बातों की जगह कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदूषण के कारणों को समझना होगा और यथोचित उपचार करना पड़ेगा। इसमें हमें स्वयं की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। पीयूष ने बताया कि हम जैसे घर को साफ रखते हैं, वैसे ही आसपास को भी साफ रखने का संकल्प लेना होगा तभी कुछ बात बनेगी। जीविका कुमारी ने बढ़ते वैश्विक ऊष्णता के प्रति चिंता जताई और अधिकाधिक व्रीक्षारोपन पर जोर दिया। अन्य बच्चों ने भी अपने अपने भाव एवं तथ्य को सामने रखा जिससे हमारी पृथ्वी का पर्यावरण स्वस्थ रहे। पोस्टर निर्माण में भी बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। ऊर्जा संरक्षण और पृथ्वी संरक्षण के सिद्धांत पर बच्चों ने कई प्रेरक पोस्टर का निर्माण किया। निबंध लेखन के माध्यम से भी बच्चों ने अपनी पृथ्वी के प्रति जागरूकता को शब्दों से पिरोया। कार्यक्रम के संयोजक सृजा और सहयोग में अन्य शिक्षक थे। सभी विजयी बच्चों को आने वाले दिन में प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा।

उपायुक्त ने की विधि से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा

  • अधिकारियों को दिये कई निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय कक्ष में सामान्य, विधि व उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामान्य प्रशासन, विधि और उच्च न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और उनके त्वरित निष्पादन की रणनीति तैयार करना था।बैठक के दौरान उपायुक्त ने पीआईएल, डब्ल्यूपीएस, उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने विभिन्न विभागों में लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनहित और प्रशासनिक कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित मामलों का वर्गीकरण कर उन्हें समयबद्ध तरीके से निष्पादित करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उपायुक्त ने विशेष रूप से जनहित याचिकाओं को उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय से संबंधित मामलों पर चर्चा के अलावा विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन मामलों में अब तक प्रति शपथ पत्र दायर नहीं किया गया है, उनमें अविलंब कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें और अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट नियमित रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराएं।इस दौरान विधि शाखा प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर खराब चापानल का त्वरित गति से करें मरम्मत : उपायुक्त

  • हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान और खराब चापानलों की हो रही मरम्मती
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर को निदेशित किया है कि उनके क्षेत्रों में जितने भी सरकारी चापानल हैं उनमें किसी भी प्रकार की मरम्मती की आवश्यकता हो तो उसे अविलंब ठीक कराएं।
    उपायुक्त द्वारा नगर निगम क्षेत्र हेतु नगर आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर व मधुपुर के कार्यपालक अभियंता को निदेशित करते हुए कहा गया है कि चापानल मरम्मति कार्यों के अलावा जिले में जल आपूर्ति की संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आपसी समन्वय के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करें, ताकि जिलावासियों को पेयजलापूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। ज्ञात हो कि के निर्देशानुसार पूर्व में ही चापानलों के मरम्मती हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके तहत देवघर प्रखंड हेतु सुमित कुमार सिंह कनिय अभियंता 7717799510 व चंद्रशेखर कुमार सिंह 8017633738, देवीपुर प्रखंड हेतु मो जैनुल हक 9852302768, मोहनपुर प्रखंड हेतु आकाश वर्मा, कनीय अभियंता 8709412804 व लोपो देवगम, कनीय अभियंता 8877152854 , सरवां प्रखंड हेतु शैलेश सुमन, कनीय अभियंता 7808816500 एवं चन्दन कुमार, कनीय अभियंता 8292839891 सोनारायठाढ़ी प्रखंड हेतु लक्ष्मी नारायण सिंह, कनीय अभियंता 7979764218 एवं सानुसंगम, कनीय अभियंता 8295843807 प्रमंडलीय नियंत्रण कक्ष हेतु सुकेश कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक 8987530703, एवं प्रभु दयाल सिंह, निम्नवर्गीय लिपिक 7667473741 नामित किया गया है। इसके अलावा मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मधुपुर प्रखंड हेतु चंदन कुमार कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-2 (ग्रामीण) मधुपुर 9060535260 व अमरेन्द्र कुमार कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-2 बुढ़ई 8210363923, करौं प्रखंड हेतु हसन अख्तर कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा- करौं 9540199364, आशीष कुमार कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा-मारगोमुण्डा 8770132625, सारठ प्रखंड हेतु दिलीप मंडल कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-1, सारठ 8789271703 व अजित कुमार रविदास कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा सं0-2, सारठ 6204200339 एवं पालोजोरी प्रखण्ड हेतु राजकिशोर महतो कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा पालोजोरी 9608511501 के अलावा मधुपुर मुख्यालय में दूरभाष संख्या- 8809025317 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पेयजल समस्या के निदान को लेकर गठित टीम द्वारा नगर निगम, प्रखंड व पंचायत स्तर पर टैग करते हुए खराब पड़े चापानलों का त्वरित गति से मरम्मती कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया तक सुविधाओं को और किया जाएगा बेहतर : उपायुक्त

  • बाबा मंदिर प्रांगण और दुम्मा बॉर्डर तक रूटलाइन का किया निरीक्षण
  • श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी बड़े आयोजनों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का धरातलीय आकलन करना था।
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के साथ खिजुरिया, दुम्मा बॉर्डर, कोठिया रुटलाइन का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और कि जाने वाली तैयारी का जायजा लिया। आगे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पैदल मार्ग की स्थिति, शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट्स), और विश्राम स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें।
    इस दौरान जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

दशरथ बने झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कुश्ती संघ के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि जिले के प्रतिभाशाली कुश्ती प्रशिक्षक दशरथ महथा का चयन झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच के रूप में किया गया है। वे 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि दशरथ महथा का चयन जिले और राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में झारखंड की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि दशरथ महथा एक होनहार एवं प्रतिभावान खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें कुश्ती की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब उन्हें जूनियर खिलाड़ियों के कोच के रूप में नियुक्त किया गया है, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि पर संघ के अन्य पदाधिकारियों—कौशल सिंह, अभिजीत सिंह, मुन्ना राउत, संजय वर्मा, सोनाधारी, अमित कुमार, दीपनारायण, विनीता, विद्या, अंजली, रौनक हर्ष व्यक्त करते हुए दशरथ महथा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर विजेता हुए पुरस्कृत
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय दीनबंधु उच्च विद्यालय के भवानी शंकर बागची सभागार में साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन एवं प्रफुल्ल-कनकलता सिकदार स्मृति न्यास के युग्म बैनर तले आयोजित साप्ताहिक विश्व पृथ्वी दिवस के अंतर्गत पिछले दिन आयोजित रंगभरो एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को साइंस ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयचंद्र राज, राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, साइंस फोर सोसाइटी, देवघर इकाई के अध्यक्ष प्रो. रामनंदन सिंह, सचिव सुबोध कुमार झा, सिकदार ट्रस्ट के सचिव काजल कांति सिकदार, वेक्सो इंडिया के देवघर जिला समिति के अध्यक्ष सुमन सौरभ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
जानकारी के अनुसार रंगभरो प्रतियोगिता में नील आनंद को प्रथम, प्रियांशु शेखर एवं शिवम कुमार रमानी को युग्म रूप से द्वितीय, रितिका कुमारी, बेबी कुमारी एवं आयुष कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय, अमरजीत कुमार को चतुर्थ, अमन कुमार को पंचम, कशिश प्रिया को षष्ठ, निशांत राज को सप्तम, मुस्कान सिंह को अष्टम, अंकित कुमार को नवम, शौर्य मयंक को दशम जबकि धर्मवीर कुमार पोद्दार, पीयूष कुमार, रीतेश कुमार, निखिल कुमार दूबे एवं दर्शन राज को सराहनीय पुरस्कार, ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेबी कुमारी को प्रथम, कशिश प्रिया को द्वितीय, आकृति कुमारी वर्णवाल को तृतीय, अमन कुमार को चतुर्थ, आस्था कुमारी को पंचम, आयुष कुमार को षष्ठ, मुस्कान सिंह को सप्तम, निशांत राज को अष्टम एवं शौर्य मयंक सिंह को नवम पुरस्कार प्रदान किया गया।

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश इस कायराना हमले को तथा इस हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों के दुख को कभी नहीं भूलेगा।
श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की आज से एक साल पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के परिवारों का दुख इस देश के सारे लोगों का दुख है और निश्चित रूप से यह देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

मारपीट में युवक घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड गांव में निवासी एक युवक मारपीट किए जाने से वह घायल हो गया। पीड़ित सुजीत कुमार को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव में मंगलवार की रात बारात आया हुआ था। इस दौरान गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट किए जाने से युवक घायल हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कई लोगांे से लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी

  • जांच में जुटी पुलिस
    देवघर/संवाददाता। लोन देने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर ली गयी है। एक घटना में पीड़ित जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव निवासी मो. मुम्ताज अंसारी ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से काल आया। बताया गया कि उसके लिए लोन का ऑफर है। उसने पहले जो लोन लिया था उसका भुगतान सही से करने के कारण ये ऑफर दिया गया है। उसके बाद किसी ने उससे मैनेजर बनकर बात किया। उसके बाद उसे प्रोसेस कराया गया। बाद में उसके बैंक खाता पर 1.46 लाख से अधिक की राशि आ गयी। उसने इतना पैसा देखकर कहा कि उसे इतना पैसा नहीं चाहिए। क्योंकि वह लोन चुकता नहीं कर पाएगा। उसने कैंसिल करने की मांग की। उससे फिर ऑनलाइन प्रोसेस कराया गया। उसे ऑन लाइन गुगल पे ये पैसा वापस करने को कहा गया। बताया गया कि उसका लोन बंद हो गया है। लेकिन बाद में उसे कॉल आया तो पता चला कि उसका लोन कैंसिल नहीं हुआ है और उसे किस्त का भुगतान करना पड़ेगा कुछ इसी तरह से लोन देने के नाम पर नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा मोहल्ला निवासी रोहित कुमार से भी लोन देने के नाम पर मोटी रकम की ठगी कर ली गयी है। घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि इस तरह से कई और लोगों को भी लोन देने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है।

साइबर ठगी के रुपए से सोना खरीदने के चक्कर मेें धराया युवक
देवघर/संवाददाता। साइबर ठगी के पैसा से सोना की खरीदारी करने के चक्कर में एक युवक पकड़ा गया है। इसको लेकर स्थानीय स्टेशन रोड स्थित राजेन्द्र ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार के बयान पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया रिफ्यूजी कालोनी मोहल्ला निवाासी संतोष छेत्री, जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी आनंदी कुमार व अन्य को आरोपित बनाया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि संतोष दुकान पर आया। उसने 20 ग्राम 24 कैरेट सोने का सिक्का खरीदने की बात कही। उसने पैसा का भुगतान एटीएम के माध्यम से करने की बात कही। एक लाख रुपया का भुगतान कर भी दिया। वहीं बाकी का पैसा का भुगतान भी इसी माध्यम से करने की बात कही थी। उक्त भुगतान दुकानदार के एचडीएफसी बैंक के खाता में किया गया था। दुकानदार को उसपर शक हुआ। उसने कहा कि बिल बनाने के लिए आधार व पैन कार्ड देना होगा। उससे पूछताछ करने पर वह सही से जबाव नहीं देने लगा। वह अपना बयान बार-बार बदल रहा था। उसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। उसने कहा कि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं है। एटीएम कार्ड के धारक के बारे में पूछने पर उसने कभी बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला तो कभी जसीडीह का रहने वाला बताया। वह सुबह आने की बात कहकर जाने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे पकड़कर साइबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि युवक ने साइबर ठगी के पैसे को खपाने के लिए सोना खरीदने का काम करता है। वह इसके लिए भुगतान के लिए एटीएम का इस्तेमाल करता है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए युवक के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

महिला पर सौतन ने खौलता हुआ तेल डाला, गंभीर
देवघर/संवाददाता। एक महिला के शरीर पर उसकी सौतन ने खौलता हुआ तेल डाल दिया। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी विष्णु रमानी की पत्नी सुमन देवी का कहना है कि उसका अपने सौतन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इस बात के कारण सौतन ने उसके उपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। घटना में वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चालक-सह चालक का नकदी और मोबाइल चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के केकेएन स्टेडियम के पास एक खड़ी मालवाहक ट्रक का गेट खोलकर चालक एवं सह चालक का मोबाइल एवं नकदी चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हजारीबाग जिला के बरकट्टा निवासी ट्रक चालक रियाज अंसारी जब बुधवार को दिन के 11 बजे जब आसपास शिकायत करने नगर थाना पहुंचा तो उससे मोबाइल गायब होने का फॉर्म भरा कर वापस भेज दिया गया। चालक रियाज अंसारी ने बताया कि वह ट्रक में माल लोडकर केकेएन स्टेडियम स्थित एक ट्रांसपोर्ट में आया था। माल उतारने में लेट हो गया तो देर रात को वाहन के अंदर ही सो गया। सुबह जब उठा तो देखा की तीन मोबाइल नकदी 10 हजार लगभग और सह चालक का बैग गायब है। बैग में उसका कपड़ा एवं अन्य सामान था। उपरांत वह नगर थाना में शिकायत देने पहुंचा।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store