• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग

May 18, 2026

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026

प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

May 20, 2026

किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

May 20, 2026

भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

May 20, 2026

बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

May 19, 2026

धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

May 19, 2026

जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

May 19, 2026

एक दिवसीय कम्युनिटी चाइल्ड ग्रुप कार्यशाला का आयोजन

May 18, 2026

मातृभाषा व्यक्ति की अस्मिता की पहचान : बिद्रोह

May 18, 2026

12वीं के विकाय संकाय में आदित्य बना विद्यालय टॉपर

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

    महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

    जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

    प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

    किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

    भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

    बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

    धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

    जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग

by admin
May 18, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी एवं देवघर जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि अगर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अंदर जरा सी भी नैतिकता बची है तो वे नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले में अविलंब अपने पद से इस्तीफा दे दें।
इंटक के नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने देश के लाखों मेहनती और मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक किया है तथा छात्रों के सपनों को कुचलने का काम किया है। इंटक के नेताओं ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की छात्रों एवं छात्राओं के वर्षों की मेहनत एवं उनके सपनों को केंद्र सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था ने कुचल दिया है। यह एक कटु सत्य है कि केंद्र सरकार नीट की निष्पक्ष परीक्षा कराने में पूरी तरह से विफल रही है।

शहर में बढ़ रही छिनतई पर अंकुश लगाने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने शहर में बढ़ रही छिनतई पर अंकुश लगाने की मांग देवघर जिला प्रशासन से की है। श्री कुमार ने कहा कि बढ़ रही छिनतई के कारण महिला सहित हर वर्ग के लोग भय के माहौल में जीने को विवश हैं। छिनतई करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है ताकि छिनतई जैसे अपराध पर अंकुश लग सके और महिला सहित सभी लोग निर्भीक होकर शहर में घूम सकें ।

परिहस्त नृत्य ग्रुप ने बाबा मंदिर में की प्रस्तुति
देवघर/वरीय संवाददाता। बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में परिहस्त कथक नृत्य संस्थान के बच्चों द्वारा शास्त्रीय नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में नृत्य गुरु संजीव परिहस्त के दिशा निर्देशन पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अद्भुत रासलीला कृष्णा यशोदा अर्धनारीश्वर शिव पार्वती जैसे अनेक देवी देवताओं के रूप में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव परिहस्त द्वारा भी शुद्ध शास्त्री नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगत कलाकार अंशु झा, भोकल पर अभय कुंजिलवार, तबले पर टोनी सितार एवं सारंगी की ध्वनि के साथ अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। काफी संख्या में लोग साक्षात नटराज की धरा पर छोटे-छोटे बच्चों के नृत्य नाटिका के माध्यम से मानो देव दर्शन किए। उद्घोषणा की भूमिका सर्वप्रथम धनंजय नारायण ने किया।

युवक के खाता से 1.10 लाख की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एक युवक के बैंक खाता से 1.10 लाख की अवैध निकासी कर ली गयी है। एक बैंक खाता से 98 हजार और दूसरे से 12 हजार की अवैध निकासी हुई है। पीड़ित देवघर नगर थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल पर गूगल 15 मई को अचानक अपडेट हुआ था। उसने उसे बंद करने का प्रयास किया लेकिन वह बंद नहीं हुआ। इस दौरान उसे एचडीएफसी बैंक से पैसे के लेनदेन से जुड़ा एक काल आया। काल करने वाले ने पूछा कि क्या उसके बैंक खाता से 12 हजार की निकासी हुई है। उसने इसके लिए मना कर दिया। उसने यूपीआइ बंद करने की बात कही। उसने इसके लिए सहमति दी। बाद में उसे पता चला कि उसके बैंक आफ इंडिया के खाता से 98 हजार और एचडीएफसी बैंक के खाता से 12 हजार का अवैध निकासी यूपीआइ के माध्यम से किया गया है। उसने इसकी जानकारी साइबर थाना की पुलिस को दे दी है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

15 लाख की साइबर ठगी में देवघर से आरोपी गिरफ्तार

  • हरियाणा साइबर पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र में की कार्रवाई, आरोपी को लेकर लौटी टीम
    देवघर पहुंची हरियाणा साइबर पुलिस की टीम एवं आरोपी
    देवघर/संवाददाता। 15 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ साइबर थाना पुलिस की टीम ने देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम संजीत कुमार पिता शंभूनाथ मंडल है जो जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोंदिया नावाडीह का रहने वाला है। वर्तमान में कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ मोहल्ला में एक किराये के मकान में परिवार के साथ छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ हरियाणा लेकर चली गई है, जहां उससे मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।
    स्कूल खाते से उड़ाए गए थे लाखों रुपये : जानकारी के अनुसार, इस संबंध में रावल कॉन्वेंट स्कूल, फ्रेंड्स कॉलोनी सोहना रोड, बल्लभगढ़ फरीदाबाद के चेयरमैन चंद्रभान रावल ने 9 दिसंबर 2025 को साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके स्कूल का खाता आईसीआईसीआई बैंक में संचालित है, जिसमें स्कूल के एकाउंटेंट रघुवीर सिंह का मोबाइल नंबर पंजीकृत था।
    ओटीपी के बहाने डाउनलोड कराया गया एपीके फाइल : मामले में बताया गया कि अकाउंटेंट को लगातार ओटीपी आने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा गया। जैसे ही उक्त फाइल डाउनलोड की गई, साइबर अपराधियों ने खाते तक पहुंच बना ली और 15 लाख 34 हजार 699 रुपये की अवैध निकासी कर ली।
    तकनीकी जांच के बाद देवघर पहुंची पुलिस : घटना के बाद साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में आरोपी की लोकेशन देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद हरियाणा से आई साइबर पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।
    पूछताछ में खुल सकते हैं और राज : पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान इस साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ चार ड्रग पेडलर गिरफ्तार

  • पुलिस की तत्परता से अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
  • बंगाल से देवघर तक फैला था सप्लाई नेटवर्क
    देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला से ब्राउन शुगर लाकर देवघर में सप्लाई करता था। इसे लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गयी। बताया कि नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार महथा पर नगर थाना में पांच मामले दर्ज हैं। जबकि मोहनपुर थाना क्षेत्र के लातेसार निवासी रोहित कुमार पर साइबर थाना में मामला दर्ज है। बताया कि इन सबोंे के पास से मिले मोबाइल में कई और सप्लायर के नाम मिले हैं। जिसे जल्द ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया जायेगा। बताया कि बगांल के वीरभूम से सड़क मार्ग से ब्राउन शुगर लाकर यहां चेन के माध्यम से सप्लाई करते थे।
    गुप्त सूचना पर रात में की गई छापेमारी : बता दें कि 17 मई की रात्रि करीब 12:15 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि बंगाल से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले कुछ लोग मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ा झरना-खरगडीहा जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई।
    बंगाल से कार से पहुंचे थे सप्लायर, स्थानीय खरीदार भी गिरफ्तार : छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के दुबराजपुर थाना क्षेत्र निवासी शेख इस्ताजुल और मीर समद एक काले रंग की आई-टेन कार से पहुंचे थे। वहीं देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे गांव निवासी रोहित कुमार और नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी नीरज कुमार महथा मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया।
    102 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद व वाहन जब्त : पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पैकेट ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन करीब 102.14 ग्राम है, बरामद किया। इसके अलावा 1,49,300 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक आई-टेन कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
    पूछताछ में खुलासा, कई राज्यों में फैला नेटवर्क : पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वीरभूम जिला के दुबराजपुर थाना क्षेत्र से यह गिरोह पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार सहित कई राज्यों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। सप्लाई के बाद इसे छोटे-छोटे पुड़ियों में बांटकर स्थानीय बाजारों में बेचा जाता था।
    छापेमारी दल में कई अधिकारी शामिल : इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, तकनीकी शाखा के प्रभारी संदीप कृष्णा, बाबा मंदिर थाना के पुअनि प्रियरंजन कुमार, पुअनि स्वेत प्रकाश दूबे, पुअनि घासीराम मार्डी, सअनि मुकेश कुमार सिंह, तकनिकि शाख के आरक्षी रियाजुल हक, धीरज कुमार, प्रभात कुमार, रामकुमार साह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है

संदिग्ध परिस्थिति में कुएं से महिला का शव बरामद

  • घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के रामरायडीह गांव में शनिवार देर रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में कुंए से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय हेमा बास्की के रूप में हुई है, जो कोबरी अमडीहा गांव की निवासी थी और स्थानीय सरकारी स्कूल में रसोईया के रूप में कार्यरत थी।
    घर से चार किलोमीटर दूर मिला शव : बता दें कि महिला का शव उसके घर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    सुबह घर से निकली, फिर नहीं लौटी : परिजनों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसी दौरान अहले सुबह हेमा बास्की बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात पुलिस द्वारा कुंए में महिला का शव मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान हेमा बास्की के रूप में की। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
    पांच वर्ष पूर्व हो चुकी थी पति की मौत : बताया जाता है कि मृतका के पति का पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार में उसके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें बेटी की शादी हो चुकी है। महिला ही परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।
    हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस : पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला किन परिस्थितियों में घर से चार किलोमीटर दूर पहुंची और कुएं में कैसे गिरी। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

‘आर्ट ऑफ गिविंग’ वर्षगांठ पर खेलों का महाकुंभ, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

  • सफाई अभियान से लेकर रोमांचक प्रतियोगिताओं तक दिखा उत्साह, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिला सम्मान
    देवघर/संवाददाता। समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाली संस्था ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को देवघर में खेल और सामाजिक गतिविधियों की रंगीन झलक देखने को मिली। देवघर यूनिट द्वारा डॉ. सुनील खवाड़े की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। संस्था के संस्थापक प्रो. डॉ. अच्युत सामंत की ‘देने की कला’ की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्श् से यह आयोजन किया गया।
    सफाई अभियान से हुई शुरुआत, खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया रोमांच : कार्यक्रम की शुरुआत नंदन पहाड़ लेक पर विशेष सफाई अभियान से हुई, जिसमें सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जहां खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
    वॉलीबॉल में संत मेरी लायंस ने मारी बाजी : इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतर-क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में संत मेरी लायंस ने टाइगर्स फाइटर को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के शानदार खेल और दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा।
    तैराकी में युवा प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन : तैराकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनुराग ने स्वर्ण, वंश ने रजत और मानव ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में दिवाकर ने गोल्ड, विशाल ने सिल्वर और अखिलेश आनंद ने ब्रोंज हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में मानवी ने स्वर्ण और नायरा वाजपेई ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
    राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित : इस अवसर पर बैडमिंटन, ताइक्वांडो और वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर देवघर और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में दिव्या कुमारी, इशिका चौहान, कृति सिंह, अनीश कुमार, सोनाली दुबे, लाडली रोज़, सौम्या, रिया और अंकेश कुमार शामिल रहे। विजेताओं को संस्था के पदाधिकारियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    अनुशासन और खेल भावना पर जोर : डॉ जेसी राज ने कहा कि ”देने की कला” केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक व्यापक सोच है। वहीं वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं। अध्यक्ष आशीष झा ने खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ अभिभावकों की भागीदारी इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।
    सफल आयोजन में कई संस्थाओं की भूमिका : पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ गिविंग देवघर यूनिट, स्विमिंग शार्क एकेडमी और जिला वॉलीबॉल संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया। तैराकी में युवा प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन : तैराकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनुराग ने स्वर्ण, वंश ने रजत और मानव ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में दिवाकर ने गोल्ड, विशाल ने सिल्वर और अखिलेश आनंद ने ब्रोंज हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में मानवी ने स्वर्ण और नायरा वाजपेई ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
    राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित : इस अवसर पर बैडमिंटन, ताइक्वांडो और वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर देवघर और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में दिव्या कुमारी, इशिका चौहान, कृति सिंह, अनीश कुमार, सोनाली दुबे, लाडली रोज़, सौम्या, रिया और अंकेश कुमार शामिल रहे। विजेताओं को संस्था के पदाधिकारियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    अनुशासन और खेल भावना पर जोर : डॉ जेसी राज ने कहा कि ‘देने की कला’ केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक व्यापक सोच है। वहीं वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं। अध्यक्ष आशीष झा ने खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ अभिभावकों की भागीदारी इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।
    सफल आयोजन में कई संस्थाओं की भूमिका : पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ गिविंग देवघर यूनिट, स्विमिंग शार्क एकेडमी और जिला वॉलीबॉल संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

धूमधाम से मना नंदन कानन स्कूल का वार्षिकोत्सव
देवघर/वरीय संवाददाता। काली रेखा स्थित नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘प्रारम्भ’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन हर बच्चा है खास रखा गया था। जिसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर महापौर रवि राउत एवं पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। इसके साथ ही इंफ्लुएंसर दीक्षा-मेघना सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जिनका सम्मान विद्यालय की निदेशिका अल्पना भट्टाचार्य और शिल्पी भट्टाचार्य द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महापौर रवि राउत ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि प्रारम्भ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का मंच है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

आईएमए पदाधिकारियों का हुआ पदभार कार्यक्रम
देवघर/वरीय संवाददाता। आईएमए देवघर के सभागार में आईएमए देवघर को नई टीम का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इसमें आईएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर थे। आई एम ए देवघर की नई टीम में अध्यक्ष डॉ एनसी गांधी, उपाध्यक्ष डॉ रीता ठाकुर, डॉ आनंद बर्धन, डॉ अनिल कुमार बरनवाल, डॉ शत्रुघ्न सिंह, सचिव डॉ संजय कुमार, संयुक्त सचिव डॉ मंजूषा झा, डॉ चितरंजन कुमार पंकज, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ अमित कुमार केशरी,
कोषाध्यक्ष डॉ गौरी शंकर, लेखा निरीक्षक डॉ गोपाल जी शरण, संरक्षक डॉ धन्वंतरि तिवारी को पद की शपथ दिलाई गई।
सभी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए, जिसकी घोषणा आईएमए देवघर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल ने की। इस कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, आई एम ए देवघर के पूर्व अध्यक्ष डॉ जुगल किशोर चौधरी, डॉ रमन कुमार, वरिष्ठ पूर्व सचिव डॉ संजय कुमार (कुंडा) एवं आई एम ए देवघर के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। एम्स देवघर के डॉ संजय कुमार को स्टेट कौंसिल के सदस्य एवं डॉ भारतेन्दु भारती एवं डॉ निखिल को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store