• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

May 20, 2026

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026

प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

May 20, 2026

भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

May 20, 2026

बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

May 19, 2026

धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

May 19, 2026

जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

May 19, 2026

एक दिवसीय कम्युनिटी चाइल्ड ग्रुप कार्यशाला का आयोजन

May 18, 2026

मातृभाषा व्यक्ति की अस्मिता की पहचान : बिद्रोह

May 18, 2026

नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग

May 18, 2026

12वीं के विकाय संकाय में आदित्य बना विद्यालय टॉपर

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

    महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

    जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

    प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

    किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

    भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

    बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

    धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

    जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

by admin
May 20, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • भाजपाईयों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
    सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय के नेतृत्व में किया। अगुवाई में किया गया। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, भाजपा उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, प्रखंड प्रभारी हीरालाल मिस्त्री, पूर्व जिला मंत्री बलराम पोद्दार, प्रखंड उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, संजय पांडेय, प्रखंड महामंत्री आशीष यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, सरल पंडित, संदीप कुमार पांडे, संजय कुमार राय,समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की गलत एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण यहां के किसान कई मोर्चे पर जूझने को मजबूर है। हेमंत सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह लापरवाह और संवेदनहीन है। भारतीय जनता पार्टी इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं। भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय ने कहा कि किसानों को नि: शुल्क बिजली के अपने वादे को सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए। जर्जर तार को अविलंब बदला जाए। किसानों को 450 रुपए प्रति सिलेंडर गैस उपलब्ध कराया जाए।

क्या है पार्टी की मुख्य मांगें : किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति क्विंटल देने, सभी किसानों को धान का बकाया राशि का भुगतान अविलंब करने, बे मौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार को तत्काल अपने स्तर से इसका सर्वेक्षण कराकर मुआवजा देने देते अन्य मांगें शामिल है।

राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं मंडल भाजपा द्वारा किसानों की समस्या, पानी बिजली आदि समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यलय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी व पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर राय की अगुवाई में कर्णेश्वर मंदिर से जुलूस निकालकर हेमंत सरकार के विफलताओं को लेकर नारेबाजी लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी।
जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। झारखंड में लूट का अड्डा बना हुआ है। इसे देखने-सुनने वाला कोई नहीं है।जनता पानी, बिजली, सड़क के लिए त्राहिमाम है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। विकट समस्या से जूझते हुए किसानों द्वारा धान उपजाकर पैक्स में जमा किया। कई महीना बीत जाने के बाद भी धान के मूल्य का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर बलबीर राय, ऋषि सिंह, मुकेश तिवारी, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, नंदलाल रजक, कारू सिंह, नंदलाल तिवारी, विश्वनाथ रवानी, प्रयाग दास, मनोहर रजक, करौं मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार, पथरोल मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव सहित दर्जनों भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

137 विद्यालयों में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत करौं प्रखंड के 137 विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।
इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय बरजोरा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुचलापहाड़ी आदि विद्यालयों में प्रथम दिवसीय समर कैंप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया’ जिसमें खेल एवं फिटनेस के तहत योग अभ्यास, छोटी दौड़, तीन टांग दौड़ की, मेंढक दौड़, बैलेंस गेम सृजन के संग बचपन के तहत मिट्टी के खिलौने लकड़ी के खिलौने, कागज के खिलौने, झारखंड के संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं का निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया’ विद्यालय के कुल नामांकित 42 में 40 उपस्थित छात्र छात्राओं ने समर कैंप में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक एरिक मुर्मू एवं सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार राय, जर्मन तुरी, पुष्पा देवी, अमरनाथ चौधरी आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

फरार आरोपी गिरफ्तार
सारवां/संवाददाता। पुलिस ने कांड संख्या 52/26 के फरार आरोपी अमित कुमार यादव उर्फ अमित कुमार फुरसातरी गांव निवासी को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच के लिए सीएससी लाया गया। जहां उसकी स्वास्थ्य जांच कर पुलिस अभिरक्षा में देवघर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि वह फरार चल रहा था।

स्काउट एंड गाइड्स के राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में वेबसाइट से दी गई तकनीकी शिक्षा

  • प्रतिभागियों को कई तरह का प्रशिक्षण मिला
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय बावनबीघा स्थित टीटीसी परिसर मे आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार दूसरे दिन का प्रशिक्षण बीपी सिक्स अभ्यास के साथ शुरू हुआ। जिसमें प्रतिभागियों को अनुशासन और ताजी हवा का महत्व बताया गया। इसके बाद वर्दी पहनावे, स्मार्टनेस, टेंट और लेआउट नेतृत्व आदि का निरीक्षण किया गया। ध्वजारोहण समारोह के बाद प्रशिक्षण शिविर पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों के व्यावहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण, मानचित्रण, पायनियरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान, सिग्नलिंग, बीएसजीवेबज आदि पर किया गया। इसके बाद वर्दी, पहनावे, सलीके, तंबू, व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता और समग्र तैयारी को शामिल करते हुए एक व्यापक निरीक्षण किया गया। मौके पर स्काउट्स और गाइड्स के प्रतिभागी बच्चों ने परीक्षा सत्र में उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन मानचित्रण, अग्रणी कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान, संकेत और बीएसजी वेबसाइट की जानकारी जैसे विषयों में उनके व्यावहारिक ज्ञान और कौशल के आधार पर किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू आधिकारिक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स वेबसाइट के माध्यम से आयोजित सुव्यवस्थित, व्यावहारिक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा लिया गया। जिसने मूल्यांकन के हिस्से के रूप में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता सुनिश्चित की गई।

कस्तूरबा विद्यालय में समर कैंप का आयोजन
सारवां/संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन स्वाति सिंह की देखरेख में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में योगाभ्यास और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा सात से 12 के छात्राओं के बीच किया गया। वार्डन ने बताया जूनियर ग्रुप में 60 छात्राओं ने और सीनियर ग्रुप में 50 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर जूनियर ग्रुप के विजेता कल्याणी कुमारी, रिंकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी. वहीं सीनियर ग्रुप वर्षा कुमारी, किरण कुमारी, शालू कुमारी क्रमश: प्रथम दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। संचालन में शिक्षक शिक्षिका सुमन कुजूर, सरिता कुमारी, मोनिका कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, अजय झा, दिवाकर झा, भारत भूषण के साथ बाल संसद के प्रधानमंत्री दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान शालू, कुमारी आरती कुमारी सहित अन्य ने अहम योगदान दिया।

गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
सारवां/संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तहत सारवां सीएचसी में सोनारायठाढ़ी प्रखंड के 10 क्लस्टरों के गर्भवती माता की एएनसी जांच सह दवा वितरण परामर्श शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा की देखरेख में किया गया। मौके पर डॉ प्रियंका कुमारी के द्वारा सोनारायठाढ़ी के 10 कलस्टरों से सहिया साथियों द्वारा लाए गए गर्भवती माता की एएनसी जांच की गई। इस दौरान उन लोगों को दवा के साथ आयरन की गोली एवं सिरप का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रियंका ने उन लोगों को पोष्टिक आहार नियमित लेने के साथ हरी साग सब्जियों का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा माह के अंतिम बुधवार एचआरपी पैसेंट को लाएं और जांच कराएं। बताया शिविर में 121 महिलाओं की जांच की गई। मौके पर सहिया साथियों को अपने पोषक क्षेत्र में आधार कार्ड बनाकर उसका रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा गया। इस अवसर पर डॉक्टर जगजीवन मुर्मू, बीडीएम प्रशांत कुमार, नीलम कुमारी, इंदु प्रभा, प्रेमलता, संजू कुमारी, विमला देवी, रंजू देवी, नरीता देवी, बेबी देवी, मतीजन, बबीता सहित अन्य लाभुक महिलाएं उपस्थित थे।

बाराकोला जमीन विवाद ने पकड़ा तूल
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराकोला गांव में जमीन विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी महावीर मोहली ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने गांव के ही सुभाष कुमार मंडल एवं गोतिया विनोद मोहली सहित 5-6 अज्ञात लोगों पर जमीन हड़पने की नीयत से धमकी, गाली-गलौज, मारपीट और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महावीर मोहली के अनुसार, मौजा बाराकोला की जमाबंदी संख्या-721, प्लॉट संख्या-500 स्थित जमीन को कब्जाने की नीयत से सुभाष कुमार मंडल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज व मारपीट करते हुए दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के समर्थन में दर्जनों ग्रामीण लिखित आवेदन देने मोहनपुर थाना पहुंचे थे। आरोप है कि थाना प्रभारी ने सभी लोगों को थाना परिसर से बाहर जाने को कहा और साथ गए हरेराम मंडल को करीब दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा। इस संबंध में हरेराम मंडल उर्फ नागराज का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को फोन पर घटना की जानकारी दिए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए। वहीं पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी द्वारा सुभाष कुमार मंडल को संरक्षण दिया जा रहा है। हालांकि, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रभारी जेएसएस प्रदीप कुमार सिंह के देखरेख में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया। वहीं बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के बीच ग्लूकोज पैकेट का वितरण किया गया। संस्था के केन्द्रीय सचिव डॉ मनोज कौशिक एवं सदस्य कृष्ण कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते लू आदि से बचाव के लिए ग्लूकोज का वितरण किया गया। हमारी संस्था लगातार समाज की भलाई एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है। साथ ही विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर भी बच्चों के बीच सराहनीय प्रयास भी किया जाता रहा है।
मौके पर शशिकांत मिश्रा, अशोक मिश्रा, मदन पंडित, प्रकाश कापरी, दिलीप कुमार राय, अजय कुमार समेत अन्य कई मौजूद थे।

बरमशोली में एक ही रात दो घरों में चोरी

  • नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर
    चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरमशोली गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना बीते रविवार देर रात्रि की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित लोगों ने चितरा थाना में लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार पहली चोरी की घटना बरमशोली गांव निवासी मंटू कुमार महतो के घर पर हुई। जब पीड़ित परिजन गहरी निंद में सोए थे, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर नगद 15 हजार रुपया सहित सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और रुपए और जेवरात गायब है। दूसरी घटना सुमन महतो के घर पर हुई। जहां चोरों ने नगदी 10 हजार रुपए के अलावा जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अन्य दो घरों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इधर पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कहा कि चोरी की घटना को लेकर कुछ संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

बैठक में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को मिले कई निर्देश
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की एक बैठक आयोजित हुई। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्तम कुमार महतो सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित हुए। इस दौरान एमओ ने सभी डीलरों से राशन वितरण से संबंधित जानकारी लिया। कहा लाभुकों के बीच ससमय अनाज का वितरण करें। जिसमें किसी भी तरह की किन्तु परंतु न हो अन्यथा शिकायत मिलने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी। अगर अनाज वितरण में कहीं किसी भी तरह का परेशानी हो तो बताएं उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड के मृत्यु हुए सदस्यों की नाम हटाने, कई महीनों से राशन की उठाव नहीं करने वाले कार्ड धारी आदि को लेकर कई तरह का दिशा निर्देश दिये। मौके पर, कंप्यूटर ऑपरेटर रामानुज पाठक, प्रकाश गुप्ता, केदार मंडल सहित कई डीलर मौजूद थे।

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने की बैठक
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय राजबाड़ी रोड स्थित एक होटल के सभागार मे युवा कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यो की बैठक हुई । बैठक विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व वार्ड पार्षद श्याम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सूरज कुमार साह ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है । वर्तमान मे महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं बदली तो युवा कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। बैठक में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर गोल्डी खान, विवेक कुमार, संजय कुमार आदि मौजुद थे।

मुखिया के प्रयास से कुमगढ़ा स्कूल में समय पर हुआ विप्रस का पुनर्गठन

  • सलामत अध्यक्ष, तो सबेरा बनी उपाध्यक्ष
    पालोजोरी/संवाददाता। ग्राम पंचायत सगराजोर के युवा मुखिया शोएब अंसारी के प्रयास से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमगढ़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन मंगलवार को हो गया। मुखिया और बीआरसी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक अनंत दास और विनोद चौड़े की मौजूदगी में हुई आमसभा में सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का चयन हो गया। सलामत अंसारी ने लालमुद्दीन अंसारी को वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर अपनी जगह बनाई, तो सबेरा खातुन निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष बनी। मुखिया ने प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को स्कूल का संचालन बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। मुखिया ने बताया कि प्रबंधन समिति का कार्यकाल पूरा हो गया था। शिक्षा विभाग से संपर्क कर उन्होंने समय पर पुनर्गठन करवाने की बात की थी। पुनर्गठन के मौके पर एएसआई छोटन राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक इमामुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

मुखिया ने किया स्कूल का निरीक्षण

  • रसोइया से गुणवत्ता युक्त भोजन तैयार के लिए किया प्रेरित
    पालोजोरी/संवाददाता। ग्राम पंचायत सगराजोर के मुखिया शोएब अंसारी ने मंगलवार को अपने पंचायत के कुमगढ़ा स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों से बात करते हुए उन्होंने स्कूल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। स्कूल में एमडीएम तैयार करने वाले रसोइया की टीम से उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और गुणवत्ता युक्त भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया। मुखिया ने कहा कि वह लगातार स्कूलों का निरीक्षण करते हैं। सगराजोर पंचायत में सभी स्कूलों को एजुकेशन फ्रेंडली बनाया जाएगा।
Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store