• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धराए

June 12, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धराए

by admin
June 12, 2026
in Godda
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा, संवाददाता। धीरे-धीरे गोड्डा शहर मादक पदार्थों की बिक्री का बड़ा हब बनने लगा है। लगातार यहां ब्राउन सूगर जैसे ड्रग्स के साथ लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। इस बार पुलिस ने शहर के चपरासी टोला में छापेमारी कर 5.70 ग्राम ब्राउन सूगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिल्वर पेपर के करीब 28 पुड़िया में यह ब्राउन सूगर लपेटा हुआ था। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताए जाते हैं। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चपरासी मोहल्ला के किसी युवक के पास ब्राउन सूगर जैसे खतरनाक मादक पदार्थ हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंचल अधिकारी हलधर सेठी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और चपरासी मुहल्ले में पहुंच गई पुलिस छापेमारी करने। यहां राहुल कुमार साह के घर पर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। जबकि बिपीन सोनी को शहर के रौतारा में दुर्गा मंदिर के समीप पकड़ा गया। ब्राउन सूगर के पुड़ियों को भी इनके पास से जब्त कर लिया गया।
इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 110/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राहुल कुमार साह के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं बिपीन सोनी का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल में अंचल अधिकारी हलधर सेठी, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
कहां से आते हैं और कौन है इसका मास्टर माइंड

ब्राउन सूगर भी पुलिस ने जब्त किया और दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। लेकिन इतने महंगे और खतरनाक नशीले पदार्थ आते कहां से और इसका मास्टर माइंड गोड्डा में कौन है इसका आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जब भी पकड़े जाते हैं तो थोड़ा ब्राउन सूगर ही पकड़ा जाता है। जबकि इसका थोक तो कोई और गोड्डा में रख रहा है जिसके तह तक पुलिस पहुंचने की कोशिश में लग गई है।

गुरुकुल डांस एकेडमी के दस दिवसीय समर डांस वर्कशॉप का हुआ समापन

  • रूपसा की प्रतिभा के सभी हुए कायल
    गोड्डा, संवाददाता।
    बुधवार शाम डांस रियलिटी शो “सुपर डांसर : सीजन 3” की विनर रूपसा बटब्याल जब गुरुकुल डांस एकेडमी के दस दिवसीय समर डांस वर्कशॉप के समापन स्थानीय शुभदा: विवाह भवन में हो गया। प्रतिभागियों की प्रतिभा और ऊर्जा को देख दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। पूरा प्रशाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. बैद्यनाथ उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में बच्चे जिस लाइन में अपना करियर बनाना चाहे, हमें अपने बच्चों कैरियर को सिलेक्ट करने का ना सिर्फ अवसर प्रदान करना चाहिए बल्कि उनका सपोर्ट भी करना चाहिए। नृत्य का क्षेत्र संभावनाओं से भरा वह क्षेत्र है जहां नेपोटिज्म नाम की कोई बाधा नहीं है और धन के साथ मान और सम्मान कमाने का भी इसमें समान अवसर मिलता है। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल, जिला कला – संस्कृति निदेशक सुरजीत झा, जिप अध्यक्षा प्रतिनिधि सूरज सिंह, लोकमंच सचिव सर्वजीत झा “अंतेवासी”, डोन बोस्को स्कूल निदेशक अमित राय, जीसस एंड मेरी इंग्लिश कॉन्वेंट स्कूल निदेशक अतुल्य भास्कर, डॉ. नूतन झा, मनीष कुमार सिंह, अमित सिंह, अमरेंद्र सिंह, कौशल किशोर मिश्रा, मिथिलेश कुमार, मलिक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। मंच संचालन पीहू श्रीवास्तव ने किया। समारोह के तहत कैंप के दौरान प्रशिक्षित बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। एकल नृत्य की प्रस्तुति प्रतियोगी थी। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली में शामिल जामताड़ा के शुक्कु, बांका के प्रेम कुमार एवं स्थानीय महारानी द्वारा प्रदत्त अंकों के आधार पर सबजूनियर सेमी क्लासिकल वर्ग में श्रेयांशी को द्वितीय तथा पल्लवी राज को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी ग्रुप में फोक डांस का प्रथम पुरस्कार जया दुबे को मिला। बॉलीवुड स्टाइल में पहले स्थान पर शगुन जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा रही।
    जूनियर ग्रुप में बॉलीवुड स्टाइल का प्रथम पुरस्कार राजनंदिनी को, द्वितीय पुरस्कार अनुप्रिया को जबकि तृतीय पुरस्कार पम्मी को मिला। सीनियर ग्रुप में सेमी क्लासिकल का प्रथम पुरस्कार पीहू श्रीवास्तव को तथा द्वितीय पुरस्कार श्वेत को मिला। फोक में प्रथम पुरस्कार वैष्णवी सिंह को मिला जबकि बॉलीवुड स्टाइल का प्रथम पुरस्कार राखी लाहा को, द्वितीय पुरस्कार नैंसी को तथा तृतीय पुरस्कार तनुजा को मिला। पुरस्कार के तहत ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया जबकि शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी हौसलाफजाई की गई।
    धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार ने किया।

28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान का आगाज

  • 2.85 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
    गोड्डा, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के दौरान लगभग 2.85 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 जून को विभिन्न बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जाएगी।

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंडों को बेहतर माइक्रो प्लानिंग, प्रभावी मॉनिटरिंग और आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को बूथ तक लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों, दूरस्थ गांवों तथा विशेष समुदायों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार करने, बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करने तथा जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रखंडों में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एस.सी. शर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. तारा शंकर झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. ध्रुव महाजन सहित सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

नई सड़क पर जमा पानी, संवेदक पर मनमानी का आरोप

हनवारा, संवाददाता । महागामा प्रखंड की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। हाल ही में नरेनी गांव में पीसीसी सड़क बनाई गई है। लेकिन इस सड़क पर अब भी जलजमसव हो रहा है। सवाल यह है कि जिस बदहाली से निबटने के लिए सड़क बनाई गई पुन: ग्रामीण उसी में जीने लगे हैं। इस जलजमाव से ग्रामीण इतने परेशान हैं कि आक्रोशित होकर कह रहे हैं कि जब जलजमाव की समस्या दूर ही नहीं हुई तो सड़क बनाकर क्या फायदा। ग्रामीण संवेदक पर अनियमितता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग से पश्चिम टोला तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन निर्माण के बाद हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी जमा होने लगा। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया था। साथ ही सड़क की लेवलिंग भी सही ढंग से नहीं की गई। सड़क के बीच में नाला जैसी गहरी संरचना छोड़ दी गई है, जिस पर ढक्कन तक नहीं लगाया गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभी यह हाल है तो बरसात के दिनों में क्या होगा। ऐसे में तो उन दिनों सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराया गया है और निर्माण कार्य में पारदर्शिता का अभाव रहा। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। सड़क निर्माण का उद्देश्य लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना था लेकिन निर्माण के तुरंत बाद ही सामने आई समस्याओं ने कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों ने ठानी, खींच दी गांव में जीवनरेखा
सामाजिक सहभागिता से सनौर गांव में किया गया सड़क निर्माण
बसंतराय, संवाददाता । प्रखंड के सनौर गांव में ग्रामीणों ने सामाजिक सहभागिता की बेहतरीन मिसाल पेश की है। यहां सड़क की बड़ी समस्या थी। ग्रामीणों ने ठाानी और एक दूसरे के सहयोग से सड़क ही बना डाली। यहां सड़क इतना जरूरी था कि ग्रामीणों ने अपनी जमीन इस सड़क को बनाने के लिए दान में दे दी। इतना ही नहीं सबने अपना चंदा भी किया और खींच दी गांव के विकास की जीवनरेखा। गुरुवार को इस नव निर्मित सड़क का शुभारंभ भी भव्य रूप से किया गया।
बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से शीतला स्थान, काली स्थान होते हुए बाबा भैरवनाथ स्थान तक पहुंचने वाली इस सड़क का उद्घाटन गांव के वरिष्ठ समाजसेवी सत्येंद्र ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सड़क निर्माण से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।
यह सड़क किसी सरकारी भूमि अधिग्रहण या विशेष योजना का परिणाम नहीं, बल्कि ग्रामीणों के त्याग और सामूहिक संकल्प की मिसाल है। सड़क निर्माण के लिए गांव के कई लोगों ने स्वेच्छा से अपनी जमीन दान दी। सुमन ठाकुर, दीवाकांत ठाकुर, हेमकांत ठाकुर, जटाशंकर ठाकुर (लड्डू ठाकुर), राधाकांत झा (बहुरिया वाला), बालमुकुंद झा, गगन ठाकुर, अविनाश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, श्यामाकांत ठाकुर, तथा अजय ठाकुर ने जनहित में भूमि उपलब्ध कराकर इस कार्य को संभव बनाया।
ग्रामीणों ने बताया कि शीतला स्थान, काली स्थान और बाबा भैरवनाथ स्थान गांव की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। वर्षों से यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने से अब श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

सड़क निर्माण में समाजसेवी गगन ठाकुर का आर्थिक सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज और धर्म से जुड़े इस कार्य में उनका सहयोग प्रेरणादायक है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बसंतराय। रोज की तरह गुरुवार की सुबह सौरभ कुमार दास घर से काम पर निकलते समय शायद यह नहीं जानते थे कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। परिवार के बेहतर भविष्य का सपना लेकर घर से निकले 19 वर्षीय सौरभ की बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि पूरे गांव को गम में डुबो दिया। बसंतराय थाना क्षेत्र के खुर्द मांजर गांव निवासी होरिल रविदास का पुत्र सौरभ कुमार दास मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कम उम्र में ही उसने घर की जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठा ली थीं। परिजनों के अनुसार सौरभ की कमाई से ही घर का चूल्हा जलता था और परिवार की जरूरतें पूरी होती थीं। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सौरभ बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित पिपरा गांव में काम करने जा रहा था। वह कंक्रीट मिक्सर वाहन के साथ कार्यस्थल की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान फुत्तुचक गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर तरफ इसी घटना की चर्चा है और लोगों की आंखें नम हैं। मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सौरभ की मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से टूट गया है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद खुर्द मांजर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक युवा बेटे की असमय मौत ने परिवार के सपनों के साथ-साथ पूरे गांव की खुशियां भी छीन ली हैं।

नहीं जाग रहा तंत्र, खराब जलमिनार जस का तस
हनवारा संवाददाता । गोड्डा की प्रशासनिक व्यवस्था में या तो शिथिलता या फिर अनभिज्ञता की प्रवृति शुमार हो गई है। ग्रामीणों की मांग, समाचार पत्र में समाचार छपने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही। अंजाम लोग आज भी उसी समस्या में जी रहे हैं।
महागामा प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़ा था। जो आज तक ठीक नहीं हो पाया। जलमीनार बंद रहने के कारण आसपास के ग्रामीणों तथा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। साथ ही विभिन्न माध्यमों से भी इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस पहल नहीं हुई अधिकारियों की उदासीनता से निराश ग्रामीणों ने आखिरकार स्वयं आगे आकर समस्या के समाधान का निर्णय लिया। आगामी सावन माह को देखते हुए, जब शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित कर सोलर जलमीनार की मरम्मत कराई और उसे पुन: चालू कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक था। जलमीनार खराब रहने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव के लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं ही मरम्मत का कार्य कराया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर संबंधित विभाग समय रहते ध्यान देगा, ताकि लोगों को इस तरह स्वयं व्यवस्था करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की एकजुटता और सामूहिक प्रयास की बदौलत वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका। सोलर जलमीनार के पुन: चालू होने से गढ़ी गांव के दर्जनों परिवारों के साथ-साथ शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिली है।

भगैया से लापता बालक बिहपुर से बरामद

मेहरमा, संवाददाता। सात जून को भगैया गांव से लापता हुआ 10 वर्षीय बालक चार दिन बाद बिहार के बिहपुर से बरामद कर लिया गया है। सकुशल भी है। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। परिवार के लोग भी खुश हैं। यह बालम जिस का नाम नीरज कुमार यादव है , उम्र 10 वर्ष, पिता पांडव यादव, मूल निवासी ग्राम खिरारही, थाना परबत्ता डुमरिया, जिला खगड़िया (बिहार) तथा वर्तमान में अपने नाना-नानी के घर ग्राम भगैया, थाना मेहरमा में रह रहा था। बीते सात जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे बकरी चराने और खेलने के दौरान वह अचानक लापता हो गया था। बालक के गुम होने की सूचना मिलने के बाद मेहरमा थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पता चला कि बालक भटकते हुए बिहार के नवगछिया जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र पहुंच गया था। वहां की पुलिस ने बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और इसकी सूचना मेहरमा थाना को दी। मेहरमा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समन्वय स्थापित किया, जिसके बाद बिहपुर थाना से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने से उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मेहरमा एवं बिहपुर थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी बच्चे के गुम होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दें।

मेहरमा में चप्पे-चप्पे पर वाहन चेकिंग
मेहरमा, संवाददाता। अपराध नियंत्रण को लेकर गोड्डा की पुलिस सतर्क हो गई है। इलाके में जमकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अपराधिक किस्म के लोगों के लिए गोड्डा के इलाके से चोरी छिपे निकल जाना संभव नहीं है। क्योंकि मेहरमा इलाके के हर मोड़ पर चेकिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरीचक चौक के समीप थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के आदेशानुसार पुलिस अवर निरीक्षक मुक्ततेश्वर राम के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा हेलमेट की जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी गहन तलाशी ली तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अवर निरीक्षक मुक्ततेश्वर राम ने बताया कि अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की वाहन जांच आगे भी जारी रहेगी।अभियान के दौरान पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। वाहन जांच के कारण चौक पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ लगी रही, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store