• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अनियंत्रित बाइक से गिरकर भांजे की मौत

March 31, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

अनियंत्रित बाइक से गिरकर भांजे की मौत

by admin
March 31, 2026
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मामा गंभीर रूप से घायल
    देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार अहले सुबह सड़क हादसे में भांजे की मौत हो गयी जबकि उसका चचेरा मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 25 वर्षीय शिशिर कुमार दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के नोनीहाट गांव का रहने वाला था। वह दुमका में पालिटेक्निक कालेज का छात्र था। उसका नानी घर जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव में है। वह नानी घर आया था। उसके नाना राजेन्द्र कापरी ने बताया कि शिशिर अपने चचेरे मामा दीपक कुमार जो सेना का जवान है उसके साथ बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पोल से टकरा गयी। हादसे में दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां जांच करने के बाद डाक्टर ने शिशिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफरकर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिये कुंडा स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि शिशिर पढ़ाई में काफी तेज था। उसने देवघर कालेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी। वह वर्तमान में दुमका के पालिटेक्निक कालेज से पढ़ाई कर रहा था। उसका बड़ा भाई इंजिनियर है। उसके पिता का फर्नीचर का होलसेल का दुकान है। शिविर पढ़ाई के साथ ही पिता को कारोबार में मदद भी करता था। कारोबार के ही सिलसिले में वह देवघर आया था। यहां से वह और दीपक सुबह करीब चार बजे नोनीहाट जाने के लिए गिधनी से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महिला का मोबाइल चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड बरनवाल धर्मशाला के पास रहने वाली एक महिला का मोबाइल फोन उसके घर से सोमवार को चोरी कर लिया गया है। पीड़िता गीता देवी ने बताया कि वह घर के आंगन में सीढ़ी पर अपना मोबाइल फोन रखकर काम कर रही थी। इसी दौरान किसी ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। अपने स्तर पर उसने काफी खोजबीन की। लेकिन फोन का कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मोबाइल चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैंक खाता से 80 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एक व्यक्ति के बैंक खाता से 80 हजार की अवैध निकासी कर लिया गया है। पीड़ित सुनील कुमार सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के हड़वार गोडियारी गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में काम करता है। बताया जाता है कि उसका किसी ने फर्जी यूपीआइ आइडी बना लिया। मैसेज आने पर उसे पता चला कि उसके बैंक खाता से पैसा की अवैध निकासी कर ली गयी है। पैसा दो बैंक खाता से निकासी किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। साइबर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है

महिला से 14 हजार की साइबर ठगी
देवघर/संवाददाता। एक महिला से 14 हजार की साइबर ठगी कर ली गयी है। बताया जाता है कि पीड़िता को एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसके बैंक खाता में गलती से 30 हजार रुपया चला गया है। उसने उसे 14 हजार दे देने को कहा। उसे एक टेक्स्ट मैसेज भी भेजा। उसमें 30 हजार देने के बात का जिक्र था। हालांकि ये मैसेज फर्जी था। महिला ने उस व्यक्ति के झांसा में आकर बताए गए नंबर पर 14 हजार भेज दिया। बाद में महिला को पता चला कि उसे मैसेज फर्जी आया है और वह साइबर ठगी का शिकार हो गयी है। महिला ने इसकी सूचना देवघर साइबर थाना की पुलिस को दे दी गयी है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चार वर्ष से फरार मोबाइल चोरी का आरोपी गया जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना की पुलिस ने करीब चार वर्ष से फरार एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पप्पू पोद्दार जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि 2022 में मोबाइल चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से पप्पू फरार चल रहा था। उसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क हादसे में पांच लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र निवासी मुस्कान अंसारी व मुबारक अंसारी घायल हो गए हैं। ये दोनों बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक से गिरकर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के धावाटांड गांव निवासी कामदेव टुडू व मुन्नू टुडू घायल हो गए हैं। वहीं अन्य सड़क हादसे में बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी दाउद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। एसडीएम रवि कुमार ने रविवार की देर रात बेलाबगान इलाके में छापेमारी कर दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर नगर थाना के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि एसडीएम देर रात को कहीं निकले थे। उसी दौरान उनकी नजर बालू लदे ट्रैक्टर पर पड़ी। उन्होंने जब उक्त ट्रैक्टर चालक को रूकने को कहा गया तो चलाक वाहन छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। उपरांत इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।

विषपान करने से युवक गंभीर
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में विषपान कर लिया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। विषपान करने वाले युवक का नाम रोहित कुमार पिता मुन्ना साह है जो बाभनबीघा इलाके का रहने वाला है। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थनीय बैद्यनाथधाम पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

श्रद्धालु का सामान से भरा बैग टोटो में छूटा, जांच में जुटी पुलिस
देवघर/संवाददाता। बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के नागराकाटा इलाके के रहने वाले एक श्रद्धालु का सामान से भरा बैग एक टोटो में छूट जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित श्रद्धालु कृष्ण कुमार झा ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि 29 मार्च को समय करीब सुबह 8.44 बजे समर्पण लाइब्रेरी देवघर के सामने सड़क पर जनउ कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सामान के साथ टोटो में सवार हुए और बाबा मंदिर के पास पहुंचे। टोटो से उतरते समय एक बेग छूट गया। बैग में दो सोने की अंगूठी एक सोने का हनुमान जी का लॉकेट, पांच हजार नकद, घर का चाभी सहित कई जरूरी कागजात उसमें थे। कहा है कि टोटो चालक बिना कुछ बताये ही अपना वाहन लेकर चला गया। टोटो की काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। उपरांत थाना में शिकायत देने पहुंचे। कहा है कि टोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हो गया है। नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन मेें जुट गयी है।

विष्णुगढ़ कांड पर सियासी उबाल : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

  • भाजपा महिला मोर्चा का धरना, दोषियों की गिरफ्तारी और उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज
    देवघर/नगर संवाददाता। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और अब यह मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है। सोमवार को देवघर समाहरणालय के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने अलका सोनी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पीड़ित परिवार को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार 24 मार्च को एक गरीब मजदूर परिवार की 12 वर्षीय बेटी घर से किसी काम के लिए निकली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, बाद में बच्ची का शव बरामद हुआ जिसकी स्थिति बेहद भयावह बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है तथा स्थानीय लोग लगातार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद कई दिनों तक कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा और उन्हें मदद व कार्रवाई के लिए भटकना पड़ा। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई और जांच की गति बेहद धीमी रही। धरना स्थल पर महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा का सवाल है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि मामले के तूल पकड़ने और राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक स्तर पर कुछ हलचल तेज हुई है। हालांकि पीड़ित परिवार अब भी न्याय की मांग पर अडिग है। प्रदर्शनकारियों और परिवार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। घटना के बाद विष्णुगढ़ क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। धरना प्रदर्शन में रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, संध्या कुमारी, पुनिता सिंह, विजया सिंह, वीणा मंडल, मुन्नी सिंह, पंकज सिंह भदौरिया, निरंजन देव, प्रेमलता, बसंती देवी, कमला देवी सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।

देवघर में निजी स्कूलों के फीस पर लगेगा लगाम

  • मेयर ने उपायुक्त को लिखा पत्र, अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग तेज
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर निजी विद्यालयों द्वारा ली जा रही वार्षिक फीस और पुन: प्रवेश शुल्क पर रोक लगाने की मांग की है। मेयर ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा है कि इससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि देवघर शहर में कई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। हर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में इन विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से वार्षिक शुल्क के साथ-साथ पुन: प्रवेश शुल्क भी लिया जाता है, जो अभिभावकों के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। मेयर ने अपने पत्र में कहा है कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले अभिभावकों के लिए इस तरह का अतिरिक्त खर्च उठाना आसान नहीं है, इसलिए जिला प्रशासन को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा का बोझ संतुलित रह सके। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा भी विद्यालयों को इस तरह की शुल्क वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही झारखंड के गढ़वा और पलामू जिलों में जिला प्रशासन द्वारा इस विषय पर कार्रवाई भी की गई है, जिससे वहां अभिभावकों को राहत मिली है। मेयर ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि वे छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें, ताकि जिले की शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी, संतुलित और अभिभावक हितैषी बन सके। अब इस मुद्दे पर जिला प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

माता शीतला की वार्षिक पूजा शुरू, नौ दिवसीय चंडी पाठ से गूंजा माहौल

  • नगर कल्याण और शांति की कामना के साथ श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रतिदिन होगी भजन-कीर्तन व महाआरती
    देवघर/नगर संवाददाता। नगर में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर माता शीतला की वार्षिक पूजा का शुभारंभ सोमवार को प्रात: 9 बजे माता शीतला मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से किया गया। पूजा के प्रथम दिन नौ दिवसीय चंडी पाठ की शुरुआत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाराज नंदलाल पंडित ने विधि-विधान के साथ मनोज केशरी एवं उनकी धर्मपत्नी को संकल्प दिलाकर चंडी पाठ का शुभारंभ कराया। यह चंडी पाठ लगातार नौ दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन संध्या समय नगर की महिलाएं भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माता को प्रसन्न करेंगी, वहीं महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां सभी ने माता शीतला से सुख-समृद्धि और नगर की शांति के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर सचिव अनिल कुमार केशरी, अमरनाथ दास, अनिल गुप्ता, सौरव केशरी, गोपाल वर्मा, संतोष केशरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के प्रवक्ता नरेश कुमार केशरी ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में नगरवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि धार्मिक आस्था के इस महापर्व को भव्य और सफल बनाया जा सके।

एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को सदर अस्पताल, देवघर में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्षा किरण कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भी सहभागिता रही। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश भी दिए गए और टीकाकरण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। अंत में जिला परिषद अध्यक्षा ने हरी झंडी दिखा कर एचपीवी जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की, ताकि जिले में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

वार्ड नंबर 25 के पार्षद कार्यालय का हुआ उद्घाटन
देवघर/वरीय संवाददाता। वार्ड नंबर 25 के पार्षद कार्यालय का उद्घाटन रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार और वार्ड पार्षद सुमन कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी ने कहा कि वार्ड नंबर 25 रिखिया थाना अंतर्गत आता है ।इस क्षेत्र में नशाखोरी और अपराध को लगाम लगाने का प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के देखरेख में इस क्षेत्र का समुचित विकास होगा यह आशा है। आने वाले दिनों में यह वर्ड मॉडल वार्ड के रूप में दिखेगा। साफ-सफाई के साथ-साथ हर सुविधा से संपन्न होगा। मलहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुशील महथा ने कहा कि यह वार्ड हमारे पंचायत से सटा हुआ है इसलिए मेरे भी जरूरत होगी तो हरसंभव सहयोग करने को तत्पर रहेंगे। उन्होंने रिखिया थाना प्रभारी से मांग किया है कि इस वार्ड में नशाखोरी जमकर होती है इस पर लगाम लगाया जाए तभी युवा वर्ग अपराध से मुक्त होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुमन कुमारी अपने तीसरी पीढ़ी की पार्षद है इनके नेतृत्व में विकास कार्यों को काफी आगे लाया जाएगा। उनके घर के दो पूर्व पार्षद के कार्यों के कारण की इन्हें जनता ने चुना है। समाजसेवी गिरधारी मंडल ने कहा कि इस वार्ड का सौभाग्य है कि स्वर्गीय पूर्व वार्ड पार्षद रमेश हरि के घर से पुन: वार्ड पार्षद के रूप में सुमन कुमारी चुनकर आई है। जनता इस परिवार पर काफी विश्वास करती है। हमें उम्मीद है कि सुमन कुमारी भी जनता के उम्मीद पर खरी उतरेगी। वही नव निर्वाचित वार्ड पार्षद सुमन कुमारी ने कहा कि आम जनता के सेवा को लेकर कार्यालय खोला है। इस वार्ड के जनता 24 घंटा उनके कार्यालय में आकर अपने समस्या को रख सकते हैं। जिस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगा। मौके पर राजू हरि, संजय हरि सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store