• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

असामाजिक तत्वों पर निगरानी के साथ करें प्रभावी कार्रवाई : उपायुक्त

February 22, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

असामाजिक तत्वों पर निगरानी के साथ करें प्रभावी कार्रवाई : उपायुक्त

by admin
February 22, 2024
in Deoghar
0
509
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने जिले में असामाजिक तत्वों की निगरानी व आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है। हाल के दिनों में जसीडीह थाना अंतर्गत सगदाहा पंचायत में बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा खंडित करने की घटना पर पुलिस द्वारा छानबीन कर आरोपी को पकड़ा गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की आपसी भाईचारे एवं जिले की एकता एवं अखंडता को नुकसान पहुँचाने वाले पर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक सद्भाव व सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनकी सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने चेतावनी दी की भविष्य में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पंडा धर्मरक्षिणी सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का बैंक ऑफ इंडिया ने किया सम्मान
देवघर/वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया बैद्यनाथधाम शाखा में बुधवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार आनंद द्वारा सभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक संतोष आनंद ने कहा कि यह शाखा बाबा मंदिर के सबसे नजदीक में है इस कारण इसका नाम बैद्यनाथधाम शाखा रखा गया है और इसमें अधिकांश खाताधारक पंडा समाज के लोग हैं। मंदिर से नजदीक होने के कारण उन्होंने सभा के सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि समाज के और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़े इसमें सभा का सहयोग आवश्यक है। इसके साथ ही अपने खाताधारक को यह शाखा सभी प्रकार के सुविधाओं को प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि शाखा सभी प्रकार के ऋण खासकर एजुकेशन लोन पर ज्यादा फोकस कर रही है ताकि मेधावी छात्र पैसे के अभाव में बेहतर शिक्षा से वंचित न रहे। एजुकेशन लोन द्वारा मेधावी छात्र बेहतर शिक्षा हासिल कर सकते हैं। आज के समय में शिक्षा सबसे जरूरी है और आज के समय में शिक्षा महंगी भी होती जा रही है। कई मेधावी छात्र पैसे के अभाव में बेहतर शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यह शाखा इन छात्रों के लिए हमेशा उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर एजुकेशन लोन पर फोकस कर रही है। उन्होंने पंडा समाज के मेधावी छात्रों को सरलता पूर्वक एजुकेशन लोन देने की बात कही। सभा के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बैद्यनाथधाम शाखा में पहली बार ऐसी परंपरा की शुरुआत हुई है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। हमारे समाज के अधिक से अधिक लोग इस शाखा से जुड़े इसके लिए सभा हर तरह के मदद के लिए तैयार रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि पंडा समाज के मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन के लिए धर्मरक्षिणी सभा गारंटर के रूप में रहेगी ताकि हमारे समाज के मेधावी छात्र एजुकेशन लोन के सहारे बेहतर शिक्षा हासिल कर एक अच्छा मुकाम पा सके। सभा के महामंत्री निर्मल मंटू झा ने कहा कि इस शाखा में अपनेपन का एहसास होता है। इस कारण यहां मंदिर से जुड़े लोग यहां से जुड़े हुए हैं। सभा द्वारा जो भी मदद की आवश्यकता होगी शाखा को उपलब्ध कराई जाएगी और समाज की अधिक से अधिक लोगों को यहां से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। सभा के वरिय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा कि जिस प्रकार इस शाखा का नाम है उसी अनुरूप यह शाखा कार्य भी कर रही है। यहां आने वाले खाताधारक को अपने घर के माहौल जैसा वातावरण मिलता है। इस शाखा के प्रति लोगों में काफी अपनापन है। हम सभी का प्रयास रहेगा की बैद्यनाथधाम शाखा में अधिक से अधिक खाताधारक को जोड़ सके। इसके साथ ही सभा के अन्य उपाध्यक्ष संजय मिश्रा त्रिलोकी पांडे मंत्री अरूणानंद झा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस मौके पर बैंक आफ इंडिया के मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत कुमार, क्रेडिट मैनेजर अमित कुमार, एडमिन ऑफिसर पूजा कुमारी, हेमंत कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक मिश्रा, मृत्युंजय खवाड़े सहित शाखा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित कई खाताधारक मौजूद थे।

अबुआ आवास योजना में लाभुक चयन की होगी जांच

  • उपायुक्त ने दिये निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने अबुआ आवास योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों में बरती गई अनियमितता से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र जांच करते हुए प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया है, ताकि अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों के चयन में अनियमितता बरतने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जा सके। करौं प्रखंड अंतर्गत अबुवा आवास योजना में अनियमितता बरतने से जुड़े मामले को लेकर उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी करौं के साथ संबंधित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण कर संतोषप्रद जवाब मांगा गया है। साथ ही सबैजोर पंचायत के मुखिया को अबुआ आवास योजना में अनियमितता बरतने को लेकर कारणपृच्छा कर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जांचों उपरांत उक्त मुखिया के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के तहत अपने पद का दुरुपयोग और विकास कार्य में अनियमितता बरतने से जुड़े मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ उनके विरुद्ध एफआईआर करने की बात कही है। ज्ञात हो कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिले के सभी प्रखंडों में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत अहर्ता रखने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कराते हुए चयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत आवास विहिन व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में विभिन्न प्रखंडों के लाभुकों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा अबुआ आवास चयन में घोर अनियमितता बरती जाने से संबंधित आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं।

शिवरात्रि पर बाबा मंदिर में नहीं रहेगी वीआईपी सुविधा : डीसी
देवघर/वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजित बैठक में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के साथ सभी की सहमति से देवतुल्य श्रद्धालुओं के सुलभ व सुरक्षित जर्लापण कराने के उद्देश्य से शिवरात्रि के अवसर पर वीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पर, पूर्व की तरह पूर्णत: रोक लगाई गई है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जर्लापण कराया जा सके। इसके अलावा पूर्व की तरह शिवरात्रि के अवसर पर 500 रुपए शुल्क के साथ शीघ्रदर्शनम की सुविधा श्रद्धालुओं हेतु सुनिश्चित की गई हैं।

चूड़ीहार विकास मंच जिला कमेटी का हुआ गठन
देवघर/वरीय संवाददाता। चूड़ीहार विकास मंच कमेटी की बैठक बुधवार को यहां हुइ। जिसमंे झारखंड के विभिन्न जिलों से लोग शामिल हुए। इस अवसर पर देवघर जिला कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष मो. मुस्लिम अख्तर, उपाध्यक्ष मो. सहादत, सचिव मो.फैसल, मो.सिराज, खजांची मो. कलाम, मीडिया प्रभारी मो. जिसान, सलाहकार मुनीर आलम, बनाए गए। मौके पर सचिव मो. सिराज ने कहा कि मुस्लिम समाज के चूड़ी व्यापारियों का यह संगठन एक नेक कार्य के लिए गठित किया गया है। आज हुए कमेटी के गठन में चूड़ीहार विकास मंच द्वारा अध्यक्ष सचिव सहित तमाम पद गठित किए गए। देवघर बाबा नगरी में ज्यादातर चूड़ी व्यापार और चूड़ी दुकान चलाने वाले मुस्लिम है। इनमें से कई ऐसे चूड़ी बेचने वाले होते हैं। जो फुटपॉथ पर भी चूड़ी बेचते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। ऐसे में सामाजिक सरोकार की दिशा में या कदम उठाया गया है। जिसके तहत कमेटी के द्वारा वैसे निर्धन परिवार जिन्हें इलाज और बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं होते हैं, उन्हें मदद की जाएगी ताकि यह समाज भी आगे बढ़ सके

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न

  • तपोवन जमुवा में धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से माहौल भक्तिमय
    देवघर/नगर संवाददाता। जिले के मोहनपुर प्रखंड के तपोवन जमुवा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। यज्ञ का शुभारंभ आगामी 11 मार्च से होगा और इसकी पूर्णाहुति 18 मार्च को होगी। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को यज्ञ स्थल और भूमि पूजन का आयोजन किया गया। यज्ञ मनसा मां मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति सदस्य लीलू यादव ने कहा कि जमुवा में पहली बार इतना बड़ा धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन श्रीमद् भागवत कथा के साथ अन्य कई रंगारंग धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ को सम्पन्न करवाने में गांव के सभी लोगों की महती भूमिका है सभी में बहुत उत्साह दिख रहा है।भूमिपूजन के दिन भी बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी महिला पुरूष उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण धार्मिक हो गया है।

प्रलेसं और खोरठा सृजन मंच ने मनाया मातृभाषा दिवस
देवघर/वरीय संवाददाता। प्रगतिशील लेखक संघ एवं खोरठा सृजन मंच के तत्वावधान में मनाया गया मातृभाषा दिवस देवघर-स्थानीय एक लाइब्रेरी के सभागार में प्रगतिशील लेखक संघ एवं खोरठा सृजन मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर सेवानिवृत्त प्रो रामानन्द सिंह, समाजसेविका रीता चौरसिया, जेसी राज, पवन टमकोरिया नागेश्वर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने मातृ भाषा दिवस के अवसर पर व्यख्यान देते हुए इसे पूरी तरह से अपनाने का लोगों को संदेश दिया। इस संबंध में प्रो रामानन्द सिंह ने कहा कि आज मातृ भाषा दिवस है हमारी मातृ भाषा मगही है वैसे आज के कार्यक्रम में मलयालम, भोजपुरी, बंगाली, खोरठा भाषा सहित अन्य कई भाषा भाषी क्षेत्र के लोगों का जुटान हुआ है। यह देवघर के लिए एक अनूठा कार्यक्रम है। लोग देश के किसी भी कोने में रहें पर अपनी मातृभाषा का बोलचाल में अवश्य उपयोग करें और अपनी-अपनी मातृभाषा को जरूर सहेजे। मौके पर खोरठा भाषा के लेखक फाल्गुणी मरीक सहित रीता चौरसिया ने भी अपनी अपनी मातृ भाषा में लोगों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर उपस्थित थे।

डबल मर्डर का आरोपी गया जेल

  • बेहरमी से कर दी थी दंपति की हत्या
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने बुधवार को डबल मर्डर के आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम अमन महथा उर्फ फुचका महथा है जो नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा चंदाजोरी का रहने वाला है। बताते चलें कि 19 फरवरी की देर रात को नीचे सिंघवा मुहल्ला में अनुज कुमार वर्णवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की रड और ईंट से कूच कर बेहरमी से हत्या कर दी गयी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक के घर में बने बॉक्स में छिप गया था। जिसे देर रात से आसपास के लोगों ने घेर कर रखा था। पुलिस के आने के बाद घर के शटर को तोड़कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

दामाद ने कराया मामला दर्ज : नगर थाना में मृतक के दामाद कालीरखा निवासी सुमन कुमार वर्णवाल ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 19 फरवरी की देर रात को उसे सूचना मिली की उसके ससुराल में कोई अप्रिय घटना घटी है। जानकारी मिलते ही वह अपने ससुराल पहुंचा तो देखा की मुहल्ला के सैंकड़ों लोगों ने उसके ससुराल के घर को घेर कर रखा है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के पश्चात घर के शटर को तोड़ा गया। जब घर के अंदर प्रयास किया गया तो ससुर अनुज कुमार वर्णवाल और सास बासमती देवी का क्षत-विक्षत पड़ा था। सास के गले से सोने का मंगलसूत्र, कनवाली और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने जब घर के अंदर छानबीन शुरू किया तो कमरे में बने बॉक्स में हत्यारा अमन महथा उर्फ फुचका छुपा हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे जब पूछा गया तो उसने दोनों की हत्या करने की बात कही।

जसीडीह और देवीपुर थाना इलाके से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • मोबाइल में मिले कई साइबर क्राइम के लिंक
    देवघर/संवाददाता। जिले कि साइबर थाना पुलिस ने जसीडीह एवं देवीपुर थाना इलाके में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये तीनों साइबर अपराधी फर्जी फोन पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर ठगी करते थे। इनके पास से बरामद मोबाइल में पुरे भारत वर्ष में साइबर अपराध से संबधित तीन क्राइम लिंक मिले हैं। जिसकी साइबर थाना पुलिस जांच करने में जुटी है। इनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल और 11 सिम बरामद किया है।
    कौन- कौन गये जेल : जेल गये साइबर आरोपितों में रूपेश दास, मिथिलेश दास ग्राम ओरपा थाना जसीडीह और होरिल कुमार दास ग्राम चोतो थाना देवीपुर के नाम शामिल है।

परिवार कल्याण दिवस का हुआ आयोजन
देवघर/संवाददाता। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन सिन्हा के निर्देश पर देवघर जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पुनसिया, नंदन पहाड़, करणीबाग, कल्याणपुर और मधुपुर में परिवार कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि परिवार कल्याण दिवस के तहत योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण के विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाती है। योग्य दंपति में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले योग्य दंपतियों को पुरस्कृत किया गया। परिवार कल्याण सामग्रियों मे 123 ओरल पिल्स,910 कंडोम, 3 ईजी पिल्स एवं एक अंतरा इंजेक्शन लगाया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर मे जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, डॉ हुजाइफा, शंकर दयाल, पुराना सदर अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ चेतना भारती, अमरेन्द्र कुमार,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करणीबाग में डॉ सुनील कुमार, बिंदु कुमारी, प्रीति कुमारी, कासिम अंसारी, मधुपर मे डॉ संजय कुमार, डॉ भारती, निरज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न योग्य दम्पतियों ने परिवार कल्याण साधनों के उपयोग करने का अनुभव साझा किए, यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के 21 तारीख को मनाया जाता है।

विषपान करने से गंभीर
देवघर/संवाददाता। विषपान करने से गंभीर हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम रूपेश कुमार राम है जो नगर थाना इलाके के पटेल चौक के पास का रहने वाला है। बताया जाता है कि परिवारिक विवाद के कारण वह घर में रखे चूहे मारने वाले दवाई को खा लिया। जिस वजह से उसकी हालत गंभीर होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय ओपी पुलिस को दे दी गयी है।

करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
देवघर/संवाददाता। करंट की चपेट में आने से एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम जयकांत राय है जो बुढ़ई थाना क्षेत्र के ककली गांव का रहने वाला है। इधर शव का पोस्टमार्टम कराकर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र पंकज कुमार राय ने कहा है कि 21 फरवरी की सुबह 4 बजे के आसपास उसके पिता फसल देखने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में बिजली का तार पोल से टूट कर गिरा पड़ा था जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था। अंधेरा होने के कारण उनका पैर जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। सुबह गांव के कुछ घूमने जा रहा था तो उसकी नजर उसके पिता पर पड़ी जो बेसुध जमीन पर पड़ा था। उपरांत गांव वालों ने घर वाले को जानकारी दिया। उसे इलाज के लिये सदर लेकर पहुंचा लेकिन देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घर से व्यक्ति हुआ गायब
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना इलाके के बारा गांव से एक 37 वर्षीय व्यक्ति के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। जिसका नाम जगदीश मरीक है। इसेे लेकर उसके भाई जयप्रकाश यादव ने रिखिया थाना में आवेदन दिया है। कहा है कि उसका भाई जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बिना बताये 14 फरवरी से घर से गायब है। कहा है कि रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। आवेदन लेकर रिखिया थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान

  • 70 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद
    देवघर/संवाददाता। उत्पाद अधीक्षक सजंय श्रीवास्तव के निर्देश पर अगामी लोकसभा के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जसीडीह थाना इलाके के दर्दमारा पुजहर टोला, जाखा नीचे टोला, और चरकी पहड़ी में अभिचान चलाया गया। जिसमें 70 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया जबकि 140 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान इस कारोबार में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Share204Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store