• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आर्या ग्लोबल स्कूल ने मनाया द्वितीय वर्षगांठ

January 29, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

आर्या ग्लोबल स्कूल ने मनाया द्वितीय वर्षगांठ

by admin
January 29, 2024
in Sahibganj
0
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-एसपी व सीएस ने लिया भाग

उधवा। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आतापुर स्थित आर्या ग्लोबल स्कूल परिसर में रविवार को विद्यालय ने द्वितीय वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, सिविल सर्जन अरविंद सिंह, आर्या ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर बीके शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डायरेक्टर बीके साह ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों को सम्मानित किया। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास अधूरा है। ऐसे इलाके में शिक्षा का दीप जलाना सराहनीय है। सीएस अरविंद सिंह व राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर राधानगर थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, काजू मल्लिक, रानी हांसदा, गुरु हेम्ब्रम, प्रताप राय, शिक्षक तारिकुल इस्लाम, कमलकांत पंडित, पूनम हांसदा, सुसाना मुर्मू, प्रिया कुमारी सहित अभिभावक मौजूद थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी का हुआ विस्तार
-कई युवा मनोनीत हुए नगर के पदाधिकारी

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के मछुआ सोसाइटी में रविवार को झामुमो नगर कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षक सह केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी शामिल हुए। बैठक में शहर के 28 वार्डों के पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सर्वसम्मति से नगर कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें गोपाल यादव, सुशील यादव, अनीस अख्तर, मिलन गुप्ता, सदाबुल रहमान उपाध्यक्ष, रूपेश यादव, सानू अंसारी, सुमन कुमार दास, विष्णु पासवान, अजीम उपसचिव, अनीस आलम, अभिषेक यादव, विक्की सिन्हा, फैयाज अंसारी, राजा साह संयुक्त सचिव, सुशील यादव, परवेज आलम, बमबम यादव, फारूक अंसारी, इकबाल अंसारी संगठन मंत्री, तकशीश पठान को कोषाध्यक्ष, मेहताब सरवर कार्यालय सचिव मनोनीत किये गए। वहीं जोहर इमाम, शाहबाज जमील, राजा, बंटी, अभिषेक सिन्हा, राजा मोदी, आकाश यादव, पंकज यादव, राहुल यादव, अमर मोदी, मनोज यादव, विनोद कुमार, विक्की, मिठू यादव, बाबर, शिवम यादव, दीपक कुमार यादव, जहांगीर, सौरभ कुमार, शाहबाज आलम, शाहरुख, राजा कुरैशी, इंजमामुल, मंसूर अली, नियाज अंसारी, तनवीर अंसारी, शाहबाज, आफताब, सुल्तान अंसारी, रमन यादव, शाहरुख अंसारी, सन्नी कुरैशी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने नए पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष राजू अंसारी ने नए पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों से पार्टी हित में काम करने की आशा जताई। मौके पर सुरेश साह, आफताब खान, कपिल रविदास, प्रो. मोजम्मिल हक, नीरज चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।

सर्पदंश से 25 वर्षीय महिला मूर्छित

राजमहल। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मलाही टोला गांव की एक महिला को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डंस लिया। जिससे महिला मूर्छित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मलाही टोला निवासी रिंकी बेवा (25) खेत में कलाई की फसल काट रही थी। अचानक कलाई की फसल के बीच से निकल कर एक सांप ने उसे दंश मार दिया। जिसके बाद खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मूर्छित महिला का इलाज जारी था।

ओबीसी आरक्षण समाप्त करना चाहती है मोदी सरकार : परवेज
-राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रवक्ता ने की प्रेस कांफ्रेंस

साहिबगंज। संवाददाता। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर रविवार को शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित एक होटल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रवक्ता परवेज आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अजय यादव मौजूद थे। परवेज आलम ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा झारखंड में 02 फरवरी, 2024 को प्रवेश करने वाली है। साहिबगंज जिला के प्रत्येक पंचायत से ओबीसी वर्ग के लोगों की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के आरक्षण लिए सबसे ज्यादा आवाज उठाई है। बीजेपी की सरकार ने ओबीसी वर्ग का आरक्षण 27 से 14 प्रतिशत कर दिया। लेकिन हमारी गठबंधन की सरकार ने सदन से पुन: 27 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पारित कर राज्यपाल को भेज दिया है। लेकिन विधेयक मोदी सरकार के इशारे पर अभी तक पेंडिंग में पड़ा हुआ है। केंद्र सरकार ओबीसी विरोधी है और ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। परवेज आलम ने जिला अध्यक्ष अजय यादव को जनता तक इन मुद्दों को पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह गोड्डा जिला के प्रभारी अनुकूल मिश्रा, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी आनंद, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, जिला महासचिव नित्यानंद गुप्ता, जिला महासचिव सरफराज आलम, जिला महासचिव मिथुन मंडल, बरहरवा प्रखंड महासचिव निताय सरकार, मोफीज आलम व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

गुमानी प्रीमियर लीग का चैंपियन बना सरफराजगंज
-पूर्व विधायक सह आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर ने किया पुरस्कृत

बरहरवा। संवाददाता। श्रीकुंड स्थित मिल्लत हाईस्कूल मैदान में चल रहे गुमानी प्रीमियर लीग सीजन 06 का रविवार को दक्षिणी सरफराजगंज बनाम बड़ा सोनाकड़ पंचायत टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर सरफराजगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 240 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ा सोनाकड़ की टीम 15.3 ओवर में 159 रन पर ढ़ेर हो गई। दक्षिण सरफराजगंज की टीम ने 45 रन से जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूर्व विधायक सह आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर, गुमानी प्रीमियर लीग के चैयरमेन सह आजसू युवा नेता अफीफ अमसल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और टीवीएस अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल देकर पुरस्कृत किया। वहीं उपविजेता टीम सोनाकड़ को ट्रॉफी एवं बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से पुरस्कृत किया गया। सेमीफाइनल की रनर टीम कोटालपोखर और बटाइल को रेफ्रिजरेटर देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज सरफराजगंज के बाला और फाइनल के मैन ऑफ द मैच चिल्ली रहे। इस मौके पर अकील अख्तर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी है। मौके पर आजसू केंद्रीय समिति सदस्य अल्फ्रेड सोरेन, अजय हेम्ब्रम, मोसब्बर, सरफराज अहमद, प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली मिंटू, मुखिया काबिल अहमद, रमजान अली, आलमगीर आलम, रियाज राजा, चीफ मैनेजमेंट इमदादुल हक, फारोग अहसान, बबलू हुसैन, अब्दुल बशीर, आफताब आलम, राजा बाबू, सूरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

जिला के 12 परीक्षा केंद्रों में हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
-डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

साहिबगंज। संवाददाता। जिला के 12 परीक्षा केंद्रों में रविवार को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक पेपर-एक में लैंग्वेज पेपर, 11:30 बजे से 1:30 बजे तक पेपर दो में रीजनल और ट्राइबल लैंग्वेज, अपराह्न 03 बजे से शाम 05 बजे तक जनरल नॉलेज की परीक्षा हुई। डीसी रामनिवास यादव, एसपी कुमार गौरव सहित अन्य ने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीईओ दुर्गानंद झा ने बताया कि 12 परीक्षा केंद्रों में 4004 परीक्षार्थियों में 1440 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। महिला-पुरुष, पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।

तीनपहाड़ क्षेत्रीय संघर्ष समिति का हुआ पुनर्गठन
-अध्यक्ष बने अनिल कुमार सरकार, संरक्षक रणधीर सिंह
तीनपहाड़। संवाददाता। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ नीलम चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में रविवार को तीनपहाड़ क्षेत्रीय संघर्ष समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जि़प सदस्य रणधीर सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्म्मति से तीनपहाड़ क्षेत्रीय संघर्ष समिति का नुनर्गठन किया गया। रणधीर सिंह को संरक्षक, प्रो. अनिल सरकार को अध्यक्ष, अमरेंद्र कुमार सिंह व मुर्शीद राजा को महासचिव, ताराचंद यादव, रामजन्म सिंह, एमएस बेचन, श्रीकांत मंडल, नईम अंसारी को उपाध्यक्ष, संजय चौधरी को कार्यालय प्रभारी, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण रविदास, नाजिम उर्फ लड्डू, प्रताप राय, उत्तम महतो, मनोज यादव, सुजीत राय को सचिव, अनीस अंसारी कोषाध्यक्ष,

आकाश साह सह कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह विधि सलाहकार, महताब अहमद, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, रामदर्शन सिंह अंकेक्षण पदाधिकारी, अकील हसन को सहअंकेक्षण पदाधिकारी मनोनीत किया गया। इस दौरान तीनपहाड़ को प्रखंड बनाने व महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर चर्चा की गई। मंच संचालन मुर्शीद राजा ने किया। मौके पर दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव
-मानदेय नहीं मिलने पर आंदोलन की भी बनी रणनीति

साहिबगंज। संवाददाता। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला कमेटी की बैठक रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शाह की अध्यक्षता में हुई। संचालन तालझारी प्रखंड अध्यक्ष गमाल हेम्ब्रम ने की। मुख्य रूप से संघ के प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी उपस्थित थे। प्रदेश महासचिव ने कहा कि झारखंड सरकार ने 26,000 सहायक का आचार्य नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस नियुक्ति में 31,000 आंकलन उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों को फॉर्म भरने का अवसर नहीं दिया गया है। जिससे सहायक अध्यापकों में आक्रोश है। सहायक शिक्षक नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ 31,000 आंकलन पास सहायक अध्यापकों को नहीं मिल सकेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड से 10 सहायक अध्यापक कमेटी गठित कर कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर करेंगे। बैठक में मानदेय भुगतान नहीं करने पर जिला परियोजना कार्यालय का घेराव व तालाबंदी, लोकसभा चुनाव के पूर्व वेतनमान नहीं देने पर सत्ता पक्ष के विरुद्ध अपनी भूमिका तय करने, जिला कमेटी का पुनर्गठन करने के लिए फरवरी के प्रथम रविवार को जिला कमेटी की बैठक करने सहित कई प्रस्ताव लिए गए। मौके पर जिला कमेटी सदस्य चंदन सिंह, सुनील चौधरी, अनिल यादव, अवधेश सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र हरि, मोहसिन अजमल, मोहम्मद शहादत हुसैन, वीरेंद्र ठाकुर, मनव्वर हुसैन, हारून रशीद, मुजीबुर रहमान, अशफाक आलम, अब्दुल कय्यूम, सुशांत मंडल, चंद्रकांत ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

विधायक ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन

राजमहल। संवाददाता। योनेक्स बैडमिंटन ग्रुप के तत्वाधान में रविवार को नयाबजार दुर्गा मंदिर के समीप बैडमिंटन टूनार्मेंट का शुभारंभ विधायक अनंत कुमार ओझा, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, निवर्तमान नपं अध्यक्ष केताबुउद्दीन शेख, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर स्मिथ चौरसिया, पंकज राज, किन्नू नारायण बब्बन गुप्ता, पल्लव सिंन्हा सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे।

क्षत्रिय कुर्मी समाज की हुई जिलास्तरीय बैठक
राजमहल। संवाददाता। कन्हाई नाट्यशाला परिसर में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज की जिलास्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमलाल मंडल ने की। बैठक के पूर्व सभी कन्हाई नाट्यशाला स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के पूजन में शामिल हुए। इसके पश्चात वक्ताओं ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए सभी को संगठन से जुड़ने की बात कही। समाज से जुड़े तीनपहाड़ निवासी रंजीत मंडल के पुत्र तुषार मंडल की हत्या मामले में पुलिस से हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, अनंत राय, संजय पटेल, प्रवीर कुमार, अनुप रंकराज, जयप्रकाश सिन्हा, प्रमोद कुमार, सुनील सिन्हा, प्रखंड संयोजक अजय राय, वासुदेव राय, शंकर सिंह, मधुसूदन महतो, गगन बापू, आलोक राय, शंकर राय, रमन कुमार उपस्थित थे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store