• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कचुआसोली पंचायत के फतेहपुर में गोवर्धन योजना हुआ प्रारंभ

June 17, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

कचुआसोली पंचायत के फतेहपुर में गोवर्धन योजना हुआ प्रारंभ

by admin
June 17, 2025
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • करीब दो दर्जन घरों में जलने लगे गोबर गैस से चूल्हे
    पालोजोरी/संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत पालोजोरी प्रखण्ड के कचुआसोली पंचायत के फतेहपुर गांव में सोमवार से विधिवत रूप से गोवर्धन योजना की शुरुआत हो गई। इस योजना के शुरू हो जाने से अब करीब दो दर्जन घरों में रसोई गैस की आपूर्ति होगी। 40 क्यूबिक मीटर क्षमतावाले गोवर्धन योजना से 22 घरों में लोग दो वक्त का भोजन पका सकेंगे, जिसके लिए उन्हें अंशदान के रूप में सिर्फ गोबर देना होगा। योजना का उद्घाटन जमीनदाता मुन्नीलाल महतो ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कचुआसोली के मुखिया कुमार राजीव रंजन ने की। उन्होंने इस योजना के लिए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल मधुपुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके पंचायत में इस योजना का लाभ मिलना सौभाग्य की बात है। जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रमण्डल में एकमात्र इसी गांव में गोवर्धन योजना का लाभ मिला है, जिससे लोगों को रसोई गैस के साथ-साथ खेतों के लिए खाद भी मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से मिलजुलकर इस योजना का संचालन करने की अपील की। गोवर्धन योजना के संचालन हेतु लाभुक समिति का गठन कर उन्हें विधिवत योजना सौंपी गई। इस मौके पर बच्चों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। जिला परामर्शी रीना टोप्पो, कनीय अभियंता राजकिशोर महतो, आशा किरण संस्था के सचिव कमलेश कुमार, अध्यक्ष आशा शर्मा, शीतल सोलंकी, मिथिलेश कुमार, रेखा शर्मा, रामा शंकर गुप्ता, दिलीप इत्यादि उपस्थित थे।

मधुपुर गायत्री परिवार ट्रस्ट मंडल का हुआ पुनर्गठन

  • अजीत प्रसाद राय बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी
    मधुपुर/संवाददाता। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर स्थानीय गांधी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर के साधना कक्ष मे सोमवार को प्रांतीय जोन समन्वयक राम नरेश प्रसाद की अध्यक्षता में गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई।
    बैठक का शुभारंभ गुरु गायत्री वंदना तथा वैदिक स्वस्तिवाचन से किया गया। बैठक में उपजोन समन्वयक बुधन प्रसाद वर्मा, जिला समन्वयक बरूण कुमार तथा जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय भी उपस्थित थे। मुख्यत: गायत्री परिवार ट्रस्ट मधुपुर के पुनर्गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वक उमाकांत राय ने बताया कि मधुपुर गायत्री प्रज्ञापीठ को समर्थ एवं सशक्त बनाने के लिए ट्रष्ट मंडल,चार प्रबंधन समितियां तथा कार्यकारी समिति का विराट संगठन तैयार किया गया। चयनित सभी ट्रष्ट सदस्य भावनात्मक स्तर पर नैतिक अनुशासनों के माध्यम से शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा राष्ट्र की पवित्रता,एकता एवं अखंडता के प्रति निष्ठावान रहेंगे।
    मौके पर सर्वसम्मति से अजीत प्रसाद राय को मधुपुर का मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के रूप में चयन किया गया। अंत में अहमदाबाद प्लेन हादसे मे मृतक के आत्मा शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। शांतिपाठ के साथ सद्भावना पूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुआ। बैठक को सफल बनाने में रामानुज कुमार,रहीश कुमार शर्मा, प्रमोद मोहनका, मुरारी कर्ण, राजेन्द्र भैया, विष्णु प्रिया, पूजा देवी, दुर्गावती देवी, नीलू देवी, मीरा देवी आदि सक्रिय रहे।

जलेस के नई कमेटी का हुआ पुनर्गठन

  • धनंजय अध्यक्ष व कपिलदेव बने सचिव
    मधुपुर/संवाददाता। जनवादी लेखक संघ, देवघर जिला का छठा जिला सम्मेलन मधुपुर अनुमंडल के पाथरोल में तीन सत्रों में देर रात तक संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटनकर्ता डॉ अली खां के उद्गार सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात स्मारिका-विकल्प का लोकार्पण अतिथियों के हाथों हुआ। इस संदर्भ में संपादक डॉ उत्तम पीयूष व शत्रुघ्न प्रसाद ने उद्गार व्यक्त किये।
    सांगठनिक सत्र में सचिव कपिलदेव राणा ने प्रतिवेदन पढ़ा। तत्पश्चात सचिव द्वारा नयी कमेटी का पैनल पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर 13 सदस्यीय् ाजिला परिषद और 11 सदस्यीय कार्यकारणी समिति गठित की गयी। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष-धनंजय प्रसाद, उपाध्यक्ष-अजीम मधुपुरी व आलोक गोरखपुरी, सचिव-कपिलदेव राणा, सह सचिव-अरुण निर्झर व अनिल राणा, कोषाध्यक्ष सुखदेव वर्मन, सहित कार्यकरिणी सदस्य रजा मधुपुरी, ताहिर मधुपुरी, नरेश साह, सुमन झा व अन्य सहित डॉ उत्तम पीयूष पूर्ववत संरक्षक रहेंगे।
    कार्यक्रम के तीसरे सत्र में कवि गोष्ठी, मुशायरा व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । सांस्कृतिक मौर्या के विशिष्ट साथी प्रवीण शरण ने प्रथम व तृतीय सत्र में अपने जनवादी गीतों से समां बांधने का काम किया और श्रोताओं को अपने ओजपूर्ण क्रांतिकारी गीतों से लोगों मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावे मौके पर शामिल कवियों व शायरों ने एक से बढ़कर एक फनों को पेश कर ग्रमीण माहौल को काव्यमय किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। कवि गोष्ठी और मुशायरे में मुख्य रुप से धनंजय प्रसाद, अजीम मधुपुरी, अजीम शराब, डॉ उत्तम पीयूष, रजा मधुपुरी, ताहिर मधुपुरी, आलोक गोरखपुरी, विवेकानंद, अरुण निर्झर, अनिल राणा, कपिलदेव राणा, सुखदेव वर्मन आदि दर्जनों कवियों व शायर ने अपनी रचना सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किये। अंत में आलोक गोरखपुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

राहुल अध्ययन केंद्र में शहादत दिवस मना
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में आजादी की लड़ाई 1857 में शहीद हुए रोहिणी तीनों शहीदों की शहादत दिवस मनायी गयी। मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर साहित्यकार धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आजादी की पहली लड़ाई के दरम्यान संताल परगना के रोहिणी गांव में सिपाही विद्रोह की लपटें पहुंची और यहां के तीन घुड़सवार सैनिकों ने आजादी का बिगुल फूंका था, जिस वजह से अंग्रेजी हुकूमत ने आज ही के दिन तीन क्रांतिकारी सेनानी अमानत अली, सलामत अली व शेख हारुण को रोहिणी के आम बगान के आम के पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दे गयी थी। आज तीनों वीर क्रांतिकारी सेनानियों का शहादत दिवस है। रोहिणी में पांचवीं स्थायी घुड़सवार फौज रहा करते थे। अंग्रेजी सैन्य छावनी के अधिकारी मेजर मैकडोनाल्ड थे, सर एन एन आर लेस्सी वार्ट और डॉ ग्रान्ट सहित दो अन्य अधिकारियों के ऊपर तीनों सैनानियों ने 12 जून 1857 को हमला बोल कर सर लेजली को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि ये अधिकारी सैनानियों के साथ जुल्म और दुर्व्यवहार करते रहते थे और गुलामों जैसा व्यवहार करते थे। इस घटना का असर देश के कोने-कोने में पड़ा और विद्रोह की चिंगारी फैल गई। आजादी के लिए लड़ने वाले व बलिदान देने ऐसे शहीदों को लोग भूलते जा रहे हैं और साम्राज्यवादी व फ़ासिस्ट शक्तियों द्वारा इसे देशभक्तों को झूठलाकर छद्म देशभक्तों को सामने लाकर महिमा मंडन किया जा रहा है, इसलिए ऐसे क्रांतिकारी शहीद स्वतंत्रता सेनानी को कैसे बिसरा जा सकता है, उन्हें याद करना लाजिमी है।

दो दिवसीय राजस्व वसूली शिविर का आयोजन
सारवां/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचल कार्यालय द्वारा दो दिवसीय राजस्व वसूली शिविर का आयोजन उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को सीओ राजेश साहा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि शिविर के माध्यम से विभिन्न सेवा अंचल क्षेत्र के ग्रामीण व अन्य लाभुकों को उपलब्ध कराया गया। जिसमें लगान वसूली के साथ विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इस दौरान अंचलाधिकारी राजेश साहा के साथ अंचल निरीक्षक मणिलाल,राजस्व कर्मचारी उज्जवल लकड़ा, पंकज कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार शिविर में शामिल होकर लोगों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया। कुछ समस्या जो कागजाती कार्रवाई के अभाव में लंबित रह गए उपलब्ध कराए गए। कागज के आधार कार्य का संपादन किया जाएगा। इस अवसर पर को राजेश साहा ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र ,इएसडब्लू प्रमाण पत्र और लगान की ऑनलाइन वसूली की गई। इसके साथ ही अन्य कार्यों का भी निष्पादन शिविर में किया गया। मौके पर सीओ के द्वारा ग्रामीणों के द्वारा पूछे गए विभिन्न जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न राजस्व कर्मचारी अंचल कर्मी व अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण

  • मध्याह्न भोजन में कई खामियां देख व्यवस्था सुधार का दिया निर्देश
    मधुपुर/संवाददाता। सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक ने सोमवार को करौं के रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के क्रम में उन्होंने लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन करने वाले कक्ष, मध्याह्न भोजन बनने वाले किचन शेड, मध्याह्न भोजन का स्टोर रूम, कंप्यूटर कक्ष शौचालय आदि का निरीक्षण किया। रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाए जाने वाले किचन शेड का निरीक्षण करने के क्रम में गंदगी मिला जिसे देख वह बिफर पड़े। रसोईया को मध्याह्न भोजन बनाने के पूर्व साफ-सफाई के ऊपर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने रसोईया को सख्त निर्देश दिया कि वह मध्याह्न भोजन बनाने के समय एप्रोन पोशाक पहनकर भोजन बनाएं। वही स्टोर रूम का निरीक्षण करने के क्रम में उन्होंने अध्यक्ष एवं सयोजिका से कहा कि सीमित मात्रा में ही तेल मसाला खरीद कर स्टॉक रखें। रोजाना मध्याह्न भोजन का सामान खरीदने से कॉस्ट भी अधिक पड़ेगा। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय में बीते वर्ष लगाए गए एक भी पौधा नहीं पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को विद्यालय में अविलंब पेड़ लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन का लाभ मिले इसका ख्याल रखा जाए। मध्याह्न भोजन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को कई दिशा-निर्देश देकर बच्चों को पठन-पाठन कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को एसार सूची के लिए स्टेट लिस्ट भेजने का निर्देश दिया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी उदय शंकर पाठक, नवीन प्रसाद, गिरजा शंकर पाठक संकुल साधन सेभी आनंद प्रकाश सिंह, लेखपाल मोती रवानी, ओम प्रकाश सिंह, सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी मौके पर उपस्थित थे।

काम करने के दौरान मजदूर घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव में मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूर सेंटरिंग के दौरान लकड़ी काटने वाला बिजली चालित कटर स्लिप हो जाने से मजदूर रवि सोरेन का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया परिजनों के द्वारा घायल रवि सोरेन को इलाज के लिए सारवां सीएचसी लाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उसे भर्ती कर उसकी प्राथमिक इलाज किया गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी सीएचसी में परिजनों ने दी।

सत्य पर चलकर समाज सेवा करना ही धर्म है : कथा वाचिका
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनियाटांड़ गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रवचन सह कथा के शुभ अवसर पर अंतिम दिन वृंदावन मथुरा से आई कथा वाचिका आरती किशोरी ने कहा हमें सत्य पथ पर चलकर लोगों की सेवा करना ही धर्म है। उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि हम मानव समाज को हमेशा सच्चाई के पथ पर चलकर धर्म के प्रति तत्पर रहना चाहिए । लोग गांव घर एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना चाहिए। साथ ही लोगों को धर्म पथ पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हम मानव रूपी समाज को हमेशा लोक कल्याण के लिए कार्य करते रहना चाहिए। दुबे मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन सुनने के लिए दर्जनों गांव के लोग पहुंचे थे। कथा वाचिका का प्रवचन सुनकर लोग भाव-विभोर हो गए। लोग जब तक कथा चला तब तक टस से मस नहीं हुए। कथा वाचिका द्वारा घंटो लोगों को भक्ति रस में बांधे रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालक उत्तम कुमार मंडल, दिलीप पांडे, उमाकांत पांडे, घनश्याम सिंह, बिंदेश्वरी मंडल, प्रकाश राय,अनिल रवानी,मुन्ना रवानी, सिकंदर रवानी, विजय पांडे, पवन सिंह, पोटल राय सहित आसपास के ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा।

लापता कोलकर्मी के परिजन न्याय के लिए करेंगे भूख हड़ताल

  • 25 जून से कोलियरी कार्यालय के समक्ष करेंगे आमरण अनशन
  • छह वर्षों से गायब हैं रोहन कोल, अब तक नहीं मिली कोई सुध, परिजन टूटे, तंत्र मौन
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में कार्यरत रहे कोलकर्मी रोहन कोल की गुमशुदगी को छह साल बीत गए, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। अपने लापता परिजन की खोज और न्याय की मांग को लेकर रोहन कोल के परिवार ने अब आमरण अनशन का मार्ग चुना है। वे आगामी 25 जून से कोलियरी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
    परिजनों ने कोलियरी महाप्रबंधक को लिखित सूचना देकर अनशन की जानकारी दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया है कि 17 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान रोहन कोल को मतदान कर्मी के रूप में ड्यूटी पर भेजा गया था, लेकिन उसके बाद से वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। छह वर्षों के इस लंबे इंतजार में न कोई सरकारी जवाब मिला, न कोई आर्थिक सहायता। पत्नी मालती कोलीन की आंखें आज भी दरवाजे की ओर टिकी रहती हैं, पर रोहन कोल की वापसी की कोई आहट अब तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमने हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। बच्चों की पढ़ाई छूट गई, घर चलाना मुश्किल हो गया। अब हमारे पास लड़ने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा। परिवार की माली हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। भोजन की व्यवस्था तक करना कठिन हो गया है। मालती कोलीन का कहना है कि अब उनके पास केवल एक ही हथियार बचा है भूख हड़ताल।
    कोलियरी प्रबंधन की चुप्पी और प्रशासन की निष्क्रियता इस दर्द को और गहरा बना रही है। सवाल यह भी उठता है कि एक सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर जाते हुए लापता हो जाए और छह वर्षों तक तंत्र खामोश रहे, क्या यही व्यवस्था की संवेदनशीलता है? 25 जून को होने वाली यह भूख हड़ताल केवल एक परिवार का संघर्ष नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सवाल है, जो अपने कर्मियों की जिम्मेदारी तक नहीं निभा पा रही है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store