देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को कर्मसंभव इंटरनेशनल स्कूल देवघर एवं रोहिणी शाखा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का पुण्य तिथि मनाया गया । इस अवसर पर शिक्षिका पुजा भारती ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बापू का जीवन, संघर्ष, कार्य और योदगान ऐसे रहें कि शायद ही किसी लेखक ने अपनी कलम उनके जीवन पर न चलाई हो. 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है. इसी दिन साल 1948 में बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने तीन गोलियां माकर बापू की हत्या कर दी थी. बापू गांधी ने दुनिया को ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का उपदेश दिया. गांधी जी के इस बलिदान की याद में हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उनके उन आदर्शों को भी याद करने का दिन है जिसकी बदौलत उन्होंने बिना हथियार उठाए अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ दिया।भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी शहीदों को भी याद किया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में इस अवसर पर उत्तम कुमार , ज्योति पाठक, अमित पांडेय,निशा देव , बबली अग्रवाल, रीति दुबे, प्रिया सिंह,निरंजन कुमार , प्रिया भारती, नेहा शर्मा, अमित कुमार, दिव्या शर्मा, बबीता मिश्रा, विनिता मिश्रा, नेहा कुमारी,कमल भास्कर आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं मौजूद थीं ।
सारठ मनरेगा कर्मचारी संघ केअध्यक्ष बने विवेकानंद
देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को मनरेगा कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक प्रखंड सभागार में दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से विवेकानंद को प्रखंड अध्यक्ष एवं रतन दास को प्रखंड सचिव कोषाध्यक्ष के पद पर नीरज कुमार मुख्य संरक्षक में डॉ राजेश कुमार दास तथा उपाध्यक्ष दिगंबर प्रसाद सिंह एवं संयोजक डेविड गुड़िया प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी साथ को सर्वसम्मति से बनाया गया। चयनित सभी प्रखंड के मनरेगा पदाधिकारी ने निर्णय लिया कि माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के अनुसार हम लोगों को आगे का कार्य द्रुत गति से करते हुए नियमितीकरण की ओर राजेश कुमार दास की अगवाई में आगे बढ़ाना है आगे संगठन का पुनर्गठन करते हुए सभी ने निर्णय लिया कि नए प्रखंड कमेटी के गठन के पश्चात जिला स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के लिए नए जिला कमेटी का चयन अति शीघ्र करेंगे ताकि देवघर जिला मनरेगा संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके इस बैठक में मुख्य रूप से श्री दिलीप कुमार दास रतन दास अनूप मिश्रा प्रवीण कुमार मुकेश कुमार पंकज पासवान सज्जाद आलम सिकंदर सिंह सहित सभी मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थे।
खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग: सुबोध
देवघर/वरीय संवाददाता। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि खेल हमारी शाररिक शक्ति के साथ साथ मानसिक एकाग्रता को भी बढ़ाता है। खेल हमें जीवन के क्षेत्र में भी एक सफल मुकाम हासिल करने में सहायक सिद्ध होता है। जिन्होंने खेल को निष्ठा पूर्वक कड़ी मेहनत से आत्मसात किया वह हमारे लिए आइकॉन बन गए। इसलिए हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि नई शिक्षा नीति 2020 बच्चों के बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास की वकालत करता है। उपरोक्त बातें देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य ने विद्यालय में आयोजित किड्स ओलिंपियाड के मशाल प्रज्ज्वलन करने के पश्चात बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा। विदित हो कि आज विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के एथेलेटिक्स गेम को शिक्षकों की देख रेख में संपादित किया गया। कक्षा नर्सरी में 50 मीटर रेस में आयुष कुमार प्रथम, ज़ेनब द्वितीय, अराध्य तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा के जी में पार्थसारथी प्रथम, रौनक द्वितीय तथा मयंक तृतीय, बैलून फोड़ो रेस में आयुष कुमार, आकृति तथा अर्णव क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर रहे। जलेबी रेस में फिज़ा रानी प्रथम, अमन महतो द्वितीय तथा ओम परी तीसरे स्थान पर, 100 मीटर रेस में कामरान , सूफियाना व अदित्य ओम प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रहे, फ्रॉग रेस में प्रिंस प्रथम, आदित्य द्वितीय तथा रजत तृतीय रहे। कार्यक्रम के संयोजक नेहा कुमारी, जोया सरकार, अंशु , प्रतिमा मिश्रा, आकांक्षा वाजपेयी, अरबिंद कुमार राणा, प्रियतोष कुमार व अन्य थे। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रसस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया। इसअवसर पर बच्चों का उत्साह अपने चर्मोत्कर्ष पर था। उपरोक्त बातों की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी।
भाजपा झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने का रच रही षडयंत्र
वामदल करेगा जबर्दस्त विरोध
देवघर/वरीय संवाददाता। अयोध्या को केंद्रीत कर सांप्रदायिक धुव्रीकरण बढ़ाने और हाल के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बावजूद भाजपा 2024 के संसदीय चुनाव के नतीजों के प्रति अनिश्चितता की स्थिति में है।इसी डर से वह बड़े ही निर्लज्ज और आक्रामक तरीके से केंद्रीय एजेंसी ईडी और धन की शक्ति का इस्तेमाल कर रही है ताकि जहां भाजपा विरोधी विपक्षी पार्टियों की सरकार है और उनके द्वारा एक चुनावी गठबन्धन कर भाजपा को चुनौती दिए जाने की संभावना है, उसे कमजोर किया जाए।इसके लिए वह दल बदलुओं को तोड़कर लोकसभा चुनाव में कैसे जीता जाए इसके लिए पुरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है ।हाल ही में भाजपा ने महाराष्ट्र में उसके बाद कर्नाटक में और अब बिहार में यह हथकंडा अपनाया है।बिहार में भाजपा ने जिस तरह अपना समर्थन जदयू के नीतीश कुमार को देकर उन्हें 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाए जाने का रिकॉर्ड कायम किया है यह उसकी घबराहट को प्रदर्शित करता है। अब भाजपा और उसके सहयोगी झारखंड की निर्वाचित हेमंत सरकार को भी गिराने की कवायद कर रहें हैं क्योंकि इन राज्यों के मतदाताओं ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को बुरी तरह हराया था।
वामदल राज्य के अन्य धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शक्तियों को साथ लेकर भाजपा की इस साजिश का मुंह तोड़ जवाब देंगा। मौके पर प्रकाश विप्लव , माकपा, गणेश दिवानआर एस पी, आदि उपस्थित थे।
पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर प्रखंड के गांधी चौक रोहिणी में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर इंटक, महिला कांग्रेस देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चमेली देवी, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव प्रमिला देवी, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गणेश दास, मणिकांत यादव, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिन सौरव कुमार दास , सदाशिव राणा, मनमोहन झा उर्फ हुरो बाबा, आशीष कुमार, अभिषेक सिंह, अंजू देवी सहायिका, अश्विनी देवी सेविका सहित कई और कांग्रेस जन प्रमुख थे। तत्पश्चात भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में कांग्रेस जनों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि आज जब हमारे सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक जीवन में तेजी से गिरावट आ रही है तो वैसी परिस्थिति में गांधी के सिद्धांतों, विचारों एवं आदर्शो की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि गांधी के सिद्धांतों और विचारों को अपना कर ही जीवन में हो रहे चतुर्दिक पतन को रोका जा सकता है। गांधीवाद को राजनीतिक लाभ पाने के लिए नारा नहीं बनाया जाना चाहिए बल्कि समाज को बदलने का आ”ान समझ जाना चाहिए। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की गांधी के सिद्धांतों व विचारों को अपना कर ही समाज को बदला जा सकता है।
बापू में प्रजातंत्र का किया स्थापना: मुन्नम
देवघर/वरीय संवाददाता। कांग्रेस ने महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में सभी कांग्रेस जनों ने जिला कार्यालय में पूज्य बापू की तस्वीर पर तथा टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।
इस दौरान विशेष रूप से कार्यक्रम उपस्थित कांग्रेस नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सत्य अहिंसा के पुजारी बापू ने अहिंसा आत्मक तरीके से देश की आजादी को लड़ा एवं एक सुंदर प्रजातंत्र की नींव रखी। आज पुन: उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की प्रजातंत्र एवं संविधान को बचाने राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल चुके हैं। बापू देश ही नहीं दुनिया के लिए आदर्श हैं। जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि आज का दिन काला दिवस के रूप में जाना जाता है। आज महात्मा गांधी हम समूह के बीच नहीं है। लेकिन उनके आदर्श और विचार आज जिंदा है और उनके बताए हुए मार्ग पर हर मानव चलने की जरूरत है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुमार विनायक, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष रवि केशरी, मकसूद आलम,मो सिराज,आशुतोष पासवान,सिवा झा आदि मौजूद थे।
झारखंड में निर्वाचित सरकार को गिराने की साजिश का डटकर होगा विरोध : माकपा
देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को पुरे देश में जहाँ – जहां विपक्षी पार्टियों की सरकार है और वैसी राज्य सरकार जो केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के विभाजनकारी एजेंडे का विरोध करती है। उसे गिराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है। इसके लिए उसने सरकार के सभी एजेंसियों को इस काम में लगाकर उन्हें विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने का टास्क दे दिया है.इस काम मे केंद्र सरकार अपने कथित महामहिम राज्यपालों का भी असंवैधानिक इस्तेमाल कर रही है. केरल इसका ताजा उदाहरण है जहां के राज्यपाल अपनी ” सुरक्षा ” का हवाला देकर सीआरपीएफ बुलाने, स्ट्रीट में धरने पर बैठ जाने की नौटंकी कर रहे हैं।
उसी प्रकार झारखंड में भी मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ के दौरान राज्य प्रशासन की अनुमति लिए बगैर सीआरपीएफ का मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय पहुंच जाना हमारे देश के संविधान में उल्लेखित संघीय ढांचे का केवल अपमान ही नहीं बल्कि इसे खत्म करने की साजिश है. केंद्र की मोदी सरकार झारखंड में भी राज्य की हेमंत सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रही है. माकपा अन्य वाम व लोकतांत्रिक – धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के साथ मिलकर इस साजिश का डटकर विरोध करेगी।
जयंती पर महाकवि स्वर्गीय जयशंकर प्रसाद को श्रद्धांजलि
देवघर/ वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने जयंती पर महाकवि स्वर्गीय जयशंकर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जयशंकर प्रसाद का नाम भारतीय साहित्य के उन चुनिंदा रचनाकारों में शुमार होता है जिन्होंने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य खासकर कविता को विविध, नवीन, नई दिशा व विधा तथा व्यापक रूप प्रदान किया। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में प्रसाद का योगदान आकाश मैं सदैव चमकते रहने वाले धूमकेतु की तरह है।
पुण्यतिथि पर माखनलाल चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय काव्य के धरोहर स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय साहित्य की महान विभूति चतुर्वेदी जी के हिंदी क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। एक साहित्यकार होने के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन के प्रणेता भी थे वे। पत्रकार के रूप में कुछ पत्रिकाओं का संपादन कर उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को भी एक नई दिशा प्रदान की। यह चतुर्वेदी जी की ही देन है की छायावादी काव्य का स्वरूप उभरकर सामने आया। साहित्यकार की स्वतंत्रता को उन्होंने कभी किसी भी मूल्य पर नहीं बेचा।
श्याम के शीश स्थापना दिवस का हुआ उत्सव
देवघर /वरीय संवाददाता। श्री श्याम कीर्तन मंडल कास्टर टाउन देवघर स्थित श्री श्याम मंदिर में प्रभु श्री श्याम के शीश स्थापना दिवस का उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर कोलकाता से आए मनमोहक फूलों से प्रभु श्री श्याम का अलौकिक एवं नयनाभिराम श्रृंगार हुआ साथ ही साथ ज्योत प्रज्वलित की गई एवं बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद भी अर्पण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गायकों के द्वारा भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाया गया एवं वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। पूरा मंडल भवन विद्युत सज्जा के द्वारा सजा रह। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय बंका एवं राजेश गुप्ता एवं
श्री श्याम कीर्तन मंडल के पदाधिकारी ,कार्यकारिणी सदस्य, एवं सदस्य इस उत्सव को सफल बनाने में तन मन से लगे हुए थे।
भाजपा मानिकपुर मंडल कमिटी की हुई बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा निर्देशित गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत मानिकपुर मंडल में मंडल के अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल के सभी सातों शक्ति केंद्र में गांव में घर-घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए टोली तैयार कर ली गई है। बैठक में मुख्य रूप से जिले की पूर्व मंत्री सह पूर्व मानिकपुर मंडल प्रभारी रूपा केसरी के सहयोग से टोली तैयार करके भाजपा की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, आयुष्मान, शौचालय, विश्वकर्मा एवं अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में रंजीत पाठक, सुबोध शाह, सुमित रामानी, अशोक यादव, ओंकार दास, उचित राय, प्रेम कुमार, दशरथ गोस्वामी, कमलेश बरनवाल , दीपक राय एवं अन्य मौजूद थे।
इनरव्हील क्लब ने मनाया 14वां चार्टर दिवस
देवघर/वरीय संवाददाता। अध्यक्ष सारिका साह व सचिव अर्चना भगत की अगुवाई में इनरव्हील क्लब देवघर ने अपना 14वा चार्टर दिवस नौलखा के नजदीक स्थित चार्टर अध्यक्ष कुंजलता छावछरिया के सीतको गार्डन में मनाया ।
आज ही के दिन सन 2011 में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की स्थापना चार्टर अध्यक्ष कुंजलाता छावछरिया की अगुवाई में हुई थी। तब से इनर व्हील देवघर की शुरुआत 14 सदस्यों के साथ हुई थी ,जो की अब बढ़कर 43 सदस्य हो गए हैं। और युवा सदस्यों को जोड़ने व आगे बढ़ाने के लिए एक युवा बेबी क्लब की भी स्थापना की गई है ।जो इनरव्हील बाबा धाम क्लब के नाम से जाना जाता है।
तब से आज तक इनर व्हील लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है ।तथा आगे भी यूँ ही अपनी सेवा जारी रखेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के सभी चार्टर सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित करके किया गया। फिर चार्टर दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया और क्लब के आने वाले प्रोजेक्टो के बारे में चर्चा हुई।
सभी चार्टर सदस्यों से उनके अनुभवों को साझा करने को कहा गया तथा आगे बेहतर कार्य करने के लिए सलाह भी मांगी गई कि- किस तरह से क्लब को और अच्छे ढंग से चलाया जाए ।
सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा और क्लब को अच्छे ढंग से किस प्रकार आगे चलाया जाए इसके लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए ।
उसके पश्चात सदस्यों ने पॉटलक का आनंद उठाया।
सभी सदस्य अपने-अपने घरों से कुछ ना कुछ व्यंजन बना कर ले गए थे जिसको सबने मिलकर साझा किया और गुनगुनी धूप में पिकनिक का आनंद उठाया।
सभी इस बात से सहमत थे कि एक दूसरे के हाथों का भोजन खाकर सदस्यों के बीच मेलजोल बढ़ता है वह दोस्ती प्रगाढ़ होती है।
इसके पश्चात क्लब के सदस्यों के बीच कुछ गेम्स भी आयोजित किए गए जिसका बुजुर्ग से युवा सदस्यो तक ने काफी लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सदस्य पी पी रश्मि रंजन, कोषाध्यक्ष सीमा मुंद्रा, आइ एस ओ ज्ञानी मिश्रा, एडिटर कंचन मूर्ति, चार्टर सदस्य रंजना मुंद्रा, रेनू खेतान, किरण सर्राफ, सीता बथवाल,संगीता मोदी, रुपा छावछारिया तथा अर्चना भगत एवं अन्य सदस्य रीता चौरसिया, डॉक्टर मंजू बैंकर डॉक्टर के. पल्लवी, रेखा सिंघानिया, रेनू सिंघानिया, डॉक्टर उर्मिला, श्वेता केसरी, विभा सिंह ,सोनीका चौधरी, सोना खेतान, गुंजन भगत, करुणा जी ,मंजू जी आदि उपस्थित थी।
समाजसेवी बालो दा की 39 वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का हुआ शुभारंभ
टाईब्रेकर में 4-2 से विजय रही बर्धमान की महिला टीम
विधायक नारायण दास व हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
आज शहर में विभिन्न स्थानों पर दी जाएगी श्रद्धांजलि
देवघर/नगर संवाददाता। समाजसेवी सह गरीब दलित शोषित किसान व मजदूर वर्गों के मसीहा कहे जाने वाले स्व कमलाकांत नरौने उर्फ बालो दा की 39 पुण्यतिथि 31 जनवरी को केकेएन ग्रुप के तत्वावधान में मनाया जाएगा। लेकिन आज से ही बालो दा की स्मृति में आयोजित फुटबॉल मैच का शुभारंभ हुआ। जिसका फाईनल मैच 4 फरवरी को केकेएन स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को बिहार व बंगाल की महिला टीम के बीच फुटबॉल मैच का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। आज महिला फुटबॉल एकादश पटना बनाम आदिवासी कोचिंग सेंटर बर्धमान के बीच मैच खेला गया। जिसमें टाईब्रेकर से मैच का फैसला हुआ। जिसमें आदिवासी कोचिंग सेंटर बर्धमान ने 4-2 से महिला एकादश पटना की टीम को पराजित किया। खेल के दौरान निर्धारित समय में दोनों टीम बराबरी पर रही। जिसके बाद टाईब्रेकर से विजेता बर्धमान की टीम बनी। फुटबॉल मैच का शुभारंभ विधायक नारायण दास, हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर भाजपा नेत्री रीता चौरसिया व केकेएन के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बता दें कि बालो दा की याद में कल बुधवार को शहर के तीस स्थानों पर शहरवासियों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्व बालो दा की स्मृति में द्ररीनारायण भोज का आयोजन किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट महिला व पुरूष बिहार, बंगाल, झारखंड की टीम के बीच खेला जाएगा। जबकि महिला व पुरूष वर्ग का फाईनल मैच 4 फरवरी को केकेएन स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए केकेएन ग्रुप के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा आयोजन समिति ने शहरवासियों व फुटबॉल प्रेमियों से भारी संख्या में केकेएन स्टेडियम पहुंच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व बालो दा को सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की है। बैठक में केकेएन ग्रुप के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, आलोक बोस, श्याम झा, अरविंद झा, अमनदीप, सोमेश पंडित, सचिन दा, अजित राउत, बजरंगी साह, कुंदन गुप्ता, इंद्रदेव सिंह, राजू राम, प्रताप दूबे, संजय चटर्जी, सचिन सुलतानिया, विजया सिंह, मौसमी मुखर्जी, संपा घोष, अलका सोनी सहित ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मलहारा प्रीमियर लीग का समाज सेवी सुनील खावाड़े ने किया उद्धघाटन
—-विराज 11 ने सनराइज 11 को 12 रन से दी मात
देवघर /संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड स्थित मलहारा गांव के मैदान में मलहारा प्रीमियर लीग सीजन-7 क्रिकेट मुकाबले का उद्घाटन शहर के जाने-माने समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े के द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पूर्व मलहारा मुखिया प्रतिनिधि सुशील महथा सहित बुढ़ा राउत, दीपक दुबे, गोपाल पासी, महेश राउत, रोहित राउत सहित अन्य ग्रामीणों ने मलहरा ग्राउंड में ढ़ोल नगाड़े के साथ बुके देकर एवं मला पहनाकर समाजसेवी सुनील खवाड़े का स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में समाजसेवी श्री खवाड़े ने कहा कि शहर के अलावा गांवों में भी इस तरह के आयोजन को देखकर खुशी होती है। साथ ही उन्होंने कमिटी के सदस्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। टूर्नामेंट को रोचक बनाने और खिलाडियों में जोश भरने के लिए तरह-तरह के इनामों की घोषणा की गयी। मलहारा प्रीमियर लीग सीजन- 7 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराज -11 की टीम निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। विराज 11 की तरफ से सलामी बल्लेबाज कुंदन रमानी ने 31 बॉल खेलकर 42 रन की शानदार पारी खेली। वहीं कृष्ण कुमार ने 23 बॉल 30 रन बनाकर एक अच्छा पार्टनरशिप दिया। सुमन कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9 बॉल पर 24 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 165 रन तक पहुँचा दिया।
इसके जवाब में खेलने उतरी सनराइज 11 के बल्लेबाज बिनोद राउत 16 गेंद में 20 रन, राजकुमार प्रिंस 11 बॉल में 16 रन बनाकर अच्छी पार्टनरशिप कर बढ़िया शुरुवात दी।बाद में बल्लेवाजी ‘ी लिए आये पोलार्ड और आकाश ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दर्शकों का मनोरंजन किया। पोलार्ड ने 20 गेंद पर 43 रन और आकाश ने 20 गेंद में 39 रन पारी खेली। इसके बावज़ूद लक्ष्य का पीछा कर पाने में टीम असफल रही और सनराइज -11 की टीम 15.02 ओवर में 153 रन पर सिमट गयी। इसी के साथ विराज-11 की टीम ने अपनी पहली जीत हासिल की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मलहारा मुखिया प्रतिनिधि सुशील महथा, बुढ़ा राउत, सतीश सिंह, दीपक दुबे, टिंकू खवाड़े, अजय खवाड़े, रोहित राउत, नरसिंह राउत, मिथुन राउत, राजीव अग्रवाल, महेश राउत, भालू राउत, रोहित पाण्डेय, भोला सिंह, मनोज पाण्डेय, अशोक यादव, बिट्टू सिंह, आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।
शहर परिक्रमा मेगा पेंटिग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
–विभिन्न स्कूल के छात्र -छात्राओं ने लिया भाग
देवघर /संवाददाता। शिल्पग्राम, देवघर में खुले आसमान के नीचे शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन (चित्रांकन प्रतियोगिता), सीजन- 9 का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ड्रॉइंग शीट पर निर्धारित विषय के रंग भरे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे देवघर विधायक श्री नारायण दास, उनकी पत्नी श्रीमती रीता भारती, सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा, कल्याणी ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर श्री कमल कुमार, नीतू बर्नवाल इत्यादि उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि देवघर विधायक श्री नारायण दास ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस कंपिटिशन का नाम अब “मेगा पेंटिंग कंपिटिशन” से बदलकर “महा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन” कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों का यह कार्यक्रम इतना विस्तार ले चूका है कि अब देवघर स्वयंसेवी संस्थाओ और समाज के लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि एक साथ हजारों बच्चों को इस प्रतियोगिता मे शिरकत करते देखकर अभिभूत हूं। ऐसे आयोजन हेतु शहर परिक्रमा की पूरी टीम के साथ बच्चों को भी शुभकामनायें। तत्पश्चात अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने सम्बोधन मे बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ आयोजन समिति को भी बच्चों के सकारात्मक विकास हेतु अपनी शुभकामनायें दी।
शहर परिक्रमा के संपादक सह मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के मुख्य आयोजक श्री प्रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे विभिन्न विद्यालय के हजारों छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे सुप्रभा शिक्षा स्थली, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स, एस के पी विद्या-विहार, तक्षशिला विद्यापीठ, रेड रोज़+2 स्कूल, बाल भारती, न्यू विज़न, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल, नंदन कानन लिटिल फ्लावर, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, सहदेवा अकादमी, श्याम सुन्दर शिक्षा सदन, राम मंदिर उच्च विद्यालय, दीनबंधु उच्च विद्यालय, एकलव्य पब्लिक स्कूल, सर्वोदय आवासीय विद्यालय, जसीडीह पब्लिक स्कूल, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, डिवाइन पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, विवेकानंद एंग्लो पब्लिक स्कूल, ब्राइट कैरियर इत्यादि प्रमुख हैँ। आगे श्री वर्मा ने कार्यक्रम मे सहयोग हेतु प्रयोजक नमन नव्या एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, कल्याणी ज्वेलर्स, नारायण गृहसेवी उद्योग, देवघर आई ए एस अकादमी, ब्लू बेल्स, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, संत कोलम्बस स्कूल, सुप्रभा शिक्षा स्थली, ब्राइट कैरियर स्कूल ग्रीनव्हिच स्कूल के साथ मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजीयारा और सहायक निर्णायक रणजीत जाना, सोनाली शिल्पी को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावा गुरुकुल साइंस कोचिंग सेंटर के रवि सर, डॉ एकता रानी, विजय प्रताप सनातन, झारक्राफ्ट क्षेत्रीय कार्यलय के वरीय क्लस्टर प्रबंधक राजीव साहू, आरती वर्मा सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक और शिक्षकों के साथ कई अभिभावकों की मौजूदगी रही। उद्घोषक की भूमिका प्रभाकर कापरी और राकेश राय ने निभाई।
शहर के अलग -अलग इलाके में तीन लोगों से मोबाइल कि छिनतई
देवघर /संवाददाता। नगर थाना इलाके में इनदिनों बाइक सवार मोबाइल छिनतई करने वाले बदमाशों का मनोबल बढ़ गया है। यह बदमाश हर दिन एक या दो मोबाइल राह चलते लोगों से छिनतई कर फरार हो जा रहे हैं। नगर पुलिस ऐसे अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। 27 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों रिफियुजी कॉलोनी निवासी आशीष कुमार से बिलासी और मातृ मंदिर के बीच शाम को मोबाइल कि छिनतई कर ली। इसे लेकर उसने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। 29 जनवरी को शहीद आश्रम रोड निवासी कृष कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल कि झपटमारी कर जिसकी शिकायत नगर थाना में दिया है। 29 जनवरी कि रात 10 बजे के आसपास सत्संग रोड स्थित जिला परिषद के सामने बाइक सवार अपराधियों ने बंगाल कि रहने वाली एक महिला से मोबाइल छिन लिया। कोलकाता के जादवपुर निवासी मांगोला हालदा ने बताया कि वह सतसंग घूमने आई थी। रात को खाना खाने के बाद वापस रूम जा रही थी उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और मोबाइल छिन कर फरार हो गया। 30जनवरी को वह शिकायत देने नगर थाना पहुंची जहां मोबाइल खोने का फार्म भरा कर भेज दिया गया।
मारपीट जानलेवा हमले को लेकर मामला दर्ज
देवघर/ संवाददाता जिले के देवीपुर थाना में मारपीट और जानलेवा हमले को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला उजानपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव ने दर्ज कराया है। मामले में बड़े भाई संजय कुमार भौजाई बीना देवी भतीजा विवेक कुमार को आरोपी बनाया है। कहां है कि बंटवारे को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। 27 जनवरी को मां रानी देवी के समक्ष बटवारा को लेकर बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इसमें कोई समझौता नहीं हुआ। उपरांत वह कुछ काम से देवीपुर बाजार चला गया। इस बीच आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान वह घर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा तो उसके ऊपर भी रड और टांगे से हमला कर दिया। उपरांत वह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 29 तारीख को वह मामला दर्ज कराने देवीपुर पहुंचा। इधर मामला दर्ज कर देवीपुर पुलिस जांच में जुट गई है।
पंडा धर्मरक्षणी सभा के नवनिर्वाचित पदधारियों को दिलाया गया शपथ
शपथग्रहण समारोह में दिखे राजनीतिक दलों के नेता, दी बधाई
देवघर/नगर संवाददाता। पंडा धर्मरक्षणी सभा का 14 जनवरी को संपन्न हुए आम चुनाव के बाद मंगलवार की शाम को बाबा मंदिर परिसर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवनिर्वाचित पदधारियों को शपथ दिलाई गई। सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल झा मंटू, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर खवाड़े व त्रिलोकीनाथ पांडेय व मंत्री पद पर अरूणानंद झा को शपथ चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरजाशंकर फलहारी ने दिलाया। जबकि सभा के एक उपाध्यक्ष संजय मिश्रा किसी कारण से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। जिन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी। मंत्री अरूणानंद झा ने संस्कृत भाषा में शपथ लिया। इसके अलावा अन्य ने हिन्दी भाषा में शपथ लिया। शपथग्रहण समारोह को लेकर बाबा मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ था। शपथग्रहण समारोह के बाद टुन्नू खवाड़े के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर पंडा धर्मरक्षणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडा धर्मरक्षणी सभा हाल के दिनों आपसी फुट सहित कुछ कमियों के कारण कमजोर हुआ था। जिसे मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा। साथ ही मंदिर व्यवस्था में सुधार करने की भी जरूरत है।