• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

किसानों के बीच किया गया बीज का वितरण

October 31, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

किसानों के बीच किया गया बीज का वितरण

by admin
October 31, 2023
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पहारिया पंचायत के रतुरा गांव में कृषि विभाग से प्राप्त बीज का वितरण समारोह रतुरा पहारिया एफपीओ के निदेशक श्यामानंद मिश्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया विमला देवी द्वारा पंचायत के विभिन्न गांवों के किसानों को रबी की खेती को लेकर सरसों व मक्का बीज का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा के साथ एफपीओ के सदस्य व किसान उपस्थित थे।

मटका फोड़ प्रतियोगिता का बीडीओ ने किया उद्घाटन
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के टिकोरायडीह गांव में लक्खी पूजा के वार्षिक समारोह पर प्राचीन परंपरा के अनुसार मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन समिति द्वारा किया गया। इसके पूर्व टीम बादल के विक्रम पत्रलेख द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा हमारी प्राचीन संस्कति और परंपरा के साथ अपनी पुरानी खेल को जिंदा रखने के लिये युवाओं व समिति के सदस्यों को बधाई दी। कहा कि प्रतियोगिता से आप अपना आकलन कर सकते हैं। इस अवसर पर विजेता व उप विजेता को सम्मानित किया गया। मौके पर संजीव ठाकुर, छोटेलाल ठाकुर, तुषार, कुणाल, झब्बू ठाकुर, विजय ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, रंजीत ठाकुर, प्रियांशु, सोहन, मुकुंद, समीर, सरोज, सौरभ समेत काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

मृतक के परिजनों से मिले टीम बादल के सदस्य
सारवां/संवाददाता। सारवां थाना क्षेत्र के दोंदिया पंचायत के बधनी गांव के युवक रोहित कुमार की विगत दिन कर्णकोल के पास ट्रैक्टर द्वारा धक्का मार दिये जाने से मौत हो जाने के बाद टीम बादल के सदस्यों के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा उसके घर पहुंचाते ही गांव में मातम छा गया। मौके पर टीम बादल के विक्रम पत्रलेख, अशोक यादव, गणेश यादव, फागु महतो, राजेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि दर्जनों की संख्या में गा्रमीणों के द्वारा उनके परिजनों को संात्वना दी गई व टीम बादल द्वारा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

सहिया साथी की हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवा को अंतिम पंक्ति पर खडे़ लोगों तक पहुंचाने को लेकर सारवां एवं सोनारायठाढ़ी क्षेत्र के विभिन्न कलस्टरों के सहिया साथी की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थागत प्रसव को बढावा देने, परिवार नियोजन कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने, टीबी रोगियो की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सहिया साििायों को कहा अगर किसी गांव में टीबी के रोगी के मौत हो जाने पर सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा गया। इस दौरान एक माह का अग्रीम कार्ययोजना बनायी गयी। मौके पर डब्ल्यू एचओ के नीरज कुमार सिंह, बीटीटी सुमन झा, ब्रह्मदेव वर्मा, राजन हाजरा, सहिया साथी लक्ष्मी कुमारी, शांति देवी, नीलम नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

नाबालिग को भगाने का मामला दर्ज
सारठ/संवाददाता। सारठ थाना के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के धोबनिया गांव निवासी तारणी मंडल ने अपने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। लिखित शिकायत में बताया है कि रविवार को दोपहर के दो बजे उसकी बेटी शौच के लिए तालाब की ओर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला। पूछताछ करने पर पता चला कि धोबनिया गांव के ही 21 वर्षीय कार्तिक मंडल पिता नुनलाल मंडल ने उसकी बेटी को भगा ले गया है। पुलिस ने पुलिस ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है।

भजन संध्या में देर रात तक झूमते रहे श्रोता
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के मंझीडीह नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रविवार की भजन संध्या मे सैकड़ों ग्रामीण श्रोता देर रात तक झूमते रहे। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या में लोकप्रिय गायक हजारी पांडे एवं गायिका पल्लवी झा ने समा बांध दिया। दोनों कलाकारों का वहां के पुरोहित ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। तत्पश्चात हजारी पांडे ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने पारंपरिक से लेकर आधुनिक, हिंदी से लेकर भोजपुरी और खोरठा तक के भजन सुनाकर लोगों को झूमने और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या के कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्रम कुमार भोक्ता, पुरुषोत्तम कुमार, शिवम कुमार, नीरज कुमार ,अंगद कुमार, चीकू कुमार, सौरभ कुमार, देवनंदन विवेक, दीनबंधु और प्रभाकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बच्चें प्रतिदिन आयें स्कूल

  • सियाकनारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चो के बीच पोशाक का वितरण
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौं समग्र शिक्षा अभियान के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा उपलब्ध कराए गए बैग का वितरण विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी द्वारा किया गया। विद्यालय के 29 बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया। इसके पूर्व विद्यालय को समग्र शिक्षा परियोजना द्वारा उपलब्ध कराए गए कॉफी का भी वितरण किया गया। बैग एवं कॉपी मिलने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में व्यापक हर्ष देखा जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से बैग, जूता, मोजा, पोशाक पहनकर विद्यालय आयें और सही ढंग से पठन-पाठन कर विद्यालय का नाम रौशन करें। कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क किताब, कॉपी, बैग, जूता, मौजा, मध्याह्न भोजन एवं छात्रवृत्ति दिया जाता है। उन्होंने विद्यालय के सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को रोजाना विद्यालय भेजें ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू रजवार, रसोईया बिजली देवी, पारन रोजगार, तामु देवी, बकरू रजवार केला रजवार, उर्मिला देवी आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाने का निर्णय
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौ प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पाथरोल चौक पर सर्वाजनिक छठ पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सन्तोष साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे छठ घाट की सफाई व अन्य विधि-व्यवस्था समेत आकर्षक व भव्य विधुत साज सज्जा को लेकर विस्तारपूर्वक सदस्यों के साथ चर्चा की गई। विदित हो कि सार्वजनिक छठ पूजा समिति विगत कई वर्षों से अपने सदस्यों के आर्थिक व शारीरिक योगदान से भव्य छठ पूजा का सफल आयोजन करती आ रही है। बैठक में इस बार का आयोजन पहले से और बेहतर तरीके से करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मूषो साह, सदानंद, अमित सिंह, राजेश रजवार, जितना रवानी, कारू रवानी, संदीप, गुड्डू, कारू ठाकुर, अमित आदि सदस्य मौजूद थे।

ऐसे आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक समरसता : हफीजुल

  • न्यू कॉलोनी व कालीपुर टाउन पूजा समिति को मिला सम्मान
  • मंत्री हफीजुल हसन ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के गांधी चौक पर योर्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    इस अवसर पर शहर में आयोजित 16 दुर्गा पूजा समितियों के बीच तीन श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी। जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा विसर्जन, सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा साज-सज्जा और सर्वश्रेष्ठ पूजा व्यवस्था में बेहतर करने वाले को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय के पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित गया। साथ ही अन्य समितियों को प्रोत्साहन पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर उन्हें भी प्रोत्साहित की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा विसर्जन में गांधी चौक पूजा समिति प्रथम, श्री श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति द्वितीय, मिलन संघ खलासी मोहल्ला तृतीय, प्रतिमा साज-सज्जा में पुल पार दुर्गा पूजा समिति प्रथम, हटिया दुर्गा पूजा समिति द्वितीय, लालगढ़ दुर्गा पूजा समिति व डंगालपाड़ा पूजा समिति तृतीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ पूजा व्यवस्था में कालीपुर टाउन दुर्गा पूजा समिति और जगत जननी दुर्गा पूजा समिति प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हटिया दुर्गा पूजा समिति और श्री श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गांधी चौक दुर्गा पूजा समिति तृतीय स्थान पर रही। रावण दहन के लिए राज-राजेश्वरी दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा को विशेष पुरस्कार दिया गया। साथ ही फूलदानी रोड पथलचपटी में पहली बार दुर्गा पूजा प्रारंभ करने को लेकर उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। सभी पूजा समितियों के मूल्यांकन के लिए 11 निर्णायक मंडली बनाई गई थी। जिनमें एसडीपीओ विनोद रवानी,थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा, नगर परिषद की प्रशासक शिखा कुमारी, महिला समिति की अध्यक्ष डॉ सुमन लता, नागरिक समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह, क्रिएटिव करियर क्लासेस के पंकज पीयूष, समाजसेवी महेश बथवाल, मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष मिता गुटगुटिया, न्यूज लाइन के निदेशक प्रिंस समद, मधुपुर दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कन्हैया लाल कन्नू थे। सभी निर्णायकों को मंत्री द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूरे दुर्गा पूजा के दौरान संयोजन का कार्य व सभी समितियों की समस्याओं को सुनकर, समझकर उसका त्वरित निराकरण करने की जिम्मेदारी मधुपुर दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कन्हैयालाल कन्नू ने ली थी। इसके लिए उन्हें और अभिषेक गुटगुटिया को शॉल, उपहार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
    मौके पर मंत्री श्री हसन ने कहा कि योर्स द्वारा इस तरह के कार्य समाज में आपसी सद्भाव, मितव्ययिता व शांतिपूर्ण माहौल को बनता है। इस तरह के कार्यक्रम करने से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। साथ ही अश्लीलता और व वैमनस्यता में कमी आती है। योर्स के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक समरसता को बरकरार रखने के लिए योर्स द्वारा कई तरह की आकर्षक कार्यक्रम किए जाते हैं। जिनमें दुर्गापूजा सम्मान समारोह भी एक है। इस कार्यक्रम में सभी पूजा समिति व क्लब के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव प्रसाद चटर्जी ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में अरविंद तिवारी, हेमंत नारायण सिंह, डॉक्टर सुमन लता, सुबल प्रसाद सिंह,पंकज पीयूष,महेश बथवाल, कन्हैयालाल कन्नू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया। मौके पर सुभाष सिंह, प्रेम पाठक, प्रदीप शर्मा उर्फ टीमू महाराज, शेखर लक्ष्मीरामका, अंकित लक्ष्मीरामका,संजय टेकरीवाल, मोहम्मद ताजुद्दीन, मोहम्मद चांद, निलेश कुमार, उत्तम मोहनका, उत्तम साह मौजूद थे।

नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का दिया निर्देश
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराजन ने सेक्टर 1, 3 व 7 के आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया। बैठक में बेहतर आंगनबाड़ी संचालन को लेकर सेविकाओं को कई टिप्स दिए गए। मौके पर पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराज ने सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ व सेविकाएं विशेष शिविर आयोजित कर नये मतदाता का नाम सूची मे जोड़े। 1 जनवरी 2024 मे 18 वर्ष पूर्ण होने वाले नए-मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़े। मतदाता सूची में त्रुटि को भी सुधार करें ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नही हो। वही सेविकाओं को बेहतर आंगनवाड़ी संचालन के लिए समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने साफ-सफाई रखने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया । साथ में सभी बच्चों को प्रतिमाह वजन अंकित करें। प्रतिदिन गृह भ्रमण कर कुपोषित बच्चों का पहचान कर इन्हें कुपोषित सेंटर में एडमिट करवाएं। मौके पर प्रधान सहायक प्रकाश दास, कंप्यूटर ऑपरेटर टिंकू दास, आदेश पाल अशोक मांझी समेत दर्जनों की संख्या में सेविकाएं बैठक में शामिल थी।

कुएं में डूबने से महिला की हुई मौेत
सारठ/संवाददाता। पथरड्डा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव में कुएं में डूबने से 42 वर्षीय महिला वंदना देवी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतका का ससुराल पथरड्डा ओपी क्षेत्र के अलुवारा गांव में है। वह मायके डुमरिया गांव आयी थी। सूचना पाते ही पथरड्डा ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार और एएसआई सिकन्दर सिंह घटनास्थल पहुंच कर शव को कुएं से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।

वैष्णवी दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन
सारवां/संवाददाता। सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर सारवां में अष्टमंगला विशेष पूजा का आयोजन पूजा समिति के उपाध्यक्ष संजय राय की देखरेख में आचार्य अजय कुमार झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मां की आराधना की गई और मौके पर खीर का महाप्रसाद लोगों के बीच वितरण करते हुए मां से क्षेत्र की शांति की कामना की गई। कहा गया कि प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के आठवें दिन यह विशेष पूजा आयोजित की जाती है। इस अवसर पर समिति के रवि पत्रलेख, नरेश वर्मा, वीरेंद्र यादव, मुकेश राउत, दिवाकर वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

वार्ड सदस्यों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों के प्रथम बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
शिविर का उद्घाटन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरे रामजी दिनकर, प्रखंड समन्वयक विशाल कुमार शरण, सीएसओ प्रतिनिधि हरिशंकर उपाध्याय एवं सुनीत आनंद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर मास्टर प्रशिक्षक आनन्द द्वारा सभी वार्ड सदस्यों को 73 वें संविधान संशोधन द्वारा ग्राम पंचायत को प्राप्त शक्तियों एवं उनका उपयोग,अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराया। ग्राम सभा से संबंधित सभी आवश्यक नियम जैसे ग्राम सभा की सूचना, ग्राम सभा कोरम, ग्राम सभा की अध्यक्षता, विशेष ग्राम सभा, पंचायत कार्यकारिणी, ग्राम स्तर की स्थाई समितियों, पंचायत स्तर की स्थाई समितियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी आवश्यक विषय टॉपिक पर छोटे-छोटे वीडियो प्रदर्शित किया गया।
मौके पर हरिशंकर उपाध्याय द्वारा वार्ड सदस्यों के द्वारा उठाये गए सभी सवालों का जवाब दिया गय । प्रखंड समन्वयकश्री शरण द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण शिविर का भरपूर लाभ उठाने एवं अपने अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, नियम कानून की पर्याप्त समझ विकसित करने के लिए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

पत्नी को भरण-पोषण की राशि नहीं देने पर पति गिरफ्तार
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर पुलिस ने शहर के मीना बाजार मोहल्ला से कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने व पत्नी को भरण-पोषण की राशि नही देने के मामले में आठ वर्षों से फरार आरोपी पति विद्यासागर झा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी ने पति पर भरण पोषण की राशि देने का मामला फैमिली कोर्ट देवघर में वर्ष 2015 में दर्ज कराया था। आरोपी को न्यायलय द्वारा भरण पोषण देने का आदेश दिया था, लेकिन आरोपी कई वर्षों से न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा था। भरण-पोषण की राशि नहीं देने पर न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। नयायालय के आदेश पर पुलिस ने कारवाई की है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store