• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026

हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा शिव बस्ती, विराट हिंदू सम्मेलन में एकता का संदेश

April 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

by admin
April 16, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा मोहल्ला स्थित एक निजी आवास परिसर मे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती कुशमाहा समाज ने समारोह पूर्वक मनाया। मौके पर बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं समाज के ब्रह्मदेव वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब समाज सुधारक व संविधान के निर्माता थे। कार्यक्रम में महेद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, संतोष दास, अशोक यादव, जितेन्द्र यादव, सैयद शाहिद हुसैन, बलराम वर्मा, संजय नापित, उपेंद्र वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा आदि मौजूद थे।

बुलाइट संस्था ने बाबा साहेब को किया याद
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के पसिया स्थित बुलाहट संस्था परिसर मे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उपस्थित लोगों ने अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा संथाली नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था के बहामुनी हेम्ब्रम, बेरनादत तिर्की और मरियम ने कहा कि अंबेडकर दलित और पिछडे वर्गो के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इसके अलावे विमला, विशाल, अजय, तज रोशन आदि ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मंे साक्षी, सृष्टि, कृपा, मति, पार्वती, गबरियल, जयवंत, प्रभु जोन का सराहनीय योगदान रहा है।

मोबाइल झपट्टामार गिरोह के एक धराया, गया जेल
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर पुलिस ने झपट्टामार कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को घरदबोचा है। उसे लालगढ़ गांव से नाटकीय ढंग से पकड़ा है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी की पहचान शहजाद शेख है वह लालगढ़ का रहने वाला बताया जाता है। वह तेज रफ्तार बाइक से राहगीरो को झपट्टामार कर मोबाइल छिन कर फरार हो जाता था। विशेषकर महिलाओं को ज्यादा परेशान करता था। इसके आतंक से लोग परेशान थे। बुधवार को आरोपी की सामान्य मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बंग समुदाय ने मनाया पोइला बोइशाख

  • व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई पूजा
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी में बंग समुदाय ने बुधवार को बंगाली नए साल को पोइला बोइशाख के रूप में मनाया। सभी ने अपने-अपने तरीके से नए साल को सेलिब्रेट किया। पोइला बोइशाख को बंग समाज ने पूजा-अर्चना करने के साथ शुरू किया। समाज के लोगों ने नए वस्त्र धारण कर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। अभिवादन के लिए लोगों ने डिजिटल संदेशों का भी आदान-प्रदान किया। नए साल के पहले दिन के मौके पर बंग समुदाय ने मछली और मिठाई के कई तरह के व्यजंन तैयार किए। समाज के लोगों ने बताया कि पोइला बोइशाख में कामना की गई कि पूरी दुनिया में सुख शांति बनी रहे। पालोजोरी बाजार, खागा बाजार, बगदाहा, बदिया मोड़ सहित दर्जनों गांवों में बंग समाज ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना कर नया बही खाता शुरू किया।

धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती
सारठ/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सबैजोर पंचायत के हेट करहिया गांव में मुखिया खुशबू कुमारी एवं मोहन महरा के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। मुखिया ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तो वहीं ग्रामीण मोहन महरा ने कहा कि बाबा साहब ने देश में शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखी थी। मौके पर ग्रामीण मोहन महरा, सचिन्द्र महरा, गौरव कुमार, भवन महरा, गणेश महरा, रामदेव महरा, सुधीर कुमार सिुंह, वरूण दास, गुलाब महरा, राजू महरा, पोषण महरा, टैटू महरा, नीटू महरा के अलवे कई महिला और पुरुष भी मौजूद थे।

बंग समाज ने धूमधाम से मनाया बांग्ला नववर्ष
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र में बंग समुदाय के लोगों ने बुधवार को बांग्ला नववर्ष धूमधाम से मनाया। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना और नये वस्त्र धारण कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर शुभकामना दी।

मासव्यापी संकीर्तन से माहौल भक्तिमय
सारठ/संवाददाता। सारठ के सिंहवाहिनी मंदिर में वैशाख मास में सारठ ग्रामवासियों द्वारा 16 आना मासव्यापी संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। पूरे वैशाख मास तक चलने वाला यह संकीर्तन सिंहवाहिनी मंदिर से पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: सिंहवाहिनी मंदिर में समापन किया जाएगा। यह सिलसिला पूरे वैशाख मास तक प्रतिदिन चलता रहेगा। इस प्रकार पूरे गंाव में प्रतिदिन भजन-कीर्तन से पूरे गांव गुंजायमान रहेगा।

चितरा प्रखंड सृजन को ले बीडीओ ने शुरू की कार्यवाही
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह ने चितरा प्रखंड सृजन को ले बड़बाद और लगवां पंचायत को भी चितरा प्रखंड से जोड़ने के लिए संबंधित मुखिया को पत्र निर्गत कर अनापत्ति प्रमाण पत्र आम सभा के माध्यम से पत्र निर्गत करने के तारीख से सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के अंदर मुखिया से मांगा गया है। इस बाबत इसकी प्रतिलिपि उपविकास आयुक्त, देवघर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, देवघर एवं सारठ अंचल अधिकारी, सारठ प्रमुख, सम्बन्धित पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों को भी इसकी सूचना भेजी गई है।

छात्राओं को प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी नहीं हो : सीओ
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं अंचल अधिकारी ऋषिराज ने आवास, आय, ईडब्ल्यूएस, जाति प्रमाण पत्र बनाने में लोगो को हो रहे विलंब को देखते हुए उन्होंने अपने अधीनस्थ पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में अंचल निरीक्षक, कर्मचारी, कार्यालय कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर को सख्त निर्देश दिया की छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका हर संभव ख्याल रखें। बच्चो का प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी हालत में शिथिलता नहीं बरता जाए’ क्योंकि उनके भविष्य का सवाल है। कहा कि जिला से चौकीदार, होमगार्ड की बहाली निकली हुई है। इसमें सभी को आय, आवास, जाति, आरक्षण प्रमाण, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। साथ उन्होंने अंचल क्षेत्र के ग्रामीणों के अन्य कार्यो को पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। कहा कि अंचल में आने वाले लोगों का काम में किसी भी हालत में कोई परेशानी ना हो इसका हरसंभव ख्याल रखा जाए। मौके पर अंचल निरीक्षक अमित कुमार, कर्मचारी अमरेश झा, अमरनाथ कुमार, अंचल नजीर आकाश झा, विनोद मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर रईस अंसारी, नेपाल किस्कू, सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

मजदूर दिवस की तैयारी को लेकर बैठक
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड के पटवाबाद पंचायत भवन में देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में 1 मई मजदूर दिवस को होने वाली रैली को लेकर तैयारी बैठक कर विचार-विमर्श किया गया।
इसके सदस्यों को अलग अलग जिम्मेवारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी एवं इंटक के अन्य सदस्यों में आतिफ राजा, हसन राजा, युसूफ अंसारी, सलमा बीवी एवं मनोरंजन सिंह शामिल थे।

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी धराया
सारवां/संवाददाता। सारवां पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पहारिया गांव से नाबालिग और उसे भगाने वाले जसीडीह थाना के खवासडीह निवासी डमरू तुरी को पकड़ लिया है। जिसे सीएचसी में स्वास्थ्य जांच करा कर जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को भी 164 के तहत बयान दर्ज कराने पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। इसे लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता के द्वारा थाने में आवेदन देकर कांड संख्या 45/26 के तहत अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर शादी की नीयत से भागने का मामला दर्ज कराया था। नाबालिग के पिता ने डमरू तुरी पर आवेदन देकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस से छानबीन कर पुत्री की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई की मांग पिता द्वारा की गई थी।

कई गांवों में मासव्यापी कीर्तन शुरू
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बैशाख माह के आरंभ होते ही मासव्यापी हरि भजन सह हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जनों गांवों में किया गया। इस अवसर पर मां काली कीर्तन मंडली पांचूडीह द्वारा हरिभजन कीर्तन एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान पांचुडीह, गोला बाजार आदि मुहल्लों में नगर भ्रमण कर रामधुन की गंगा बहायी। पुजारी एकांत वर्मा, शेरू झा, खोल वादक मदन प्रसाद गुप्ता, इन्दर वर्मा,नरेश वर्मा बड़ा एवं छोटा, गौतम दत्ता, पंचम वर्मा, दीनदयाल वर्मा, भूदेव वर्मा, दु:खी साह, राजू वर्मा, पिंटू वर्मा, शम्भू दास, रंजीत लाल, पंचू दास, रामदेव वर्मा, सोनू ठाकुर, रंजीत साह, रंजीत चक्रवर्ती, कन्हैया वर्मा, आनंद कुमार, पवन साह, छोटे ठाकुर, नंदू लाल, पुरोहित मोहन झा आदि ने अहम भूमिका निभाई। वहीं क्षेत्र के लश्करडीह, दुलीडीह, बिशनपुर, भजलपुर, ठाड़ी, बंदाजोरी सिरसा, झिकटी, बनवरिया, जमुवा आदि दर्जनों गांव में मासव्यापी हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ किया गया।

न्यायिक पदाधिकारियों को अधिवक्ता संघ ने दी विदाई
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ में मधुपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार दूबे एवं रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जूलियन आनंद टोप्पो को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
जानकारी हो कि विगत दिनों दोनों न्यायिक पदाधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है। इसको लेकर अधिवक्ता संघ ने बुधवार को विदाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एडीजे श्री दूबे ने कहा कि मेरे इस कार्यकाल में मधुपुर में बहुत स्नेह मिला। बार व बेंच का अच्छा तालमेल रहा और यहां बहुत कुछ आप सबों से सिखने को भी मिला है। संघ व अधिवक्ताओं का काफी सहयोग रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि आपके कार्यकाल में यहां नए वकीलों को कार्य करने का अच्छा मौका मिला है। महासचिव श्याम सुंदर भैया ने कहा कि आपका काफी सहयोग मिला और अधिवक्ताओं को बहुत कुछ सीखने को मिला है। आपके उज्जवल भविष्य के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है। मौके पर एसीजेएमकम सिविल जज सीनियर डिवीजन वन पूजा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुचिता निधि तिग्गा, न्यायिक दंडाधिकारी सीखा रानी तिग्गा, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद शाही, संयुक्त सचिव जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय प्रसाह शाही, अवधेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्र.शाही, सरोज कुशवाहा, उमेश सिंह, गणेश यादव, मो. सोहेल अख्तर अंसारी, सदस्य डोमन प्रसाद यादव, प्रणय कुमार सिन्हा, सतीश चंद्र मंडल , प्रमोद कुमार राय, दीपक कुमार, चन्द्र शेखर सिंह, प्रमोद रंजन मिश्रा, सुनील कुमार, नंदकिशोर शर्मा, धनंजय प्रसाद, हेमंत कु.सिंह, रमाकांत सिंह, बालकिशोर दास, नवल किशोर सिंह, सदानंद भैया, कौशल शाही, कौशल किशोर दुबे, शंकर दयाल ठाकुर, पूरन महतो, सुनील कुमार सिंह, उमेश भैया, अली अमजद, दिनेश चौधरी, अरूण मेहरा, रंजीत सिन्हा, राज कुमार भगत, बसंत सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, नरेश महतो, बलराम पंडित, सुधांशु शेखर, समरेश कुमार, मो सरफराज अहमद, मो शब्बीर आलम, सुष्मिता चक्रवर्ती, भारती सिंह, सरिता कुमारी, रामचन्द्र राय, मो रिजवान शाहीन, सावन वर्मा आदि सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

स्कूल चलो अभियान 2026 का भव्य आगाज

  • शिक्षा से जोड़ने पर दिया गया जोर
    मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र, मोहनपुर के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड सभागार मोहनपुर में स्कूल चलो 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख मीना देवी, जिला परिषद सदस्य मीना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी एवं उप प्रमुख पप्पू यादव ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि यह अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पुन: स्कूल से जोड़ना है। नामांकन उत्सव के माध्यम से बच्चों की सूची तैयार कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से बैठक, प्रचार-प्रसार, रैली और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने और बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मुखिया अनिल साह, रंजीत यादव, बिंदु मंडल, रीना देवी, उमेश राय, विजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही शिक्षा विभाग के बीएओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। अंत में सभी ने अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया।

अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध घायल
सारवां/संवाददाता। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित दुलमाबांध के समीप अज्ञात वाहन के जोरदार ठोकर से गिरिडीह जिला क्षेत्र के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भादवा कुंड गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजन व स्थानीय ग्रामीणों के पहल पर उन्हें इलाज को लेकर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक थाना छेत्र के अपने पुत्री के घर बिशनपुर गढ़ आए थे और सुबह मॉर्निंग वॉक करने को लेकर बिशनपुर पुत्री के घर से स्टेडियम की ओर आ रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उनके पुत्री के घर में दिया। जहां से उन्हें देवघर इलाज को लेकर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सब का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जारी है।

नवनिर्मित मंदिर में वेदी की प्राण प्रतिष्ठा, जुटे श्रद्धालु
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डकाय गांव में ढाई सौ साल पुराने जीर्ण-शीर्ण मंदिर के जगह नवनिर्मित मंदिर में वेदी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन डकाय के ग्रामीणों द्वारा किया गया। जयदेव राय ने बताया प्राण प्रतिष्ठा पंडित बीरबल मिश्रा, कामदेव पांडे, गुलशन मिश्रा, मिठू तिवारी, पुजारी बृज बिहारी राय की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मौके पर माता को नवनिर्मित मंदिर में ले जाने के पहले विधि विधान के साथ षोडशोपचार पूजन कर माता से हाथ जोड़ कर नए मंदिर में आने और ग्राम रक्षा की कामना की गई। इस अवसर पर ढोल नगाड़े के के साथ कुलदेवी को नव निर्मित मंदिर में पहुंचाया गया। इस दौरान चंडी पाठ के वैदिक ऋचाओं से क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर वैदिकों के सामूहिक मंत्रोचार के साथ पुजारी ने नवनिर्मित वेदी में कुलदेवी की प्राण प्रतिष्ठा की। वैदिकों ने कहा कुलदेवी की कृपा से श्री, समृद्धि, यश, वैभव, कीर्ति के साथ वंश वृद्धि होती है। पूजा संचालन में युगल किशोर राय, हृदय राय, दीप नारायण राय, ज्ञान चंद्र राय, वीरेंद्र राय, सदानंद राय, सदाशिव राय, बिशंभर राय, प्रकाश राय, नरसिंह प्रसाद राय सेवा चंद्र राय सहित अन्य ग्रामीण संचालन में सहयोग प्रदान किया।

स्कूल रूआर को ले प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
मारगोमुंडा/संवाददाता। हम बच्चों का एक ही नारा, शिक्षा है अधिकार हमारा के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र मार्गोमुंडा के सौजन्य से बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय सभागार में स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ शशि संदीप सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू मुखिया सुधीर मंडल, बीपीईओ मधु कुमारी आदि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुसार स्कूली शिक्षा का प्राथमिक लक्ष्य सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति दर्ज कराना है। जिसको लेकर सभी शिक्षा विभाग के कर्मी पदाधिकारी, विद्यालय के सचिव प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि जागरूक करते हुए बच्चों का नामांकन कराने, नामांकित बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने एवं खास कर ड्रॉप आउट बच्चों को पुन: विद्यालय से जोड़ने को लेकर जागरूकता अभियान चलाना है। इस अभियान के तहत बच्चों एवं अभिभावकों से मिलकर बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने, नामांकित बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने ओर ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से पुन: जोड़ने को लेकर प्रोत्साहित एवं जागरूक करेंगें।की आखिर किन कारणों व किन समस्याओं के चलते नामांकित बच्चे विद्यालय नहीं जा रहे हैं। वो ड्रॉप आउट बच्चों किन कारणों से हो रहे हैं। जिसका समाधान व निराकरण किया जाएगा। ताकि शिक्षा का स्तर में बढ़ोतरी हो सके। मुखिया प्रतिनिधि रियासत अंसारी, उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, बीपीओ भुनेश्वर यादव, बीएओ अमित कुमार, बीटीएम विवेक कुमार भारती, एमओ उत्तम कुमार महतो, रंजीत कुमार, कार्तिकनाथ ठाकुर, सीआरपी कृष्ण देव प्रसाद, पंकज चौबे, कमलनाथ खवाड़े, मो निजामुद्दीन, आशीष राय, भागवत, अकाउंटेंट सुनीता बाउरी, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

मुख्यालय की सेफ्टी टीम का चितरा कोलियरी में औचक निरीक्षण

  • सुरक्षा मानकों की गहन जांच
    चितरा/संवाददाता। ईसीएल मुख्यालय से आई छह सदस्यीय उच्चस्तरीय यूनियन व सेफ्टी टीम ने बुधवार को एस पी माइंस चितरा कोलियरी का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीम के आगमन पर क्षेत्रीय कार्यालय में स्थानीय सेफ्टी अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद टीम सीधे खनन क्षेत्रों की ओर रवाना हुई।
    निरीक्षण के दौरान टीम ने गिरजा ओसीपी, खून खदान, तुलसीडाबर पैच एवं दमगढ़ा पैच सहित विभिन्न खनन स्थलों का बारीकी से मुआयना किया। टीम ने कार्यस्थलों पर लागू सुरक्षा मानकों, उपकरणों की स्थिति एवं श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सेफ्टी टीम का नेतृत्व कर रहे करुणेश सिंह के साथ आईएसओ पार्थो प्रतिम शाहा, जयंतो मित्रा, माधव बनर्जी एवं श्रीकांत सहित अन्य सदस्य शामिल थे। वहीं स्थानीय स्तर पर माइनिंग सेफ्टी अधिकारी जयकांत चौधरी एवं हरखनाथ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    इस संबंध में खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि हाल ही में 11 अप्रैल को ईसीएल मुख्यालय में एस पी माइंस को ‘बेस्ट माइनिंग सेफ्टी’ के लिए चयनित कर सीएमडी द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करना है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store