• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

केन्द्रीय आयुष मंत्री ने योग शिक्षक को किया सम्मानित

January 29, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

केन्द्रीय आयुष मंत्री ने योग शिक्षक को किया सम्मानित

by admin
January 29, 2024
in Deoghar
0
512
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • विशिष्ट अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने गये थे दिल्ली
    देवघर/नगर संवाददाता। योग शिक्षक अनुज कुमार त्यागी को भारत सरकार ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। जसीडीह टाभाघाट में सेवा दे रहे के पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी सह योग शिक्षक श्री त्यागी गणतंत्र दिवस समारोह के साक्षी बने जो कि देवघर के लिए गौरव की बात है। वही योग के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेलाल ने मोमेंटो समेत अन्य सामग्री देकर सम्मानित किये। मालूम हो कि श्री त्यागी केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेलाल के आवास पर मिलकर योग शिक्षकों के संबंध में कई बिन्दुओं पर चर्चा किए इस पर केंद्रीय आयुष मंत्री का आश्वासन भी मिला।
    गणतंत्र दिवस समारोह के साक्षी बने श्री त्यागी ने कहा मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को भारत सरकार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित करना मधुर स्वप्न जैसा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नोडल पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद झा एवं डॉक्टर अर्चना दीदी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं। श्री त्यागी ने कहा यह सम्मान सभी योग शिक्षकों एवं देवघरवासियों के लिए समर्पित है। मालूम हो श्री त्यागी 23 जनवरी को झारखंड की टीम के साथ रांची से गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान किए थे। वहां भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा तीन दिन के लिए रहने खाने एवं दिल्ली के प्रमुख स्थानों प्रधानमंत्री संग्रहालय, मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट, इंडिया गेट आदि घुमाने की व्यवस्था थी। वहीं 28 जनवरी को दिल्ली से संपूर्ण क्रांति झारखंड एक्सप्रेस से प्रस्थान कर रांची और वहां से फिर 29 जनवरी को देवघर पहुंचेंगे।
  • रवि ठाकुर मेमोरियल सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच
    मां मनसा रेड ने एसपीएस को आठ विकेट से हराया
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सत्र 2023-24 के मैच रवि ठाकुर मेमोरियल सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच का आज का मैच एसपीएस बनाम मां मनसा रेड के बीच खेला गया। आज के मैच में मां मनसा रेड ने एसपीएस को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीएस की टीम ने 26 ओवर 5 गेंद में सभी विकेट होकर 159 रन ही बना सकी। एसपीएस के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव सिंह ने 25 गेंद में 7 चौकों की मदद से 36 रन, राज ने 38 गेंद में चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए। मां मनसा रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजीव सिंह ने पांच प्रकाश कुमार ने तीन विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां मनसा रेड की टीम ने 18 ओवर 3 गेंद में दो विकेट खोकर 163 बनाकर जीत हासिल कर लिया। मां मनसा रेड के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुश कुमार ने 50 गेंद में 8 चौका चार सिक्स की मदद से 77 रन अक्षत सिंह ने 37 गेंद में 10 चौक एक छक्के की मदद से 54 रन बनाएं। एसपीएस के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता थे। जबकि स्कोर की भूमिका में शैलेश कुमार थे।

एनएसयूआई की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला एनएसयूआई द्वारा एक दिवसीय बैठक जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सैयद आमिर हाशमी, जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह देवघर जिला कांग्रेस प्रभारी परविंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड आगमन को लेकर भी विशेष बातचीत हुई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हाशमी ने कहा कि छात्र राजनीत ही राजनीति की पहली सीढ़ी है जो छात्र तथा युवाओं को राजनीति के प्रति प्रेरित करती है और वो अपने हक के लिए लड़ना और बोलना सीखते हैं। वहीं उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी निर्देश दिया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक छात्र तथा युवा जुड़े और यात्रा को सफल बनाए। मौके पर जिला प्रभारी परविंदर सिंह ने कहा कि मैंने एनएसयूआई से ही राजनीति की शुरुआत की थी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय होना चाहिए ताकि वह अपने अधिकारों को समझने के साथ-साथ अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन ने भी संबोधन करते हुए कहा कि एनएसयूआई सदैव छात्र मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ती है। जल्द ही नगर, प्रखंड, कॉलेज तथा विधानसभास्तरीय नई कमेटी विस्तार किया जाएगा। मौके पर एनएसयूआई जिला महासचिव अमजद खान, मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, जिला उपाध्यक्ष अटल मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजीव कुमार , नगर उपाध्यक्ष बाबा यादव, विश्विद्यालय महासचिव सैफ दानिश, आलम खान, नगर अध्यक्ष प्रियांशु कुमांर, अश्विनी कुमार सिंह, आयुष आदर्श, एनएसयूआई के मोहम्मद आदिल, गयास अंसारी, गोलू सिंह आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए भटक रहा है बूढ़ा बाप

  • मामला सारवां थाना क्षेत्र का, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
    देवघर/वरीय संवाददाता। जमाताड़ा निवासी मो. आजाद उर्फ किटला मियां ने देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है। आवेदन में जिक्र किया है कि पांच वर्ष पूर्व वह अपनी पुत्री सफेदा खातुन की शादी अल्ताफ अंसारी, पिता इस्माइल मियां सारवां थाना क्षेत्र के दोन्दिया घसको, टोला दुवजोरा में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी की थी। शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित पति व ससुराल वाले कर रहे थे। एक लाख रुपये नकद नहीं देने पर उनके बेटी की हत्या की भी बात कही थी। विगत 31 दिसंबर 2023 की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी ने उनसे रुपया मांगा लेकिन वह गरीबी के कारण पैसा नहीं पाया। भुगतान करने की बात की थी। पर वह लाचार गरीब पुरा नहीं कर सका। एक जनवरी को दोदिंया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रजाउद्दीन अंसारी ने उन्हें करीब 11 बजे खबर दिया उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। वह अपने भतीता अली हुसैन के बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि बेटी फांसी से लटकी हुई है। बेटी की पोस्टमार्टम के पश्चात सिराज असारी व अख्तर हुसैन ने मृत शरीर को लिया जिसकी अंतिम क्रिया 2 जनवरी को की गयी। 19 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नामित आरोपितों को नहीं पकड़ी है। उन्होंने एसपी एवं आईजी से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कराने की गुहार लगायी है।

गिरी वनवासी कल्याण परिषद ने किया कंबल वितरण
देवघर/ नगर संवाददाता। गिरी वनवासी कल्याण परिषद देवघर नगर शाखा द्वारा घोरमारा के बांझी गांव में आदिवासी भाई बहनों के बीच नगर अध्यक्ष प्रदीप बाजला की अध्यक्षता में कम्बल, कपड़ा, बिस्कुट, रबर, पेन्सिल, बेग, स्वेटर, किताब, कॉपी, बिस्कुट, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। जिसमें आदिवासी भाई बहनों को एवं छोटे-छोटे बच्चों को जरूरतमंद का सामान भी दिया गया। गिरी बनवासी कल्याण परिषद नगर शाखा के द्वारा प्रत्येक महीना कुछ ना कुछ सेवा कार्य करते आ रहा है और आगे भी करेगा। साथ ही वनवासी के सदस्यों समाजसेवी एवं देवघर विधायक नारायण दास के भी सहयोग से कम्बल वितरण किया गया। साथ ही बनवासी का वन भोज कार्यक्रम भी बनवासी केंद्र पर किया गया। नगर अध्यक्ष प्रदीप बजला ने बताया गिरी बनवासी जिला अभिषेक कार्यक्रम 6 एवं 7 अप्रैल को किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी भाई-बहन बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे एवं रात्रि में भजन कीर्तन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रदीप बाजला, जगमोहन टिबडे़वाल, सचिन सुल्तानिया, संजीव जजवाडे, अभय सर्राफ, अनील टेकरीवाल, संजय बाजला, कैलाश उरांव, बजरंग बथवाल, शशांक शेखर अग्रवाल, राजेश डालमिया, त्रिलोक केसरी, अनुपम बाजला, प्रवीण बाजला, रोहित बाजला, केडी चौधरी, बिटु टिबडेवाल, संतोष मूर्मू, जोगिंदर टुडू, अशोक पाल सहित कई सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
मोहनपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवघर- गोड्डा मुख्य सड़क घुठिया मोड़ में बीते रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान खपचवा गांव निवासी सहदेव तांती के 25 वर्षीय पुत्र मनोज तांती के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक पैदल जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा के चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रसाशान मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। मृतक अपने पीछे दो बच्चे एवं माता-पिता को छोड़ गया है। घटना से गांव में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताते चलें कि तीखा मोड़ होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटना होते रहती है।
इधर महागठबंधन के नेताओं ने पीड़ित परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया तथा आर्थिक मदद की। साथ ही सरकारी लाभ दिलाने को लेकर भरोसा दिलाया। मौके पर राजद नेता भूतनाथ यादव, वरिष्ठ नेता सह मुखिया नवल किशोर हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, झामुमो युवा नेता श्रीकांत यादव, कांग्रेस नेता नारायण यादव, समेत दर्जनों से अधिक स्थानीय नेता व ग्रामीण उपस्थित थे।

जयंती नदी पुल पर गार्डन बदलने को ले 13 घंटे का मेघा ब्लॉक

  • मदनकट्टा-जोडामो के बीच कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण
  • ब्लॉक से कई ट्रेन रद्द, कई के मार्ग बदलने से यात्री रहे परेशान
    मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मडल अंतर्गत आसनसोल-झाझा मुख्य रेल खंड के मदनकटा-जोडामो के बीच पुल संख्या 603 का गार्डर बदलने के लिये रविवार को रेल प्रशासन 13 घंटे 10 मिनट का मेघा पावर ब्लॉक लिया था। इस दौरान रेल प्रशासन ने ब्रिज के डाउन लाइन का गार्डर बदलने का कार्य किया।
    मौके पर आसनसोल डीआरएम चेतनांनंद सिंह ने अभियंताओ की टीम के साथ ब्रिज मरम्मती कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने का बना पुल पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल के री-गार्डिंग करने का निर्णय लिया गया था। जिसको लेकर मेगा पावर ब्लॉक की योजना बनाई गई थी। कार्य को लेकर कई ट्रेन को रद्द किया गया जबकि कई का मार्ग बदला गया। जबकि डाउन रेल लाइन पर तीन ट्रेनों को सभी स्टेशनों में स्टॉपेज के साथ चलाया गया। यात्रियों की दीर्घकालिक सुरक्षा को लेकर ट्रेन परिचालन व्यवस्था जरूरी थी। इस दौरान पटना-हावड़ा वंदे भारत, गोंडा-आसनसोल तथा नागालैंडम-कोलकाता सुपर ट्रेन को कुछ देर के लिए मधुपुर स्टेशन पर रोक कर अप लाइन द्वारा धीरे-धीरे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इससे यात्रियों को होने वाली और सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेत व्यक्त किया है। दिन भर ट्रेनों की आवागमन गांव बंद रहने से मधुपुर स्टेशन काफी सुनसान पड़ा रहा।

अली इलेवन को हराकर चांद मेडिकल अीम ने जीता फाइनल

  • विजेता एवं उपविजेता टीम को मंत्री हफीजुल हसन ने किया पुरस्कृत
    जसीडीह/संवाददाता। देवघर प्रखंड के चांदडीह गांव स्थित मैदान में आयोजित चांदडीह प्रीमियर लीग सीजन-8 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को चांद मेडिकल टीम और अली इलेवन खगड़ा टीम के बीच खेला गया। चांद मेडिकल टीम ने 23 रनों से अली इलेवन टीम को हराकर फाइनल मैच जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री हफीजुल हसन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। चांद मेडिकल टीम के कप्तान रजा ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 98 रन बनाया। जवाब में अली इलेवन टीम ने 11 ओवर 3 गेंद पर 75 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार चांद मेडिकल टीम 23 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका फरीद अंसारी एवं मो समद ने निभाई। जबकि उद्घोषक में सुभाष दास और अफजल अंसारी ने सराहनीय योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच योगेन्द्र एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब से अशीष दूबे को नवाजा गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा आयोजकों का हौंसला अफजाई करते हुए एवं विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। मुख्य अतिथि मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल ने भी संबोधित किया। मौके पर ने भी अपनी बातों को रखा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लियाकत अंसारी, भीम आर्मी के कांग्रेस दास, राजद नेता राजकुमार गुप्ता, सतेंद्र यादव, कांग्रेस के महादेव पंडित, बासुकी पंडित, विकास दास, गोलू, झामुमो के डोमन यादव, नागेश्वर यादव,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शरीफ अंसारी, श्रीकांत दास आदि मौजूद थे। वहीं खेल के आयोजन में मुख्य भूमिका सीपीएल-8 के अध्यक्ष मो हुसैन, सचिव मो मोहसीम तथा कोषाध्यक्ष मो जियाउल हक के साथ सदस्य डॉ जमील, अंजुम अंसारी, अतहर,सहदुल, शाहनवाज आदि का योगदान रहा।

फैजाने नमाज प्रशिक्षण शिविर में कई युवा हुए शामिल
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के पटवाबाद हुसैनी मस्जिद मे रविवार को अहले सुन्नत जमात की दीनी तहरीक दावते इस्लामी इंडिया के मदनी कोर्स विभाग के बैनर तले सात दिन का फैजाने नमाज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
नमाज शिविर में अलग-अलग मोहल्ले के युवाओं ने वहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतिम दिन तमाम प्रशिक्षुओं का हौसला अफजाई के लिए मधुपुर इलाके के कई उलेमा भी पहुंचकर अपनी बातों को रखा और मुबारकबाद के साथ तोहफे भी पेश किए गए। मौके पर हुसैनी मस्जिद पटवाबाद कमेटी के सदर, सेक्रेटरी और तमाम सदस्यों के अलावा वहा के खतीबो इमाम मुअज्जीन साहब के साथ-साथ आवाम भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीर साहेब की जामा मस्जिद के खतीबो इमाम मुफ्ती परवेज साहब ने दीनी तालीम और तरबियत पर जोर देते हुए समाज और दीन की खिदमत के लिए लोगों से आगे बढने का आह्वान किया। कहा दावते इस्लामी इंडिया पूरे देश भर में दीनी काम, तालीम और सामाजिक सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में इस तहरीक और तंजीम के मुबल्लिगों ने सराहनीय योगदान दिया।

पीएम के मन की बात सुन हुए लाभान्वित
जसीडीह/संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को रविवार को टीवी, रेडियो आदि के माध्यम से देख एवं सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता लाभान्वित हुए। इस अवसर पर जसीडीह सिनेमा हॉल रोड स्थित भाजपा कार्यकर्ता ललन दूबे के मकान परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने टीवी पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बातों को सुनें। साथ ही पीएम श्री मोदी द्वारा बताए गए अहम बातों से अवगत हुए।इस अवसर पर भाजपा जसीडीह नगर अध्यक्ष संजय राय,राजन सिंह, ललन दूबे, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार राय, चंदन राय आदि उपस्थित थे।

माता-पिता ने केक काटकर मनाया सांसद का जन्मदिन
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे 55 वर्ष के हो गए। समर्थकों की उपस्थिति में सांसद के माता-पिता ने दर्दमारा स्थित बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट परिसर में केक काटकर सांसद निशिकांत दूबे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। मौके पर सांसद के माता वीणा दूबे व पिता राधेश्याम दूबे के हाथों असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते हुए सांसद के माता पिता ने उनके बचपन के संघर्ष की कहानी बताया। वहीं दूसरी ओर सांसद निशिकांत दुबे के जन्मदिन पर देवीपुर प्रखंड अमडीहा पंचायत के रामरायडीह में समाजसेवी राकेश सिंह के तरफ से जन्मदिन मनाया गया। मौके पर मुकेश पाठक, हरिकिशोर सिंह, पिंटू तिवारी, मनीष कुमार, मुखिया सह शिक्षक ललन मिश्रा, विनय चंद्रवंशी, निर्मल मिश्रा, विजया सिंह, विनीता पासवान, बिंदु पाठक, प्रभाकर शांडिल्य, सुधीर सिंह, पंकज सिंह भदौरिया, अमित दुबे, ललन दुबे, संपा घोष, मौसमी मुखर्जी, अलका सोनी, राकेश सिंह, अमोद सिंह, पुनीत सिंह, मसूदन सिंह, मनजीत सिंह, शुभम सिंह, बेस्टी झा, अरुण देवी, बेबी देवी, प्रतिमा कुमारी, खुशी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समाजसेवी सहदेव महतो की मनाई गई पुण्यतिथि, विधायक ने दी श्रद्धांजलि
चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र के कोयरी जमुआ गांव में रविवार को दांगी कुशवाहा समाज से समाज सुधारक स्वर्गीय सहदेव महतो की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित सारठ विधायक रणधीर सिंह के अलावा समाज के लोगों द्वारा स्वर्गीय सहदेव महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तथा कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान विधायक श्री सिंह के हाथों खेलकूद में सफल प्रतिभागी बच्चे बच्चियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही कृषि प्रदर्शनी में में शामिल किसानों को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। विधायक ने कहा कि स्वर्गीय सहदेव बाबू अपने समाज के वैसे समाज सुधारक थे, जिन्होंने तमाम उम्र अपने समाज के दबे कुचले लोगों का सामाजिक उत्थान करते थे। इतना ही नहीं, अपने समाज के साथ साथ अन्य जाति समाज के लोगों के लिए भी अधिकार की लड़ाई लड़ते थे। कहा कि स्वर्गीय सहदेव बाबू शिक्षा पर अधिक जोर देने का काम करते थे और लोगों को शिक्षा के प्रति हमेशा जागरूक करते थे। उन्होंने कहा कि वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं और उनके ही दिखाए पथ पर चलकर क्षेत्र के का विकास करने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर इस अवसर मेला का भी आयोजन किया गया था। मौके पर अरुण महतो, यूनियन नेता महेंद्र प्रसाद राणा, फागू महतो, राजीव कुमार, केशव नारायण सिंह, विवेकानंद सिंह, कृष्णा महतो, गोखुल चंद्र महतो, सुनील कुमार दांगी, अशोक महतो, संजय सिंह, गणेश मंडल, गणपत यादव, दीपक कुमार सिंह, नरेश महतो, संतोष कुमार महतो, अजय महतो के अलावा कजरा, कुरा, फौजदारबांक, बरमशोली आदि गांव के दांगी कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

चार पंचायत के 4100 जरूरतमंदों के बीच विधायक ने बांटे कंबल
चितरा/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने रविवार को सारठ प्रखंड क्षेत्र के सारठ, बगडबरा, सबैजोर व झिलुआ पंचायत के 4100 जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से राहत प्रदान के लिए कंबल वितरण किया। इस मौके पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार कई दिनों से लगातार क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब लोगों को चिह्नित कर ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल देने का काम किया जा रहा है। कहा कि आगे बचे अन्य पंचायतों में राहत कार्य के तहत कंबल पहुंचाने का काम किया जायेगा। मौके पर मुखिया अशोक मंडल, विनोद मंडल, अंबिका यादव, सुख सागर मंडल, मनु राय, डिस्को राय, कारेलाल साह, नेपाल दत्ता, संतोष यादव, जितेंद्र मंडल, नीपू सिंह, पप्पू कापरी, दीनू पंडित आदि समर्थक उपस्थित थे।

खदान में ब्लास्टिंग के दौरान तुलसीडाबर घर में गिरा पत्थर

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने कामकाज किया ठप, आश्वासन के बाद काम हुआ शुरू
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के दस नंबर पैच स्थित खदान में रविवार को दूसरे पाली में ब्लास्टिंग के दौरान उड़कर आया पत्थर तुलसीडाबर गांव व घर में जा कर गिरा, जिससे ग्रामीण बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार दूसरे पाली में कोयला उत्पादन के लिए ब्लास्टिंग किया गया। जिससे ब्लास्टिंग का पत्थर उड़कर कर गांव में जा गिरा। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कोलियरी उक्त स्थल पर कामकाज ठप हो गया। इस संबंध में ग्रामीण कविता बेसरा, बहामुनी हेंब्रम, सरजा बीबी, सफीना बीबी, शहनाज बीबी, लोधरा हांसदा, कृष्णा मरांडी, आदिनाथ मरांडी, इकबाल अंसारी, सलीम अंसारी, शमीम अंसारी, आलम अंसारी सहित अन्य कहा कि ब्लास्टिंग का पत्थर गांव में एवं घर में आकर गिर गया। जिससे हम लोग बाल बाल बच गए। कहा कि हम लोग कोलियरी प्रबंधन से मांग करते हैं कि सुरक्षित तरीके से ब्लास्टिंग करें, जिससे पत्थर घर एवं गांव में नहीं आए. ओर जालमाल की क्षति नहीं हो। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधक मृत्युंजय चौधरी सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा एवं सीआईएसएफ इंस्पेक्टर तुलसीडाबर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगे से सुरक्षा के नियमों के तहत ब्लास्टिंग किया जाएगा। दोबारा इस तरह की घटना नहीं होगी। अधिकारियों के द्वारा समझाने बुझाने पर लगभग तीन घंटे बाद कामकाज उक्त पैच में पुन: शुरू किया गया।
Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store