देवघर/नगर संवाददाता। गांव की ओर चलो अभियान को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का बैठक एयरटेल टावर कोरिडीह में प्रखंड अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि देवघर प्रखण्ड प्रभारी सह जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया उपस्थित थे। साथ में पार्टी के कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां व दीवार लेखन फिर से मोदी सरकार के साथ-साथ प्रत्येक पंचायत में संयोजक सहसंयोजक बनाया गया। मौके पर पूर्व प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार मिश्रा, प्रदीप राय, मुन्ना, मुनेश्वर रावत, उमाशंकर पंडित, भूदेव यादव, उपेंद्र दास, भूषण कुमार स्वामी, अंग्रेज यादव, शोभन यादव, गोलू, राजेंद्र सिंह, कांग्रेस दास, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश, सुशील राय, प्रकाश यादव, उपेंद्र सिंह, मुन्ना राय, विजय दास, हरि यादव, चंदन राय, प्रवीण राय, संजीत सिंह, परमहंस देव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।