• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चुनाव को लेकर क्षेत्र में सजगता बरतें थाना प्रभारी : किशोर

May 6, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

चुनाव को लेकर क्षेत्र में सजगता बरतें थाना प्रभारी : किशोर

by admin
May 6, 2024
in Sahibganj
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-एसडीपीओ ने की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी

साहिबगंज। संवाददाता। अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने रविवार को अपराध नियंत्रण गोष्ठी की। एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सजगता बरतें। उन्होंने अपराधियों की लिस्ट बना कर उन्हें गिरफ्तार करने, बाइक की चोरी व घरों में चोरी पर रोक लगाने, रात्रि गश्ती पर विशेष फोकस करने, गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच करने, चौक, चौराहों व सन्नाटों में बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ करने, हर गली मोहल्लों में पेट्रोलिंग करने, लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने, सुचारू रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे व गांजे जैसे अवैध कारोबार पर नकेल कसने का निर्देश दिया। मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार, बोरियो थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

दुकान के सामने से बाइक की चोरी

राजमहल। संवाददाता। स्टेशन रोड अनुमंडलीय अस्पताल के पुराना भवन के सामने स्थित पोद्दार बर्तन भंडार दुकान के मालिक की बाइक चोरी हो गई। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दुकानदार मनोज पोद्दार की बाइक दुकान के सामने से शनिवार की देर संध्या दो चोरों ने मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर लिया। दुकान बंद करने के बाद दुकानदार दुकान का शटर लग रहा था। इसी वक्त दो चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मनोज पोद्दार ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

विद्युत तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

राजमहल। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत जामनगर में विद्युत तार की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जामनगर निवासी सिजाउद्दीन शेख (19), पिता मसरूर शेख रविवार को घर से सटे पेड़ में चढ़कर कोई काम कर रहा था। इसी दौरान किसी प्रकार हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अनुमंडलीय अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल का इलाज किया एवं उसकी बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल

राजमहल। संवाददाता। राजमहल-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शहर के बालू प्लॉट के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में पुन्नी टोला निवासी एंबुलेंस ड्राइवर राहुल शेख (23) घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल का इलाज किया।

479 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के राजस्थान इंटर विद्यालय में रविवार को नीट की परीक्षा हुई। नीट परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। केंद्राधीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से रिपोटिंर्ग टाइम थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश कराया गया। वहीं अपराह्न दो बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 495 अभ्यर्थी थे। जिसमें 479 अभ्यर्थी उपस्थित व 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए। एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार सहित आला अधिकारियों ने परीक्षा का जायजा लिया। ज्ञात हो कि नीट परीक्षा लेने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दिया गया था। मौके पर ऑब्जर्वर डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह, सिटी कॉर्डिनेटर ममता मुर्मू, सुजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

सिविल सर्जन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

साहिबगंज। संवाददाता। संयुक्त स्वास्थ्य भवन में योजनाओं के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो लगा होने के मामले में बोरियो सीओ विजय हेमराज खलखो ने जांच के बाद रविवार को जिरवाबाड़ी थाना में सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि मामले में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने कांड संख्या 65/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

गाय के बछड़े को रेस्क्यू कर बचाया

तालझारी। संवाददाता। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के बेलदारचक पूर्वी टोला के समीप एक दलदलनुमा जंगल में गाय का बछड़ा फंस गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीण मोइन की नजर छटपटाते गाय के बछड़े पर पड़ी। उन्होंने तुरंत हो-हल्ला करके गांव वालों को बुलाया। और खुद तुरंत दलदल से फंसे हुए गाय के बछड़े को निकालने की कोशिश करने लगा। तब तक वहां पहुंचे ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की। जिसके बाद बछड़े को सकुशल बाहर निकाला गया।

पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया

तालझारी। संवाददाता। एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को तालझारी थाना पुलिस ने नवनिर्मित मिशन स्कूल बिल्डिंग के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के तहत वाहन जांच अभियान चलाया। रास्ते से गुजर रहे मोटरसाइकिल, चार चक्का वाहन एवं तीन चक्का वाहन को पुलिस ने रोक-रोक कर पूरी तरह डिक्की सहित कागजात की तलाशी ली। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के प्रत्यक्ष व पारदर्शी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। मौके पर एसआई कन्हैया प्रसाद साह एवं एएसआई मनसा हजाम उपस्थित थे।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज। संवाददाता। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने गुप्त सूचना के आधार पर दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मामले में जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 61/24 दर्ज था। पुलिस ने आरोपी पश्चिम बंगाल के वर्धवान निवासी इग्रिस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शत-प्रतिशत मतदान के लिए एबीवीपी चलाएगी जागरण अभियान
-चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन

साहिबगंज। संवाददाता। शत-प्रतिशत मतदान के लिए एबीवीपी जागरण अभियान चलाएगी। रविवार को शहर के चौक बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में नगर सह मंत्री अविनाश शाह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बिहार व झारखंड प्रांत संयोजक कुमार दीपांशु और अभाविप झारखंड प्रांत सह छात्रा प्रमुख सुनिधि कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान मतदाता जागरण अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया। बताया गया कि आम चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरूकता पोस्टर वितरण, नुक्कड़ नाटक, मतदान का महत्व व अन्य विषयों पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर नगर कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर कोष मंत्री चंदन कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार गुप्ता, आकांक्षा कुमारी, अभिलाष दीप, अनिरुद्ध अनुराग, अमन कुमार, ज्योति कुमार व अन्य थे। वहीं तालझारी में नगर मंत्री गौरव कुमार सुमन के नेतृत्व भी पोस्टर का विमोचन किया गया। मौके पर विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री अभिषेक सिद्धार्थ, हरिओम गुप्ता, सन्नी सिंह, सोनजित महलदार, कला संयोजक कंचन कुमारी, नगर कार्यकारिणी सदस्य शिवम कुमार, हीराकांत प्रसाद, पीयूष उपाध्याय, सोनम कुमारी, मोनिका कुमारी, करीना कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शरीक हो सकते हैं कई बड़े चेहरे
-10 को ताला मरांडी करेंगे नामांकन
साहिबगंज। संवाददाता। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में अंतिम चरण में मतदान होना है। अंतिम चरण का नामांकन 7 मई से शुरू होगा। नामांकन को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारी चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार ताला मरांडी अपना नामांकन 10 मई को करेंगे। जिसको लेकर बीजेपी कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। राजमहल विधायक ने बताया कि उक्त अवसर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। पुलिस लाइन मैदान में जनसभा भी होगी। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ताला मरांडी के नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री या किसी प्रदेश के सीएम सहित प्रदेश के नेता सहित कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। जिसकी तैयारी बीजेपी के स्तर से चल रही है।
राजमहल लोकसभा क्षेत्र में हो सकती है पीएम की चुनावी सभा
संताल परगना के सभी सीट सहित राजमहल लोकसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजमहल लोकसभा क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा हो सकती है। वहीं बीजेपी आलाकमान और लोकसभा प्रभारी सहित कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के सीएम सहित स्टार प्रचारकों की सभा कराने की कवायद चल रही है।
सात को लोबिन व 10 को विजय कर सकते हैं नामांकन
अंतिम चरण के मतदान को लेकर 7 मई को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजमहल संसदीय सीट के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के भी 10 मई को नामांकन करने की उम्मीद है। वहीं बताया जा रहा निर्दल के रूप में झामुमो के बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम के 7 मई को ही नामांकन कर सकते हैं।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store