• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के सुकमा पहुंचे विधायक नारायण दास

November 3, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के सुकमा पहुंचे विधायक नारायण दास

by admin
November 3, 2023
in Deoghar
0
520
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर जीत की रणनीति पर की बात
    देवघर/नगर संवाददाता। स्थानीय भाजपा विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास पार्टी कार्य को अंजाम देने के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में छतीसगढ़ के सुकमा पहुंचे और सुकमा के राजा सह भाजपा नेता मनोज देव से राजवाड़ा में मिले। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कोनटा विधानसभा प्रत्याशी सोयम मुका को जिताने की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही राजा को सपरिवार बाबा नगरी आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राजा मनोज देव से कोन्टा विधानसभा के चुनाव के संदर्भ में सकारात्मक चर्चा किया एवं कोन्टा मे इस बार भाजपा प्रत्याशी सोयम मूका को विजयश्री दिलाने रणनिति बनी। श्री दास ने कहा कि राजा से मुलाकात कर मन प्रफुल्लित हुआ तथा उन्हें बाबा वैद्यनाथधाम देवघर पूजा करने हेतु सपरिवार आमंत्रित किया है।

बस कर्मी का मोबाइल व नकदी चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा घाट के पास खड़ी एक बस मे घुसकर बुधवार की देर रात को चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल के वर्दमान निवासी बस का स्टॉफ सुमन घोष ने नगर थाना में शिकायत की है। चोरों ने उसका मोबाइल घड़ी और 2000 नगद की चोरी कर ली। बताया जाता है कि कर बस के गेट का लॉक खोलकर इस चोरी को अंजाम दिया है। गुरुवार की अहले सुबह जब उसकी नींद खुली तो वह अपना मोबाइल, घड़ी खोजने लगा लेकिन नहीं मिला। बताया जाता है कि वह बस से बंगाल के श्रद्धालुओं को लेकर देवघर पूजा कराने आया था। रात को वह बस के गेट को अंदर से लॉक कर सो गया था। चोरों ने देर रात को बस के गेट का लॉक खोलकर चोरी को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के उपरांत नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कौवभरवा निवासी मुन्ना सिंह, बांका जिला के सहदेव मरांडी, देवघर के महादेव मंडल और लाडली कुमारी के नाम शामिल है। घायल मुन्ना सिंह ने बताया कि वह जसीडीह में देर रात को सड़क पार कर रहा था उसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

तीन बालू लोड ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। रिखिया व देवीपुर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। रिखिया थाना की पुलिस ने भुरभुरा मोड़ के समीप दो ट्रैक्टरों में बालू लोड परिवहन करते हुए देखा। उसी दौरान चालक की नजर पुलिस पर पड़ी तो चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले आया गया। वहीं देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर रेलवे स्टेशन के समीप बालू लोड एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। यहां भी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब्त वाहनों के चालक व मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

52 वाहनों से 1.76 लाख रुपये जुर्माना वसूला

  • 10 लाइसेंस भी किया गया जब्त
    देवघर/संवाददाता। यातायात पुलिस की ओर से लगातार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में वाहनों की चेकिंग की कार्रवाई कर रही है। सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में यातायात थाना प्रभारी अतिश कुमार व उनकी टीम लगातार चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ा रहे है। साथ ही बिना दस्तावेज के साथ वाहन चलाने वालों से राजस्व की भी वसूली की जा रही है। गुरुवार को यातायात टीम द्वारा एक सौ से अधिक दो व चार पहियों की जांच की गई। दस्तावेज सही पाए जाने पर कई वाहनों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश देकर छोड़ दिया गया जबकि 52 वाहनों से राजस्व की वसूली की गई। इन वाहनों से कुल 1.76 लाख रुपये की वसूली की गई। साथ ही पांच वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा 10 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया गया।

लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मारने को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र निवासी सहदेव पोद्दार ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर धक्का मारने को लेकर चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि 28 अक्टूबर की शाम वह घर से किसी काम के सिलसिले में बाजला चौक आ रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चालक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इलाज के बाद थाना में आकर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बाइक की चोरी
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी मोहल्ला निवासी विनोद नापित की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया है। जिक्र है कि वह अपनी बाइक लेकर बिग बाजार गया था। मोटरसाइकिल माल के बाहर लगाकर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो बाइक को लगाए गए स्थान पर नहीं पाया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अवैध तरीके से बालू परिवहन को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना में अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। जिक्र है कि गश्ती के दौरान  के कुंडा थाना के एसआइ संतन कुमार यादव की नजर चित्तोलोढिया के समीप बालू लोड ट्रैक्टर पर पड़ी। पुलिस को देखते हुए चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गश्ती दल ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।

संड़क हादसे में एक की मौत
देवघर/संवाददाता। देवघर-सुल्तांनगज रोड पर चांदन के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक का नाम 20 वर्षीय चंदन कुमार है। वह बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि चंदन अपने तीन दोस्त के साथ बाइक से चांदन तुर्की मोड़ से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान तुर्की मोड़ के पास एक अज्ञात हाइवा ने बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो पहले उसे इलाज के लिये चांदन स्थित अस्पताल ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन उसे लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ ओपी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

घर-घर सर्वे कर मृत लोगों का नाम मतदाता सूची से हटायें : उपायुक्त

  • मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में घर-घर सर्वे में प्राप्त डाटा के अनुसार जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित रजिस्ट्रार से बनाने के अलावा बीएलओ के माध्यम से सत्यापन करते हुए फॉर्म सात के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाताओं के सर्वेक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलेगा। एक जनवरी 2024 तक जो युवा 18 साल पूरा करने वाले हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है। इस बीच 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। 4 और 5 नवंबर को सभी मतदान बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया कि शत-प्रतिशत सुयोग्य मतदाताओं के साथ-साथ आदिम जनजातियों, बेघर लोगों, 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजनों मतदाता सूची से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके। जिसके पश्चात पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवघर, मधुपुर व सारठ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार : अजय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सहित कई और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर न सिर्फ राजनीतिक वातावरण एवं स्वस्थ लोकतंत्र को दूषित कर रही है बल्कि एक ऐसी गलत परंपरा को बढ़ावा दे रही है जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। श्री कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का उक्त प्रतिशोध पूर्ण रवैया स्वस्थ लोकतंत्र एवं राजनीति के लिए अत्यंत घातक तो है ही साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने वाली कार्रवाई भी है जिसका खामियाजा इस देश को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने डाक विभाग के डीजी ऑपरेशन को लिखा पत्र

  • पत्र में डाक विभाग द्वारा ग्राहकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहारों की चर्चा
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने डाक विभाग भारत सरकार के डीजी ऑपरेशन को डाक विभाग द्वारा ग्राहकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहारों को लेकर पत्र लिखा। पत्र में चर्चा करते हुए उन्होंने डाक विभाग के कार्यालय में सुविधाओं के अभाव के संबंध में पत्र उपयुक्त के माध्यम से लिखा है। पत्र में मुख्य रूप से देवघर में प्रधान डाकघर के साथ साथ अन्य उपडाकघरों में ग्राहकों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने व अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु आग्रह करते हुए कहा गया है कि झारखंड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी का गौरव प्राप्त संताल परगना प्रमंडल का देवघर जिला जहां गरीब तबके एवं कम पढ़े लिखे सीधे साधे लोगों की संख्या अधिक है। यहां पर स्थित प्रधान डाकघर एवं देवघर जिले में स्थित उप डाकघरों में समान्य जनमानस एवं यहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए मूलभूत अनिवार्य सुविधाओं का भी घोर अभाव है। लगभग किसी भी डाकघर में शौचालय, पीने के पानी, बैठने,बुजुर्ग महिला, दिव्यांग के लिए अलग सुविधा, भीड़ रहने पर एक से अधिक काउन्टर जैसी सामान्य सुविधाओं का घोर अभाव है।
    डाक विभाग आज भी संताल परगना के लोगों का अपनी कार्यों का संपादन हेतु पहली पसंद है। भारत सरकार द्वारा भी डाक विभाग को आम जनमानस के बीच अपना विश्वास बना कर काम करते हुए दशकों बीत चुके हैं। पत्र में आग्रह किया गया है कि देवघर के प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघरों में मूल रूप से अनिवार्य सुविधाओं को प्रदान करने हेतु समुचित व्यवस्था करने का आग्रह है। तत्कालीन समय में सबसे महत्वपूर्ण शिकायत को खेद के साथ सूचित करते हुए कहा गया है कि डाक विभाग भारत सरकार द्वारा 26 सितंबर 2023 को निर्गत पत्र के क्रमांक संख्या-2 में स्पष्ट रूप से लिखा है कि डाक भेजने वाले प्रेषक एवं प्राप्त कर्ता के पते के साथ मोबाइल नंबर लिखना महत्वपूर्ण है परंतु अनिवार्य नहीं है। डाक विभाग के इस आदेश के आलोक में यहां के डाकघरों ने गलत पर्चा चिपका कर नया प्रचलन शुरू कर दिया गया है । जिसमें प्रेषक और प्राप्त कर्ता का पता के साथ यदि फोन नंबर नहीं रहता है तो उस पत्र को कर्मचारी द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है । बात करने पर ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। जिस कारण से आम जनमानस का ग्राहक के रूप में डाक विभाग से संबंध टूट रहा है। इस महत्वपूर्ण विषय को संज्ञान में लेते हुए त्वरित एवं समुचित कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। साथ ही भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के माध्यम से जनता के लिए किए जाने वाले सेवाओं, सुविधाओं व योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु भी डाकघर के परिसर में एवं अन्य स्थानों पर प्रचार कराने का भी आग्रह किया गया है। क्योंकि देवघर के कई डाकघर जो लगभग सुबह 10:30 से 11:00 बजे से कार्य शुरू कर दोपहर 02:00 बजे तक ही यह कहते हुए कार्य करते है कि हम तो मात्र उप डाकघर है। ऐसी ही शिकायत अन्य उप डाकघरों की भी है जहां प्रिंटर खराब है, कर्मचारी नहीं हैं, बिजली नहीं है इत्यादि कहकर जनता के कार्यों को दूसरे डाकघर में धकेलने का कार्य किया जाता हैं। विभाग द्वारा इन शिकायतों के निदान से जहां दशकों पुराने डाक विभाग और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा, जिससे विभाग को होने वाली राजस्व की हानि भी बंद हो जाएगी और विभाग द्वारा लाए गए योजनाओं से जनता का जुड़ाव होगा जिससे डाक विभाग के आय में भी वृद्धि होगी।

दीपावली व छठ महापर्व को ले नगर आयुक्त ने बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • अधिकारियों व कर्मियों को सौंपी गई चिह्नित छठ घाटों की जिम्मेदारी
  • सफाई, पथ प्रकाश व पेयजलापूर्ति व्यवस्था को रखें दुरूस्त : योगेंद्र
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशसक योगेंद्र प्रसाद ने बैठक कर दीपावली एवं छठ महापर्व के पूर्व छठ घाटों में साफ सफाई एवं प्रकश व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, वार्ड जमादार को कार्य आवंटित किया है। जिसमें वार्ड संख्या 1 से 9 अंतर्गत छठ घाट नौका बांंध, बडका बांध, डढवा नदी, बदना टिला डेंम, धर्मपुर दुबे तालाब, हलुमान नगर जमुनिया बांध, कालीपुर तालाब, रतनपुर हेटलाडी, गोपालपुर डढवा नदी, दास टोला, नीचे सिमरिया में वार्ड जमादार दीपक कुमार, दिना साह, चन्दन कुमार सिंह, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, सहायक नगर आयुक्त सुरेन्द्र किस्कु, वार्ड संख्या 10 से 18 के साहब पोखर, हरदला कुण्ड तालाब, सलौनाटांड में वार्ड जमादार कर्मवीर वर्मा, अमित पंडित, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, सहायक नगर आयुक्त बिजय हांसदा, वार्ड संख्या 19 से 27 के जलसार तलाब, शिवगंगा, छत्तीसी तालाब, छत्तीसी पार्क तालाब, हाथी पहाड, रामपुर तालाब, रमेश तालाब, पुनसिया तालाब, पोद्दार तालाब, संजय यादव तालाब, बादल सिंह तालाब में वार्ड जमादार कर्मवीर वर्मा, अमित पंडित, रुपेश जजवाड़े, प्रदीप ठाकुर, अनिल कुमार, दिनेश कुमार सिंह, रविन्द्रनाथ गोस्वामी नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त रंजित सिंह, वार्ड संख्या 28 से 36 के हरिशरणम कुटिया, माथा बांध तलाब, जालान पार्क, ठाढ़ी दुलमपुर तालाब, नोलखा तालाब में वार्ड जमादार राकेश मिश्र, सुमित शांडिल्य, विभीषण पंडित, नगर प्रबंधक अनुज राकेश किसपोट्टा, सहायक नगर आयुक्त राजीव रंजन जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि वरीय प्रभारी एवं सफाई निरीक्षक जसीडीह द्वारा सभी वार्ड जमादारो का कार्य का अनुश्रवण करेंगे। इसके अतिरिक्त अगर अन्य स्थानों पर छठ घाट का निर्माण या पूजा का आयोजन किया जाता है तो वहां के वार्ड जामदार को साफ-सफाई का कार्य करवाना एवं विद्युत प्रभारी विशेष पथ प्रकाश की व्यवस्था करेंगे एवं संबंधित वार्ड के नगर प्रबंधक एवं सहायक नगर आयुक्त अनुश्रवण करेंगे। दीपावली एवं छठ पूजा की महत्ता को देखते हुए नगर आयुक्त सह प्रशासक ने किसी प्रकार की समस्या व शिकायत के लिए निगम के कंट्रोल रूम के नंबर पर अपनी समस्या व शिकायत दर्ज करा सकते है। जिसका समाधान त्वरित गति से निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से कंटोल रूम दूरभाष संख्या 9508112201 जारी किया गया है।

अब प्याज काटने में नहीं खरीदने में निकल रहे हैं आंसू

  • अब किचन से गायब हो रहा है प्याज
    देवघर/वरीय संवाददाता। सब्जी में खास महत्व स्थान रखने वाला प्याज अब काटने में नहीं बल्कि खरीदने में आंसू निकल रहे हैं। प्यास की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के साथ अब सलाद ही नहीं किचन से भी प्याज गायब हो रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान 25 से 30 रुपया बिकने वाले प्याज अचानक 60 की भाव को लांघने की तैयारी में है। दो किलो प्याज खरीदने वाले लोग 250 ग्राम प्याज में संतोष दिखाकर रहे हैं। गुरुवार देवघर सब्जी मंडी का जब जायजा लिया गया तो क्विंटल प्याज रखने वाले दुकानों में 2 से 4 किलोग्राम प्याज देखने को मिली। प्याज महंगाई के साथ साथ बाजार से गायब होने भी शुरू हो गए हैं। आमलोगों की माने तो कुछ दिनों में प्याज की कीमत शतक देगा। प्याज की कालाबाजारी रोकने में भी जिला प्रशासन गंभीर नहीं है।
Share208Tweet130Share52
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store