• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जंगल में साइबर ठगी की साजिश हुई नाकाम

July 11, 2026

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

July 11, 2026

ग्रामीण बेटियों को नर्सिंग करियर की नई राह

July 11, 2026

वारदात से पहले धराया, देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

July 11, 2026

भारत विकास परिषद बैद्यनाथधाम शाखा ने मनाया 63वां स्थापना दिवस

July 11, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

July 11, 2026

आठ वर्षों से भविष्य निधि राशि जमा नहीं, सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

July 11, 2026

स्कूल आया मासूम पहुंचा तालाब, डूबने से मौत, उबले ग्रामीण

July 10, 2026

बंदियों से सीधे संवाद कर परखी गई व्यवस्थाएं

July 10, 2026

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

July 10, 2026

मोबाइल खोजने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

July 10, 2026

जसीडीह कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराएगा जिला इंटक

July 10, 2026

सारवां थाना दिवस में भूमि विवाद के छह मामलों की सुनवाई

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

    ग्रामीण बेटियों को नर्सिंग करियर की नई राह

    वारदात से पहले धराया, देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

    जंगल में साइबर ठगी की साजिश हुई नाकाम

    भारत विकास परिषद बैद्यनाथधाम शाखा ने मनाया 63वां स्थापना दिवस

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

    आठ वर्षों से भविष्य निधि राशि जमा नहीं, सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    स्कूल आया मासूम पहुंचा तालाब, डूबने से मौत, उबले ग्रामीण

    बंदियों से सीधे संवाद कर परखी गई व्यवस्थाएं

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand

जंगल में साइबर ठगी की साजिश हुई नाकाम

by admin
July 11, 2026
in Jharkhand
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • गिरिडीह पुलिस ने पांच शातिर दबोचे
  • चार बाइक, 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड व लैपटॉप बरामद, दो आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
    गिरिडीह/संवाददाता। गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित मिडिल स्कूल के समीप जंगल में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। उनके कब्जे से चार बाइक, 10 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया।
    शुक्रवार को एसपी डॉ. बिमल कुमार ने डीएसपी रूपेंद्र राणा और साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत के साथ प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल, अशोक मंडल, बबलू कुमार मंडल, अशोक कुमार और विष्णु मंडल शामिल हैं। सभी ताराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।
    एसपी ने बताया कि अशोक मंडल और बबलू कुमार मंडल साइबर ठगी के पुराने खिलाड़ी हैं और पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुके हैं। दोनों मिलकर गिरोह का संचालन करते थे और फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे।
    पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल में बैठकर साइबर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 21/2026 (10 जुलाई 2026) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित सदस्यों की भी जांच कर रही है।

स्वच्छता पर निगम सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

  • नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध सफाई, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
    गिरिडीह/संवाददाता। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों, सफाई सर्किल प्रभारियों और आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में साफ-सफाई की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ शहर नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    नगर आयुक्त ने सभी वार्डों में नियमित एवं समयबद्ध सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य सड़कों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करने और कचरे का कहीं भी जमाव नहीं होने देने पर जोर दिया।
    उन्होंने सफाई सर्किल प्रभारियों को अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने, सफाई कर्मियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन की लगातार मॉनिटरिंग करने तथा लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि सफाई व्यवस्था में लगातार सुधार सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

गिरिडीह/संवाददाता। जिले के निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित विभिनन पहलुओं की जांच की। साथ ही ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ददई दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रमिक हितों के संघर्ष को किया याद
गिरिडीह/संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं झारखंड के पूर्व श्रम मंत्री स्व. चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सीसीएल फुटबॉल मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इंटक के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोयला मजदूरों, असंगठित श्रमिकों, यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक), सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के अध्यक्ष अधिवक्ता ऋषिकेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन कबरीबाद शाखा के सचिव राहुल विश्वकर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने स्व. ददई दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि ददई दुबे ने अपना पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उन्होंने सेना से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर मुखिया, सांसद और श्रम मंत्री तक का सफर तय किया, लेकिन श्रमिक हित हमेशा उनकी प्राथमिकता रहे। असंगठित इंटक नेता एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज दास ने कहा कि ददई दुबे हर मजदूर की समस्या को गंभीरता से सुनते और उसके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। राहुल विश्वकर्मा ने उनके विचारों और संगठन निर्माण की विरासत को आगे बढ़ाने का आ”ान किया।

कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष रमेश कुमार झा (राम झा), ओवरमैन प्रकाश कुमार, हरिनंदन कुमार, इकबाल अंसारी, दानिश अकरम, जोगिंदर दास, मनोज दास, राहुल विश्वकर्मा, सुरेश राय, मुकेश कुमार, संतोष राम, फिरोज अंसारी, अजय साव, दिनेश रजक, मनोज रवानी, राहुल राय और पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कोयला एवं असंगठित मजदूर उपस्थित थे।

डुमरी में हाथियों का उत्पात, स्कूल का चावल खाया
दो घरों में तोड़फोड़, फसलें रौंदी

डुमरी/गिरिडीह/संवाददाता। डुमरी प्रखंड के ससारखो पंचायत अंतर्गत गोराडीह गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इन्होंने पहले उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोराडीह में रखे चावल को खा लिया। इसके बाद झुंड गांव में घुस गया और दो ग्रामीणों के घरों की खिड़कियां तोड़कर अनाज चट कर गया। लोगों ने बताया है कि स्कूल से निकलने के बाद हाथियों ने गोराडीह निवासी माझो महतो के घर की खिड़की तोड़ दी। घर में रखे करीब 2 क्विंटल चावल और 1 क्विंटल गेहूं खा गए। खिड़की तोड़ने के दौरान घर की दीवार में भी दरार आ गई। सोना महतो के घर की बाउंड्री वॉल तोड़ दी और मकई की खड़ी फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं चितामणी महतो के 20 डिसमिल जमीन में लगी भिंडी की फसल को भी पैरों से कुचलकर नष्ट कर दिया। हाथियों का झुंड ससारखो जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा है। सूचना मिलते ही वनपाल और वन विभाग के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे हुए हैं।

दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर चमके गिरिडीह के निशांत
गिरिडीह/संवाददाता। जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशांत गुप्ता को झारखंड पर्यटन विभाग के विशेष निमंत्रण पर नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में शामिल होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में झारखंड में 99,639 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 14 महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम के दौरान निशांत गुप्ता ने सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड पर्यटन विभाग से मिला यह निमंत्रण उनके लिए सम्मान के साथ-साथ पूरे गिरिडीह के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड की संस्कृति, पर्यटन और विकास की उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

यह उपलब्धि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सकारात्मक कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले गिरिडीह के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

एनएचएम के 101 रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली

  • रोस्टर क्लियरेंस पूरा, एएनएम, स्टाफ नर्स समेत 101 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज
  • उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए समयबद्ध व पारदर्शी नियुक्ति के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत

  • मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य व पोषण कार्यक्रमों को मिलेगी मजबूती
  • उपायुक्त ने पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    गिरिडीह/संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत रिक्त 101 पदों पर जल्द नियुक्ति होगी। सभी पदों के लिए रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में लिया गया।
    बैठक में उपायुक्त ने एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन, रिक्त पदों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी, ताकि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन जल्द उपलब्ध हो सके।
    सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि एनएचएम के तहत सदर अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में एएनएम, स्टाफ नर्स, ब्लॉक डाटा मैनेजर, फार्मासिस्ट, न्यूट्रिशनल काउंसलर, एसटीएस, डीएमसी-एलटी सहित कुल 101 पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति होने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण कार्यक्रम सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न योजनाओं के संचालन को मजबूती मिलेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला आरसीएच पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नदी में डूबने से महिला व लड़की की मौत, एक गंभीर
दशकर्म का स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से हुई मौत

गिरिडीह/संवाददाता। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भिखी गांव में शुक्रवार को दशकर्म का स्नान करने गई एक महिला और 17 वर्षीय अंजली कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव के तालाब में महेंद्र यादव की 45 साल की पत्नी कालवतिया देवी, गांवा के पिहरा निवासी विजय यादव की 17 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी और बहादुर यादव की 45 साल की पत्नी शिखा कुमारी दशकर्म का स्नान करने के लिए गई थी। नहाने के क्रम मेें तीनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इस दौरान सिखा कुमारी किसी तरह खुद को बचाने में सफल रही। जबकि कालवतिया देवी और अंजलि कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही नदी तट पर भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को बाहर निकाला गया और स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर काजिम खान ने अंजली कुमारी और कलावतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिखा कुमारी का इलाज चल रहा है।

नशा छोड़ो-बोतल तोड़ो के नारे के साथ निकली नशामुक्त रैली

गिरिडीह/संवाददाता। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट 1 के बैनर तले नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक रैली निकाली गई। इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय से निकलकर वनखंजो,पेशरागढ़ होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थी नशा छोड़ो-बोतल तोड़ो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के समापन के बाद आयोजकों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता अर्थात लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन समाज में जागरूकता लाने का प्रयास है। अगर एक इंसान भी इससे कुछ सीखेगा तो हमारा उद्देश्य सफल होगा। रैली की अगुवाई एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना चैरसिया ने किया। उन्होंने कहा की महाविद्यालय एनएसएस इकाई हमेशा सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक है। इस रैली को सफल बनाने में सत्र 24- 26 एवं सत्र 25-27 के छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ रश्मि कुमारी, बीना झा, माधुरी कुमारी, रजनी कुमारी सोनी कुमारी, प्राध्यापक अर्णव सामंता, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अरविंद कुमार इत्यादि का मुख्य योगदान रहा।

फाईब्रोस्कैन जांच शिविर में नि:शुल्क हुआ लीवर जांच

गिरिडीह/संवाददाता। रोटरी गिरिडीह द्वारा आज रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसमें कुल 45 लोगों के यकृत (लिवर) की जाँच आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन द्वारा की गई। जाँच उपरांत शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकास लाल ने उपस्थित लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान डॉ विकास लाल ने उपस्थित लोगों को खान-पान के बारे में कई तरह की जानकारियां दी। शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल, शिविर संयोजक अमित अग्रवाल तथा मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि बगड़िया, तरणजीत सिंह, अमित डे, विकास बगड़िया, विकास बसईवाला, रवि चुड़ीवाला, भूपेंद्र सिंह, नीरज शर्मा एवं दिलीप जैन सहित क्लब के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

बोड़ो में खुला हाईटेक व्हील पैलेस, कारों को मिलेंगी आधुनिक सेवाएं
गिरिडीह/संवाददाता। शहर के बोड़ो दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार को व्हील पैलेस डिटेलिंग स्टूडियो एंड वर्कशॉप का शुभारंभ उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
वर्कशॉप के संचालक सुप्रमीत कुमार और अभिषेक देशान्धि ने बताया कि यहां चार पहिया वाहनों के लिए एक ही छत के नीचे कार डिटेलिंग, कार एक्सेसरीज, पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ), सिरेमिक कोटिंग, डीपीएफ क्लीनिंग, मैकेनिकल वर्क, पेंट-डेंट रिपेयर समेत सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में अनुभवी टेक्निशियन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ ग्राहकों को भरोसेमंद सेवा देंगे।

इस मौके पर प्रमोद कंधवे, चंदन वर्मा, अनुज कुमार साही, राहुल सिन्हा, ओम सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

जमीन विवाद पर प्रशासन सख्त, 60 दिन की निषेधाज्ञा लागू
डुमरी (गिरिडीह)/संवाददाता। बेरहासुईयाडीह पंचायत में जमीन विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने बीएनएसएस-2023 की धारा 163 के तहत 60 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आदेश के तहत विवादित भूमि के आसपास दोनों पक्षों के जाने और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध आवास संबंधी कार्यों को छोड़कर प्रभावी रहेगा।
मामला मौजा बेरहासुईयाडीह के खाता संख्या 103, प्लॉट संख्या 689, रकबा 12.5 डिसमिल भूमि से जुड़ा है। प्रथम पक्ष की चिन्ता देवी ने द्वितीय पक्ष संजय तुरी पर रास्ता बंद करने, अवैध कब्जा, असमान बंटवारा, विभागीय आदेशों की अवहेलना, मारपीट और झूठा मुकदमा दर्ज कराने सहित कई आरोप लगाए हैं।
डुमरी थाना की रिपोर्ट के आधार पर अनुमंडल दंडाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया है। दोनों पक्षों को 17 जुलाई 2026 को कारण पृच्छा के लिए न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

काम का झांसा, मुंबई में रेस्क्यू, पाकुड़ वापसी

July 11, 2026

ग्रामीण बेटियों को नर्सिंग करियर की नई राह

July 11, 2026

वारदात से पहले धराया, देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

July 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store