• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) के लिए मतदान संपन्न, करीब 55 प्रतिशत मतदान

April 20, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) के लिए मतदान संपन्न, करीब 55 प्रतिशत मतदान

by admin
April 20, 2024
in Bihar
0
507
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिले के सभी प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान होने की सूचना
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम
जमुई। पंच टीम। जमुई लोकसभा क्षेत्र (सु.) में प्रजातंत्र का महापर्व उल्लास और उमंग के वातावरण में मनाया गया। यहां महापर्व को लेकर प्रथम चरण में मतदान कराया गया। तेज पछुआ हवा, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद उम्मीदवारों के भाग्य विधाता यानी मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने मतदान के क्रम में बारूद की ढेर पर बसे चरकापत्थर जैसे सुदूर इलाकों का भ्रमण किया और मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पदाधिकारी द्वय की सक्रियता के चलते बड़ी तादात में वोटर घर से निकले और मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जमुई जिला में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न होने की जानकारी देते हुए कहा कि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
उधर अंदरखाने से मिली जानकारी के मुताबिक जमुई जिला में करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इधर जमुई शहर स्थित केकेएम कॉलेज में पोल्ड ईवीएम जमा करने का सिलसिला जारी है। मतदान कर्मी पंक्तिबद्ध होकर ईवीएम जमा कर रहे हैं।
चकाई संवाददाता के अनुसार, शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरे प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं सभी मतदान केन्द्रों पर पुलिस अफसर और जवानों की तैनाती की गई थी। चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस के कर्मी पूरी चौकसी बरत रहे थे। खास कर प्रखंड के चकाई थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में सीआरपीएफ एवं अन्य कंपनी के जवान बल की तैनाती की गई थी। संवेदनशील मतदान केन्द्रों के आस पास पुलिस गश्ती दल के साथ शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराने हेतु प्रतिबद्ध दिखे।
शुक्रवार को मतदान के दौरान जहां मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को भीड़ देखी गयी, जहां मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया, वहीं आज मतदान को लेकर बाजार एवं गांव कस्बों की लगभग सभी दुकानें बंद दिखी। बाजारों में लोगों की आवाजाही नही रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं मीडियाकर्मियों की गाड़ियां सड़कों पर गुजरती देखी गई। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती एवं गश्ती के कारण लोग मतदान केन्द्रों तक पैदल ही जाते दिखे।
बुलंद हौसले के साथ बुजुर्ग ने किया मतदान
चकाई में लोकतंत्र की मजबूती को लेकर बुजुर्गो ने हौसला दिखाया। मजबूत इरादे के साथ 70 वर्षीय बुजुर्गों महिला गगनपुर निवासी लोचनी देवी अपने बेटे के सहारे मतदान केंद्र बूथ तक पहुंचे। ढलती उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के सामने बाधा नहीं बन सकी। मतदान केंद्रों पर मतदान को पहुंचे बुजुर्ग लोगों के जज्बे की लोगों ने सराहना की। कई बूथों पर बुजुर्ग महिलाओं को साथ लेकर उनके पुत्र व बहू पहुंचीं। बुजुर्ग मतदाताओं के वोट देने के प्रति उत्साह को देखते हुए उनके परिवार के सदस्यों ने भी उनका पूरा साथ दिया।
भूख और प्यास भी वोटरों का जज्बा तोड़ ना सका, दस किमी पैदल चलकर किया मतदान
चकाई प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरमोरिया पंचायत के बरखुटिया गांव के मतदाता 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर गुरूरबाद गांव स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। बरखुटिया गांव के मतदाताओं के लिए वोट करना कोई कम बड़ी चुनौती नहीं है। मतदान करने जा रहे बरखुटिया गांव के प्रेम लाल हांसदा ने बताया कि बगल में मतदान केंद्र नहीं रहने के कारण हम लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवा चलने के बावजूद भी हम लोग लगभग 10 किलोमीटर पैदल दूरी चलकर मतदान करने जा रहे हैं। मतदान करने जाने के क्रम में ही रास्ते में प्यास लगी तो सबसे पहले उनलोगो ने नदी में चुआ खोदकर प्यास बुझाई उसके बाद आगे मतदान करने के लिए चल पड़े।
अलीगंज में हुआ 45 प्रतिशत मतदान
अलीगंज संवाददाता के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में मतदान करने को लेकर काफी उत्साह दिखा। शुक्रवार की अहले सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुई जो देर शाम 7 बजे मतदान संपन्न हो गया। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया था। चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विवेक कुमार ने लगातार मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। प्रखंड क्षेत्र में 45.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गिद्धौर संवाददाता के अनुसार, गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं ने चुनावी महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तेज धूप और उमस के बीच मतदाता अपने घरों से निकले और मतदान करने बूथों तक पहुंचे। सभी बूथों पर सुरक्षाबल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। वहीं उच्चाधिकारी भी बूथों पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए दौरा करते नजर आए। बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गिद्धौर प्रखंड के खड़हुआ गांव के मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वोट डालने पहुंचे फर्स्ट टाइम वोटर बबली मिश्रा, प्रियांशु आनंद, शिवम मिश्रा सहित अन्य ने बताया कि वोट गणराज्य का महापर्व और इसमें अपनी भागीदारी निभाकर हमें अत्यंत उत्साह और गौरव का अनुभव हो रहा है। इसके अलावा गिद्धौर के पतसंडा पंचायत के अंतर्गत रावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ पर झाझा विधानसभा क्षेत्र से विधायक दामोदर रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत साईं सुंदरम सहित अन्य ने वोट डाला। वहीं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने अपने गांव नयागांव में वोट दिया। साथ ही, प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी अपने निर्धारित बूथों पर मताधिकार का प्रयोग किया।
झाझा प्रखंड क्षेत्र में हुआ 59.4 प्रतिशत मतदान
झाझा संवाददाता के अनुसार, लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में जमुई क्षेत्र झाझा प्रखंड क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने कड़ी धूप की परवाह किए सबसे पहले लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बना। भीषण गर्मी और तेज गर्म हवा के बीच हो रहे लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का भी हौसला काफी बुलंद रहा और वह भीषण और गर्म का परवाह किए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर खास ख्याल भी रखा जा रहा था तो वही दूसरी ओर मतदान केंद्र पर मतदाताओं को हिटवेव से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मतदान केंद्र पर तैनात दिखाई दिया। अंतत: मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने पर 59.4 प्रतिशत मतदान हुआ। बीडीओ रविजी ने बताया कि मतदान में सबसे अधिक महिला मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिला जिसमें 59387 महिलाए और 55926 पुरूष मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग किया।

दो मतदान केंद्र सिर्फ दिव्यांग मतदान कर्मी व महिला मतदान कर्मी के भरोसे
महिला सशक्तिकरण को दर्शाने के लिए मतदान केंद्र बैलून व फूलों से सजा था
चंद्रमंडी। संवाददाता। जमुई लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर चकाई विधानसभा क्षेत्र के चकाई प्रखंड अंतर्गत माधोपुर स्थित बूथ नंबर 303 और 305 दो ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए थे, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला मतदान कर्मी एवं दिव्यांग मतदान कर्मी को प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रयोग किया गया था, जो पूरी तरह सफल साबित हुआ। महिला सशक्तिकरण को दर्शाने के लिए मतदान केंद्र पर बैलून और फूलों से सजाया गया था। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था भी की गई थी। माधोपुर मध्य विद्यालय स्थित बूथ नंबर 303 मतदान केंद्र पर सिर्फ महिला मतदान कर्मी की ही प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिन्होंने बड़ी सफलतापूर्वक दिनभर मतदान कार्य को संपन्न कराया। यहां पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मतदान करा रही कंचन कुमारी, खुशबू कुमारी, रेणु कुमारी, मीरा कुमारी मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराती दिखी। यहां सुरक्षा को लेकर भी अधिकतर महिला पुलिसकर्मी की ही नियुक्ति की गई थी। वही माधोपुर स्कूल स्थित बूथ नंबर 305 में सिर्फ दिव्यांग मतदान कर्मियों को लगाया गया था। यहां मौजूद पीठासीन पदाधिकारी नित्यानंद राय, राधेश्याम, सतनारायण कुमार, सुधीर कुमार भी सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने बताया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में माधोपुर में ही दो ऐसा मतदान केंद्र था, जहां एक मतदान केंद्र पर सिर्फ सभी महिला मतदान कर्मी एवं सिर्फ दिव्यांग मतदान कर्मी को लगाया गया था।

छह किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करने पर मतदाताओं ने जताई नाराजगी।
झाझा। संवाददाता। लोकसभा चुनाव के लिए जमुई जिला में हो रहे प्रथम चरण में झाझा प्रखंड क्षेत्र के बखोरीबथान और मानिकथान के मतदाताओं में काफी रोष देखने को मिला। दरअसल बखोरीबथान और मानिकथान के मतदाताओं ने अपने गांव से लगभग छह किलोमीटर दूर बने बोड़वा बाजार स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोड़वा में मतदान केंद्र हो जाने से मतदाताओं में काफी नाराजगी देखा गया। मतदाताओं ने कहा कि पूर्व में हमलोगों के गांव में ही मतदान केंद्र होता था तो आसानी से हमलोग अपना मतदान कर देते थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के लिए हमलोगों को सभी कामकाज छोड़कर छह किलोमीटर यानि लगभग दो घंटा पैदल चलकर बोड़वा में मतदान करना पड़ा।
सोनो संवाददाता के अनुसार, सोनो प्रखंड क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। इस चुनाव में सोनो प्रखंड क्षेत्रों में भीषण गर्मी और तेज हवा के झोंकों से निकली लू के दौरान भी मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर अपने मतों का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी देखी गई जिस कारण चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

Share203Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store